फिल्मी दुनिया के कई बड़े सितारों ने राजनीति को ज्वाइन किया है। इन बड़े सितारों में से एक रजनीकांत भी हैं। रजनीकांत को फिल्मी दुनिया का महानायक कहा जाता है। उन्होंने साल 2017 में राजनीति में एंट्री मारी थी। जिसके बाद उन्होंने आरएमएम पदाधिकारियों के साथ कई दौर की बैठकें कर तमिलनाडु के आसपास के अन्य मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए। खबर है कि अब रजनीकांत ने राजनीति से दूर होने का फैसला कर लिया है। उन्होंने कहा है कि वह अब हमेशा के लिए राजनीति से दूर चले जाएंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फैन हुए ऑस्ट्रेलियाई सांसद, बोले “योगी को हमें दे दो…”
देश में भले ही कोरोना की दूसरी लहर थम गई है। लेकिन अब भी देशभर पर खतरा छाया हुआ है। पहले दूसरी तो अब तीसरी लहर को लेकर हर कोई चिंता जाहिर कर रहा है। तीसरी लहर को काबू में करने के लिए सरकार पहले से ही तैयारियों में जुट गई है। खबर है कि इस दौरान देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में भी तीसरी लहर को काबू में रखने के लिए तैयारी शुरू हो गई है। यहां राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्रिपल टी फॉर्मूले यानी ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। इस दौरान यूपी सरकार लोगों को कोरोना की तीसरी लहर से बचाने के लिए आइवरमैक्टिन दवा का इस्तेमाल कर रहे हैं।
राजस्थान और यूपी में बरपा कुदरत का कहर, आकाशीय बिजली गिरने से हुई कई लोगों की मौत…
भारत में बीते कुछ समय से कुदरत का कहर देखने को मिल रहा है। पहले कोरोना वायरस का तो अब आकाशीय बिजली गिरने के मामले सामने आ रहे हैं। बता दें कि रविवार के दिन उत्तर भारत में आकाशीय बिजली गिरने गिरने से कई लोगों की मौत को खबरें सामने आई हैं। जानकारी के मुताबिक उत्तर भारत में यूपी और राजस्थान के साथ साथ कई और राज्यों में आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिला है। बता दें कि रविवार के दिन उत्तर प्रदेश में आकाशीय बिजली गिरने से 40 लोगों की मौत हो गई है।
महिला क्रिकेटर हरलीन देओल ने दिखाया कमाल, मैदान में किया ऐसा जादू के दुनिया हो गई फैन…
क्रिकेट की दुनिया में हम अक्सर बल्लेबाजों और गेंदबाजों को बाजी पलटते हुए देखते हैं। बल्लेबाज अपनी बल्लेबाजी से तो गेंदबाज अपनी शानदार गेंदबाजी से हारा हुआ मुकाबला जीत में बदल देते हैं। लेकिन कई बार देखा गया है कि मैच का रुख कोई गेंदबाज या बल्लेबाज नहीं बल्कि मैदान में मौजूद फील्डर बदल देता है। हमने इंटरनेशनल क्रिकेट में पुरुषों को कई शानदार कैच लेते हुए देखा है। इस लिए अगर कोई और खिलाड़ी भी शानदार कैच लेता है तो हम लोग ज्यादा रिएक्ट नहीं करते हैं। लेकिन महिला क्रिकेटरों में ऐसे कैच बहुत ही कम देखने को मिलते हैं।
दिल्ली में लागू हुआ नया नियम, बारात निकालने पर भी लगेगा इतना जुर्माना…
कोरोना वायरस का लहर कम होते ही आम आदमी को मंहगाई की मार पढ़ी है। 1 जुलाई से खाने पीने की चीजों से लेकर जरूरत की ज्यादातर चीजों पर पैसे बढ़ गए हैं। बता दें कि इस बीच एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली सरकार ने राज्य में ध्वनि प्रदूषण कम करने के लिए भी काम शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली में ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण में रखने के लिए सरकार ने जुर्माना बढ़ा दिया है। कानून के मुताबिक किसी भी जरिए से ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले पर एक लाख तक का जुर्माना है। साथ ही ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले पर सख्त कार्रवाई का आदेश भी है।
मंत्रियों के इस्तीफे के बाद अब BJP यूथ विंग के अध्यक्ष ने भी दिया इस्तीफा, मंत्रीमंडल में…
राष्ट्रपति भवन में हुए कैबिनेट विस्तार के बाद भाजपा में मंत्रियों की नाराजगी की लहर आ चुकी है। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने 43 नए नेताओं को मंत्रीमंडल में जगह दी है। इन नए नेताओं को खुश करने के कारण अब पीएम अपने पुराने मंत्रियों और नेताओं की नाराजगी का सामना कर रहे हैं। बता दें कि कैबिनेट विस्तार के बाद 12 मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दिया। जिसके बाद अब पश्चिम बंगाल में भी भाजपा की युवा शाखा भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के अध्यक्ष सौमित्र खान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
बीजेपी नेता बाबुल सुप्रियो के बयान पर भड़के दिलीप घोष, बोले “पार्टी से निकाल दिए जाते तो सही रहता?”
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्री विस्तार के बाद पार्टी में हलचल मच गई है। पार्टी के बहुत से नेता पार्टी से खफा हो गए हैं। बता दें कि बुधवार को पार्टी के 12 मंत्रियों को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। जानकारी के मुताबिक इस मंत्री विस्तार के दौरान पार्टी ने 43 नए चेहरों को मंत्रीमंडल में शामिल किया है। इनमें 12 महिलाएं भी शामिल हैं। कैबिनेट विस्तार के बाद पार्टी नेता बाबुल सुप्रियो द्वारा एक फेसबुक पोस्ट किया गया था। जिसके उन्होंने लिखा था कि “मुझे इस्तीफा देने के लिए कहा गया तो मैंने दे दिया।” उनकी इस पोस्ट को निशाना बनाते हुए पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने उनको करारा जवाब दिया है।
सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ लगाया गया गंभीर आरोप, पूर्व सिक्योरिटी गार्ड की…
पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक और नया मोड़ आ चुका है। बता दें कि विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले नेता और भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ एक महिला ने केस दर्ज करवाया है। मालूम हो कि यह महिला सुवेंदु अधिकारी के पूर्व सिक्योरिटी गार्ड की पत्नी है। इस महिला ने आरोप लगाया है कि सुवेंदु अधिकारी की वजह से ही उसके पति ने आत्महत्या की थी। इस खबर के सामने आते ही पश्चिम बंगाल में फिर एक बार सियासी तापमान बढ़ना शुरू हो चुका है।
कैबिनेट विस्तार के बाद सामने आई मंत्रियों की लिस्ट, यूपी चुनाव को लेकर…
जैसा कि सभी को मालूम है, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल यानी बुधवार के दिन अपने दूसरे कार्यकाल के शुरू होने के बाद पहली बार कैबिनेट विस्तार का फैसला लिया। ऐसे में हर कोई ये जानने में बेचैन है कि इस दौरान किन किन नए चेहरों को पीएम मोदी ने अपने मंत्रीमंडल में जगह दी। बता दें कि कल राष्ट्रपति भवन (Rashtrapati Bhavan) में हुए इस कैबिनेट विस्तार के दौरान अगली साल उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनावों का पूरी तरह से खयाल रखा गया है। इस बीच पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा नेताओं को अपने मंत्रीमंडल में जगह दी।

















