कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के पद को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही थीं। कई नेताओं की मांग थी कि बीएस येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद से हटाया जाए। वहीं कुछ नेताओं का कहना था कि वह खुद ही अपने पद से इस्तीफा दे दें। इन अटकलों के दौर में अब एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि लोगों की मांग तो देखते हुए येदियुरप्पा ने अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला कर लिया है और कल पीएम से मुलाकात कर दौरान उन्होंने अपनी उम्र का हवाला देते हुए पद से हटने का प्रस्ताव रखा है। सूत्रों का कहना है कि शुक्रवार को वह अपने बेटे विजयेंद्र के साथ बेंगलुरु से दिल्ली आए थे और उन्हें पीएम से मुलाकात की।
दादी सा के किरदार से मशहूर सुरेखा सिकरी का हुआ निधन, मैनेजर ने बयान जारी कर दी जानकारी…
कोरोना महामारी के इस दौर में हमने कई दिग्गजों को खोया है। कोई कोरोना से संक्रमित होकर हम सबको अलविदा कह गया तो कोई अपनी बीमारी के चलते दुनिया से रुखसत हो गया। इस बीच अब एक और दुखद खबर सामने आई है। बता दें कि कलर्स टीवी के मशहूर शो बालिका वधु में अपने किरदार से लाखों लोगों का दिल जीतने वाली सुरेखा सिकरी का भी निधन हो गया है। उनके मैनेजर ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हुआ है।
किसान आंदोलन को लेकर केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, “दिल्ली पुलिस का नहीं अब हमारा…”
कोरोना महामारी के दौरान भी किसानों का विरोध प्रदर्श लगातार जारी है। केंद्र सरकार द्वारा जारी किया गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने ये आंदोलन शुरू किया था, जो की अभी तक जारी है। इस बीच किसानों के आंदोलन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल कैबिनेट ने दिल्ली पुलिस के वकीलों का पैनल खारिज कर दिया है। यानी अब प्रदर्शन कर रहे किसानों से जुड़े सारे मामले दिल्ली सरकार के वकील ही देखेंगे। अब आंदोलन से जुड़े मामलों में दिल्ली सरकार के वकील ही प्रॉसिक्यूटर होंगे।
कोरोना की तीसरी लहर को लेकर पीएम ने जताई चिंता, 6 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर…
देश में कोरोना की तीसरी लहर का असर अब धीरे धीरे दिखने लगा है। कई राज्यों में अब नए कोरोना के मामले बढ़ना शुरू हो गए हैं। इसपर चिंता जाहिर करते हुए देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक बैठक की है। इस बैठक में देश के छह राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए थे। साथ ही इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख भाई मांडविया भी इस बैठक में उपस्थित थे। जानकारी के मुख्यमंत्री तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येद्दियुरप्पा, ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए इस बैठक में जुड़े।
मुख्यमंत्री की बैठक के दौरान भड़की यशोधरा राजे, बोली “ठाकुर! आंख मत दिखाओ….”
मध्य प्रदेश में जल्दी ही उपचुनाव होने वाले हैं। जिसको लेकर पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी हैं। इस बीच चुनावी रणनीति को बनाने के लिए आज यानी बुधवार को राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बैठक बुलाई थी। इस बैठक के शुरू होने से पहले ही शिवराज सिंह चौहान के मंत्री आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह वहां मौजूद नहीं थे और उनके आने से पहले ही मंत्रियों को शांत करवा दिया गया था। जानकारी के मुताबिक ये बहस खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया (Yashodhara Raje Scindia) और सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया (Minister Arvind Bhadoria) के बीच हुई थी और इस दौरान शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने मोर्चा संभाल दोनों को शांत करवाया।
संजय राउत के बयान से कांग्रेस में मची खलबली, बोले “मोदी के मुकाबले राहुल नहीं बल्कि…”
कोरोना की तीसरी लहर का खतरा सिर पर है और देश में राजनीतिक दल अपनी राजनीति में लगे हुए हैं। देश से कोरोना खत्म हो या नहीं, राजनीति कभी खत्म नहीं हो सकती। इस वक्त देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का सबसे बड़ा नेता माना जा रहा है और कहा जा रहा है कि उनकी टक्कर का नेता अभी किसी भी पार्टी में मौजूद नहीं है। शिवसेना के सांसद और प्रवक्ता संजय राउत (Sanjay Raut) ने अपने बयान के दौरान ये बड़ी बात कही है। साथ ही उन्होंने कहा कि “जब तक विपक्ष के पास चेहरा नहीं आता है, तब तक कोई चांस नहीं है।”
सीएम योगी आदित्यनाथ के फैसले से हैरान सुप्रीम कोर्ट, नोटिस जारी कर पूछा “कोरोना संकट के बीच क्यों…?”
देश में कोरोना की दूसरी लहर का खतरा थम चुका है। लेकिन अभी तीसरी लहर परेशानियों की वजह बनी हुई है। बता दें कि देश में कोरोना का संकट कम होता हुआ देख उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ा फैसला लिया है। योगी का ये फैसला सभी राज्यों में संकट का कारण भी बन सकता है। जैसे कि सभी को पता है कि देश में कोरोना के मामलों में कमी आई है। लेकिन अभी खतरा पूरी तरह खत्म नहीं हुआ। ऐसे में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रा (kanwar yatra) करवाने का एलान कर दिया है। उनके इस फैसले से सुप्रीम कोर्ट भी हैरान है।
क्रिकेट जगत पर टूटा दुखों का पहाड़, पूर्व दिग्गज क्रिकेटर यशपाल शर्मा का हुआ निधन…
भारत कर पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों में शुमार यशपाल शर्मा का आज निधन हो गया है। यशपाल शर्मा ने क्रिकेट की दुनिया में एक अलग ही पहचान बनाई थी। साल 1983 में विश्व कप (1983 World Cup) जितवाने में उनका अहम योगदान था। उनकी मौत की खबर सुनकर क्रिकेट का हर चाहने वाला आज उदास है। पूर्व खिलाड़ियों के साथ साथ मौजूदा खिलाड़ी भी उनकी मौत से काफी दुखी हैं और लगातार उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं। जानकारी के मुताबिक दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनकी मौत हुई है। उनकी मौत पर सभी खिलाड़ियों ने ट्वीट कर उनको श्रद्धांजलि दी।
उत्तर प्रदेश सरकार पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हमला, बोले “योगी की जनसंख्या नीति…”
कोरोना वायरस को महामारी के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Cm yogi aadityanath) ने कई बड़े फैसले लिए। बताते चले कि कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप खत्म होते ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने फिर एक नया फैसला सुना दिया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में जनसंख्या को कंट्रोल करने के लिए राज्य सरकार ने कुछ नियम लागू किए हैं। इस नियमों के मुताबिक अगर राज्य में किसी भी व्यक्ति ने 2 से अधिक बच्चे किए तो उसको अपनी अपनी नौकरी से हाथ धोना पढ़ेगा। सीएम योगी के इस फैसले पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तंज कसा।
ओपी राजभर को मिला केजरीवाल सरकार से बड़ा झटका, यूपी चुनाव साथ मिलकर लड़ने के किए थे दावे..
अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टियों की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस बीच सभी पार्टी प्रदेश में अपनी पकड़ बनाने जुटी हुई हैं। जानकारी के मुताबिक अब पार्टियों ने गठबंधन की तैयारी भी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly elections 2022) में असदुद्दीन ओवैसी और सुहैलदेव भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। इस बीच इन दोनों दलों के गठबंधन का एलान हो चुका है।

















