बीते कई समय से पंजाब में चल रहे विवाद का समाधान कांग्रेस ने निकाल लिया है। बताया जा रहा है कि कैप्टन और सिद्धू के बीच चल रहा विवाद अब खत्म हो चुका है। गौरतलब हैं कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सिद्धू की ताजपोशी होने के बाद मामला पूरी तरह से सुलझ चुका है। पार्टी का कहना है कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को अब पार्टी एक जुट होकर लड़ेगी और फिर एक बार राज्य में अपनी सरकार बनाएगी। पंजाब विवाद के बाद अब हर कोई राजस्थान में चल रहे गहलोत और पायलट विवाद को देख रहा है, पार्टी का कहना है कि अब जल्दी ही गहलोत और पायलट का विवाद भी खत्म किया जाएगा।
अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार हुए एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति, मुंबई क्राइम ब्रांच ने…
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को आज हर कोई जानता है। उन्होंने अपनी एक्टिंग और डांस के जरिए फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है। बता दें कि उनके पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) एक बड़े बिजनेसमैन हैं। हाल ही में उनके खिलाफ अश्लील फिल्में बनाने और विदेशी ऐप पर पोस्ट करने का आरोप लगा था। मामले की जांच करने के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच ने उन्होंने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुतबिक इस दौरान उनके साथ एक और शख्स को गिरफ्तार किया गया है। इस शख्स का नाम रेयान थोर्प बताया जा रहा है और बताया जा रहा है कि वह कुंद्रा के सहयोगी हैं।
वर्चुअल सुनवाई के दौरान बाहुबली मुख्तार अंसारी ने किया बड़ा खुलासा, बोले “माफिया बृजेश सिंह भी हैं…”
उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद बसपा विधायक मुख्तार अंसारी की आज एक मामले में वर्चुअल सुनवाई हुई। इस सुनवाई के दौरान उन्होंने कई राज़ खोले। बता दें कि सीजेएम राकेश कुमार के सामने बाराबंकी एम्बुलेंस मामले की सुनवाई वर्चुअली हुई। इस सुनवाई के दौरान मुख्तार अंसारी ने बताया कि पूर्वांचल के माफिया बृजेश सिंह अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के सहयोगी हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले कई और नाम शामिल किए हैं। लेकिन इन सभी लोगों का इस मामले से कोई तालुक नहीं है। ये एक दम फर्जी हैं।
भाजपा सांसद स्मृति ईरानी बनी सशक्तिकरण की मिसाल, महिलाओं को दिलाई नई पहचान…
पहले महिलाओं को पुरुषों से कमजोर समझा जाता था। लेकिन अब महिला और पुरुष में कोई अंतर नहीं रह गया है। जो काम पुरुष कर सकते हैं आज वो काम महिलाएं भी कर रही हैं। आज के दौर में अमेठी (Amethi) जिले की सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) दुनिया के लिए सशक्तिकरण (Women Empowerment) की मिसाल बनी हुई हैं। बता दें कि उन्होंने महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए कई बड़े काम किए हैं। आज उनकी ही वजह से जिले की 682 ग्रांम पंचायतों में मनरेगा में 250 से अधिक महिलाओं की मेड के पद पर तैनाती की गई हैं।
फैमिली पेंशन को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, किसी आपराधिक मामले में…
कोरोना महामारी को देखते हुए सरकार की ओर से कई बड़े फैसले लिए गए थे। सरकार के इन फैसलों से लोगों को काफी राहत मिली थी। इस बीच अब सरकार की ओर से एक और फैसला जारी किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक ये फैसला फैमिली पेंशन को लेकर किया गया है। सरकार ने अपने इस फैसले से फैमिली पेंशनधारकों को काफी राहत पहुंचाई है। जानकारी के मुताबिक सरकार का ये फैसला हितधारकों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। भारत सरकार के उप सचिव संजोय शंकर की ओर से एक ऑफिस मेमोरेंडम जारी कर इस नए नियम के बारे में बताया गया है।
गहलोत सरकार से नाखुश कांग्रेस हाईकमान? सचिन पायलट को…
कोरोना काल के बीच भी भारत में सियासी तापमान बढ़ा हुआ है। हर कोई अपनी सत्ता चमकने में लगा हुआ है। ऐसे में अगले साल कई राज्यों में होने वाले चुनावों से पहले ही राजनीतिक मुद्दे उठाए जाने लगे हैं। बता दें कि इसमें देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस की सबसे अहम भूमिका है। कांग्रेस अपनी पहचान फिर से बनाने की कोशिशों में जुटी हुई है और भी कांग्रेस कई बड़े फैसले ले रही है। जानकारी के मुताबिक पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Sidhu) की पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद पर ताजपोशी हो चुकी है। जिसके बाद कांग्रेस ने सियासी बादल और भी ज्यादा गरजने लगे हैं।
ऑफिशियल अकाउंट से हटाया AIMIM का लोगो, नाम भी बदलकर रख दिया एलन मस्क, जानें पूरा मामला…
दुनिया ने टेक्नोलॉजी इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि कुछ भी काम करना असंभव नहीं बचा है। आज कल लोग जितना सोशल मीडिया से जुड़ रहे हैं, उतना ही इसके बारे में जानकारी हासिल कर रहे हैं। ट्विटर सोशल मीडिया का एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसको दुनिया भर के ज्यादातर लोग इस्तेमाल कर रहे हैं। इस प्लेटफॉर्म पर दुनिया की जानी मानी हस्तियों के भी अकाउंट हैं। हैरानी की बात तो ये है कि बड़ी से बड़ी हस्ती भी अपने अकाउंट को हैकरों से बचा नहीं सकी है। हाल ही में दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार बिल गेट्स का भी अकाउंट हैक कर लिया गया था।
कोरोना से रिकवर हुए लोगों के लिए अच्छी खबर, वैक्सीन लगवाने से मिलेगी…
कोरोना वायरस से अब हर कोई परेशान हो चुका है। हर कोई चाहता है कि जिंदगी पहले ही तरह सामान्य हो जाए। ऐसे में जरूरी है कि हम सब लोग आगे बढ़कर कोरोना की वैक्सीन लगवाएं। क्योंकि वैक्सीन ही ऐसा एकमात्र इलाज है जो हमें इस खतरनाक वायरस से सुरक्षित रख सकता है। बता दें कि वैक्सीन को लेकर भी कई स्टडीज की जा रही हैं। लगातार एक के बाद एक नई स्टडी सामने आ रही है। इस बीच देखा जा रहा है कि कोरोना की चपेट में आकर इसको मात देने के बाद लोग कोरोना की वैक्सीन लगवा रहे हैं। जिसको लेकर कई सवाल किए जा रहे हैं। लोगों का सवाल है कि ऐसा करने से कोई खतरा तो नहीं है.?
NCP और शिवसेना के रिश्ते में आई खटास, “ज़हर घोलने की कोशिश..”
महाराष्ट्र की राजनीति गरमाई हुई है। हाल ही में राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पीएम मोदी से हुई मुलाकात के बाद भाजपा और शिवसेना के एक होने की खबरें सामने आरही थीं। हालांकि इस दौरान शिवसेना के नेता ने इन सभी खबरों को अफवाह करार दिया और बोले के एनसीपी और शिवसेना के बीच सब कुछ सही चल रहा है। जिसके बाद कोई सवाल ही नहीं बनता की पार्टी भाजपा से जा मिले। इस दौरान ऐसे कई बयान सामने आए जिसमें एनसीपी और शिवसेना के बीच सब कुछ सही होने की बात कही गई। लेकिन अब शिवसेना (Shiv Sena) और एनसीपी (NCP) के नेताओं के तीखे बयान सामने आए हैं।
उत्तर प्रदेश दौरे के पहले ही दिन अनीता यादव से मिलने पहुंची प्रियंका गांधी, बोली “बीजेपी के गुंडों को…”
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर दलों की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस बीच सभी दलों के नेता अपनी छवि बनाने के लिए मैदान में उतर गए हैं। बता दें कि इस बार कांग्रेस की ओर से यूपी चुनाव प्रियंका गांधी वाड्रा लीड करेंगी। जिसके लिए अब वह भी उत्तर प्रदेश के दौरे पर निकल चुकी हैं। गौरतलब हैं कि वह तीन दिनों के दौरे पर हैं। जिसमें वह पहले ही दिन लखीमपुर खीरी (Lakhimpur khiri) की अनीता यादव (Anita Yadav) से मुलाकात करने पहुंच गई। इस दौरान उन्होंने सत्ता में बैठी भाजपा पर निशाना साधा।

















