भाजपा सांसद स्मृति ईरानी बनी सशक्तिकरण की मिसाल, महिलाओं को दिलाई नई पहचान…

0
172

पहले महिलाओं को पुरुषों से कमजोर समझा जाता था। लेकिन अब महिला और पुरुष में कोई अंतर नहीं रह गया है। जो काम पुरुष कर सकते हैं आज वो काम महिलाएं भी कर रही हैं। आज के दौर में अमेठी (Amethi) जिले की सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) दुनिया के लिए सशक्तिकरण (Women Empowerment) की मिसाल बनी हुई हैं। बता दें कि उन्होंने महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए कई बड़े काम किए हैं। आज उनकी ही वजह से जिले की 682 ग्रांम पंचायतों में मनरेगा में 250 से अधिक महिलाओं की मेड के पद पर तैनाती की गई हैं।

बता दें कि मनरेगा एक योजना है जिसके तहत गांवो में विकास कार्य शुरू किया गया है। गौरतलब हैं कि आज बीते कुछ समय तक इन पदों पर सिर्फ पुरुषों को तैनात किया जाता था। लेकिन आज स्मृति ईरानी की वजह से करीब 250 महिलाएं इन पदों पर तैनात हैं। विकास कार्य के दौरान प्रधान अपने क्षेत्रों में सड़क, तालाब, नाली और खड़ंजा का निर्माण करा रहे हैं। ऐसे में जहां मजदूरों को काफी कम मिल रहा है। बता दें कि 15 से 20 मजदूरों पर एक मेड रखा जाता है। जिसका काम होता है कार्य को सही तरह से करवाना। पहले सिर्फ आदमियों को ही इस काम के लिए चुना जाता था लेकिन अब महिलाएं भी चुनी जाने लगी हैं।

अमेठी जिलाधिकारी अरुण कुमार ने एक बयान में बताया कि इन पदों पर तेजी से महिलाओं की पोस्टिंग हो रही है। उन्होंने कहा कि “महिला को सशक्त करने के लिए शासन से निर्देश भी है कि महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाया जाए। ऐसे में मनरेगा योजना में महिलाओं को शामिल किया जा रहा है। इसके साथ ही जिले के गांवों में जो काम चल रहे हैं, उसमें बड़ी संख्या में मजदूर काम कर रहे है, जिसमे महिलाओं की संख्या को बढ़ाने का काम किया जा रहा है। अभी तक ढाई सौ से अधिक महिलाएं मेड के रूप में काम कर रही है।”