टोक्यो ओलिंपिक्स 2020 का आज तीसरा दिन है. भारत ने दूसरे दिन वेटलिफ्टर मीराबाई चानू के सिल्वर के साथ अपने मेडल का खाता खोल लिया है। तीसरे दिन भी आज भारतीय खिलाड़ियों ने कमल कर दिखाया है। वहीं कुछ खिलाड़ियों ने निराश भी किया। बता दें कि छह बार की विश्व चैम्पियन एम सी मैरीकॉम (51 किग्रा) ने शुरूआती दौर में डोमेनिका गणराज्य की मिगुएलिना हर्नांडिज गार्सिया को हराकर ओलंपिक खेलों के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है। उन्होंने इस दौरान अपने से 15 साल जूनियर और पैन अमेरिकी खेलों की कांस्य पदक विजेता को 4-1 से मात दी है।
बैठक के दौरान पायलट समर्थकों की मांग, अशोक गहलोत की जगह…
पंजाब कांग्रेस में कप्तान और नवजोत सिंह सिद्धू के विवाद को खत्म करने के बाद अब कांग्रेस हाईकमान की नजर राजस्थान में गहलोत और पायलट के विवाद पर है। हाईकमान किसी भी तरह पायलट और गहलोत को खोना नहीं चाहता। इसलिए इस मुद्दे को काफी गंभीरता से लिया जा रहा है। पार्टी ऐसा फॉर्मूला तलाश रही है जो दोनों नेताओं के हित में हो। लेकिन फॉर्मूला मिलने से पहले ही सचिन पायलट के समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया है। उनकी मांग है कि अशोक गहलोत को सीएम पद से हटाया जाए और उनकी जगह सचिन पायलट को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया जाए।
जातीय जनगणना को लेकर एक बार फिर बोले सीएम नीतीश कुमार, “हर हाल में…”
कोरोना संक्रमण से पूरा देश परेशान है। हर कोई इससे निजात चाहता है। लेकिन अभी तो यह मुमकिन नहीं है क्योंकि कोरोना की तीसरी लहर को लेकर अलर्ट जारी कर दी गई है। दूसरी लहर के बीच देश का काफी नुकसान हुआ। इस नुकसान को देखते हुए अब पूरे देश में तीसरी लहर से बचाव के लिए तैयारी शुरू हो गई हैं। बिहार में भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के लिए 350 एम्बुलेंस का वितरण किया है। इसके साथ ही लोगों को प्रदूषण से बचाने के लिए उन्होंने 50 सीएनजी बसों का परिचालन शुरू किया है।
बच्चों की कोरोना वैक्सीन को लेकर एम्स निर्देशक रणदीप गुलेरिया का बड़ा बयान, बोले “सितंबर में ही…”
कोरोना की तीसरी लहर को लेकर तैयारियां शुरू की जा चुकी हैं। बताया जा रहा है कि कोरोना की तीसरी लहर सबसे ज्यादा बच्चों पर प्रभावी रहेगी। जिसको देखते हुए अब बच्चों की वैक्सीन पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। जैसा कि सभी जानते हैं इस खतरनाक वायरस का एकमात्र इलाज वैक्सीन ही है। इसलिए वैज्ञानिक तेजी से इस पर काम कर रहे हैं। खबर सामने आई है कि सितंबर के महीने तक बच्चों की कोरोना भी देश में आजाएगी और सितंबर से ही बच्चों का वैक्सीनेशन भी शुरू कर दिया जाएगा। बता दें कि इस बात की जानकारी एम्स (AIIMS) के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया (Randeep Guleria) ने दी है।
टोक्यो ओलंपिक में भारत ने जीता पहला मेडल, वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू ने दिखाया कमाल…
जैसा कि सभी जानते हैं। टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics 2020) का आगाज हो चुका है। पहले ही दिन में भारत के लिए खुशी की खबर सामने आई है। खबर के मुताबिक मीराबाई चानू ने पहले ही दिन के खेल में भारत का मेडल लिस्ट का खाता खोल दिया है। मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में भारत को सिल्वर मेडल जीता कर इतिहास रच दिया है। बता दें कि इस दौरान सिल्वर मेडल अपने नाम कर वह भारत की दूसरी ऐसी महिला बन गई हैं जिन्होंने के कारनामा कर दिखाया है। उनकी इस सफलता से पूरा भारत खुश है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनको खूब बधाई दी।
रैंकिंग राउंड में भारतीय पुरुष तीरंदाजों ने किया निराश, दीपिका कुमारी ने हासिल किया…
आज से भारत टोक्यो ओलिंपिक में अपने अभियान की शुरुआत कर रहा है। देश की ओर इस बार 125 खिलाड़ियों का दल टोक्यो गया है जो अलग -अलग खेलों में हिस्सा लेंगे। इस अभियान के पहले ही दिन भारत के आर्चरी में हिस्सा लिया। जानकारी के मुताबिक इस दौरान महिला व्यक्तिगत कैटेगरी की कमान दीपिका कुमारी ने संभाली। बता दें कि इस दौरान उन्होंने रैंकिंग राउंड में 9वां स्थान हासिल किया। उन्होंने पहले हाफ में तो अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन दूसरे हाफ में उनका निशाना थोड़ा बिगड़ गया। तीरंदाज दीपिका ने पहले हाफ में 334 और दूसरे हाफ में 329 स्कोर किया। जो कुल मिलाकर 663 रहा। इसकी मदद से वह रैंकिंग राउंड में 9वां स्थान प्राप्त कर पाईं।
उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर बसपा ने भी शुरू की तैयारी, महासचिव सतीश चन्द्र मिश्रा ने किया…
उत्तर प्रदेश (Uttar pardesh) समेत कई राज्यों में अगले साल विधानसभा चुनाव (Assembly elections 2022) होने हैं। इन चुनावों को लेकर अब सभी पार्टियों ने तैयारियों पर जोर देना शुरू कर दिया है। देश का सबसे बड़ा राज्य होने के कारण यहां का चुनाव सबसे अहम है। बता दें कि भाजपा, कांग्रेस और सपा के बाद अब बसपा की तैयारियां भी देखने को मिल रही है। बहुजन समाज पार्टी (BSP) आज अयोध्या से चुनाव की तैयारियों की शुरुआत को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक यूपी विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान की शुरुआत करने के लिए बसपा के महासचिव सतीश चन्द्र मिश्राा(Satish Chandra mishra) अयोध्या पहुंचे।
पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बनने के बाद मोदी सरकार पर बरसे सिद्धू, बोले “मैं विरोधियों के बिस्तर…”
पंजाब में अगले साल होने विधानसभा से पहले ही मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच की लड़ाई खत्म हो गई। सोनिया गांधी के फैसले के बाद शुक्रवार को मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की मौजूदगी में सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बना दिया गया। जानकारी के मुताबिक इस दौरान पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़, पंजाब प्रभारी हरीश रावत समेत कई नेता मौजूद थे। उनके अध्यक्ष बनने के बाद सिद्धू के कई बयान सामने आए हैं। इन बयानों में उन्होंने केंद्र सरकार को जमकर निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि वह विरोधियों के बिस्तर गोल कर देंगे।
मीडिया ग्रुप दैनिक भास्कर के ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा, विपक्ष के निशाने पर आई मोदी सरकार…
गुरुवार (22 जुलाई) को आयकर विभाग ने दैनिक भास्कर ग्रुप और यूपी के बड़े टीवी चैनल, भारत समाचार (Bharat Samachar) के ठिकानों पर छापा मारा। इस दौरान दैनिक भास्कर ग्रुप के भोपाल, जयपुर, अहमदाबाद और कई अन्य शहरों में बने दफ्तरों और ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग ने हल्ला बोला। बता दें कि टैक्स चोरी के आरोप में इन सभी जगहों पर छापा मारा गया है। दफ्तर के सभी कर्मचारियों से भी पूछताछ जारी है। जानकारी के मुताबिक ग्रुप के प्रमोटर्स के घरों और ऑफिसों की भी तलाशी ली जा रही है।
दिल्ली की सीमाओं के बाद अब जंतर मंतर पर भी शुरू हुआ किसानों का प्रदर्शन, उपराज्यपाल से मिली…
देशभर के हजारों किसान तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर धरना दे रहे हैं। बीते करीब एक साल से चल रहे इस प्रदर्शन का अभी तक कोई हल नहीं निकल पाया है। किसानों का कहना है कि सरकार एमएसपी खत्म कर देगी। इस विरोध प्रदर्शन के बीच मंगलवार को दिल्ली पुलिस अधिकारियों के साथ किसानों की एक बैठक हुई। इस बैठक में किसानों ने कृषि कानूनों को खत्म करने की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की मांग रखी। जिसको उपराज्यपाल अनिल बैजल ने स्वीकार कर लिया और किसानों को 22 जुलाई से 9 अगस्त तक हर दिन अधिकतम 200 किसानों द्वारा सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन की मंजूरी दे दी।

















