बीते पांच दिनों से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की चीफ ममता बनर्जी दिल्ली में हैं। वह पांच दिनों से दिल्ली का दौरा कर रही है। बता दें कि आज इस दौरे का आखरी दिन है। ममता बनर्जी ने अपने इस दौरे में विपक्ष के कई नेताओं से मुलाकात की। कई नेताओं से उन्होंने कई मुद्दों पर चर्चा भी की। खबर के मुताबिक इस बीच एनसीपी के प्रमुख शरद पवार भी दिल्ली में मौजूद थे। लेकिन इस बीच ममता बनर्जी उनसे मुलाकात नहीं कर सकीं। बताया जा रहा है कि आज शरद पवार महाराष्ट्र के लिए रवाना हो चुके हैं और आज ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी बंगाल को रवाना हो जाएंगी।
तीसरी लहर की आमद को लेकर डॉ. एमसी मिश्र का बड़ा बयान, जब नए मामले…
देश में कोरोना की दूसरी लहर से मची तबाही के बाद कोरोना के मामलों में काफी कमी आई है। लेकिन अब एक बार फिर धीरे धीरे मामलों में बढ़ोतरी होने लगी है। जिसको देखते हुए अब लोगों का मानना है कि देश में कोरोना की तीसरी लहर का आगाज हो गया है। जानकारी के मुताबिक देश में बीते दिन कोरोना के 43 हजार से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस बीच ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के पूर्व निदेशक डॉ. एमसी मिश्र का दावा है कि अभी कोरोना की तीसरी लहर नहीं आई है। उन्होंने कहा कि बढ़ते मामलों का ये मतलब नहीं कि कोरोना की तीसरी लहर आ गई है।
पेगासस के मुद्दे को लेकर मोदी सरकार पर बरसे राहुल गांधी, बोले “समय व्यर्थ मत करो…”
भाजपा और कांग्रेस के बीच हमेशा विवाद रहता है। दोनों दलों के नेता एक दूसरे पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ते। इस दौरान एक बार फिर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाया है। इस बार उन्होंने पेगासस जासूसी का मुद्दा उठाया है। पेगासस जासूसी के मुद्दे पर ट्वीट करते हुए उन्होंने पीएम मोदी पर हमला बोला। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि “हमारे लोकतंत्र की बुनियाद है कि सांसद जनता की आवाज़ बनकर राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर चर्चा करें। मोदी सरकार (Narendra Modi Government) विपक्ष को ये काम नहीं करने दे रही। संसद का और समय व्यर्थ मत करो- करने दो महंगाई, किसान और #Pegasus की बात!”
RJD विधायक का बड़ा दावा, 15 अगस्त को मुख्यमंत्री बनकर तेजस्वी फहराएंगे झंडा…
बिहार सरकार में वापसी के लिए आरजेडी की कोशिशें लगातार जारी हैं। खबर है कि एनडीए में कुछ सही नहीं चल रहा है। जिसको लेकर आरजेडी एक बार फिर सत्ता में आने की कोशिशों में जुट गई है। आरजेडी के नेता के द्वारा दिए गए बयान के बाद बिहार सरकार में खलबली मच चुकी है। आरजेडी के विधायक भाई वीरेंद्र ने अपने बयान में दावा किया है कि 15 अगस्त से पहली ही तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बन जाएंगे। उनकी ये बात पुरे बिहार में चर्चा का विषय बनी हुई है। बता दें कि सिर्फ विपक्ष ही नहीं बल्कि अब एनडीए के नेता भी पार्टी में कुछ सही न होने की बात कह रहे हैं।
येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद बसवराज बोम्मई को बनाया गया नया मुख्यमंत्री, शपथ ग्रहण समारोह भी…
बीते कुछ समय से कर्नाटक में येदियुरप्पा मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने की मांग की जा रही थीं और इस बीच खबरें भी आ रही थी कि येदियुरप्पा अपने पद से खुद इस्तीफा देने वाले हैं। हालांकि येदियुरप्पा ने इस बात से इंकार किया था। लेकिन खबर सामने आई है कि सोमवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने अपने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के मुताबिक येदियुरप्पा ने अपने पद से इस्तीफा राज्यपाल थावरचंद गहलोत को सौंप दिया। उनके इस्तीफे के बाद भाजपा विधायकों की एक बैठक हुई। इस बैठक में कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री का नाम प्रकाशित किया गया।
CAA के नियमों को लेकर सामने आई बड़ी खबर, गृह मंत्रालय ने मांगा…
नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) के बारे में हर किसी को मालूम है। लेकिन हर कोई इससे पूरी तरह से वाकिफ नहीं है। देश में इस कानून का विरोध प्रदर्शन काफी ऊंचे स्तर पर हुआ था। मोदी सरकार के इस कानून के खिलाफ कई विपक्षी दल भी खड़े हुए थे और आज भी मोदी सरकार के इस कानून के विरोध में हैं। इस बीच नागरिकता संशोधन कानून को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) ने इस कानून के नियम बनाने के लिए 6 महीने का समय और मांगा है।
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत गंभीर, लखनऊ PGI पहुंच सीएम योगी ने ली…
कोरोना वायरस के इस मुश्किल भरे दौर में कई बुरी खबरें सुनने को मिली। कई कलाकारों की मौत भी इस दौरान हुई। वहीं कई बड़े नेताओं की तबीयत बिगड़ने के कारण अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस बीच कई नेताओं ने अपनी जान गवां दी तो कई नेता अभी भी जिंदगी और मौत के बीच लड़ाई लड़ रहे हैं। इन नेताओं में एक से भाजपा के दिग्गज नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (Former CM Kalyan Singh) भी शामिल हैं। बता दें कि 4 जुलाई को कल्याण सिंह को कोरोना से संक्रमित पाया गया था। इस दौरान कमजोरी के कारण वह बेहोश भी हो गए थे। जिसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
मां और बेटी के प्यार में इस शख्स ने किया कुछ ऐसा काम, पुलिस ने किया गिरफ्तार…
अपने प्रेमी और प्रेमिकाओं के बहुत से किस्से सुने होंगे। लेकिन आज जो हम आपको बताने जा रहे हैं, वो सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। ये मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर का है। कानपुर में रहने वाले एक प्रेमी और उसकी प्रेमिकाओं ने मिलकर एक युवक ही हत्या करदी। हैरान की बात तो ये है कि दोनों प्रेमिकाएं मां-बेटी थीं। बता दें कि रंजीत पाले नाम का ये शख्स प्रेमिका मां-बेटी दोनों से प्यार करता था। और इस दौरान एक युवक जिसका नाम नवीन है, वह इन तीनों की जासूसी करता था। जैसे ही इन तीनों को इस बात की जानकारी हुई, इन तीनों ने मिलकर उसकी हत्या करदी।
रिश्वत देने के जुर्म में महिला सांसद को मिली 6 महीने की सजा, चुनाव से पहले…
चुनाव के दौरान देश के हर राज्य से कई खबरें सामने आती हैं। कई मामले भी सामने आते हैं। चुनाव जीतने के लिए पार्टी हर संभव कोशिश करती है। इस बीच लोगों को अपनी ओर खींचने के लिए पैसों और बल का प्रयोग भी किया जाता है। वैसे तो ये कोई नई बात नहीं है कि लोग चुनाव में पैसे देकर वोट खरीदते हैं। लेकिन ऐसा पहली बार हो रहा है कि रिश्वत देने के जुर्म में किसी सांसद को सलाखों के पीछे भेज दिया हो। बता दें कि रिश्वत देने (Cash-For-Votes Case) के आरोप में तेलंगाना राष्ट्रीय समीति (TRS) की सासंद मलोत कविता (Maloth Kavitha) को अदालत द्वारा सजा सुनाई गई है।

















