गहलोत सरकार से नाखुश कांग्रेस हाईकमान? सचिन पायलट को…

0
254

कोरोना काल के बीच भी भारत में सियासी तापमान बढ़ा हुआ है। हर कोई अपनी सत्ता चमकने में लगा हुआ है। ऐसे में अगले साल कई राज्यों में होने वाले चुनावों से पहले ही राजनीतिक मुद्दे उठाए जाने लगे हैं। बता दें कि इसमें देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस की सबसे अहम भूमिका है। कांग्रेस अपनी पहचान फिर से बनाने की कोशिशों में जुटी हुई है और भी कांग्रेस कई बड़े फैसले ले रही है। जानकारी के मुताबिक पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Sidhu) की पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद पर ताजपोशी हो चुकी है। जिसके बाद कांग्रेस ने सियासी बादल और भी ज्यादा गरजने लगे हैं।

बता दें कि इन सियासी बादलों के गरजने की आवाज राजस्थान तक पहुंच चुकी है। राजस्थान से खबरें सामने आ रही हैं कि कांग्रेस हाईकमान राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से नाराज़ है। राजस्थान के कांग्रेस प्रभारी अजय माकन (Ajay Maken) के एक ट्वीट को रिट्वीट करने से राजस्थान सरकार में खलबली मच गई है और लोगों का मानना है कि कांग्रेस हाईकमान अशोक गहलोत से खफा है। कहा जा रहा है कि ये खबर सचिन पायलट के लिए काफी फायदेमंद है और वह इस खबर से काफी उत्साहित भी हैं।

रिट्वीट किया गए इस ट्वीट में लिखा गया था कि किसी भी राज्य में कोई क्षत्रप अपने दम पर नहीं जीतता है। इस ट्वीट से साफ है कि पार्टी राजस्थान के बारे में कुछ और ही सोच रही है। गौरतलब हैं कि अजय माकन करीब 10 दिनों पहले ही जयपुर पहुंच गए थे। जिसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री से मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों पर चर्चा करने की बात कही। लेकिन 2 दिनों के बाद मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात के बाद भी कोई नतीजा सामने नहीं आया। इस पर कांग्रेस हाईकमान ने नाराजगी जाहिर की। बता दें कि पार्टी अब सचिन पायलट को आगे बढ़ाने की तैयारी में जुट गई है।