देश में कोरोना की दूसरी लहर के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) सस्पेंड कर दिया गया था। इस बीच कई खिलाड़ी कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद सभी मैचों को रोक दिया गया। इसके बाद खबर सामने आई कि आईपीएल 2021 के बचे बाकी सभी मुकाबले यूएई में करवाए जाएंगे। जिसकी तैयारी में बीसीसीआई जुट गया है। खबर है कि इस दौरान टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup ) का आयोजन यूएई में होगा। इससे पहले ये टूर्नामेंट भी भारत में ही होना था। लेकिन कोरोना के कहर को देखते हुए ICC ने इसको यूएई में करवाने का फैसला लिया। हालांकि बीसीसीआई ने इसको भारत के तीन शहरों में करवाने की काफी कोशिश की थी।
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल के वादे, अगर सरकार बनी तो पूरे राज्य में…
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। ऐसे में पंजाब चुनाव में अपनी पकड़ बनाने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने एक बड़ी घोषणा कर दी है। केजरीवाल का कहना है कि अगर पंजाब में आम आदमी पार्टी चुनाव जीत जाती है तो पंजाब को भी दिल्ली की तरह सभी सुविधाएं दी जाएंगी। उन्होंने बोला कि दिल्ली की तरह पंजाब में भी बिजली के दाम कम कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही केजरीवाल ने वादा किया कि पंजाब के हर परिवार को बिजली के 300 यूनिट फ्री दिए जाएंगे।
यूपी चुनाव से पहले ही बढ़ी सीएम योगी की चिंताएं, नीतीश कुमार और रामदास अठावले ने किया…
उत्तर प्रदेश में अगली साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अफरा तफरी शुरू हो चुकी है। सभी पार्टियां चुनावी मैदान में अपनी उम्मीदवार उतरने के लिए तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस बीच भाजपा के लिए एक नई मुसीबत सामने आ गई है। हालांकि हमेशा ही चुनाव से पहले पार्टियों पर मुसीबत का पहाड़ टूटता है। लेकिन इस समय ये मुसीबत भाजपा को काफी ज्यादा परेशानी में डाल देगी। बता दें कि भाजपा के सहयोगियों ने भी उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए सीटों की मांग करदी है। बताया जा रहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेडीयू के लिए 200 सीटों की बात सामने रखी है। नीतीश का कहना है कि उत्तर प्रदेश में जेडीयू 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
वुहान लैब में स्टाफ रहीं वैज्ञानिक डेनियल एंडरसन ने किए बड़े खुलासे, बोली “यहां सिर से पैर तक…”
चीन के वुहान में पैदा हुआ कोरोना वायरस दुनिया भर में तबाही मचा रहा है। दिसंबर साल 2019 में चीन में दुनिया का सबसे पहला कोरोना का मामला सामने आया जिसके बाद से अब तक कोरोना का संकट बढ़ता जा रहा है। मामले की पुष्टि होने के बाद से ही चीन की वुहान लैब (Wuhan Institute of Virology) विवादों में आ गई है। इस लैब में काम कर चुकीं ऑस्ट्रेलियाई वायरोलॉजिस्ट डेनियल एंडरसन ने कई बड़े खुलासे किए हैं। उनका कहना है कि चीन में कोरोना के मामले की पुष्टि होने से कुछ समय पहले तक वह लैब में काम कर रही थीं।
भारत सरकार द्वारा ट्विटर पर सख्त कार्रवाई की संभावना, हो सकता है…
इन दिनों भारत सरकार माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर नजर जमाई हुई है। हाल ही में देश में ट्विटर के बैन होने की खबरें सामने आई थीं। जिसके चलते ट्विटर चर्चाओं में था। इस बीच ट्विटर ने फिर एक बार बड़ी गलती कर दी है। जिसके चलते ट्विटर को बड़ा झटका भी लग सकता है। बता दें कि ट्विटर ने भारत के नक्शे को गलत तरह से पेश किया है। जिसके चलते भारत सरकार ने ट्विटर पर सख्त कार्रवाई करने का फैसला लिया है। सूत्रों का कहना है कि ट्विटर ने अपनी वेबसाइट पर जम्मू और कश्मीर और लद्दाख को अलग-अलग देश बताया है।
वैक्सीन लगवाने के बाद भी लोग हो सकते हैं कोरोना से संक्रमित.? स्टडी में बताया…
दुनिया भर में कोरोना का कहर देखने को मिला है। इस बीच इस खतरनाक वायरस से बचने का एकमात्र इलाज वैक्सीन को माना जा रहा है। लेकिन अब तक कई लोग वैक्सीन लगवाने से कतरा रहे हैं। लोगों का मानना है कि वैक्सीन उनके शरीर के लिए नुकसानदायक है। इस बीच कई लोगों का सवाल है कि क्या वैक्सीन लगवाने के बाद हम कोरोना से संक्रमित नहीं होंगे.? डॉक्टरों का दावा है कि वैक्सीन लगवाने के बाद हम कोरोना से संक्रमित हो सकते हैं। लेकिन वैक्सीन हमें इसके इससे सुरक्षित रखने की काबिलियत रखते है।
शत्रुघ्न सिन्हा के इस ट्वीट से फिर बढ़ा सियासी तापमान, बोले “लोग बेवजह मोदी से…”
देश भर में कोरोना की तरह सियासत भी बढ़ती जा रही है। देश के हर कोने में राजनीतिक मुद्दे उठाए जा रहे हैं। कहीं कोई अपनी पार्टी छोड़ रहा है तो कहीं विपक्ष पर निशाना साधा जा रहा है। काफी लंबे समय से भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक लड़ाई है। जो के खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। इस बीच कांग्रेस और बीजेपी को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि बॉलीवुड एक्टर और भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) के एक ट्वीट से भाजपा और कांग्रेस दोनों में ही हलचल पैदा हो गई है।
जम्मू एयर बेस पर हुआ ड्रोन हमला, सिर्फ 5 मिनट में हुए…
जम्मू एयरफोर्स स्टेशन (Jammu Air base) के तकनीकी क्षेत्र में दो विस्फोट होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि ये दोनों विस्फोट रविवार की सुबह से पहले हुए। जानकारी के मुताबिक रात करीब 2 बजे से पहले ये विस्फोट हुए। जिसको एक ड्रोन हमला माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक विस्फोटों (drone explosions) को अंजाम देने के लिए दो ड्रोन (drone) के उपयोग करने का शक है। खबर के मुताबिक इस दौरान मामूली रूप से वायुसेना के दो जवान घायल हो गए हैं। लेकिन प्रॉपर्टी का कोई भी नुकसान न होने की बात कही जा रही है।
दिल्ली में ऑक्सीजन डिमांड को लेकर घमासान, भाजपा के आरोपों के बाद बोले डॉ. रणदीप गुलेरिया, “मुझे नहीं लगता…”
कोरोना की दूसरी लहर से देश में हुई तबाही से हर कोई खौफजदा है। दूसरी लहर के बीच ऑक्सीजन की किल्लत के कारण कई लोगों ने अपनी जान गवाई। सबसे ज्यादा ऑक्सीजन की किल्लत दिल्ली में देखने को मिली। ऑक्सीजन की पूर्ति के लिए सुप्रीम कोर्ट में अब तक सुनवाई हो रही है। ऐसे में भाजपा और दिल्ली सरकार के बीच घमासान जारी है। बता दें कि इस दौरान भाजपा की ओर से दिल्ली सरकार पर गंभीर आरोप लगाया गया है। भाजपा का कहना है कि अंतरिम रिपोर्ट में केजरीवाल सरकार (Kejriwal Government) ने ऑक्सीजन की डिमांड 4 गुना बढ़ाकर बताई है।

















