Home Blog Page 827

विरोध प्रदर्शन के सात महीने पूरे होने पर किसानों का बड़ा कदम, देशभर में राजभवन…

0

भारत सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। बता दें कि किसानों के इस आंदोलन को 7 महीने पूरे हो गए हैं। जिसके चलते अब किसान एक और बड़ा कदम उठाने को तैयार हैं। गौरतलब हैं कि आज यानी 26 जून को दिल्ली के बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन करते हुए किसानों को पूरे 7 महीने हो गए हैं। इस मौके पर संयुक्त किसान मोर्चा (Sanyukta Kisan Morcha) ने देशभर में राजभवन मार्च (Raj Bhawan March) की घोषणा कर दी है। बताया जा रहा है कि किसानों की इस मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है और राजभवन के बाहर सुरक्षा भी बढ़ा दी है।

एकल श्रीहरि, मुंबई का योग शिविर संपन्न

0

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गत 21 जून को ‘एकल श्रीहरि मुंबई’ द्वारा एक महीने तक चलने वाले योग – साधना शिविर का समापन किया गया। ‘योग सीखें – निरोग रहें’ इस मूल मंत्र के साथ सुप्रसिद्ध योगगुरु श्रीमती शारदा जी बूबना के सान्निध्य में आयोजित इस शिविर में योग और साधना के 15 सत्र आयोजित किये गए।

‘योग-साधना शिविर’ की पूरी संकल्पना और क्रियान्वयन ‘राष्ट्रीय रिपोर्ट समीक्षा समिति’ द्वारा की गयी। शिविर को सुचारु रूप से आयोजित करने में समिति की अध्यक्षा मंजू जी केडिया के नेतृत्व और अनिल जी मानसिंगका के मार्गदर्शन में श्रीमती मनीषा गुप्ता, श्रीमती शील अग्रवाल, श्रीमती ममता लोया, श्रीमती जागृति मानसिंगका सहित समिति के अन्य सभी सदस्यों ने पूर्ण रूप से सहयोग दिया।
4
‘योग-साधना शिविर’ में भारतीय योग पद्धति की बारीकियों के साथ-साथ योग के महत्त्व और चिकित्सा के बारे में बताया गया। संगीता खन्ना जी ने योग आसनों को बहुत ही सहज तरीक़े से ‘लाइव’ करके दिखाया। ‘एकल श्रीहरि’ के एक महीने तक चलने वाले इस शिविर में अत्यंत उत्साह के साथ देश भर से काफ़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कोविड के इस दौर में जीवन रक्षा में सहायक ‘योग’ के महत्त्व को लोगों ने जाना-समझा और योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया।

‘मुंबई एकल श्रीहरि’ की किसी भी कार्यक्रम की एक माह तक चलने वाली ये सबसे बड़ी श्रंखला रही।
‘योग साधना शिविर’ के समापन अवसर पर आभासी माध्यम से बड़ी संख्या में ‘एकल श्रीहरि’ के पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिसमें मुख्य अतिथि श्री रामप्रकाश बूबना, अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सत्यनारायण काबरा, राष्ट्रीय संरक्षक श्री गोपाल कंदोई, मुंबई अध्यक्ष श्री विजय केडिया, महिला समिति अध्यक्षा श्रीमती मीना अग्रवाल आदि गणमान्य जन शामिल थे।

इसी प्रकार ‘एकल श्रीहरि’ ने ‘निर्वाण नेचुरोपैथी’ के साथ गुरुमां के सानिध्य में भी एक माह तक ‘योग-साधना शिविर’ का आयोजन किया, जिसका आभासी माध्यम से देश भर के लाखों लोगों ने लाभ उठाया।

इजराइल में बढ़ा डेल्टा वेरिएंट का खतरा, सरकार ने बढ़ाई सख्ती, अब फिर लोगों को…

0

कोरोना वायरस पूरी दुनिया में तबाही मचा रहा है। दुनियाभर के कई देश कोरोना के कहर का सामना कर रहे हैं। वहीं कुछ देश इसे भी हैं जहां जिंदगी फिर से नॉर्मल हो गई है। इन देशों में एक इजराइल भी था। लेकिन अब फिर एक बार इजराइल में सख्ती जारी होने लगी हैं। बता दें कि इजराइल सरकार ने देश के लोगों को बिना मास्क पहने ही बाहर घूमने की अनुमति दे दी थी। जिसके कारण देश में कोरोना के मामलों बढ़ोतरी हुई। जिसके बाद अब फिर एक बार देश के लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। बता दें कि इजराइल में कोरोना के डेल्टा वेरिएंट के मामले देखने को मिले हैं। जिसके चलते देश में फिर एक बार सख्ती लागू कर दी गईं हैं।

फिलीपींस के राष्ट्रपति के बयान के बाद पीएम मोदी पर कसा तंज, जयंत बोले…

0

कोरोना वायरस ने दुनिया भर के कई देशों में कोहराम मचा रखा है। कई देश तो ऐसे हैं जहां इस वायरस ने कई परिवार तबाह कर दिए। हाल ही में दक्षिण पूर्व एशिया के कई देशों में इस वायरस ने अपना कहर दिखाया। इन देशों में से एक फिलीपींस भी है। देश के थोड़े हालात सुधरने के बाद राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने पूरे देशवासियों को वैक्सीन लगवाने की सलाह दी। इस बीच कई लोगों ने वैक्सीन लगवाने से इंकार किया तो राष्ट्रपति ने उन्हें एक ऐसी धमकी दी जो अक्सर भारत की भाजपा द्वारा दी जाती है। भारत में भाजपा की सरकार आने के बाद उनके विरोधियों को देशद्रोही घोषित कर पाकिस्तान जाने को कहा जाता है। ठीक वैसे ही राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने अपने देशवासियों को धमकी दी।

LJP को साथ जोड़ने के लिए तेजस्वी यादव का बड़ा कदम, 5 जुलाई को RJD मनाएगी…

0

देश के कुछ राज्य ऐसे हैं जहां सियासी पारा हमेशा ही हाई रहता है। इन राज्यों में सबसे आगे बिहार है। जैसा की सभी को पता है बिहार में किसी न किसी मुद्दे पर रोजाना सियासी लड़ाई होती रहती है। बीते कुछ समय से लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag paswaan) काफी चर्चा में हैं। आज एक बार फिर उनको लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक बिहार की सबसे बड़ी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने चिराग पासवान की ओर एक बार फिर दोस्ती का हाथ बढ़ाया है। जिसके बाद से चिराग पासवान के आरजेडी के साथ मिलने की संभावना जताई जा रही है।

बंद नोटों की गड्डी से भी इस तरह निकाले जाते हैं नोट, IPS अधिकारी ने शेयर की वीडियो..

0

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां लोगों का मनोरंजन होता है। सिर्फ मनोरंजन ही नहीं बल्कि इस प्लेटफॉर्म से हमें बहुत कुछ सीखने को भी मिलता है। सोशल मीडिया पर कई वीडियो देखने को मिलती हैं जो हमें बहुत कुछ सीखा देती हैं। हाल ही में भी कुछ ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हमें एक ऐसी जानकारी दी है जो हमारे लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होगी। जैसा की आप सभी जानते हैं। आज कल हम जब बैंक से पैसे निकाने जाते हैं तो हम एक सील लगी हुई नोटों की गड्डी दे दी जाती है। सील लगी होने के कारण हम नोटों को गिनने की सोचते भी नहीं हैं।

कोर्ट में सुनवाई के दौरान वर्चुअली जुड़ी ममता बनर्जी, शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ…

0

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने नंदीग्राम सीट (Nandigram Seat) पर भाजपा के शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) के जीत को कलकत्ता हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। जिसको लेकर आज सीएम ममता बनर्जी ने इस मामले की सुनवाई वर्चुअली की। बता दें कि चुनाव आयोग ने नंदीग्राम विधानसभा सीट पर फिर से मतगणना कराने के तृणमूल कांग्रेस के अनुरोध को पहले ही खारिज कर दिया था। जिसके बाद ममता बनर्जी ने कोर्ट का रुख किया था। ममता बनर्जी ने अपनी एक याचिका में न्यायमूर्ति कौशिक चंदा को ‘हितों के टकराव’ के चलते मामले से बाहर करने की मांग की थी।

तीसरी लहर के लिए इन राज्यों को करनी होगी और मेहनत, इतने दर तक बढ़ाना होगा वैक्सीनेशन…

0

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने काफी तबाही मचाई है। इस लहर में हुई तबाही को देखते हुए केंद्र सरकार ने तीसरी लहर की तैयारियां जारी कर दी हैं। इस बीच वैक्सीनेशन को सबसे अहम माना जा रहा है। इसके लिए केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों से वैक्सीनेशन तेज करने का आदेश दिया है। बता दें कि सोमवार 21 जून को देश की सरकार ने एक दिन में 88.09 लाख वैक्सीन की डोज़ देकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। लेकिन अब राज्य सरकारों की कमी देखने को मिल रही है।

उत्तर प्रदेश में फिर तेज हुई अटकलें, साढ़े चार साल बाद उपमुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे सीएम योगी, जानें क्या है मामला..

0

उत्तर प्रदेश में अगली साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी घमासान शुरू हो चुका है। इस समय विपक्ष के निशाने पर भाजपा है। उत्तर प्रदेश में फिलहाल 2022 के मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर बहस छिड़ी हुई है। इस बीच साढ़े चार साल में पहली बार सीएम योगी आदित्यनाथ की अचानक उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात से राज्य में अटकलें और भी ज्यादा तेज हो गई हैं। बता दें कि करीब साढ़े चार साल बाद आज मुख्यमंत्री योगी उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद के घर मुलाकात के लिए पहुंचे हैं।

एक यूजर ने की अपनी गर्लफ्रेंड के लिए iPhone की मांग तो सोनू सूद ने दिया मजेदार जवाब, बोले “iPhone दिया तो…”

0

देश में कोरोना वायरस की महामारी आने के बाद से ही बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद सुर्खियों में हैं। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान कई लोगों की मदद की है। उन्होंने देश के साथ साथ विदेश में भी फंसे लोगों को उनके घर पहुंचने में मदद की। इसके साथ ही उन्होंने जरूरतमंदों तक खाना भी पहुंचाया। इतना ही नहीं बल्कि कोरोना की दूसरी लहर के बीच उन्होंने लोगों के लिए ऑक्‍सीजन सिलिंडर, हॉस्पिटल में बेड, यहां तक की दवाइयां तक की व्‍यवस्‍था की है। हाल ही में सोनू सूद का एक ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। जहां वो हमेशा लोगों की मदद करने में सीरियस रहते है। इस ट्वीट से उन्होंने साबित कर दिया कि वह लोगों से मजाक भी करते हैं।