हाल ही में सीबीआई ने एक मामले में पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस (TMC) के चार मंत्रियों को गिरफ्तार कर लिया था। इन मंत्रियों में फिरहाद हकीम, सुब्रत मुखर्जी, विधायक मदन मित्रा और पूर्व मेयर सोवन चटर्जी का नाम शामिल था। जानकारी के मुताबिक इन मंत्रियों को नारद घोटाले में गिरफ्तार किया गया था। जिसके खिलाफ राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जे आवाज उठाई थी। नारदा स्टिंग मामले में ममता बनर्जी ने कोर्ट में याचिका भी दायर की थी। खबर है कि उनकी याचिका पर सुनवाई से पहले ही जज ने खुद को सुनवाई से अलग कर लिया है।
आम को फ्रिज में न रखना है बेहतर, बिगड़ सकता है स्वाद और सेहत को भी…
मौजूदा समय में अगर हम घर से बाहर निकलते हैं तो हमे बाजार में हर जगह आम (Mango) बिकता हुआ दिख जाता है। जिसे देख कर सबका मन ललचा जाता है और लोग अक्सर देखते ही खरीद लेते हैं। लेकिन जब हम आम घर ले आते हैं तो उनको या तो फ्रिज में रख देते हैं या उसको पानी में डाल देते हैं। लेकिन क्या आपको इसका सही तरीका पता है.? आम हो कहा रखना सही है और कहा गलत.? तो चलिए आज हम आपको बताते हैं आम को सही से स्टोर करना का तरीका। हम अक्सर आम को फ्रिज में रख कर ठंडा कर के खाते हैं। लेकिन ये तरीका बिलकुल गलत है।
65 साल के इस बुजुर्ग ने की अनोखी शादी, घर वाले ही बने घराती और बाराती, जानें पूरा मामला..
इंसान को अगर किसी चीज की लत लग जाए तो उसको छुड़ाना काफी मुश्किल है। अब चाहे वो लत शराब की हो या शबाब की। अगर एक बार लग जाए तो अच्छे अच्छे को बर्बाद कर देती है। आज एक ऐसा शख्स काफी चर्चा में है जिसने 65 साल की उम्र में शादी की है। हैरानी वाली बात तो ये है कि इस शादी में उसके शख्स के बच्चे, बहु और पोते सब शामिल थे। बता दें कि ये मामला जामो थाना क्षेत्र के खुटहना गांव का है। यहां इस शख्स को शादी का भूत इस कदर सवार हुआ कि इस शख्स ने 65 साल की उम्र में ही शादी करली।
प्रशांत किशोर के साथ बैठक के बाद चर्चा में आए शरद पवार, बढ़ा सियासी तापमान…
देश में कोरोना की लहर ने काफी तबाही मचाई। हर राज्य में कोरोना का कहर देखने को मिला। ठीक कोरोना के कहर की तरह ही अब देश के हर राज्य में सियासी तापमान बढ़ता दिख रहा है। दिल्ली हो या उत्तर प्रदेश, पंजाब हो या महाराष्ट्र हर जगह सियासी लड़ाई शुरू हो गई है। खबर है कि एनसीपी (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) के मुखिया शरद पवार (Sharad Pawar) ने राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) के साथ दिल्ली में बैठक की है। जिसके बाद से ही सियासी तापमान बढ़ा हुआ है।
मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के फैसले के खिलाफ पार्टी अध्यक्ष, 2 विधायकों के बेटों को…
जैसा कि सभी को पता है अगली साल देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने है। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गुजरात और गोवा शामिल हैं। इन सभी राज्यों में अब सियासी हलचल तेज हो गई है। पंजाब और उत्तर प्रदेश में सियासी तापमान कुछ ज्यादा ही बढ़ा हुआ है। बता दें कि मुसीबतों से जूझ रहे पंजाब के मुख्यमंत्री कप्तान अमरिंदर सिंह पर अब एक और मुसीबत आ चुकी है। हाल ही में उन्होंने एक फैसला लिया था। जिसके विरोध में कई विधायक खड़े हो गए हैं। दरअसल, सीएम अमरिंदर सिंह ने पंजाब के दो कांग्रेस विधायकों के बेटों को सरकारी नौकरी देने का फैसला लिया था।
बिहार सरकार पर छाया संकट, ताजा आंकड़ों से हुआ बड़ा खुलासा, 75 हजार मौतों की…
देश में कोरोना का संकट अब भले ही कम हो गया ही लेकिन इसकी दूसरी लहर ने देश में काफी तबाही मचाई है। कोरोना की दूसरी लहर के बीच लाखों लोगों ने अपनी जान गवाई और लाखों लोग इस संक्रमण की चपेट में आए। जानकारी के मुताबिक अब देश में संक्रमितों की संख्या में गिरावट आई है। लेकिन इस बीच बिहार में एक बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि इस साल के शुरुआती 5 महीनों में बिहार में करीब 75,000 लोगों की मौतें हो गई हैं। लेकिन अभी तक इन मौतों का कारण पता नहीं लग पाया है।
संगठन को धार देने में जुटी भाजपा, दिल्ली में जेपी नड्डा से मिलने पहुंचे यूपी बीजेपी अध्यक्ष, इन मुद्दों पर हुई चर्चा..
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही राज्य में सियासी तापमान बढ़ गया है। पिछले कुछ समय से राज्य की बीजेपी सरकार को लेकर कई खबरें सामने आ रही हैं। माना जा रहा है कि राज्य की बीजेपी सरकार चुनाव से पहले कुछ बड़ा बदलाव करने पर विचार कर रही है। जिसकी वजह से भाजपा भी लगातार बैठकें हो रही हैं और भाजपाई नेता लगातार प्रदेश के दौरे पर हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिल्ली दौरे से अटकलें और भी ज्यादा तेज हो गई थीं। बता दें कि ये अटकलें अब फिर अब बार तेज़ी पकड़ रही हैं।
देश में थमा कोरोना का कहर, एक दिन में सामने आए 60 हजार मामले, एक्टिव केस भी हुए कम…
देश में लगातार कोरोना वायरस के मामलों में गिरावट आने से लोगों को राहत पहुंची है। देश में कोरोना की दूसरी लहर ने काफी तबाही मचाई लेकिन अब धीरे धीरे फिर सब नॉर्मल होता जा रहा है। देश में अब हर रोज़ 60 हजार के आस पास कोरोना के मरीजों की पुष्टि हो रही है। जो की मई के आंकड़ों से काफी ज्यादा कम हैं। बता दें कि बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 60,753 नए मामले दर्ज किए गए हैं। खबर है कि अब देश में वायरस को मात देकर ठीक होने वाले लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। रिपोर्ट्स की माने तो आज देश में लगातार 37वें दिन कोरोना से ठीक होने वालों का आंकड़ा संक्रमित होने वाले मरीजों से ज्यादा रहा है।
देश में रहने की सबसे बेहतर जगहों में पहले स्थान पर बेंगलुरु, राष्ट्रीय राजधानी को मिला…
दिल्ली देश की राजधानी है और हर काम के लिए दिल्ली को सबसे आगे रखा जाता है। लेकिन असल में दिल्ली बाकी और राजधानियों से काफी पीछे है। ये सुनकर आप हैरान होंगे तो चलिए आपको बताते हैं असल बात। दरअसल, सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (CSE) ने एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि किसी भी राज्य की राजधानी लोगों के रहने के लिए सबसे बेहतर जगह है। लेकिन ये जानकर आपको हैरानी होगी कि दिल्ली इस लिस्ट में काफी पीछे है। भले ही दिल्ली देश की राजधानी है लेकिन इस लिस्ट में दिल्ली को छठे स्थान पर रखा गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई चिराग पासवान की ऑडियो रिकॉर्डिंग, धरना-प्रदर्शन को लेकर…
बिहार में सियासी गर्मा गर्मी लगातार जारी है। फिलहाल LJP और चिराग पासवान दोनों की चर्चा में हैं। चिराग पासवान के चाचा पशुपति कुमार पारस (Pashupati Kumar Paras) के बगावत करने के बाद से ही पार्टी में हलचल मची हुई है। इस समय सोशल मीडिया पर एक ऑडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसकी वजह से सियासी तापमान और भी ज्यादा बढ़ गया है। इस ऑडियो में चिराग पासवान अपने समर्थक से बात कर रहे हैं। जिसका नाम संजीव श्रीवास्तव है। इस दौरान वह पटना में लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शनों को लेकर बात कर रहे हैं।

















