संगठन को धार देने में जुटी भाजपा, दिल्ली में जेपी नड्डा से मिलने पहुंचे यूपी बीजेपी अध्यक्ष, इन मुद्दों पर हुई चर्चा..

0
72

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही राज्य में सियासी तापमान बढ़ गया है। पिछले कुछ समय से राज्य की बीजेपी सरकार को लेकर कई खबरें सामने आ रही हैं। माना जा रहा है कि राज्य की बीजेपी सरकार चुनाव से पहले कुछ बड़ा बदलाव करने पर विचार कर रही है। जिसकी वजह से भाजपा भी लगातार बैठकें हो रही हैं और भाजपाई नेता लगातार प्रदेश के दौरे पर हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिल्ली दौरे से अटकलें और भी ज्यादा तेज हो गई थीं। बता दें कि ये अटकलें अब फिर अब बार तेज़ी पकड़ रही हैं।

जानकारी के मुताबिक भाजपा चुनाव से पहले अब संगठन को मजबूत करने में लग गई है। इस दौरान दिल्ली में पार्टी की एक बैठक भी हुई। सूत्रों के मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) ने इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) और संगठन महामंत्री बीएल संतोष से मुलाक़ात की है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में कई फैसले लिए गए हैं और कई फैसलों पर चर्चा भी हुई है। इस बैठक में सबसे महत्वपूर्ण फैसला संगठन के विस्तार का रहा। बताया जा रहा है कि चुनाव में इस बार राज्य के जाट नेताओं को मेहतपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।

भाजपा का कहना है कि बहुत से क्षेत्र में जाटों की वजह से बीजेपी मजबूत है। इस बीच इनको और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देकर संगठन को और भी ज्यादा मजबूत बनाया जा सकता है। सूत्रों ने बताया कि दिल्ली में हुई इस बैठक में युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के पदों को लेकर भी चर्चा हुई। जल्दी ही भाजपा इन पदों को भरने का फैसला ले सकती है। जानकारी के मुताबिक संगठन महासचिव बीएल संतोष फिर एक बार उत्तर प्रदेश के दौरे पर जाएंगे और कई बड़े मुद्दों पर फैसले लेंगे।