आम को फ्रिज में न रखना है बेहतर, बिगड़ सकता है स्वाद और सेहत को भी…

0
151

मौजूदा समय में अगर हम घर से बाहर निकलते हैं तो हमे बाजार में हर जगह आम (Mango) बिकता हुआ दिख जाता है। जिसे देख कर सबका मन ललचा जाता है और लोग अक्सर देखते ही खरीद लेते हैं। लेकिन जब हम आम घर ले आते हैं तो उनको या तो फ्रिज में रख देते हैं या उसको पानी में डाल देते हैं। लेकिन क्या आपको इसका सही तरीका पता है.? आम हो कहा रखना सही है और कहा गलत.? तो चलिए आज हम आपको बताते हैं आम को सही से स्टोर करना का तरीका। हम अक्सर आम को फ्रिज में रख कर ठंडा कर के खाते हैं। लेकिन ये तरीका बिलकुल गलत है।

आम को फ्रिज में रखने से इसके न्‍यूट्रिशनल वैल्‍यू कम हो जाती है। बता दें कि आम को फ्रिज में न रखना ही बेहतर है। यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर की एक रिपोर्ट के मुताबिक आम समेत जीतने भी गूदेदार फल होते हैं उनको रूम टेंपरेटर पर रखना ही बेहतर होता है। सामान्य तापमान पर रखने से इनमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स एक्टिव रहते हैं। जो हमारे लिए फायदेमंद रहते हैं। इसके साथ ही इनके स्वाद में भी फर्क आ जाता है। रूम टेंपरेचर पर आम अधिक मीठे और नरम होंगे। वहीं अगर आप आम को फ्रिज में पकने की कोशिश करते हैं तो वह काफी दिक्कत पैदा करता है।

अगर आप आम को ज्यादा पकाना नहीं चाहते तब आप फ्रिज का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये आम को और ज्यादा पकने नहीं देता। रूम टेंपरेचर पर आम काफी तेजी के साथ पकता है। पूरी तरह से पके आम को 5 दिन तक फ्रिज में स्‍टोर किया जा सकता है। आपको जानकर हैरानी होगी के आमों को छीलकर, काटकर एक एयरटाइट कंटेनर में फ्रीजर में छह महीने तक रखा जा सकता है।