65 साल के इस बुजुर्ग ने की अनोखी शादी, घर वाले ही बने घराती और बाराती, जानें पूरा मामला..

0
104

इंसान को अगर किसी चीज की लत लग जाए तो उसको छुड़ाना काफी मुश्किल है। अब चाहे वो लत शराब की हो या शबाब की। अगर एक बार लग जाए तो अच्छे अच्छे को बर्बाद कर देती है। आज एक ऐसा शख्स काफी चर्चा में है जिसने 65 साल की उम्र में शादी की है। हैरानी वाली बात तो ये है कि इस शादी में उसके शख्स के बच्चे, बहु और पोते सब शामिल थे। बता दें कि ये मामला जामो थाना क्षेत्र के खुटहना गांव का है। यहां इस शख्स को शादी का भूत इस कदर सवार हुआ कि इस शख्स ने 65 साल की उम्र में ही शादी करली।

इस शख्स के बच्चों ने पूरे रीति रिवाज के साथ इस शख्स की शादी करवाई। इस शख्स का नाम मोतीलाल है। जानकारी के मुताबिक इस शख्स की ये पहली शादी है। जिसके चलते इसके बच्चों ने घूम धाम से ये शादी करवाई। यहां आप ये ही सोच रहे होंगे कि जब शादी ही नहीं हुई तो बच्चे कैसे आए.? तो आपको बता दें कि यह बुजुर्ग दंपत्ति पिछले 40 वर्षों से बगैर शादी के एक दूसरे के साथ रह रहे थे। इस बीच उनके बच्चे भी हुए और बच्चों के बच्चे भी हुए। लेकिन दोनों ने अब तक शादी नहीं की। लेकिन अब उन्हें समाज और हिंदू रीति रिवाजों का ज्ञान हुआ। जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली।

बता दें कि दोनों की शादी 20 जून 2021 यानी कल के दिन हुई। दोनों का मानना है कि बिना शादी किए हमारा परलोक नहीं सुधर सकता है। जिसकी वजह से हम दोनों ने शादी की है और अब जब हमारी शादी हो गई है तो हमारा परलोक सुधार चुका है। उनके बच्चों ने बड़े ही धूमधाम से घर को सजाया गया, लाइटें लगी, औरतें इकट्ठा हुई मंगल गीत गाए गए और दोनों की शादी पूरे रीति रिवाज के साथ संपन्न करवाई गई।