शत्रुघ्‍न सिन्‍हा के इस ट्वीट से फिर बढ़ा सियासी तापमान, बोले “लोग बेवजह मोदी से…”

0
158

देश भर में कोरोना की तरह सियासत भी बढ़ती जा रही है। देश के हर कोने में राजनीतिक मुद्दे उठाए जा रहे हैं। कहीं कोई अपनी पार्टी छोड़ रहा है तो कहीं विपक्ष पर निशाना साधा जा रहा है। काफी लंबे समय से भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक लड़ाई है। जो के खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। इस बीच कांग्रेस और बीजेपी को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि बॉलीवुड एक्टर और भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्‍न सिन्‍हा (Shatrughan Sinha) के एक ट्वीट से भाजपा और कांग्रेस दोनों में ही हलचल पैदा हो गई है।

हाल ही में शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने एक ट्वीट किया था। जिसके कारण कांग्रेस और भाजपा के बीच फिर एक बार सियासी तापमान बढ़ गया है। बता दें कि शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने अपने ट्वीट में व्‍यंग्‍यात्‍मक लहजे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की तारीफ की है। जिसके चलते उनको लेकर कई आशकाएं जताई जा रही हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में दुखी लोगों के नए वैरिएंट के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि दुनिया में चार तरह के दुखी लोग होते हैं। इनमें एक नया वेरिएंट भी है।

उन्होंने लिखा कि ये नया वेरिएंट बिना बात मोदी से दुखी रहने वाला वेरिएंट है। उन्होंने बताया कि पहले नंबर पर आते हैं लोग जो “अपने दुखों से दुखी हैं”, दूसरे नंबर पर आते हैं जो “दूसरों के दुखों से दुखी हैं”, इसके बाद तीसरे नंबर पर आते हैं वो लोग जो “दूसरों के सुख से दुखी हैं” और फिर आखिर में आता है नया वेरिएंट “बिना बात खामखां मोदी से दु:खी!” शत्रुघ्‍न सिन्‍हा के इस ट्वीट को राजनीतिक से जोड़ा जा रहा है और माना जा रहा है कि सिन्‍हा जल्दी ही कोई बड़ा फैसला लेने वाले हैं।