Home Blog Page 817

निवेशकों के शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने लॉन्च की स्क्रैप पॉलिसी, साथ ही बताए…

0

कोरोना काल के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों की सुरक्षा के लिए कई फैसले लिए। इन फैसलों में कुछ फैसले बेकार रहे। लेकिन कई फैसलों से देशवासियों को लाभ पहुंचा। एक बार फिर पीएम मोदी ने देशवासियों की मदद करने के लिए एक और कदम उठाया है। बता दें कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात (Gujarat) में निवेशकों के शिखर सम्मेलन को संबोधित कर रहे हैं। सम्मेलन के संबोधन के दौरान उन्होंने कई और बातों पर भी चर्चा की। जानकारी के अनुसार इस बीच पीएम मोदी ने डीप ओशियन मिशन और सर्क्युलर इकोनॉमी को एक खास मुद्दा बनाया और इस पर बातचीत की।

भारत को लेकर NASA का बड़ा दावा, 2100 तक देश के 12 शहर…

0

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा (NASA) ने आज तक बहुत से दावे किए हैं। जिसमें से बहुत से दावे सही साबित हुए हैं तो वहीं कई दावे गलत भी निकले हैं। इस बीच नासा का एक और दावा सामने आया है। इस बार नासा ने भारत को लेकर एक बड़ा दावा किया है। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा का कहना है कि आने वाले समय में भारत के 12 शहर पानी में डूब जाएंगे। इन शहरों में ओखा, मोरमुगाओ, भावनगर, मुंबई, मैंगलोर, चेन्नई, विशाखापट्टनम, तूतीकोरन कोच्चि, पारादीप और पश्चिमी बंगाल के किडरोपोर तटीय शामिल हैं।

पत्रकारों पर भड़के तेजप्रताप यादव, बोले “सभी के खिलाफ एफआईआर और…”

0

बिहार की राजनीति हमेशा से ही चर्चा में रहती है। किसी न किसी नेता के जरिए बिहार में सियासी हलचल पैदा हो जाती है। इस दौरान एक बार भी बिहार में सियासी तापमान बढ़ चुका है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने अपने बयान से सबको हैरान कर दिया है। पोस्टर विवाद को लेकर सोमवार को तेजप्रताप यादव ने पत्रकारों के खिलाफ सख्त रवैया इख्तियार किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर लाइव वीडियो पर अपने गुस्से का इजहार करते हुए पत्रकारों को धमकी दी।

जल्दी ही लागू होगा RBI का नया नियम, ATM में कैश न होने पर बैंकों को…

0

आज कल लोग काफी डिजिटल हो गए हैं। हर काम डिजिटल किया जाता है। इस तरह से ही अब लोग बैंक से पैसे निकालने जाने के जगह ATM का इस्तेमाल करते हैं। देश भर में लोग अब कैश का कम से कम इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कुछ लोग आज भी कैश का इस्तेमाल करते हैं जिसके लिए सब ATM का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन देश के बहुत से ATM ऐसे होते हैं जिनमें पैसे होते ही नहीं हैं। जिससे लोग अक्सर मायूस होकर इधर उधर ATM तलाश करते हैं। लेकिन अब लोगों की मुश्किलों को आसान करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के मुताबिक अगर कोई भी ATM बिना कैश के रहता है तो उसको जुर्माना भरना होगा।

अपने ट्वीट के जरिए KRK ने बनाया इन बड़े प्रोड्यूसर्स को निशाना, बोले “अपनी इमेज अच्छी करने के लिए…”

0

टीवी के सबसे बड़े शो “बिग बॉस” (Big Boss) के पूर्व कंटेस्टेंट और बॉलीवुड अभिनेता कमाल आर खान (KRK) हमेशा ही चर्चा में रहते हैं। कभी अपनी वीडियो को लेकर तो कभी अभी बयानों को लेकर। वह हमेशा अपने बयानों से किसी न किसी को निशाना बनाते हैं। इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है, जिससे वह एक बार फिर चर्चा का विषय बन गए हैं। इस बार उन्होंने ओलिंपिक में जेवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल हासिल करने वाले नीरज चोपड़ा को लेकर बॉलीवुड के कुछ प्रोड्यूसर को निशाना बनाया। उन्होंने अपने एक ट्वीट में लिखा कि कुछ प्रोड्यूसर्स को अपनी छवि सुधारने के लिए नीरज चोपड़ा को अपनी फिल्म में लेना चाहिए।

टोक्‍यो ओलंपिक से वापसी के बाद नीरज चोपड़ा का बयान, “ये एक सपना था, लेकिन अब…”

0

स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में अपना कमाल दिखाते हुए इतिहास के पन्नो पर अपना नाम लिख दिया है। उनकी एक अच्छी थ्रो से उन्होंने इतिहास रच दिया है और भारत के नाम एथलेटिक्‍स में पहला ओलंपिक गोल्ड मेडल भी नाम कर दिया है। शनिवार को फाइनल मुकाबले में चोपड़ा ने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर का बेस्ट थ्रो करके स्वर्ण पदक अपने नाम किया। जिसके बाद आज दुनिया भर में उनकी एक अलग पहचान बन गई है। बता दें कि वह ओलंपिक के व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण जीतने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं. इससे पहले अभिनव बिंद्रा ने बीजिंग ओलंपिक (2008) के 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में पीला तमगा अपने नाम किया था।

सासंदों और विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामलों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बिना हाईकोर्ट के…

0

सासंदों और विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले वापस लेने पर आज यानी मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट द्वारा एक बड़ा फैसला लिया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने आज एक मामले की सुनवाई के दौरान सासंदों और विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले वापस लेने पर अपना सख्त रवय्या अपनाया। कोर्ट ने कहा कि हाईकोर्ट की इजाजत के बिना सासंदों और विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले वापस नहीं लिए जाएंगे। कोर्ट के इस फैसले के बाद अब राज्य सरकारें संबंधित हाईकोर्ट के फैसले के बिना ऐसे मामले वापस नहीं ले सकेंगी।

सूंड का इस्तेमाल कर हाथी ने किया कुछ ऐसा कि वीडियो हो गई वायरल, 29 सेकंड में ही…

0

आपने बचपन में जानवरों के कई किस्से सुने होंगे। जाहिर से बात है उन किस्सों में हाथी का भी कोई न कोई जिक्र होगा। हाथों एक ऐसा जानवर है विशाल होने के बाद भी लोगों का पसंदीदा है। लोग हाथी को बहुत पसंद करते हैं और उससे भी ज्यादा पसंद करते हैं उनकी सवारी करना। हाल ही में सोशल मीडिया पर हाथी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को भी लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। ओलोरियन नाम की एक हथिनी को केन्या में शेल्ड्रिक वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ने बचाया था। अब वह काफी बड़ी और समझदार हो गई है। ये वीडियो ओलोरियन का ही है।

CBSE ने जारी किया 10वीं का परिणाम, लड़कों से ज्यादा लड़कियों ने…

0

कोरोना वायरस (corona virus) के इस दौर में सबसे ज्यादा नुकसान बच्चों की शिक्षा का हुआ है। कोरोना के दौरान सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहे। जिसकी वजह से छात्र सही तरह से पढ़ाई नहीं कर सके। जिसको देखते हुए सरकार ने 10वीं और 12वीं के छात्रों की परीक्षाएं रद्द करदी और बोर्ड को आदेश दिया गया कि बच्चों को पास करने का सही क्राइटेरिया (Criteria) बनाया जाए। जिसकी बुनियाद पर आज सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई ) ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर छात्र अपना परिमाण (Results) देख सकता है।

केंद्र सरकार पर विपक्ष का जबरदस्त हमला, पेगासस जासूसी समेत उठाए कई मुद्दे…

0

पिछले कई दिनों से संसद में पेगासस जासूसी का मुद्दा चल रहा है। साथ ही में कई और भी मुद्दे विपक्ष द्वारा संसद में उठाए जा रहे हैं। बता दें कि आज इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल के नेतृत्व में एक बैठक हुई। इस बैठक में कई और दलों के नेता भी शामिल हुए। जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी की इस बैठक में कांग्रेस, एनसीपी, शिवसेना, राष्‍ट्रीय जनता दल, समाजवादी पार्टी, माकपा, भाकपा, आईयूएमएल, आरएसपी, केसीएम, जेएमएम, नेशनल कांफ्रेंस, तृणमूल कांग्रेस और एलजेडी के नेताओं ने हिस्‍सा लिया।