देश के हर मामले पर अपने फैसले से इंसाफ करने वाले जज आज अपनी ही सुरक्षा के लिए केंद्र और राज्य सरकारों से सवाल जवाब कर रहे हैं। हाल ही में झारखंड हुए हादसे के बाद सभी न्यायाधीशों की सुरक्षा को लेकर कोर्ट में सुनवाई जारी है। बता दें कि झारखंड में जज उत्तम आनंद (Uttam Anand) की हत्या कर दी गई है। जिसके बाद से न्यायाधीशों की सुरक्षा का मुद्दा कोर्ट ने उठा हुआ है। इस बीच उत्तम आनंद की हत्या के मामले में चल रही सुनवाई के दौरान कोर्ट ने न्यायाधीशों की सुरक्षा के संबंध में उपाय करने के लिए कहा है। मंगलवार के दिन ये सुनवाई हुई। जिसमें कोर्ट ने कहा कि न्यायाधीशों की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार को कोई कदम उठाना चाहिए।
अफगानिस्तान के बिगड़ते हालात के बीच IIT बॉम्बे का बड़ा फैसला, कैंपस में अफगान छात्रों को…
अफगानिस्तान के हालात से तो हर कोई अच्छी तरह वाकिफ है। तालिबान ने अफगानिस्तान के कई बड़े शहरों पर कब्जा कर लिया है। जिसके बाद अब अफगानिस्तान की राजधानी काबुल भी उनके कब्जे में आ गई है। ऐसे में अफ़गानियों का देश में रहना मुश्किल हो रहा है। ऐसे मुश्किल दौर में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), बॉम्बे ने अफगान छात्रों को लेकर एक बड़ा फैसला किया है। एक फेसबुक पोस्ट के जरिए IIT बॉम्बे के डायरेक्टर ने कहा कि अफगानिस्तान के हालात को देखते हुए अफगान छात्रों को अपने कैंपस में लौटने की अनुमति है।
पेगासस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, आरोपों की जांच के लिए केंद्र…
देश में बीते कुछ सालों से कोई न कोई मुद्दा चर्चा में बना ही हुआ है। सबसे बड़ा मुद्दा तो कोरोना का है। जिसको लेकर सरकार अपनी पूरी तैयारियां कर रही है। लेकिन विपक्ष सरकार के कई और फैसलों का विरोध कर रही है। जिसमें सबसे बड़ा मुद्दा किसानों का है। किसानों के बाद अब पेगासस जासूसी का मुद्दा चर्चा में हैं। विपक्ष लगातार सरकार के खिलाफ आवाज उठा रही है और सरकार के खिलाफ कई याचिकाएं भी दायर की जा चुकी हैं। अब खबर है कि सुप्रीम कोर्ट के समक्ष केंद्र सरकार ने एक हलफनामा दायर किया है।
पूरे अफगानिस्तान में फैला तालिबान का खौफ, अपनी जान बचाने के लिए एक दूसरे पर…

अफगानिस्तान के कई बड़े शहरों पर कब्जा करने के बाद अब तालिबान अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर भी हावी हो गए हैं। इस बीच खबर है कि देश में बिगड़ते हालात को देखते हुए अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी समेत कई बड़े नेताओं ने देश छोड़ दिया है। ऐसे में अब लोगों की हिम्मत पूरी तरह से टूट गई है और लोग खुद को पूरी तरह से बेबस समझ चुके हैं। हजारों की तादाद में अफगानिस्तान में रहने वाले लोग देश को छोड़ कर जा रहे हैं। इस बीच तालिबान ने काबुल में मौजूद राष्ट्रपति भवन पर भी कब्जा कर लिया है। जिसको देखते हुए लोगों की चिंताएं और भी ज्यादा बढ़ गई हैं।
75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले सीएम अशोक गहलोत, “हम सबको संविधान की…”
जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं आज देश में 75वां स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) मनाया जा रहा है। इस बीच देश ने चारों ओर खुशी का माहोल बना हुआ है और लोग अपने शहीदों को याद कर गम भी मना रहे हैं। आज के दिन राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक सम्मेलन में लोगों को एकजुट होने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सबको संविधान (Consititution) की शपथ के अनुसार आचरण करना चाहिए। इसमें सरकार और जनता दोनों का ही फायदा है। इस बीच उन्होंने केंद्र सरकार को भी निशाना बनाया और कांग्रेस पार्टी की भरपूर तारीफ की।
अफगानिस्तान के कई बड़े शहरों पर काबिज हुआ तालिबान, राजधानी काबुल में भी…
तालिबान ने दक्षिण अफगानिस्तान में कई बड़े शहरों पर कब्जा कर लिया है। जिसके बाद अब भी वह शांत नहीं हुआ है। इस बीच खबर आई है कि इन बड़े शहरों पर काबिज होने के बाद तालिबान राजधानी काबुल को भी अपने कब्जे में करना चाहते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक तालिबान जल्दी ही काबुल पर भी काबिज होने जाएंगे। बताया जा रहा है कि तालिबान के आतंकी राजधानी काबुल (Taliban Enters Kabul) में घुस चुके हैं और काबुल को अपने कब्जे में करने की उनकी तैयारी जारी है।
देश के इन राज्यों में लगातार पांच दिनों तक रहेगी बैंक की छुट्टी, जरूर देखें किन किन राज्यों में…
अगर आप इन दिनों अपनी बैंक के काम में मसरूफ हैं तो इन कामों को जल्द से जल्द खत्म करदें क्योंकि इस बार अगस्त महीने में करीब आधा महीना बैंक बंद रहने वाला है। RBI की ओर से जो छुट्टियों को लिस्ट दी गई है, उसमें कुछ क्षेत्रीय छुट्टिया हैं। क्षेत्रीय छुट्टियों से मतलब है कि उस दिन सिर्फ कुछ राज्यों में ही बैंक्स बंद रहेंगे। लेकिन कुछ छुट्टियां पूरे देश की बैंकों की होंगी। इस दिन देश के हर राज्य में बैंक बंद रहेगा। ऐसे में आपके लिए जानना जरूरी है कि कब, कहां और किस दिन बैंक बंद रहेगा, ताकि आप अपना काम आसानी से पूरा कर सकें।
सीएम योगी आदित्यनाथ की मुश्किलें बढ़ाने के लिए पूर्व IPS का बड़ा फैसला, यूपी 2022 चुनाव में…
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव जैसे जैसे करीब आते जा रहे हैं, वैसे ही राजनीतिक तापमान बढ़ता जा रहा है। जहां एक तरफ सभी दल चुनाव की तैयारियों में जुटे है, वहीं अब योगी आदित्यनाथ के लिए एक मुश्किल खड़ी हो गई है। जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ को टक्कर देने के लिए एक और उम्मीदवार सामने आ गया है। बताते चलें कि उत्तर प्रदेश के रिटायर्ड IPS अमिताभ ठाकुर (Former IPS Amitabh Thakur) ने यूपी विधानसभा चुनाव में सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ खड़े होने की घोषणा कर दी है। शनिवार को एक ट्वीट के जरिए उन्होंने ये जानकारी लोगों तक पहुंचाई।
















