अफगानिस्तान के कई बड़े शहरों पर काबिज हुआ तालिबान, राजधानी काबुल में भी…

0
76

तालिबान ने दक्षिण अफगानिस्तान में कई बड़े शहरों पर कब्जा कर लिया है। जिसके बाद अब भी वह शांत नहीं हुआ है। इस बीच खबर आई है कि इन बड़े शहरों पर काबिज होने के बाद तालिबान राजधानी काबुल को भी अपने कब्जे में करना चाहते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक तालिबान जल्दी ही काबुल पर भी काबिज होने जाएंगे। बताया जा रहा है कि तालिबान के आतंकी राजधानी काबुल (Taliban Enters Kabul) में घुस चुके हैं और काबुल को अपने कब्जे में करने की उनकी तैयारी जारी है।

खबरों के मुताबिक राजधानी काबुल के रहने वाले लोगों ने भी तालिबानियों के वहां पहुंचने की पुष्टि की थी। बता दें कि हेलमंद की प्रांतीय राजधानी लश्करगाह अफगानिस्तान सरकार के हाथों से फिसल गयी है। लगभग दो दशक के युद्ध के दौरान सैकड़ों की संख्या में विदेशी सैनिक वहां मारे गए थे। तालिबान लड़ाकों ने हाल के दिनों में एक दर्जन से अधिक प्रांतीय राजधानियों पर कब्जा कर लिया है। बताया जा रहा है कि फिलहाल काबुल में कोई हिंसा नहीं हो रही है।

तालिबान ने अपने लड़ाकों को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हिंसा नहीं करने का आदेश दिया है। साथ लोगों को वहां से हटने की भी इजाजत दी जा रही है। इससे पहले पाकिस्तान के गृह मंत्री शेख राशिद अहमद ने जानकारी देते हुए बताया था कि तालिबान ने तोरखम सीमा पर कब्जा कर लिया है। जिसकी वजह से वहां सीमा पार यातायात रोक दिया है। इस दौरान नाटो के एक अधिकारी का कहना है कि “यूरोपीय संघ के कई कर्मचारियों को काबुल में एक अज्ञात सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है।”