Home Blog Page 762

बढ़ती मंहगाई के बीच भारत सरकार का एक और बड़ा फैसला, खाने के तेल के दाम भी…

0

मौजूदा समय में जहां देखों वहां सिर्फ महंगाई ही नजर आ रही है। रोजाना इस्तेमाल में आने वाली लगभग हर चीज के दाम आसमान छू रहे हैं। जिससे जनता की जेब पर काफी असर पड़ रहा है। बता दें कि पेट्रोल, डीजल, कुकिंग गैस से लेकर खाने पीने के समान के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। पीछे कुछ दिनों से अब भारत सरकार ने इस पर एक्शन लेना शुरू कर दिया है। पहले तो सरकार की ओर से पेट्रोल-डीजल और एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में गिरावट की जानकारी दी गई और अब एक और बड़ी खबर सामने आ रही है।

बता दें कि अब पेट्रोल-डीजल और कुकिंग गैस के बाद सरकार ने खाने-पीने के तेल की कीमतों को नियंत्रित का फैसला किया है। सरकार के फैसले के अनुसार सालाना 20-20 लाख टन कच्चे सोयाबीन और सूरजमुखी तेल के आयात पर सीमा शुल्क और कृषि अवसंरचना उपकर को हटाने की घोषणा की गई है। इससे तेल की कीमतों में गिरावट देखी जा सकती है। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड की ओर से इसको लेकर एक ट्वीट भी किया गया है।

images 12 1

ट्वीट में जानकारी दी गई है कि “केंद्र सरकार ने 20-20 लाख टन कच्चे सोयाबीन और सूरजमुखी तेल के आयात पर सीमा शुल्क और कृषि अवसंरचना उपकर को मार्च, 2024 तक हटाने की घोषणा की है। यह निर्णय उपभोक्ताओं को महत्वपूर्ण राहत प्रदान करेगा।” सरकार के इस फैसले के बाद सोयाबीन तेल के दाम तीन रुपये प्रति लीटर तक की गिरावट आने की संभावना है। इस बढ़ती मंहगाई के बीच सरकार के इस फैसला को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

राष्ट्रपति चुनाव से पहले भाजपा की बड़ी बैठक, क्या रहेगी विपक्ष की रणनीति.?

0

देश के मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल जल्दी ही समाप्त होने वाला है। ऐसे में अब नए राष्ट्रपति के चुनाव को लेकर केंद्र में बैठी भाजपा और विपक्ष की तैयारी शुरू हो चुकी हैं। राष्ट्रपति चुनाव में अब केवल दो महीने बाकी हैं, जिसको देखते हुए सभी पार्टियां अपनी तैयारियों में जुट गई हैं। हालांकि अभी तक किसी ने भी राष्ट्रपति उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है। ऐसे अब कई नाम सामने आ रहे हैं जिनको राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया जा सकता है। आपको बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव से पहले राज्यसभा चुनाव भी होने हैं।

राष्ट्रपति से पहले होना वाला राज्यसभा चुनाव काफी बड़ा और महत्वपूर्ण चुनाव माना जा रहा है। इस चुनाव के परिमाण का सीधा असर राष्ट्रपति चुनाव पर पढ़ने की संभावना है। गोरतलब हैं कि राज्यसभा चुनाव के लिए 10 जून को मतदान होने वाला है। इससे पहले कल भाजपा के वरिष्ट नेताओं ने एक अहम बैठक की है। ये बैठक करीब चार घंटों तक चली है। जानकारी के अनुसार बैठक में अमित शाह और जेपी नड्डा समेत बीजेपी के शीर्ष नेता भी शामिल हुए थे।

images 3 8

वहीं, अगर बात करें राष्ट्रपति चुनाव की तो अगर विपक्ष एकजुट होकर कोई उम्मीदवार खड़ा करता है तो भाजपा के जीत की कोई संभावना नहीं है। क्योंकि मौजूदा समय में भाजपा के पास सांसदों और विधायकों के 48.9% वोट हैं। जबकि विपक्ष और अन्य पार्टियों के पास 51.1 फीसदी वोट हैं। जीत के लिए भाजपा को समर्थन की जरूरत पढ़ेगी। अब देखना होगा की भाजपा किस तरह हो किस से समर्थन की बात करती है। वहीं, दूसरी ओर विपक्ष भी अन्य पार्टियों को अपने साथ मिलाने की कोशिशों में जुटा हुआ है।

टोक्यो शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी का संबोधन, QUAD पर कहीं कई बातें…

0

कई देशों के प्रधानमंत्रियों के साथ साथ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 24 मई को जापान में आयोजित क्वाड शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस दौरान यहां पीएम मोदी के साथ साथ अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और ऑस्ट्रेलिया व जापान के प्रधानमंत्री भी मौजूद रहे। इस दौरान पीएम मोदी ने बैठक को संबोधित भी किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कुछ ऐसे मुद्दों पर बातचीत की, जिससे उनकी खूब तारीफ हो रही है। सबसे पहले प्रधानमंत्री ने जापान के पीएम फुमियो किशिदा को बेहतरीन मेजबानी के लिए बधाई दी और फिर कई मुद्दों पर अपनी बात रखी।

पीएम मोदी ने कहा कि “टोक्यों में मित्रों के बीच होना सौभाग्य की बात है. क्वाड की संभावना बहुत व्यापक हो गई है. थोड़े समय में ही क्वाड ने अपनी अलग जगह बनाई है। इंडो-पैसेफिक क्षेत्र में क्वाड अच्छा काम कर रहा है। क्वाड देशों के बीच आपसी विश्वास और दृढ़ संकल्प न सिर्फ लोकतांत्रिक ताकतों को नयी ऊर्जा दे रहा है, बल्कि एक स्वतंत्र, खुले और समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र की स्थापना को प्रोत्साहित भी कर रहा है।”

images 1 8

संबोधन को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि “क्वाड हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए एक रचनात्मक एजेंडे के साथ आगे बढ़ रहा है, जो वैश्विक ‘भलाई की दिशा में काम करने वाली एक ताकत’ के रूप में उसकी छवि को और मजबूत बनाएगा। क्वाड ने बेहद कम समय में वैश्विक स्तर पर एक महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है।”

इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि “हमने टीका वितरण, जलवायु कार्रवाई, आपूर्ति श्रृंखला को लचीला बनाने, आपदा प्रतिक्रिया, आर्थिक सहयोग और कोविड-19 महामारी से उत्पन्न प्रतिकूल परिस्थितियों से निपटने की दिशा में समन्वय बढ़ाया है। क्वाड देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता की स्थापना में योगदान दे रहा है।” इसके अलावा भी उन्होंने कई और मुद्दों पर चर्चा की है।

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सऊदी अरब ने बढ़ाई सख्ती, भारत सहित इन देशों की यात्रा पर लगी रोक…

0

दुनिया भर में कोरोना वायरस ने लोगों को परेशान कर रखा है। कभी इसके मामले बढ़ने लगते हैं, तो कभी एक दम गिर जाते हैं। अब तक कई देशों में मामले बढ़ रहे थे, लेकिन इन दिनों मामलों में गिरावट देखी जा रही थी। लेकिन अब फिर एक बार सऊदी अरब में कोरोना ने अपनी रफ्तार को बढ़ा दिया है। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या अब धीरे धीरे बढ़ने लगी है, जिसके कारण देश की सरकार ने कई फैसले लिए हैं। जिनमें से एक फैसला यात्राओं पर प्रतिबंध लगाने का है।

जानकारी के अनुसार सऊदी अरब ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देख भारत सहित सोलह देशों की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है। इनमें भारत के अलावा लेबनान, सीरिया, तुर्की, ईरान, अफगानिस्तान, यमन, सोमालिया, इथियोपिया, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, लीबिया, इंडोनेशिया, वियतनाम, आर्मेनिया, बेलारूस शामिल हैं।” इस फैसले को जारी करते हुए देश की सरकार ने एक बयान भी जारी किया था। जिसमें मंकीपॉक्स के मामलों के बारे में बात की गई थी।

images 8 3

सऊदी अरब के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ये बयान जारी किया गया था। बयान में कहा गया था कि “देश में अभी एक भी मंकीपॉक्स के मामलों का पता नहीं चला है। देश के पास मंकीपॉक्स के मामलों के पता करने की क्षमता है। अगर कोई मामला सामने आता है तो सरकार संक्रमण से निपटने के लिए भी तैयार है। अब तक, मनुष्यों के बीच संचरण के मामले बहुत कम देखें गए हैं इसलिए इससे होने वाले किसी भी प्रकोप की संभावना बहुत कम है, उस देशों में भी इसके फैलने की संभावना बहुत कम हैं जहां इसके संक्रमण पाए गए हैं।”

जापानी बच्चे की हिंदी भाषा सुनकर हैरान हुए पीएम मोदी, ऑटोग्राफ देकर पूछा ये सवाल…

0

देश के प्रधानमंत्री इन दिनों जापान दौरे पर हैं। यहां उनके ठहरने का इंतजाम होटल न्यू ओटानी में किया गया है। यहां पहुंचते ही पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया गया। पीएम मोदी के आते ही यहां ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे भी लगने लगे। बता दें कि इस दौरान वहां उनकी मुलाकात एक छोटे बच्चे से हुई। जिससे मिलने के बाद पीएम मोदी काफी खुश नजर आए। सिर्फ पीएम ही नहीं बल्कि ये जापानी लड़का भी उनसे मुलाकात कर काफी खुश नजर आया।

दरअसल, इस दौरान ये जापानी लड़का पीएम मोदी से हिंदी में बातचीत करता नजर आया। उसकी हिंदी सुनने के बाद पीएम मोदी उससे खुश हुए और उसको ऑटोग्राफ देकर पूछा कि “वाह! आपने हिंदी कहाँ से सीखी?.. आप इसे अच्छी तरह से जानते हैं?” इस बच्चे का नाम रित्सुकी कोबायाशी था। पीएम से मुलाकात करने के बाद वह बोला कि “पीएम मोदी ने मेरा संदेश पढ़ा, जो मैंने कागज पर लिखा था और यही कारण है कि मैं बहुत खुश हूं और यहां तक ​​कि मुझे उनके ऑटोग्राफ भी मिले।”

images 6 6

इस दौरान वहां एक महिला भी मौजूद थी, जिसने पीएम का स्वागत करते हुए कहा कि “हमें जापान में पीएम मोदी का स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है। उनकी ऊर्जा सकारात्मक है। उन्होंने हमें हर जगह गौरवान्वित किया है।” जापान की राजधानी टोक्यो में पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी कि वह जापान में पहुंच चुके हैं। साथ ही उन्होंने जापान आने की वजह भी बताई।

उन्होंने ट्वीट में लिखा कि “टोक्यो पहुंचा. इस यात्रा के दौरान क्वाड शिखर सम्मेलन सहित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे, साथ ही क्वाड नेताओं से मुलाकात करेंगे, जापानी व्यापार जगत के नेताओं और जीवंत भारतीय प्रवासियों के साथ भी बातचीत होगी।” मिली जानकारी के अनुसार जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के निमंत्रण पर पीएम मोदी 24 मई को होने वाले क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए टोक्यो पहुंचे हैं।

बढ़ती मंहगाई के बीच जनता को राहत, मोदी सरकार ने घटाए पेट्रोल-डीजल के दाम, गैस सिलेंडर भी हुआ सस्ता…

0

बढ़ती मंहगाई से लोग पिछले कुछ समय से बड़े ही परेशान थे। लेकिन अब भारत सरकार के एक ही फैसले से देश के नागरिकों को बड़ी राहत मिली है। देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कुछ ट्वीट कर बताया है कि मोदी सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम कर दी है। जिसके चलते अब पेट्रोल और डीजल के दाम गिर गए हैं। वहीं, उन्होंने बताया है कि गैस सिलेंडर पर भी 200 रुपए की सब्सिडी देने का फैसला कर चुकी है सरकार।

शनिवार को कई सारे ट्वीट करते हुए निर्मला सीतारमण ने इस सब की जानकारी दी। पहले एक ट्वीट में लिखा गया कि “हम पेट्रोल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क ₹8 प्रति लीटर और डीजल पर ₹6 प्रति लीटर कम कर रहे हैं। इससे पेट्रोल की कीमत 9.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 7 रुपये प्रति लीटर कम हो जाएगी। इसका सरकार के लिए लगभग ₹ 1 लाख करोड़ प्रतिवर्ष का राजस्व निहितार्थ होगा।” इसके बाद उन्होंने गैस सिलेंडर की बात कही।

गैस सिलेंडर को लेकर ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा कि “साथ ही इस वर्ष हम प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना के 9 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को ₹ 200 प्रति गैस सिलेंडर (12 सिलेंडर तक) की सब्सिडी देंगे। इससे हमारी माताओं और बहनों को मदद मिलेगी। इससे सालाना लगभग ₹6100 करोड़ का राजस्व प्रभावित होगा।” जानकारी के अनुसार वित्त मंत्री ने लगातार एक के बाद एक 12 से 13 ट्वीट किए और सरकार के फैसले के बारे में बताया।

images 2 8

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा कि “हम प्लास्टिक उत्पादों के लिए कच्चे माल और बिचौलियों पर सीमा शुल्क भी कम कर रहे हैं, जहां हमारी आयात निर्भरता अधिक है। इससे अंतिम उत्पादों की लागत में कमी आएगी। इसी तरह हम लौह और इस्पात के लिए कच्चे माल और बिचौलियों पर उनकी कीमतों को कम करने के लिए सीमा शुल्क को कम कर रहे हैं। स्टील के कुछ कच्चे माल पर आयात शुल्क कम किया जाएगा। हालांकि, कुछ स्टील उत्पादों पर निर्यात शुल्क लगाया जाएगा।”

इसके आगे वह एक और ट्वीट करती हैं और मोदी सरकार को पिछले सरकारों से मुकाबले अच्छा बताती हैं। वह अपने इस ट्वीट में कहती हैं कि “पीएम मोदी ने जब से जिम्मा संभाला है, केंद्र सरकार गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित। हमने गरीबों और मध्यम वर्ग की मदद के लिए कई कदम उठाए हैं। नतीजतन, हमारे कार्यकाल के दौरान औसत महंगाई पिछली सरकारों की तुलना में कम रही है।”

रात में आम का सेवन करने से होते हैं ये नुकसान, जानें किस तरह से उठा सकते हैं लुत्फ…

0

गर्मियों का मौसम आ चुका है, अब बाजार में लोगों की नजरें आम की ओर जाने लगेंगी। कहने को आम के कई फायदे भी हैं और कई नुकसान भी, लेकिन लोगों बिना कुछ जाने बस इसके स्वाद के ऊपर ही अपना दिल हार देते हैं। लेकिन ऐसा करना आपको काफी भारी पड़ सकता है। क्योंकि आम को अगर सही वक्त में न खाया जाए तो इससे शरीर को काफी दिक्कतें हो सकती हैं। आम को लेकर लोगों के मन में हमेशा बहुत से सवाल रहते हैं। जिनमें से एक सवाल हर किसी के मन में रहता है।

आम को खाने का सही समय.? ये एक ऐसा सवाल है जिसके आपको तरह तरह के जवाब मिलेंगे। लेकिन आज हम आपको इससे जुड़ी जानकारी देंगे। कई लोग आम को रात के समय खाते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आपको खुद पर काबू रखना पड़ेगा क्योंकि देर रात आम खाने के कई नुकसान हैं। अगर आप देर रात आम का सेवन करते हैं तो आपको सबसे बड़ी दिक्कत अपच की होगी। यानि आप आम खा तो लेंगे लेकिन खाने को सही से हजम करने में काफी दिक्कत आएगी।

images 17

इसके साथ ही अगर आप रात में आम खाते हैं तो आपके वजन में भी इजाफा हो सकता है। क्योंकि एक आम में तकरीबन 150 कैलोरी होती हैं। लेकिन अगर आप डायबिटीज के पेशेंट हैं तो आपको रात में आम खाने से बचना होगा, क्योंकि ये आपका शुगर लेवल काफी हद तक बढ़ा सकता है। वहीं, अगर बात करें दिन की तो दिन का समय आम खाने के लिए बिल्कुल सही है। लेकिन इसके लिए भी कुछ लोगों को ध्यान रखने की जरूरत होगी। ज्यादा आम खाने से फोड़े-फुंसी भी निकल सकते हैं। इसलिए जिन लोगों की स्किन पर पहले से ही एक्ने हो, वो आम का ज्यादा सेवन न करें।

16 साल के भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानानंद ने फिर एक बार दी विश्व चैंपियन को मात, एक ही साल में…

0

खेल की दुनिया ऐसी है जहां बाजी पलटते वक्त नहीं लगता। कभी कभी बड़े बड़े दिग्गज चैंपियन को मात नहीं दे पाते लेकिन एक छोटा खिलाड़ी आकर उस चैंपियन को मात दे देता है। ऐसा ही कुछ किया था भारत के युवा ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंद ने, उन्होंने 16 की उम्र में ही ऐसा काम कर दिखाया था जिससे दुनिया भर में उनकी चर्चा होने लगी थी। बता दें कि कुछ महीनों पहले आर प्रज्ञानानंद ने शतरंज के मैदान में दुनिया नंबर-1 चेस मास्टर मैग्नस कार्लसन को करारी शिकस्त दी थी। जिसके बाद उनकी वाहवाही होने लगी थी।

आपको जानकार हैरानी होगी की भारत के युवा ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंद ने फिर एक बार ये कमाल कर दिखाया है। उन्होंने फिर से दुनिया के नंबर-1 चेस मास्टर मैग्नस कार्लसन को चेसेबल मास्टर्स में करारी शिकस्त दी है। जिसको देख सब हैरान हो गए हैं। ये एक ही साल में आर प्रज्ञानानंद की दो बड़ी सफलताएं हैं। चेसेबल मास्टर्स एक 16-खिलाड़ियों का ऑनलाइन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट है। इस टूर्नामेंट में कार्लसन और प्रज्ञानानंद के बीच कड़ी टक्कर चल रही थी। लेकिन बाद ने प्रज्ञानानंद ने इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया।

praggnanandhaa vs magnus carlsen sixteen nine

40वें मूव पर कार्लसन ने एक बड़ी गलती की, जिसका प्रज्ञानानंद ने भरपूर फायदा उठाया और जीत हासिल कर फिर एक बार दुनिया में अपना नाम रोशन कर दिया है। अगर बात करें इस टूर्नामेंट में उनकी रैंकिंग की तो वह 12 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर हैं। वहीं, कार्लसन 15 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। जबकि चीन के वेई यी 18 के स्कोर के साथ पहले स्थान पर अपनी जगह बनाए हुए हैं।

बाढ़ के कारण गंभीर स्थिति में पहुंचा असम, 8 लाख लोग प्रभावित…

0

देश के कुछ राज्य ऐसे हैं जहां बाढ़ का संकट हमेशा छाया रहता है। इनमें असम भी शामिल है, पिछले कुछ दिनों से असम में भी बाढ़ के कारण हालात गंभीर नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्री-मॉनसून में हुई भारी वर्षा के कारण बाढ़ आई और इस बाढ़ ने लोगों को काफी भारी नुकसान किया है। जानकारी के अनुसार इस बाढ़ की चपेट में राज्य के कई गांव आए हैं। इसके अलावा आपको बता दें कि कुछ गांव में तो स्तिथि इतनी ज्यादा बिगड़ चुकी है कि वहां के लोगों का जीना भी मुश्किल हो गया है।

असम के जमुनामुख जिले के दो गांवों के 500 से अधिक परिवार रेलवे ट्रैक पर रह रहे हैं। इसका कारण भी बाढ़ है, बाढ़ आने के बाद दोनों गांव पूरी तरह से पानी में डूब गए हैं। सिर्फ एक रेलवे ट्रैक ही ऐसी जगह है जो पानी से बची हुई है। जिसके चलते लोग वहीं डेरा जमा कर गुजारा कर रहे हैं और सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं। असम के चांगजुरई और पटिया पाथर गांव की ये स्तिथि बताई जा रही है। यहां के लोगों से भी मीडिया की बातचीत हुई है।

images 5 5

मीडिया से बातचीत के दौरान 43 वर्षीय मोनवारा बेगम ने बताया है कि बाढ़ के कारण उनका भी घर तबाह हो गया है और वह चार अन्य परिवारों के साथ एक अस्थायी जगह पर रह रही हैं। वह कहती हैं कि “तीन दिनों तक हम खुले आसमान के नीचे थे, फिर हमने कुछ पैसे उधार लिए और इस तिरपाल की चादर को खरीदा। हम एक ही चादर के नीचे रहने वाले पांच परिवार हैं, कोई निजता नहीं है।” बता दें कि इस बाढ़ का शिकार हुए परिवारों के खाने तक के लाले पड़ रहे हैं। लोग लगातार सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं। जानकारी के अनुसार बाढ़ में असम के 8 लाख से अधिक लोग प्राकृतिक आपदा की चपेट में हैं।

लालू यादव के ठिकानों पर CBI की छापेमारी, बेटी के खिलाफ भी केस दर्ज…

0

विवादों से हमेशा घिरे रहने वाले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें अब और ज्यादा बढ़ चुकी हैं। हाल ही में ही चारा घोटाले में उनको जेल से जमानत दी गई थी। जिसके बाद अब फिर एक बार उनके खिलाफ केस दर्ज कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार इस बार उनके कारण उनकी बड़ी बेटी भी सीबीआई की कार्यवाई की चपेट में आ गई हैं। लालू इन दिनों अपनी बेटी के घर रह रहे हैं जिसके कारण सीबीआई ने उनके घर पर ही छापा मार दिया और अब उनकी बेटी भी सीबीआई के निशाने पर आ गई हैं।

बता दें कि सीबाआई ने रेलवे भर्ती घोटाले के मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी के कई ठिकानों पर आज छापा मारी शुरू कर दी। जिसमें से एक ठिकाना उनकी बड़ी बेटी का घर है। जानकारी के अनुसार सीबीआई की रेड पटना में 17 जगहों और अन्य ठिकानों पर जारी है। मामले को लेकर बात करते हुए अधिकारियों ने बताया है कि यह कथित घोटाला तब का है जब लालू प्रसाद यादव संयुक्त प्रगतिशील सरकार में रेल मंत्री थे।

images 16

सीबीआई अधिकारियों का कहना है कि “सीबीआई ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के खिलाफ रेलवे में नौकरी के बदले में उम्मीदवारों से जमीन लेने के आरोप में एक नया मामला दर्ज किया है। कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है।” आपको बता दें कि पिछले महीने ही झारखंड हाईकोर्ट द्वारा लालू प्रसाद को जमानत दी गई है। जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनको एम्स में भर्ती करवाना पड़ा।