Home Blog Page 761

सोशल मीडिया पर वायरल हुई केके की फैमिली फोटो, बॉलीवुड में एंट्री से पहले ही….

0

पहले फिल्मी दुनिया में तो अब संगीत की दुनिया में लगातार बुरी खबरें सामने आई हैं। पहले पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला तो अब बॉलीवुड के जाने माने सिंगर केके यानि कृष्ण कुमार कुन्नथ इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। इन दोनों सिंगरों की मौत से पूरे बॉलीवुड में दुखद माहोल बना हुआ है। सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि जहां भी देखाें वहीं इसके जाने का गम मनाया जा रहा है। देश के हर कोने में इसके गाने सुने जाते हैं और हमेशा सुने जाएंगे। वह भले ही हम सबको छोड़ इस दुनिया से जा चुके हैं, लेकिन उनकी आवाज हमेशा हमारे कानों में गूंजती रहेगी।

बात करें केके की मौत की तो वह कल मंगलवार के दिन कोलकाता में एक कॉन्सर्ट करने गए थे। इस परफॉर्मेंस के दौरान ही अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह नीचे गिर गए। जिसके बाद उनको अस्पताल में ले जाया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही वह दम तोड़ चुके थे। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दें कि उनकी मौत के बाद से सोशल मीडिया पर उनकी फैमिली की एक फोटो काफी वायरल हो रही है और लोग उसपर खूब प्यार लूटा रहे हैं।

images 11

अगर बात की जाएं उनकी फैमिली की तो केके ने बॉलीवुड में कदम रखने से पहले ही अपनी प्रेमिका संग शादी करली थी। जिसके बाद साल 1999 में उन्होंने बॉलीवुड फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में अपना पहला गाना ‘तड़प तड़प’ गया। इस गाने के बाद से उनका करियर शुरू हुआ। हालांकि इससे पहले भी वह कई गानों में छोटा सा हिस्सा गा चुके थे। आपको बता दें कि केके के दो बच्चे हैं। जो आपको फैमिली फोटो में नजर भी आ रहे होंगे। इस तस्वीर को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

राजस्थान: राज्यसभा चुनाव में होगा मुक़ाबला, भाजपा के समर्थन वाले सुभाष चंद्रा आए सामने..

0

जयपुर: राजस्थान में राज्यसभा चुनाव में कुछ ऐसा हो गया है जिसके बाद सबकी नज़र अब इस ओर बन गई है. पहले ऐसी उम्मीद थी कि यहाँ की जिन चार सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव हो रहे हैं उनमें तीन कांग्रेस और एक भाजपा को मिल जाएगी. परन्तु अब मामला दिलचस्प हो गया है. कांग्रेस यहाँ तीन उम्मीदवारों के नाम की घोषणा पहले ही कर चुकी है जबकि भाजपा ने भी एक उम्मीदवार की घोषणा कर दी है.

अब लेकिन उद्योगपति सुभाष चंद्रा ने निर्दलीय पर्चा भर दिया है. सुभाष चंद्रा को भाजपा का क़रीबी माना जाता है. पिछली बार सुभाष चंद्रा हरियाणा से निर्दलीय चुनाव जीतकर आए थे, तब उन्हें भाजपा ने समर्थन दिया था. राजस्थान से इस बार सुभाष चंद्रा ने पर्चा भर दिया है. भाजपा के पास अपने उम्मीदवार जिताने के बाद 31 सरप्लस वोट बचते हैं. वहीं सुभाष चंद्रा को जीतने के लिए 11 अतिरिक्त वोट चाहिए.

कांग्रेस को अपने दो उम्मीदवार जिताने के बाद 15 अतिरिक्त वोट चाहिए. राजस्थान में 200 सीटों की विधानसभा है और राज्यसभा के एक उम्मीदवार के लिए 41 वोट चाहिए. आँकड़ों की बात करें तो कांग्रेस के पास 108 और बीजेपी के पास 71 विधायक हैं. 13 निर्दलीय, 3 आरएलपी, 2 बीटीपी, दो माकपा और एक आरएलडी विधायक है. बीजेपी को चौथी सीट के लिए निर्दलीयों पर भरोसा है. वहीं कांग्रेस को 11 निर्दलियों, 2 सीपीएम और एक आरएलडी के समर्थन का भरोसा है.

बीजेपी के समर्थन से एस्सेल ग्रुप के अध्यक्ष सुभाष चंद्रा राजस्थान में राज्यसभा चुनाव के लिए चौथे उम्मीदवार हैं. राजस्थान में राज्यसभा के लिए चार सीटें हैं. दो कांग्रेस और तीसरा बीजेपी आसानी से जीत लेगी. वहीं अब चौथी सीट के लिए मुकाबला होगा. सुभाष चंद्रा को भाजपा का समर्थन मिला है और वह कांग्रेस की तीसरी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. कांग्रेस के तीन उम्मीदवार रणदीप सुरजेवाला, मुकुल वासनिक और प्रमोद तिवारी हैं. वहीं बीजेपी उम्मीदवार घनश्याम तिवारी पूर्व एमएलए और वसुंधरा कैबिनेट से मंत्री रहे हैं.

बढ़ती उम्र में भी चेहरे से नहीं झलकेगा बुढ़ापा, बस करें इन चीजों का सेवन…

0

इंसान की उम्र जैसे जैसे बढ़ती जाती है, वैसे वैसे उसकी खूबसूरती ढलने लगती है। लेकिन कई लोग होते हैं जो कम उम्र में भी अधेड़ उम्र के नजर आते हैं। क्या आप इसका कारण जानते हैं.? अगर नहीं तो आपको बता दें कि जो हम खाते हैं उसका सीधा असर हमारी सेहत, आंखों और त्योचा पर नजर आता है। इसलिए कहते हैं हमें हमेशा हेल्थी फ़ूड ही खाना चाहिए। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं किन चीजों का सेवन कर आप अपनी त्योंचा को खूबसूरत रख सकते हैं।

सबसे पहले हम बात करते हैं ग्रीन टी की, ग्रीन टी के रोजाना सेवन से हम अपनी खूबसूरती को निखार सकते हैं। ग्रीन टी में बहुत सारे एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो हमें और हमारी स्किन को कई बीमारियों से बचाते हैं। इसके अलावा हम अपनी स्किन को हेल्थी रखने के लिए डार्क चॉकलेट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। डार्क चॉकलेट में शरीर में एंटीऑक्सीडेंट का काम करने वाले पॉलीफेनोल्स प्रचुर मात्रा में होते हैं। डार्क चॉकलेट हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इसके रोजाना सेवन से हम अपनी बढ़ती उम्र में भी खूबसूरती को ढलने से रोक सकते हैं।

images 11 3

आपको बता दें कि फ्लैक्सीड्स भी हमारी सेहत के लिए काफी लाभदायक है। फ्लैक्सीड्स को अलसी के बीज के नाम से भी जाना जाता है। इनमें लिग्नान शामिल हैं, एक प्रकार का पॉलीफेनोल जिसमें एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं। ये हमारे शरीर, हमारे दिल और हमारी मासपेशियों के लिए काफी जरूरी है। इसकी मदद से हम कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं।

महिलाओं के लिए योगी सरकार का बड़ा फैसला, शाम 7 बजे के बाद…

0

उत्तर प्रदेश में फिर से सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद अब कई फैसले लिए जा रहे हैं। आज एक बार फिर योगी सरकार ने एक अहम निर्देश जारी किया है। इस आदेश में योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए नोटिस जारी किया है। योगी सरकार के आदेश से महिला कर्मचारियों को काफी राहत मिलने वाली है। आदेश के अनुसार राज्य भर के कारखाने में कोई भी महिला रात के समय में काम करने को मजबूर नहीं है। अगर कारखाने का मालिक जबरन उसको काम के लिए बोलता है या उसको नौकरी से निकलने को कहता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सीएम द्वारा जारी किए गए नोटिस में लिखा गया है कि “कोई भी महिला कर्मी सुबह 6 बजे से पहले और शाम 7 बजे के बाद लिखित सहमति के बिना काम करने के लिए बाध्य नहीं होगी। अधिकारियों को उपरोक्त घंटों के दौरान काम करने पर महिला कर्मी के लिए मुफ्त परिवहन, भोजन और पर्याप्त पर्यवेक्षण भी देना होगा।” योगी सरकार के इस फैसले से उन महिलाओं को काफी राहत मिलने वाली है जिनको जबरदस्ती रात की पानी में काम करवाया जाता है।

IMG 20220529 115005

आदेश में आगे लिखा गया है कि “कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की घटना को रोकने के लिए महिला श्रमिकों को एक सुरक्षित कामकाजी माहौल प्रदान करने का दायित्व नियोक्ता के पास होगा। इसके अलावा नियोक्ताओं को कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013 या किसी अन्य संबंधित अधिनियमों के प्रावधानों के साथ कारखाने में एक मजबूत शिकायत तंत्र विकसित करना होगा।”

आयरलैंड के इस बल्लेबाज ने मचाई तबाही, मात्र 19 गेंदों में जड़े 96 रन…

0

क्रिकेट एक ऐसा खेल है जहां वक्त बदलते देर नहीं लगती है। कभी कभी एक खिलाड़ी ही पूरा बीच जीता ले जाता है तो कभी कभी पूरी टीम भी मिल कर मैच जीत नहीं पाती। आपको बता दें कि T20 ब्लास्ट टूर्नामेंट का आगाज हो चुका है और खिलाड़ियों ने अपना खेल दिखाना शुरू कर दिया है। आयरलैंड के इस बल्लेबाज ने भी अपने प्रदर्शन से लोगों को हैरान कर दिया है। कल नॉर्थ ग्रुप में वॉरविकशायर और नॉर्थम्पटनशायर के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें आयरलैंड के बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग अपने बल्ले से लोगों का मनोरंजन करते दिखाई दिए।

पॉल ने मैदान में आते ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू करदी और केंद्र को 19 बार बाउंड्री के बाहर पहुंचाया। इस दौरान वह अपने रिकॉर्ड से मात्र 2 रन दूर रहे। रिकॉर्ड भले ही ना बनाया हो लेकिन उन्होंने एक ऐसी पारी खेली जिसको लोग हमेशा याद रखने वाले हैं। बता दें कि उन्होंने नॉर्थम्पटनशायर के गेंदबाज जेम्स सेल्स की शानदार गेंदबाजी के खिलाफ 6 गेंदों पर 6 बाउंड्री लगाई। इसमें 5 छक्के और एक चौका शामिल था। इस दमदार बल्लेबाजी की बदौलत उन्होंने 51 गेंदों में 119 रनों की पारी खेली।

images 3 9

अपनी इस शानदार पारी में उन्होंने 10 छक्के और 9 चौके जड़े, जिसकी मदद से उन्होंने मात्र 46 गेंदों में ही अपनी शतक को पूरा किया। अगर देखा जाए तो सिर्फ चौके और छक्कों की मदद से ही उन्होंने 19 गेंदों में 96 रन जड़ दिए। एक समय तो ऐसा लगा था कि वह 6 गेंदों में 6 छक्के लगा कर रिकॉर्ड कायम कर देंगे। लेकिन आखरी बाल पर चौका आने की वजह से वह केवल 6 गेंदों पर 34 रन ही बना पाए। उनकी इस ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की मदद से टीम मैच को जीतने में कामयाब रही।

भारत सरकार के सामने खड़ी हुई एक और मुसीबत, फिर झेलना पड़ सकता है बिजली संकट…

0

देश में इस साल रिकॉर्ड तोड़ गर्मी देखने को मिल रही है। अप्रैल के महीने में भी तापमान ने कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। जिसके चलते अनुमान लगाया जा रहा था कि इस साल मई और जून में गर्मी और भी ज्यादा बढ़ सकती है। ऐसे में खबर सामने आई है कि देश में गर्मी के साथ साथ लोगों को बिजली संकट भी झेलना पड़ सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार मौजूदा वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही में देश को कोयला संकट का सामना करना पड़ सकता है। जिसके कारण बिजली की कटौती होना लाजमी है।

कोयला की आपूर्ति में 42.5 मिलियन टन की कमी आ सकती है। जिसका सीधा असर देश के कई राज्यों में बिजली कटौती के रूप में देखने को मिलेगा। जानकारी के अनुसार इस बार देश में कोयले की कमी पिछले संकट से 15 फीसदी ज्यादा हो सकती है। जबकि अब बिजली की मांग पहले से ज्यादा है। पिछले कई सालों से देश में बिजली की मांग ज्यादा बढ़ रही है और इस साल करीब 38 वर्षों में देश में इतनी बिजली की मांग पहली बार की गई है। इस संकट को सामने देख अब भारत सरकार की परेशानियों में बड़ा इजाफा हुआ है।

images 1 10

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को इस मुद्दे को लेकर एक वर्चुअल मीटिंग रखी गई थी। जिसमें केंद्रीय कोयला और बिजली मंत्री के साथ साथ केंद्र और राज्यों के शीर्ष ऊर्जा अधिकारी भी मौजूद थे। इसमें मंत्रालय की ओर से एक प्रेजेंटेशन भी दिया गया। प्रेजेंटेशन की एक स्लाइड के मुताबिक अधिकतर राज्यों ने कोयला आयात करने का अनुबंध अभी तक नहीं दिया है।

गीतांजलि श्री के हाथ लगी बड़ी सफलता, बनी पहली भारतीय लेखक जिसने…

0

भारत धीरे धीरे सफलता की ओर बढ़ता जा रहा है। देश की इस सफलता के पीछे सरकार के साथ साथ नागरिकों का भी हाथ है। देश के नागरिक एक के बाद एक सफलता हासिल कर दुनिया भर में देश का नाम रोशन कर रहे हैं। आपको बता दें कि अब भारत के हाथ एक और सफलता लगी है। बता दें कि दिल्ली की लेखिका गीतांजलि श्री के हिन्दी उपन्यास ‘रेत समाधि’ (टॉम्ब ऑफ सैंड) को अंतरराष्ट्रीय बुकर प्राइज़ मिला है। यह हिंदी भाषा में पहला ‘फिक्शन’ है जो इस प्रतिष्ठित साहित्यिक पुरस्कार की दौड़ में शामिल था।

गौरतलब हैं कि इससे पहले भारत का कोई भी उपन्यास अब तक अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार नहीं जीता है। गीतांजलि श्री के हिन्दी उपन्यास ‘रेत समाधि’ को डेजी रॉकवेल ने अंग्रेज़ी में अनूदित किया है। आपको बता दें कि डेजी रॉकवेल अमेरिका में रहने वाली एक चित्रकार और लेखिका हैं। गीतांजलि श्री की ये किताब 50,000 पाउंड के इस पुरस्कार को जीतने में कामयाब हुई। जिसको लेकर उनसे कुछ बातें भी पूछी गई।

images 26

इस बारे में बार करते हुए गीतांजलि श्री ने कहा कि “मैंने कभी बुकर का सपना नहीं देखा था, मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं ऐसा कर सकती हूं। कितनी बड़ी बात है, मैं चकित, खुश, सम्मानित और विनम्र हूं महसूस कर रही हूं। इस पुरस्कार के मिलने से एक अलग तरह की संतुष्टि है। ‘रेत समाधि/’टॉम्ब ऑफ सैंड’ उस दुनिया के लिए एक शोकगीत है जिसमें हम निवास करते हैं। बुकर निश्चित रूप से इसे कई और लोगों तक पहुंचाएगा।”

उन्होंने आगे कहा कि “मेरे और इस पुस्तक के पीछे हिंदी और अन्य दक्षिण एशियाई भाषाओं में एक समृद्ध और साहित्यिक परंपरा है। इन भाषाओं के कुछ बेहतरीन लेखकों को जानने के लिए विश्व साहित्य अधिक समृद्ध होगा। इस तरह की बातचीत से जीवन की शब्दावली बढ़ेगी।” आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गीतांजलि श्री दिल्ली में रहने वाली एक 64 वर्षीय लेखिका हैं, जिनका ताल्लुक उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से है।

स्टेडियम में कुत्ते को घूमने से विवादों में आए IAS अधिकारी संजीव खिरवा, हुआ तबादला…

0

स्टेडियम में कुत्ते को टहलने की वजह से दिल्ली के दो IAS अधिकारी संजीव खिरवा और उनकी पत्नी रिंकू धुग्गा विवादों में आ गए हैं। ये मामला इतना बढ़ गया है कि उन दोनों का ट्रांफर कर दिया गया है। जहां एक को लद्दाख भेजा गया है तो दूसरे को अरुणाचल प्रदेश। दोनों के बीच इतनी दूरी का कारण केवल एक कुत्ता है। बताया जा रहा है कि वह दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में अपने कुत्ते के साथ सैर किया करते थे। जिससे बाकी के लोगों को काफी परेशानी हुआ करती थी। खिलाड़ियों को अक्सर जल्दी ही बाहर जाने को बोल दिया जाता था।

जिसके चलते स्टेडियम के एक कोच ने इसको लेकर कहा था कि इससे खिलाड़ियों की प्रैक्टिस पर काफी असर पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि “पहले खिलाड़ी रात 8 या 8.30 बजे तक ट्रेनिंग करते थे। लेकिन अब उनको 7 बजे ग्राउंड खाली करने को कह दिया जाता है, ताकि IAS अफसर संजीव खिरवार वहां अपने कुत्ते संग टहल सकें। इससे उनकी ट्रेनिंग और प्रैक्टिस रूटीन में दिक्कत पैदा हो रही है।” ये मामला जैसे ही मीडिया तक पहुंचा सरकार ने पर इस पर एक्शन लेते हुए अफसरों का ट्रांसफर कर दिया।

ias officer sanjeev khirwar sixteen nine

बता दें कि इस पर आईएएस अफसर संजीव खिरवार ने सफाई पेश की है। उन्होंने कहा है कि “मेरी वजह से प्रैक्टिस रुकने की बात निराधार है। मैं कभी-कभार ही कुत्ते के साथ ट्रैक पर जाता हूं। जब खिलाड़ी नहीं होते, तभी जाता हूं। कभी किसी खिलाड़ी को स्टेडियम से बाहर जाने को नहीं कहा। कुत्ते को भी तभी ट्रैक पर छोड़ता हूं, जब वहां कोई नहीं होता। अगर ये आपत्तिजनक है तो इसे बंद कर देता हूं।”

पूर्व कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल के राज्यसभा जाने पर बोले आजम खान, “मैं ऐसी राजनीति नहीं करता..”

0

पिछले 27 महीनों से जेल में बंद समाजवादी पार्टी के वरिष्ट नेता आजम खान ने जेल से आते ही पार्टी में एक नई जान डाल दी है। आजम खान जब से जेल से रिहा होकर आए हैं वह तबसे ही सुर्खियों में हैं। वह अपने काम में फिर एक बार जुट गए हैं। हाल ही में उनका एक इंटरव्यू हुआ, जिसमें आजम खान से कांग्रेस नेता रहे कपिल सिब्बल को लेकर कुछ सवाल किए गए। इस बीच आजम खान ने बताया कि काबिल सिब्बल राज्यसभा में जाने वाले हैं।

इस दौरान उनसे पूछा गया कि “सुप्रीम कोर्ट से न्याय दिलाने में सबसे ज्यादा कपील सिब्बल का साथ रहा.?” जिसके जवाब में आजम खान ने कहा कि “सबसे ज्यादा तो आसमान वाले ने साथ दिया, जो मेरे मालिक हैं। कानून की दूनिया में और अदालतों में सिब्बल साहब ने बहुत मदद की। उन्होंने बहुत दिल से मदद की।” इसके बाद आजम खान से कपिल सिब्बल के राज्यसभा में सांसद बनने की बात पूछी गई। जिसको लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि “मुझे उनके राज्यसभा जाने की बहुत खुशी है। वे बहुत अच्छे इंसान हैं और बड़ा नाम है।”

images 25

गोरतलब हैं कि जबसे कपिल सिब्बल की राज्यसभा में वापसी की बात सामने आई है, तबसे कहा जा रहा है कि आजम खान के कहने पर अखिलेश यादव ने हामी भरी है। जिसके बारे में बात करते हुए आजम खान ने कहा कि “क्या हुआ, कैसे हुआ, सब आपको थोड़े बता देंगे। मैंने कौन सा बनियान पहन रखा है ये मैं ही जानता हूं। हम राजनीति नहीं करते, अगर ऐसी राजनीति की होती तो आज ये सब हमारे साथ नहीं होता।”

संदीप यादव की अचानक मौत से हैरान लोग, 27 सालों से 5 राज्यों की पुलिस कर रही थी पीछा…

0

करीब 3 दशकों से बिहार झारखंड समेत कई राज्यों में विध्वंसक कांडों को अंजाम देने वाले गया सेंट्रल कमिटी भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता संदीप यादव उर्फ विजय यादव की अचानक मौत की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि दावा के रिएक्शन के कारण संदीप की मौत हुई है। आपको बता दें कि पिछले 27 सालों से वह फरार चल रहा था और पुलिस के हाथ आज उसकी कोई भी तस्वीर न लग सकी है। ऐसे में उसकी मौत की खबर सुनकर सब हैरान हो रहे हैं।

संदीप कुमार उर्फ विजय यादव बाबूराम डीह गांव का रहने वाल था और उसकी पत्नी एक सरकारी स्कूल में टीचर है। सूत्रों की माने तो संदीप पर बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश सहित कई राज्यों में करीब 500 नक्सली कांड दर्ज हैं। वहीं, पांच राज्यों की पुलिस पिछले कई सालों से उसकी तलाश में थी। बता दें कि संदीप के ऊपर कई बड़े इनाम भी रखे हुए हैं। अगर इन इनामों की कीमतों को एक कर दिया जाए तो संदीप उर्फ विजय 84 लाख का इनामी माओवादी था।

images 1 9

बताते चलें कि 25 लाख का इनाम तो झारखंड सरकार की ओर से ही रखा गया था। संदीप की बॉडी हाथ लगते ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई है। इस मामले पर जब गया के एसपी हरप्रीत कौर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि “संदीप कुमार उर्फ विजय यादव की मौत की सूचना मिली है। बीमारी से ही उसकी मौत होने की सूचना मिल रही है। पूरी तरह से मामले का सत्यापन किया जा रहा है। पुलिस और सुरक्षा के जवान मामले की कार्रवाई में जुटे हुए हैं।”