Home Blog Page 760

इंजीनियर की नौकरी छोड़ कुछ इस तरह से बनाई अपनी पहचान, 6 राज्यों में 40 से ज्यादा…

0

हर इंसान का सपना होता है की वह कुछ ऐसा करे जिससे सारी दुनिया उनको पहचानने लगे। हालांकि ऐसा कर पाना हर किसी के बस की बात नहीं। ये काम वो ही शख्स कर पता है, जिसके अंदर सब कुछ करने की चाहत हो। गाजियाबाद के डाढ़ा गांव के रहने वाले रामवीर तंवर ने भी कुछ ऐसा काम किया है, जिससे आज वह पूरे देश में प्रसिद्ध हैं। सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि कई देशों के लोग भी उनको पहचानने लगे हैं। बता दें कि वह एक किसान के बेटे हैं और उन्होंने बतौर इंजीनियर अपनी पढ़ाई पूरी की है। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने नौकरी भी की, लेकिन फिर उन्होंने नौकरी छोड़ कुछ ऐसा काम किया जिससे आज वह हर जगह मशहूर हैं।

बता दें कि उन्होंने नोकरी छोड़ तालाबों को साफ करने का काम शुरू किया। दरअसल, देश में दिन ब दिन तालाब के हाल बुरे होते जा रहे थे। जिसको देखते हुए उन्होंने तालाबों को बेहतर बनाने की प्रिक्रिया शुरू की। जिसमें आज उन्होंने इतनी सफलता हासिल कर ली है, जिसका कोई अनुमान नहीं लगा सकता था। जब उन्होंने इस काम की शुरुआत की थी, तब वह कुछ बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते थे। उन बच्चों के परिवार वालों संग ही रामवीर तंवर ने अपने गांव के तालाब को साफ सुथरा करने का काम किया।

images 21

अपना पहला टारगेट पूरा करने के बाद उनको काफी अच्छा लगा और वह आगे की ओर बढ़ गए। धीरे धीरे उनको इसमें मजा आने लगा। उनके काम को देखते हुए उन्हें कुछ एनजीओ और कारपोरेट कंपनियों का भी समर्थन मिलने लगा। जानकारी के मुताबिक रामवीर तंवर अब तक हरियाणा, उत्तराखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और दिल्ली जैसे 6 राज्यों में करीब 42 तालाबों की हालत सुधार चुके हैं। वह कई लोगों के लिए एक मिसाल बनकर उभरे हैं।

RSS के इन 6 कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी, एफआईआर दर्ज…

0

पूरे देश में दहशत फैलने की कोशिश की जा रही है। पहले पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की गई और फिर बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को भी धमकी दी गई। इसके बाद अब एक और बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ये धमकी व्हाट्सएप पर एक ग्रुप बना कर दी गई है। जिसके बाद अब आरएसएस द्वारा इसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है। एफआईआर आरएसएस के अवध प्रांत के घोष प्रमुख, प्रोफेसर नीलकंठ तिवारी की तहरीर पर दर्ज की गई है।

रिपोर्ट्स की माने तो राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के छह कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इनमें 2 उत्तर प्रदेश के कार्यालय हैं और बाकी चार कर्नाटक के। नीलकंठ तिवारी की तहरीर के अनुसार उनको किसी नंबर से मैसेज आया, जिसमें उनको एक ग्रुप का इन्विटेशन लिंक दिया गया। इस ग्रुप का नाम अल इमाम अंसार रजी उन मेंहदी था। इस ग्रुप में जब आरएसएस कार्यकर्ता जुड़े तो ग्रुप में एक मैसेज आया जिसमें आरएसएस के कार्यालयों को बम से उड़ाने की बात कही जा रही थी।

images 15 1

उन्होंने पुलिस को बताया कि इस ग्रुप में मैसेज आया कि “सरस्वती विद्या मंदिर, सेक्टर क्यू, सेक्टर-ए, सेक्टर के, अलीगंज, लखनऊ. वी49आर+जे8जी, नवाबगंज, उत्तर प्रदेश 271304: आपके छह पार्टी कार्यालय पर बमबारी की जाएगी. 8 बजे. हो सके तो विस्फोट को रोक लो।” हालांकि उनकी एफआईआर के बाद पुलिस ने इन जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी है और मामले की जांच में जुट गई है।

भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार हुईं लेडी सिंघम, मंगेतर पर खुद लगाया था आरोप…

0

देश में भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है, यहां देखों वहां भ्रष्टाचार हो रहा है। जनता की सेवा करने वाले कई पुलिस अधिकारी भी भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं। सामने आई ताजा खबरों के अनुसार लेडी सिंघम के नाम से मशहूर होने वाली पुलिस अधिकारी जनमोनी राभा को भी भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि ये वही पुलिस अधिकारी हैं जिन्होंने असम में धोखाधड़ी के केस में पिछले महीने अपने मंगेतर को गिरफ्तार किया था। जिससे वह सुर्खियों में आ गई थी। वह कालियाबोर पुलिस थाने में बतौर एसआई अधिकारी तैनात थीं।

सूत्रों को मिली जानकारी के अनुसार दो ठेकेदारों द्वारा दर्ज की गई एक शिकायत के बाद जनमोनी राभा पर एक्शन लिया गया। जब उनसे पूछताछ की गई और मामले की छानबीन की गई तो खुल के सामने आया कि उन्होंने अपने पूर्व प्रेमी राणा पोगाग के साथ मिलकर कई लोगों ठगा है। जिनमें से एक ये ठेकेदार थे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वह जल्दी ही राणा पोगाग के साथ के साथ शादी करने वाली थीं। लेकिन किसी वजह से उनका रिश्ता टूट गया।

images 4

रिश्ता टूटने के बाद उन्होंने पोगाग के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाया और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनको जेल भेज दिया। जिसके बाद अब खुल के आया है कि वह भी इन अपराधों में उनके साथ शामिल थीं। उनके खिलाफ आरोप है कि वह लोगों को ओएनजीसी में नौकरी और ठेका दिलाने का वादा करके ठगा करते थे। बताते चले की इस तरह से दोनों ने लोगों से करोड़ों रुपए ठगे हैं।

US राष्ट्रपति जो बाइडेन की सुरक्षा में चूक.? नो फ्लाई जोन में नजर आया एक विमान…

0

भारत हो, अमेरिका हो या कोई और देश हो प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति की सुरक्षा में छोटी सी भी गलती भारी पड़ सकती है। इस लिए यहां मौजूद सिक्योरिटी हमेशा अलर्ट रहती है। पिछले कुछ महीनों पहले भारत में पीएम की सिक्योरिटी में कमी का मामला सामने आया था और अब अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की सुरक्षा में भी चूक का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार शनिवार को अमेरिका के राष्ट्रपति आवास के पास नो फ्लाई जोन में एक विमान देखा गया, जिसके बाद राष्ट्रपति की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए उनको एक सुरक्षित जगह पर भेज दिया गया।

इस बात की जानकारी व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने दी है। उनसे बताया कि “नो फ्लाई जोन में अचानक एक विमान घुस गया है। जिसको देखते हुए राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनकी पत्नी को तुरंत सुरक्षित जगह पर भेजा गया।” इसके साथ ही उसने बताया कि “राष्ट्रपति और उनकी पत्नी सुरक्षित हैं और कोई हमला नहीं हुआ।” वहीं, सुरक्षा ने चूक के आरोप के बाद सीक्रेट सर्विस ने बताया कि “विमान गलती से एक सुरक्षित क्षेत्र में घुस गया था। पायलट उचित रेडियो चैनल पर नहीं था और वो गाइडलाइन को भी फॉलो नहीं कर रहा था।”

GettyImages 1318467428

सीक्रेट सर्विस के प्रवक्ता एंथनी गुग्लिल्मी ने कहा कि “एक छोटा निजी हवाई जहाज शनिवार को राष्ट्रपति जो बाइडेन के डेलावेयर के वेकेशन होम के पास गलती से नो फ्लाई जोन में घुस आया था, जिसके बाद राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को कुछ समय के लिए एक सुरक्षित जगह भेजा गया। यूनाइटेड स्टेट्स सीक्रेट सर्विस पायलट से इस घटना के बारे में पूछताछ करेगी।” हालांकि इस बात की भी पुष्टि की जा चुकी है कि राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को वापस उनके आवास पर लाया जा चुका है।

पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड में CBI की जांच पर उठे सवाल, जिंदा महिला को…

0

देश में अगर बात की जाती है क्राइम की तो इनमें दो राज्यों का नाम सबसे ऊपर आता है। पहला उत्तर प्रदेश और दूसरा बिहार। ये दो राज्य ऐसे हैं जहां हत्या के काफी मामले सामने आते हैं। बता दें कि 13 मई 2016 में बिहार के सीवान के स्टेशन रोड पर एक मामला पेश आया था। इसमें कुछ अपराधियों द्वारा पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या कर दी गई थी। इस मामले की जांच करते हुए सीबीआई ने पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन समेत आठ आरोपितों के खिलाफ विशेष कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी।

हालांकि अब तक इस मामले को लेकर कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया है। लेकिन सीबीआई ने कोर्ट को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। कोर्ट में दाखिल की गई रिपोर्ट में सीबीआई ने मुख्य गवाह बादामी देवी को मृत घोषित कर दिया था। आपको बता दें कि वह अभी जिंदा हैं, और उनके कोर्ट में आने से इस मामले का रुख बदल गया है। हत्याकांड की महिला गवाह बादामी देवी शुक्रवार को कोर्ट ने पहुंची और बोलीं “हुजूर, मैं जिंदा हूं। मुझे CBI वालों ने मृत घोषित कर दिया है।” अब सीबीआई की जांच पर कई सवाल उठाए जा रहे हैं।

p2u9he7g badami devi 625x300 03 June 22

बता दें कि इस दौरान बादामी देवी ने अपनी सारी आईडी दिखाकर खुद को सही साबित भी कर दिया। जिसके बाद कोर्ट ने सीबीआई को नोटिस भेज इस लापरवाही का जवाब मांगा है। कोर्ट ने बादामी देवी को सुनने के बाद कहा कि “ये बड़ी लापरवाही है। देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी अगर इस तरीके से काम करेगी तो क्या होगा? CBI ने गवाह से संपर्क तक नहीं किया और महिला को मृत घोषित कर दिया। इतना ही नहीं, कोर्ट में रिपोर्ट भी सबमिट कर दी गई। इसमें कहीं न कहीं साजिश की बू आ रही है।”

केके की मौत को लेकर घिरी कोलकाता पुलिस ने दिया बयान, “सब कुछ ठीक था और…”

0

मशहूर नायक केके की मौत के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। कोई कह रहा है कि उनकी मौत के पीछे कोई साजिश है। वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि पुलिस की लापरवाही के कारण केके की मौत हुई है। हालांकि मौत कैसे भी हुई हो लेकिन उनकी मौत ने लोगों को हैरान कर दिया है। आपको बता दें कि अब जब उनकी मौत से कोलकाता पुलिस पर सवाल उठाए जा रहे हैं तो अब कोलकाता पुलिस के आयुक्त विनीत गोयल ने इस पर बयान जारी किया है। उनका कहना है कि जहां केके परफॉर्म कर रहे वहां सब कुछ सामान्य था।

उन्होंने अपने बयान में कहा कि “कार्यक्रम स्थल पर भीड़ कुछ हद तक हो सकती है, लेकिन ऐसी कोई स्थिति नहीं थी, जहां लोगों के पास जगह की कमी हो या उन्हें पसीना आ रहा हो या (अन्य) लोगों के साथ समस्या हो रही हो। केके शाम 6 बजकर 22 मिनट पर अपने अंतिम कार्यक्रम स्थल नजरूल मंच पहुंचे और शाम 7 बजकर 5 मिनट पर मंच पर पहुंचे थे। किसी भी समय उन्हें भीड़ ने नहीं दबाया, उस स्थान पर पर्याप्त पुलिस मौजूद थी।”

images

उन्होंने बताया कि केके के आने से पहले ही वहां पुलिस ने सारा बंदोबस कर चुकी थी। गोयल ने कहा कि “पुलिस के पास एक स्पष्ट वीडियो है जहां आप देख सकते हैं कि लोग आराम से खड़े होकर नाच रहे हैं। वहां किसी भी समय भगदड़ जैसी स्थिति नहीं थी और जब कार्यक्रम के वीडियो को शूट के विभिन्न कोणों से देखा गया, तो पाया गया कि भीड़ के लिए सिंगर का परफॉर्मेंस आराम से देखने के लिए पर्याप्त जगह थी।” इसके साथ ही गोयल ने बताया कि “मंच पर मौजूद आयोजकों, कलाकारों, संगीतकारों या भीड़ ने कभी भी पुलिस को यह नहीं बताया कि कुछ गड़बड़ है।”

कोरोना के नए मामलों में हुई भारी बढ़त, चार हजार के पार पहुंचे केस…

0

देश में आए दिन कोरोना के नए मामलों में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी मामले तेज़ी से बढ़ते हैं तो कभी तेज़ी से गिर जाते हैं। लेकिन इन दिनों मामलों में बढ़ोतरी होते देखी जा रही है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के मामले तेज़ी से बढ़े हैं, जो एक परेशानी की वजह बनी हुई है। बता दें कि पिछले 24 घंटों में देशभर में कोरोना के चार हजार से भी ज्यादा दर्ज किए गए हैं। जिसके चलते अब एक्टिव मरीजों की संख्या में भी भारी बढ़त हुई है। जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4,041 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

इन मामलों के सामने आने के बाद अब देशभर में कोरोना से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 32 लाख पर पहुंच गई है। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि पिछले 24 घंटों में इस खतरनाक वायरस से 10 लोगों की मौत भी हो गई है। जिसके चलते कोरोना से मरने वालों के आंकड़ों में भी बढ़त देखी गई है। जानकारी के अनुसार देश भर में अब तक 5 लाख 24 हजार 651 लोग कोरोना के कारण अपनी जान गवां बैठे हैं।

images 15

रिपोर्ट्स की माने तो मौजूदा समय में देश भर में कोरोना के 21 हजार 177 एक्टिव केस रह गए हैं। जबकि अब तक कुल 4 करोड़ 26 लाख 22 हजार 757 मरीज वायरस को मात दे चुके हैं। वहीं, अगर बात करें बीते दिन ठीक होने वाले मरीजों की तो ये संख्या 2 हजार 363 रही। इसके अलावा अगर रिकवरी रेट पर नजर डालें तो इस समय देश में कोरोना से रिकवरी रेट 98.74 फीसदी है। बताते चलें कि आने वाले दिनों में कोरोना के मामले और भी बढ़ सकते हैं।

दहेज की मांग करने पर वधू पक्ष ने की बारातियों संग मारपीट, दुल्हन ने किया…

0

समाज में दहेज की मांग करने वालों की कमी नहीं है। आए दिन कोई न कोई मामला सामने आ ही जाता है और बहुत से मामले तो ऐसे होते हैं जिनको दर्ज करवाया ही नहीं जाता। आज फिर एक बार दहेज का मामला सामने आया है। ये मामला मध्य प्रदेश के रीवा जिले का है। यहां हाल ही में एक शादी हो रही थी। जिसकी सभी तैयारियां पूरी हो गई थीं। लेकिन आखिरी समय में दूल्हे के पिता ने ऐसी शर्त रख दी जिसको पूरा करने में लड़की वाले तैयार नहीं थे। जिसके बाद लड़के वाले बरात को वापस ले जाने लगे।

पहले तो लड़की वालों ने मामले को संभालने की, लेकिन लड़के वाले अपनी मांग से एक कदम पीछे नहीं हटा रहे थे। जानकारों के अनुसार वह 2 लाख रुपए और एक गाड़ी की मांग भी कर रहे थे। इस पर पहले तो लड़की वालों ने बात संभालने की कोशिश की, लेकिन जब वह बारातियों को साथ ले जाने लगे तो इस बीच दोनों पक्षों में लड़ाई हो गई। लड़की वालों ने तुरंत शाहपुरा थाने पहुंच कर दहेज की मांग करने पर केस दर्ज करवाया।

IMG 20220603 111344

बता दें कि ये मामला 31 मई का है। इस दिन सुखराम साकेत के घर बारात आई थी, हनुमना थाना अंतर्गत ढाबा गौतमान निवासी पवन साकेत के साथ उनकी बेटी की शादी हो रही थी। लेकिन बीच में दहेज की डिमांड आने के बाद वहां माहोल पूरी तरह बदल गया। एक तरफ जहां वधू पक्ष की ओर से दहेज की मांग करने का आरोप लगाया गया है। वहीं, दूसरी ओर से दूल्हे के घर वालों ने बारातियों के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। इस बीच दुल्हन ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है।

मानहानि केस में जॉनी डेप के पक्ष में आया अंतिम फैसला, अभिनेत्री एंबर हर्ड पर लगा इतना जुर्माना…

0

पिछले कई हफ्तों की कानूनी प्रक्रिया के बाद आखिरकार हॉलीवुड एक्टर जॉनी डेप को इंसाफ मिल ही गया। अभिनेता जॉनी डेप और उनकी पत्नी एंबर हर्ड के बीच मानहानि केस का अंतिम फैसला जॉनी डेप के पक्ष में आया है। जिसको लेकर आज वह पूरी दुनिया में चर्चा में हैं। बता दें कि पिछले छह हफ्तों से चल रहे इस मामले में जूरी ने बुधवार को फैसला सुनाया जिसको स्वीकार करते हुए अभिनेता ने जूरी का शुक्रिया अदा किया और बोला कि जूरी ने मुझे अपना जीवन वापस दे दिया। मैं वास्तव में आभारी हूं।

अमेरिका के फेयरटैक्स काउंटी सर्किट कोर्ट में सात सदस्यीय वर्जीनिया जूरी ने जुर्माने के तौर पर अभिनेत्री एंबर हर्ड को 15 मिलियन डॉलर का भुगतान करने के आदेश दिया है। हालांकि इस दौरान जूरी ने अभिनेत्री का पक्ष भी लिया और जॉनी डेप के वकील को फटकार लगाई और उसके ऊपर जुर्माना भी लगाया। जूरी ने कहा कि “वकील ने उन्हें बदनाम किया था और उनके दुर्व्यवहार के आरोपों को धोखा कहा था।” जानकारी के अनुसार वकील को हर्जाने में $ 2 मिलियन देने का फैसला सुनाया गया है।

images 10

आपको बता दें कि साल 2019 में अभिनेता जॉनी डेप ने द वाशिंगटन पोस्ट के एक लेख पर एंबर हर्ड के खिलाफ मुकादमा दायर किया था। वहीं, एंबर हर्ड ने जॉनी डेप पर घरेलू हिंसा और मारपीट करने का आरोप लगाया था। इन आरोपों की वजह से हॉलीवुड में जॉनी डेप को काफी नुकसान उठाना पड़ा था। हालांकि अब फैसला आने के बाद जॉनी डेप पूरी तरह से आरोपों से रिहा हो गए हैं। इस मुश्किल समय में जॉनी डेप के दुनिया भर के फैंस ने उनका खूब साथ दिया। वह लगातार अभिनेता को इंसाफ दिलाने की अपील करते रहे।

खेल-खेल में हुई एक बच्चे समेत दो लोगों की मौत, घर के बाहर मौजूद सेप्टिक टैंक में…

0

हरियाणा के नूंह जिले में हाल ही में एक हादसा पेश आया है, जिसको सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल, यहां के बिछोर गांव में मंगलवार के दिन देखते ही देखते तीन मौतें हो गईं। जानकारी के अनुसार तीनों की मौत सेप्टिक टैंक में हुई, बताया जा रहा है कि गांव निवासी दीनू के घर के बाहर 20 फीट गहरा सेप्टिक टैंक मौजूद है। यहां उनका आठ साल का उनका पोता खेल रहा था। खेलते खेलते अचानक टैंक का कवर टूट गया और बच्चा टैंक के अंदर गिर गया।

ऐसे में दो आदमी उस बच्चे को बचाने की कोशिश में टैंक के अंदर गए, लेकिन वह भी वापस न आ सके। ऐसे में वहां मौजूद लोगों ने उनको बाहर निकाला। टैंक से बाहर निकलने पर तीनों को मृत पाया गया। बच्चे की पहचान गांव निवासी दीनू के पोते के तौर पर की जा रही है जिसका नाम आरिज है। वहीं, बाकी दो आदमियों में से एक इस बच्चे का पिता सिराजू और एक चाचा सलामू बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि टैंक में दम घुटने के कारण तीनों की मौत हुई है। पुलिस के मुताबिक घर वालों ने इसके लिए कोई मामला भी दर्ज नहीं करवाया है।

images 9 1

पुलिस उपाधीक्षक शमशेर सिंह ने कहा कि “चौंकाने वाली घटना हुई लेकिन परिवार और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित नहीं किया। उन्होंने शवों को दफना दिया क्योंकि उनका दावा है कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। लेकिन हम मामले की जांच कर रहे हैं।” जानकारों द्वारा बताया जा रहा है कि ये सेप्टिक टैंक करीब 20 फीट गहरा है।