Home Blog Page 759

योगी सरकार की कार्यवाई पर फूटा असदुद्दीन ओवैसी का गुस्सा, बोले “योगी चीफ जस्टिस हैं…”

0

भाजपा नेता द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर दिए गए विवादित बयान के बाद दुनिया भर में हंगामा मचा हुआ है। दुनिया के कई देश भारत के खिलाफ हो गए हैं। सिर्फ विदेश के ही नहीं बल्कि देश के कई राज्यों के मुस्लिम धर्म के लोग भी सड़कों पर उतर आए हैं। इस बीच कई जगहों पर हिंसा भी देखी गई। इस बीच उत्तर प्रदेश में भी कई जिलों में हिंसा देखी गई। ऐसे में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अपनी कार्यवाइ शुरू कर दी है। जिसके खिलाफ AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने एक बयान जारी किया है।

दरअसल, प्रयागराज में हुई हिंसा में मोहम्मद जावेद उर्फ़ जावेद पम्प को आरोपी माना जा रहा है। जिसके चलते उनको गिरफ्तार भी कर लिया गया हैं। ऐसे में कार्यवाई के दौरान पुलिस का कहना है कि जावेद के घर से अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि पुलिस की जांच के अनुसार जावेद का घर भी अवैध निर्माण भी पाया गया है। जिसके चलते योगी सरकार ने उस पर बुलडोजर चलवा दिया। योगी सरकार की इस कार्रवाई पर असदुद्दीन ओवैसी ने गुस्सा जाहिर किया है।

images 35 1

उन्होंने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि “यूपी के सीएम, अब उत्तर प्रदेश के चीफ जस्टिस बन चुके हैं। वो अब फैसला करेंगे कि किसका घर तोड़ना है। उत्तर प्रदेश में कोर्ट और अदालतों में ताला लगा देना चाहिए और जजों को कह देना चाहिए कि वो कोर्ट ना जाएं, क्योंकि अब अदालत की कोई जरूरत नहीं है। क्योंकि ये फैसला तो सीएम योगी करेंगे कि आखिरकार मुलजिम कौन है?”

यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच ईरान का बड़ा कदम, भारत में रूसी सामान भेजने के लिए…

0

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के कारण अब तक कई देशों का काफी नुकसान हो चुका है। ऐसा बिलकुल भी नहीं है कि रूस और यूक्रेन ही ऐसे देश हैं जिसके ऊपर इस युद्ध का असर पड़ रहा है। बाकी और देश भी इस युद्ध में परेशानियों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में अब ईरान ने जारी युद्ध का व्यापार पर और विपरीत असर ना पड़े इस बाबत नए ट्रेड कॉरिडोर का परीक्षण किया है। इस नए ट्रेड कॉरिडोर की मदद से भारत में रूस निर्मित माल को भेजा जा सकेगा। इसको लेकर एक आधिकारिक बयान भी सामने आया हैं।

बयान में कहा गया है कि “राज्य की ओर से संचालित शिपिंग कंपनी ने इस्लामिक गणराज्य को पार करने वाले एक नए ट्रेड कॉरिडॉर का इस्तेमाल करके भारत में रूस निर्मित माल के पहले कंसाइमेंट को भेजने का काम शुरू किया है।” जानकारी के अनुसार इन रूसी कार्गो में लकड़ी के लेमिनेट शीट से बने दो 40-फुट के कंटेनर को पीटर्सबर्ग से कैस्पियन सागर बंदरगाह के लिए रवाना कर दिया गया है। शनिवार को सामने आई एक रिपोर्ट की माने तो इन कंटेनरों का वजन 41 टन है।

e6ikub6 port 625x300 13 June 22

इस बीच IRNA की ओर से कहा गया कि “अस्त्रखान से, कार्गो कैस्पियन की लंबाई को उत्तरी ईरानी बंदरगाह अंजाली पार करेगा और पर्शियन गल्फ पर बंदर अब्बास के दक्षिणी बंदरगाह तक सड़क मार्ग से भेजा जाएगा। वहां से इसे एक जहाज पर लाद दिया जाएगा और न्हावा शेवा के भारतीय बंदरगाह पर भेजा जाएगा।” इसके साथ ही अस्त्रखान में संयुक्त स्वामित्व वाले ईरानी-रूसी टर्मिनल के निदेशक दारीश जमाली ने कहा कि “इंपोर्ट का समन्वय और प्रबंधन राज्य द्वारा संचालित इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान शिपिंग लाइन्स ग्रुप और रूस व भारत में इसके क्षेत्रीय कार्यालयों द्वारा किया जा रहा है और इसमें 25 दिन लगने की उम्मीद है।”

कल ED के सामने पेश होने को तैयार राहुल गांधी, नेताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन करने की…

0

भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा हाल ही में कांग्रेस पार्टी पर बड़ा हमला किया गया है। उन्होंने पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी के लोकसभा सांसद राहुल गांधी के खिलाफ नेशनल हेराल्ड का मामला दर्ज करवाया है। जिसकी पूछताछ के लिए कल राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय में पेश होना पढ़ेगा। हालांकि इस दौरान सोनिया गांधी को भी तलब किया गया था, लेकिन वह मौजूदा समय में कोरोना जैसे भयंकर वायरस की चपेट में हैं। जिसकी वजह से उनसे पूछताछ की तारीख को आगे बाद बढ़ा दिया गया है।

गोरतलब हैं कि कल राहुल गांधी प्रवर्तन निदेशालय में पेश होंगे। इस दौरान उनसे इस मामले को लेकर पूछताछ की जाएगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राहुल गांधी के पीछे एक बड़ा काफिला सरकार के विरोध में आने वाला है। जिसकी जानकारी कांग्रेस नेता मनिकम टैगोर ने दी है। उन्होंने बताया है कि पार्टी के नेता ईडी की इस जांच से खफा हैं। उनका कहना है कि सरकार सत्ता में होने का पूरा फायदा उठा रही है। जिसके विरोध में एक ईडी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा।

images 29 1

उन्होंने कहा कि “केंद्र सरकार द्वारा विपक्ष की आवाज को चुप कराने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के विरोध में पार्टी कार्यकर्ता देश भर में जांच एजेंसी के 25 कार्यालयों के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे। देश भर में विपक्षी दलों के नेताओं पर छापे मारे जा रहे हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। कांग्रेस राजनीतिक प्रतिशोध के साथ सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सरकार के खिलाफ विरोध करेगी।” इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के कई छोटे बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

नीतीश कुमार के करीबी IAS अधिकारी को कोर्ट की फटकार, “क्या आप सिनेमा हॉल में…”

0

सोशल मीडिया पर इस समय पटना हाई कोर्ट का एक वीडियो तेज़ी के साथ वायरल हो रहा है। ये वीडियो पटना हाई कोर्ट में चल रही एक सुनवाई के दौरान का है। इस बीच वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आनंद किशोर को फटकार लगाते नजर आ रहे हैं। यूं तो आए दिन किसी न किसी को कोर्ट को जज की फटकार का सामना करना ही पढ़ता है। लेकिन हर फटकार की कोई न कोई वजह जरूर होती है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आनंद किशोर को फटकार लगने की वजह उनकी ड्रेसिंग थी। कोर्ट की इज्जत का खयाल न रखते हुए आनंद किशोर ऐसी हालत में वहां पहुंचे जिसकी वजह से उनको फटकार लगी।

दरअसल, एक सुनवाई के दौरान आईएएस अधिकारी आनंद किशोर अपने कोट को खोले और बिना कॉलर बटन लगाए ही कोर्ट में एंटर हो गए। लेकिन जब पीबी बजंथरी ने उनको देखा तो वह भड़क उठे और आईएएस अधिकारी को फटकार लगा दी। उन्होंने कहा कि “आपने मसूरी में सिविल सेवा प्रशिक्षण संस्थान में भाग नहीं लिया था?” जिसके जवाब देने के लिए अधिकारी के पास कुछ नहीं था। फिर जज उनसे कहते हैं कि “क्या आपको लगता है कि यह एक सिनेमा हॉल है?”

images 27 1

इसके आगे जज पीबी बजंथरी कहते हैं कि “आप नहीं जानते कि आपको किस ड्रेस कोर्ट में अदालत में पेश होना है? कम से कम कोट, और कॉलर तो खुला नहीं होना चाहिए।” आपको जानकर हैरानी होगी की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आनंद किशोर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफी करीबी हैं। जिसके कारण ये वीडियो और भी ज्यादा तेज वायरल हो रही है।

राज्यसभा चुनाव में 57 में से 41 सीटों पर हो चुका है निर्विरोध चयन, चिदंबरम, सिब्बल समेत…

0

राज्यसभा चुनाव को लेकर देश की सभी राजनीतिक दलों में हलचल मची हुई है। जानकारी के अनुसार 15 राज्यों की 57 सीटों पर चुनाव होना था। जिसमें से चुनाव से पहले ही 41 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। बाकी बची 16 सीटों पर आज चुनाव होने का रहा है। आपको बता दें कि निर्विरोध निर्वाचित हो चुके विधायकों में कांग्रेस के दिग्गज पी चिदंबरम के साथ गांधी परिवार से बगावत करने वाले कपिल सिब्बल (Kapil sibal) भी नाम शामिल है। निर्विरोध निर्वाचित होने वाले 41 उम्मीदवारों में सबसे ज्यादा नेता उत्तर प्रदेश के हैं।

उत्तर प्रदेश से भाजपा के आठ सदस्यों सहित 11 सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। कपिल सिब्बल और रालोद के अध्यक्ष जयंत चौधरी सपा के समर्थन से जीते हैं। सपा के जावेद अली भी निर्विरोध जीत गए हैं। वहीं बीजेपी से जीत हासिल करने वाले डॉ. के. लक्ष्मण, मिथिलेश कुमार, बाबूराम निषाद, संगीता यादव। लक्ष्मीकांत वाजपेयी, डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल, सुरेंद्र नागर व दर्शन सिंह हैं। वहीं, अगर बात करें तमिल नाडु की तो यहां से सत्तारूढ़ द्रमुक के एस कल्याणसुंदरम, आर गिरिराजन और केआरएन राजेश कुमार के साथ साथ 3 और विधायकों ने जीत हासिल की है।

images 42

वहीं, बिहार में इस बार भी राजद प्रमुख लालू प्रसाद की सबसे बड़ी बेटी भारती और दुबे लगातार दूसरी बार राज्य सभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। उनके अलावा फैयाज अहमद, शंभू शरण पटेल, और खीरू महतो भी निर्वाचित हुए हैं। इसके अलावा पंजाब में आप के टिकट पर पर्यावरणविद बलबीर सिंह सीचेवाल और विक्रमजीत सिंह साहनी को निर्विरोध चुन लिया गया है।

ओवैसी की पार्टी ने किया बड़ा ऐलान, महाराष्ट्र में शिवसेना गठबंधन के उम्मीदवार को देगी समर्थन, बदले में…

0

आज महाराष्ट्र में राज्यसभा की 6 सीटों पर चुनाव होना है। इस चुनाव को लेकर पहले से ही तैयारियां कर ली गई हैं। सभी पार्टियां की कोशिश है कि ये सीटें उसकी झोली में आ गिरे। लेकिन ऐसा मुमकिन नहीं क्योंकि विपक्षी भी सीटों पर जीत हासिल करने के लिए तैयार हैं। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि सत्तारूढ़ शिवसेना को असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी का समर्थन मिलने जा रहा है। इसके लिए एआईएमआईएम सांसद इम्तियाज जलील ने एलन कर दिया है। पार्टी के दो विधायक महा विकास अघाड़ी के समर्थन में मतदान करेंगे।

ट्विटर पर इस बात का ऐलान करते हुए वह लिखते हैं कि “हालांकि, शिवसेना के साथ हमारे राजनीतिक/वैचारिक मतभेद जारी रहेंगे, जो कांग्रेस और राकांपा के साथ एमवीए में भागीदार है। हमने धूलिया और मालेगांव के विकास से संबंधित कुछ शर्तें रखीं। साथ ही सरकार से एमपीएससी में अल्पसंख्यक सदस्य नियुक्त करने और महाराष्ट्र वक्फ बोर्ड की आय बढ़ाने के लिए कदम उठाने की मांग की। इसके अतिरिक्त मुसलमानों के लिए आरक्षण की मांग की। हमारे दो विधायकों को राज्यसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी इमरान प्रतापगढ़ी को वोट देने के लिए कहा गया है। हम उन्हें अपनी शुभकामनाएं देते हैं।”

images 41

गोरतलब हैं कि इन सीटों पर आज ही मतदान होना है। किसी भी उम्मीदवार को जीतने के लिए 42 वोटों की जरूरत रहती है। मौजूदा समय में इन सीटों पर 288 विधायक वोट करेंगे। इन 288 विधायकों के वोट के अनुसार ही इन 6 सीटों पर चुनाव होगा। बता दें कि चुनाव को मुश्किल बनाने के लिए भाजपा ने अपने तीन उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। इनमें पीयूष गोयल, अनिल बोंडे और धनंजय महादिक का नाम शामिल है।

देश में फिर बिगड़ी स्थिति, कोरोना के मामलों में आया 40 फीसदी उछाल..

0

देश में कोरोना का कहर फिर देखने को मिल सकता है। धीरे धीरे अब देश में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। पिछले कुछ दिनों से मामलों में उछाल देखने को मिल रहा है। हालांकि कुछ दिनों पहले मामलों में उछाल आया था, लेकिन अगले ही दिन मामले कम हो गए थे। लेकिन अब मामले तेज़ी के साथ बढ़ रहे हैं। ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के मामलों में 40 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है। जिसको देख सरकार की सांसें रुक गई हैं। गोरतलब हैं कि पिछले 24 घंटों में देशभर में कोरोना के कुल 7, 240 नए मामले सामने आए हैं।

इन मामलों के सामने आने के बाद कुल संक्रमितों को संख्या में इजाफा हुआ है। ये संख्या बढ़कर 4 करोड़ 31 लाख, 97 हजार 500 के पर पहुंच गई है। आपको बता दें कि दुनिया भर में अमेरिका के बाद भारत में ही कोरोना के सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। भारत के बाद तीसरे स्थान पर ब्राजील है। अगर बात करें देश में कोरोना से हुई मौतों की तो पिछले 24 घंटों में कोरोना से 8 लोगों की मौत होने के बाद कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा 5 लाख 24 हजार 723 पर पहुंच गया है।

images 33

इसके अलावा देश में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या भी 4 करोड़, 26 लाख, 40 हजार, 301 हो गई है। वहीं, अगर बात करें रिकवरी रेट की तो मौजूदा समय में देश में रिकवरी रेट 98.71 फीसदी पर आ गया है। एक्टिव मामलों की संख्या भी बढ़कर 32, 498 हो गई है। बताते चलें कि देश में कुल 85.38 करोड़ सैंपल की टेस्टिंग हो चुकी है। अगर मामलों में ऐसी ही बढ़ोतरी होती रही तो जल्दी ही राज्यों में प्रतिबंध लगने की संभावना है।

बेटे के शव को वापस लाने के लिए दर-दर भटके मां-बाप, मांगी भीख, अस्पताल कर्मचारियों ने…

0

इंसानियत अब केवल एक शब्द बनकर रह गया गया है। किसी के अंदर इंसानियत बाकी ही नहीं रह गई। आज जो खबर सामने आई है उसको सुनने के बाद आपका भी इंसानियत पर से भरोसा उठ जाएगा। बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसको देख लोगों की आंखों में आंसू भर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स लोगों से भीख मांग रहा है और एक एक पैसा जोड़ रहा है। लोग इसको भीख मांगता देख तो कुछ नहीं बोल रहे, लेकिन जब वह इसके पीछे की वजह बता है तो सबकी आंखें भर आती हैं।

दरअसल, ये शख्स अपने बच्चे के शव के लिए भीख मांग रहा है। एक अस्पताल में उसका शव मौजूद है और अस्पताल वालों ने शव को देने के लिए पैसे की डिमांड की है। पैसे न होने की वजह से ये शख्स अपने बेटे का शव पाने के लिए सड़कों पर भीख मांगता नजर आ रहा है। बता दें कि ये मामला बिहार के समस्तीपुर का है। जानकारी के अनुसार अस्पताल कर्मचारियों ने शव को देने के लिए 50 हजार रुपए की डिमांड की है। ऐसे में इस शख्स के पास भीख मांगने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा।

images 34

इस पूरी वारदात पर जानकारों का कहना है कि “ये मामला समस्तीपुर के जिला अस्पताल का है। यहां बिना पैसे का कोई काम नहीं होता है। इस अस्पताल में ज्यादातर स्वास्थकर्मी कॉन्ट्रैक्ट पर होते हैं। स्वास्थकर्मियों को समय पर वेतन नहीं मिलता है। ऐसे में उनकी कोशिश रहती है कि मरीजों के परिजनों से ही पैसे लिए जाए। इस पूरे प्रकरण पर सिविल सर्जन का कहना है कि दोषियों पर कार्रवाई होगी।” अब देखना होगा की बिहार सरकार इस मामले पर क्या एक्शन लेती है।

सुभाष चंद्रा के जीत के दावे पर सचिन पायलट का बयान, “ये कोई टीवी सीरियल नहीं…”

0

राजस्थान में राज्यसभा चुनाव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस बीच अब कांग्रेस पार्टी और विपक्षी पार्टी बीजेपी भी एक दूसरे का सामना करने को तैयार है। राज्य में सियासी पारा आसाम को छू गया है। बता दें कि इस दौरान निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा ने अपनी बात रखते हुए इस तापमान को और ज्यादा बढ़ा दिया है। सुभाष चंद्रा ने खुलेआम चुनाव से पहले ही अपनी जीत का दावा कर दिया है। जिसके ऊपर अब कांग्रेस नेता सचिन पायलट बयान सामने आया है। बता दें कि सुभाष चंद्रा का कहना था कि चुनाव में ज्यादातर विधायक उनका समर्थन करेंगे।

इस दावे पर सचिन पायलट ने बयान देते हुए कहा कि “हमें 110% भरोसा है, हमारे तीनों उम्मीदवार जीतेंगे। हमें जो संख्या चाहिए जीतने के लिए, फिलहाल हमें उसे ज्यादा विधायकों का समर्थन मिला है। हमें निर्दलीय और रीजनल पार्टी के विधायक का समर्थन मिला है। सबके विधायकों ने हमें समर्थन दिया है। ऐसे में किसी को गलतफहमियां नहीं पालनी चाहिए कि वो क्रॉस वोटिंग कर चुनाव जीत सकते हैं। असल में वो सिर्फ कन्फ्यूजन पैदा कर रहे हैं क्योंकि बीजेपी के पास इतने विधायक नहीं है। यकीनन वो बहुत हताश होंगे।”

images 27

उन्होंने आगे कहा कि “चुनाव से तीन दिन पहले आकर उन्हें बोलना पड़ रहा है। ये कोई टीवी सिरियल नहीं है, ये गंभीर मुद्दा है। जो विधायक हमारे साथ है वो हमारे तीनों उम्मीदवार को जीताएंगे। लेकिन बीजेपी ने उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाया, वो खुद बनकर आए हैं। उन्हें लगता होगा कि बीजेपी से अब बात नहीं बनेगी। लोकतंत्र में संख्याबल निर्णायक होता है। हमको 123 विधायक चाहिए और अभी इससे ज्यादा विधायक मौजूद है। जाहिर सी बात है कि सभी विधायक हमको वोट डालेंगे। ये वो विधायक है जो 2018 से साथ है। उन्होंने कई बार समर्थन दिया है। इससे सुभाषचंद्रा हताश जरूर होंगे।”

कानपुर में गिरफ्तार हुए भाजपा नेता, विवादित टिप्पणी को लेकर केस दर्ज…

0

बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के विवादित बयान के बाद देश में हंगामा मच गया है। सिर्फ भारत के ही नहीं बल्कि कई और देशों के मुसलमान भी इस बयान के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं और नूपुर शर्मा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। एक तरफ जहां मुस्लिम पक्ष नूपुर के खिलाफ है तो दूसरी ओर दूसरे पक्ष के लोग नूपुर के समर्थन में बोल रहे हैं। जानकारी के अनुसार पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणियों को लेकर मंगलवार को पुलिस ने एक बीजेपी नेता को अरेस्ट किया है। बता दें कि बीजेपी नेता हर्षित श्रीवास्तव ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डाला था।

सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने और माहोल को बिगड़ने के आरोप में बीजेपी के फ्रंटल संगठन युवा मोर्चा के मंत्री हर्षित श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया है। भाजपा नेता के खिलाफ एक्शन लेते हुए कानपुर के पुलिस आयुक्त विजय मीणा ने कहा है कि “जो भी धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ हम कार्रवाई करेंगे।” गोरतलब हैं कि पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणि करने के बाद दुनिया भर के कई मुस्लिम देश भारत के खिलाफ हो गए हैं।

images 29

इनमें ईरान, इराक, कुवैत, कतर, सऊदी अरब, ओमान, ईरान, यूएई, जॉर्डन, अफगानिस्तान, बहरीन, मालदीव, लीबिया और इंडोनेशिया सहित कम से कम 15 देश शामिल हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणि करने वाली बीजेपी प्रवक्ता नुपुर शर्मा को निलंबित कर दिया गया। उनके साथ साथ पार्टी की दिल्ली इकाई के मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल को निष्कासित भी कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार इस मामले के बाद देश के कई राज्यों में दोनों समुदाय के लोगों के बीच अनबन भी हुई है।