Home Blog Page 593

भारत ने 6 विकेट से जीता दिल्ली टेस्ट, सीरीज में 2-0 की बढ़त

0

नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट के दो दिन का खेल हो चुका है। 19 फरवरी यानी आज दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खेला जा रहा है। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया टीम 113 रनों पर ढेर हो गई है। इसके साथ ही भारतीय टीम ने 4 विकेट के नुकसान में 115 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया।

रवींद्र जडेजा ने दूसरी पारी में कुल 7 विकेट चटकाए और आर अश्विन ने 3 विकेट चटकाए। पहला टेस्ट पारी से हारने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरे टेस्ट में मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। दूसरे दिन के खेल में भारतीय टीम पहली पारी में 262 रनों पर ऑलआउट हो गई थी, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ 1 रन की लीड मिली थी।

भारतीय टीम ने दिल्ली में खेले गए दूसरे टेस्ट को भी 6 विकेट से अपने नाम किया। चेतेश्वर पुजारा ने मर्फी की गेंद पर विनिंग चौका लगाकर टीम इंडिया को अहम जीत दिलाई। टीम को 88 रन के स्कोर पर चौथा झटका लगा। इस दौरान लायन ने श्रेयस अय्यर को टॉड मर्फी के हाथों कैच आउट कराया। अय्यर इस दौरान 10 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए। उनके आउट होने के बाद केएस भरत और पुजारा की जोड़ी क्रीज पर है।

भारतीय टीम की तरफ से चेतेश्वर पुजारा और श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी कर रहे है। इस ओवर की तीसरी गेंद पर पुजारा ने शानदार चौका और आखिरी गेंद पर शानदार छक्का जड़ा। इस तरह ओवर में कुल 11 रन बने। नागपुर टेस्ट की तरह ही विराट कोहली तीसरे दिन के खेल में टॉड मर्फी का शिकार बन गए। बता दें कि 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर मर्फी ने कोहली को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इस दौरान किंग कोहली 31 गेंदों पर 20 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। ड्रिंक्स ब्रेक तक भारतीय टीम का स्कोर 69/3 रहा।

खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, दो महिलाएं जिंदा जलीं, मातम में बदलीं खुशियां

0

आगरा : आगरा के सिकंदरा क्षेत्र की सुंदरवन कालोनी के एक घर में लग्न समारोह से पहले भीषण दुर्घटना हो गई। एक खाली मकान में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई। हलवाई के साथ काम करने आईं दो महिलाएं जिंदा जल गईं, जबकि एक युवक गंभीर हालत में हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय लोगों ने किसी तरह सिलेंडर की आग बुझाई। दुर्घटना से शादी वाले घर में चीख पुकार मच गई। सुंदरवन कालोनी निवासी मदन कुमार के बेटे का रविवार को लग्न समारोह था। सुबह से ही घर में तैयारियां चल रही हैं। पड़ोस के खाली मकान में हलवाई काम कर रहे थे। दोपहर 12.30 बजे अचानक सिलेंडर से गैस लीकेज होने पर आग लग गई। पास में बैठीं नगला बूढ़ी निवासी शीला और लीला आग की चपेट में आ गईं।

हलवाई कैलाशी भी आग की चपेट में आकर झुलस गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। किसी तरह पानी और रेत डालकर सिलेंडर में लगी आग बुझाई। शीला और लीला आग से जल गईं। अस्पताल ले जाने से पहले ही उनकी मृत्यु हो गई। कैलाशी को स्थानीय लोगों और पुलिस ने एक निजी हास्पिटल में भर्ती करा दिया है। इंस्पेक्टर सिकंदरा आनंद कुमार शाही ने बताया कि सिलेंडर में लीकेज से आग लग गई थी। इसकी चपेट में आकर दो महिलाओं की मौत हो गई है। दोनों हलवाई के साथ पूड़ी बेलने के लिए आई थीं।

शिवसेना के नाम और चुनाव चिन्ह पर हुआ बड़ा सौदा, संजय राउत का दावा

0

मुंबई : महाराष्ट्र में सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। उद्धव गुट लगातार इसको लेकर सवाल उठाया रहा है। वहीं, इस मामले में अब संजय राऊत ने बड़ा दावा किया है।  शिवसेना पर चुनाव आयोग का फैसला उद्धव गुट को स्वीकार नहीं हो रहा है। इसलिए उद्धव ठाकरे चुनाव आयोग के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने वाले हैं।

रिपोर्ट के अनुसार संजय राउत ने आयोग के फैसले के संबंध में बड़ा दावा कर दिया है। संजय राउत का आरोप है कि शिवसेना का चुनाव चिन्ह और नाम पाने के लिए 2000 करोड़ रुपये की डील हुई है। हालांकि उन्होंने ये साफ नहीं किया कि ये डील किस किस के बीच हुई है।

CM एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले खेमे से विधायक सदा सर्वंकर ने संजय राउत के दावे को खारिज कर दिया और पूछा कि क्या संजय राउत कैशियर हैं?” संजय राउत ने एक ट्वीट में दावा किया कि चुनाव चिन्ह और नाम पाने के लिए 2000 करोड़ रुपये की डील हुई है और यह 100 फीसदी सच था। उन्होंने पत्रकारों को यह भी बताया कि सत्तारूढ़ दल के करीबी एक बिल्डर ने उनके साथ यह जानकारी साझा की।
राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने यह भी कहा कि उनके दावे के समर्थन में सबूत हैं, जिसका खुलासा वह जल्द करेंगे। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को शिवसेना पर नियंत्रण के लिए लंबी लड़ाई पर 78 पन्नों के आदेश में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट को असली शिवसेना के रूप में मान्यता दी और उसे ‘धनुष और तीर’ चुनाव चिह्न आवंटित करने का आदेश दिया। तो वहीं चुनाव आयोग ने उद्धव ठाकरे गुट को राज्य में विधानसभा उपचुनावों के पूरा होने तक आवंटित “धधकती मशाल” चुनाव चिन्ह रखने की अनुमति दी है।
संजय राउत ने बयान में कहा कि शिवसेना के नाम को ‘खरीदने’ के लिए 2,000 करोड़ रुपये कोई छोटी रकम नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग का फैसला सौदा है। उन्होंने कहा कि मेरे पास विश्वसनीय जानकारी है कि शिवसेना के नाम और उसके चिन्ह को हासिल करने के लिए 2000 करोड़ रुपये का सौदा हुआ है। साथ ही यह 100 फीसदी सच भी है। उन्होंने कहा कि बहुत सी चीजें जल्द सामने आएंगी।

BJP नेता की बोर्ड परीक्षा, 55 की उम्र में 12वीं का इम्तिहान

0

लखनऊ : कहते हैं कि पढ़ने की कोई उम्र नहीं होती है। कुछ ऐसा ही मामला उत्तरप्रदेश में भी सामने आया है। बरेली से BJP के पूर्व विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतोल 55 साल की उम्र में 12वीं कक्षा की परीक्षा दे रहे हैं। दो बार के विधायक ने कहा कि उनका मानना है कि पढ़ने की उम्र की कोई सीमा नहीं है।

उनका लक्ष्य शिक्षा प्राप्त करना। वह इंटरमीडिएट परीक्षा पास करने के बाद कानून की पढ़ाई करने की योजना बना रहा है। राजेश मिश्रा दो साल पहले तब सुर्खियों में आया था, जब उनकी बेटी ने एक दलित से शादी करने के लिए भाग गई थी और उसके परिवार ने इस कदम का कड़ा विरोध किया था।

बीजेपी नेता राजेश मिश्रा बरेली के निकट भरतौल गांव के निवासी हैं। वे वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की टिकट पर बिथरी चैनपुर से विधायक चुने गए थे। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में उनका पत्ता कट गया था। इस चुनाव में उनके स्थान पर पार्टी ने डा. राघवेंद्र शर्मा को टिकट दिया था और डा. राघवेंद्र ने यहां से जीत हासिल की थी।

नाबालिग को आजा-आजा कहना यौन उत्पीड़न, कोर्ट ने युवक को ठहराया दोषी

0

मुंबई की एक अदालत ने 32 वर्षीय युवक को पॉक्सो एक्ट के तहत एक नाबालिग के यौन उत्पीड़न का दोषी पाया है। आरोप है कि युवक ने नाबालिग लड़की को आजा-आजा कह कर बुलाया था। मुंबई के दिनदोशी में एक सेशंस कोर्ट ने इसे यौन उत्पीड़न का मामला मानते हुए युवक को दोषी करार दिया।

 

खबर अपडेट हो रही है..

CBI के सामने पेश होने के लिए मनीष सिसोदिया ने मांगा समय, बोले : बजट बनाने में व्यस्त हूं

0

नई दिल्ली: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दिल्ली शराब नीति मामले में पूछताछ के लिए आज CBI के कार्यालय बुलाया गया है. मनीष सिसोदिया ने इसको लेकर रविवार सुबह कहा कि फरवरी में दिल्ली का बजट पेश होना है. ऐसे महत्वपूर्ण समय में मेरा एक-एक पल कीमती है.

इसलिए मैंने CBI को पत्र लिखकर गुजारिश की है कि पूछताछ के लिए फरवरी के बाद का समय का रखें. उम्मीद है CBI के अधिकारी मेरी बात समझेंगे. उन्होंने कहा कि फरवरी के बाद वो जब भी बुलाएंगे, मैं जाऊंगा. मैंने हमेशा जांच में सहयोग किया है. सूत्रों का कहना है कि CBI मनीष सिसोदिया को समय दे सकती है.

इससे पहले शनिवार को मनीष सिसोदिया ने खुद ट्वीट कर पूछताछ होने की जानकारी दी थी. उन्होंने कहा, CBI ने मुझे कल (रविवार) फिर बुलाया है. उन्होंने मेरे खिलाफ CBI, ED की पूरी ताकत झोंक दी है, मेरे घर पर छापा मारा, मेरे बैंक लॉकर की तलाशी ली और फिर भी मेरे खिलाफ कुछ नहीं मिला.

कृष्णा बोले : मैं चाहता हूं वो मेरे पास आएं, मुझे गाली दें…पढ़ें पूरी खबर

0

मुंबई : कृष्णा अभिषेक और गोविंदा मामा भांजे हैं। यह भी सभी जानते हैं कि दोनों के बीच लंबे वक्त से अनबन चल रही है। दोनों ने कई सालों से एक-दूसरे मुलाकात तो दूर, बात तक नहीं की है। अब एक बार फिर से कृष्णा अभिषेक ने अपने मामा गोविंदा को लेकर कुछ ऐसा कहा, जिसे सुनकर फैंस यकीन ही नहीं कर पाएंगे।

विवादों के बाद अब कृष्णा अभिषेक अपने मामा गोविंदा से पैचअप करना चाहते हैं। एक वक्त ऐसा था जब कृष्णा और गोविंदा के बीच की खास बॉन्डिंग देखी जाती थी। उनके बीच का प्यार काफी सुर्खियों में था, लेकिन फिर अचानक इनके बीच अनबन हुई और घर का झगड़ा बाहर आ गया। वहीं, अब कृष्णा फिर से मामा संग अपने रिश्ते को ठीक करके सारी दूरियां मिटाना चाहते हैं।

कृष्णा अभिषेक ने हाल ही में इंडियन एक्सप्रेस को अपना इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में उन्होंने मामा गोविंदा को लेकर अपने दिल की बात कह डाली। उन्होंने कहा, ’मैं इंतजार कर रहा हूं कि वो मेरे पास आएं, मुझे गाली दें और हमारे बीच सबकुछ ठीक हो जाए।’ इस बात से साफ है कि कृष्णा अब कहीं न कहीं अपने मामा को काफी मिस कर रहे हैं और चाहते हैं कि उनके बीच फिर से सब कुछ ठीक हो जाए।

कृष्णा अभिषेक ने आगे कहा, ’फिल्म ’कभी खुशी कभी गम’ में जिस तरह से जया बच्चन और शाह रुख खान का रियूनियन हुआ था। ठीक वैसा ही कुछ हो जाए। हम कहीं ना कहीं मिल जाएंगे, मैं इसका इंतजार कर रहा हूं। वो मेरे मामा हैं। मुझे पता है कि आज नहीं तो कल हम एक होंगे। मेरा बस इतना मानना है कि खून पानी से ज्यादा गाढ़ा होता है। वहीं, बात रही मेरी मामी सुनीता की तो वो मेरी मां हैं। मुझसे नाराज होने का उन्हें पूरा हक है। मैं जानता हूं एक दिन सब कुछ पहले जैसा ठीक हो जाएगा।’

दो बच्चों की मां ने अपनी ननद साथ रचा ली रचाई शादी

0

समस्तीपुर : UP के समस्तीपुर के रोसड़ा के एक गांव में दो बच्चों की मां ने अपनी छोटी ननद से शादी कर ली। जब परिवार के सदस्यों ने इसका विरोध किया और ननद को उससे अलग कर दिया गया तो भाभी ने सीधे थाने पहुंच शिकायत दर्ज करा दी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महिला के साथ उसका पति भी थाने आया। उसने पत्नी और बहन की शादी की बात स्वीकारी और साथ ही वो अपने मां-बाप को कोस रहा था। वहीं, अपने दोनों बच्चे के साथ थाने में बैठी पत्नी ननद के साथ ही जीने-मरने की कसम खाने का दावा कर रही थी। ननद भाभी की शादी की बात सुनकर हर कोई अचंभे में है।

प;ओलीस का कहना है कि ऐसा एक आवेदन मिला है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। रोसड़ा थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार रोसड़ा के एक युवती की शादी करीब 10 साल पहले बेगूसराय जिले के छौराही ओपी अंतर्गत एक युवक से 2013 में हुई थी। दोनों को सात और पांच साल के दो बेटे हैं।

ससुराल में रहने के दौरान ही महिला को अपनी ननद से प्रेम हो गया। धीरे-धीरे प्यार परवान चढ़ने लगा। छह महीने पहले ननद ने अपनी भाभी को ही पति मान लिया। इसके बाद ननद सिंदूर और मंगलसूत्र पहन उसके साथ ही पत्नी के रूप में रहने लगी। बच्चों की खातिर पति चुप रहा।

बीते दिनों बड़ी ननद घर पहुंची और उसने भाभी से अपनी छोटी बहन को अलग कर दिया। जिसके बाद गुस्साई भाभी रोसड़ा थाने पहुंची। भाभी ने बड़ी ननद पर छोटी ननद को जबरन उठाकर ले जाने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस से उसकी बरामदगी कर उसके हवाले करने की मांग की है।

घट गए ‘पठान’ के टिकट प्राइज, इतने सस्ते में देखें फिल्म

0

रिलीज के बाद से ही पठान फिल्म हर दिन जबरदस्त कमाई कर रही है। शुरुआत के चार दिनों में ही 300 करोड़ का आंकड़ा छूकर फिल्म ने सफलता की गारंटी दे दी थी। वहीं, अब तक इस मूवी ने 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है, जिसमें हिंदी में 488.15 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। 500 करोड़ का आंकड़ा तमिल और तेलुगू भाषाओं को मिलाकर है। पठान की सफलता को देखते हुए टिकट प्राइज में बड़ा बदलाव किया गया है।

सिद्धार्थ आनंद द्वारा डायरेक्ट की गई फिल्म पठान कम समय में 300 करोड़ कमाने वाली सबसे तेज फिल्म बन गई है। इस कामयाबी को बरकरार रखने के लिए मेकर्स ने एक बार फिर टिकट प्राइस में कटौती करने का फैसला किया है। शुक्रवार 17 फरवरी को पठान फिल्म 110 रुपये में दिखाई गई। नए रेट के अनुसार, प्राइज में कुछ बढ़ोतरी तो हुई है, लेकिन कुल मिलाकर टिकट का दाम अब भी कम है। वाईआरएफ ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि पठान टिकट प्राइज 200 रुपये कर दिया गया है।

पठान फिल्म का टिकट प्राइज जरूर कम हो गया है, लेकिन यह सुविधा हर थिएटर और हर दिन के लिए नहीं है। शाह रुख खान की यह कमबैक फिल्म नेशनल चेन्स यानी कि पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपॉलिस में 200 रुपये में देखी जा सकती है। वहीं, यह सुविधा सिर्फ शनिवार और रविवार के लिए है। फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें, तो 23 दिनों में इस मूवी ने 970 करोड़ की कमाई कर ली है। इतना ही नहीं, बल्कि ‘पठान’ स्पाई यूनिवर्स की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।

उत्तराखंड : 25 अप्रैल को भक्तों के लिए खुलेंगे बाबा केदार के कपाट

0

रुद्रप्रयाग : महाशिवरात्रि पर केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय हुई। 25 अप्रैल को प्रातः 6 बजकर 20 मिनट पर बाबा केदारनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। ओंकारेश्वर मंदिर में सुबह चार बजे से महाभिषेक पूजा शुरू हो हुई। मंदिर के पुजारी शिव शंकर लिंग, बागेश लिंग, गंगाधर लिंग और शिव लिंग द्वारा गर्भगृह में धार्मिक परंपराओं के तहत सभी पूजा-अर्चना की गई।

सुबह 8:30 बजे भगवान केदारनाथ की आरती की गई और भोग लगाया गया। इसके बाद सुबह नौ बजे से पंचकेदार गद्दीस्थल में मंदिर समिति के आचार्यों की पंचांग गणना के लिए बैठे। इस अवसर पर केदारनाथ के रावल भीमाशंकर के प्रतिनिधि के तौर पर केदार लिंग मौजूद रहे। 9:30 बजे पंचांग गणना के आधार पर केदारनाथ के कपाट खुलने का दिन तय कर उसे घोषित किया गया।

पूरे दिनभर ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में विद्यापीठ के छात्र-छात्राओं व मंदिर समिति के कर्मियों व महिला मंगल दलों द्वारा भजन-कीर्तन होते रहेंगे। रात्रि आठ बजे मंदिर में चार पहर की विशेष पूजाएं शुरू होंगी। मंदिर व पंचकेदार गद्दीस्थल को आठ क्विंटल गेंदा के फूलों से सजाया गया है।

बदरीनाथ धाम के कपाट भी इस वर्ष 27 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर खुलेंगे। बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर टिहरी में नरेंद्रनगर के राजमहल में धाम के कपाट खुलने की तिथि तय की गई। समारोह में पंचांग गणना के बाद विधि विधान के साथ कपाट खुलने की तिथि तय की गई। वहीं, गाडू घड़ा की तेल कलश यात्रा 12 अप्रैल को निकाली जाएगी। इस अवसर पर टिहरी राजपरिवार सहित बदरी-केदार मंदिर समिति, डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।