Home Blog Page 592

NIA के बाद देश के 11 राज्यों में 64 जगहों पर IT की छापेमारी

0

देश में आज आयकर विभाग की टीम ने 11 राज्यों में 64 जगहों पर छापा मारा है। आयकर विभाग की टीम ने यूफ्लेक्स लिमिटेड के ठिकानों पर छापेमारी  है। समाचार एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि आयकर विभाग की उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, जम्मू और कश्मीर, हरियाणा, तमिलनाडु, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में करीब 64 जगहों पर छापेमारी जारी है। इससे पहले NIA ने डेढहभार में छापेमारी की थी।

इससे पहले आज सुबह से NIA की देश के आठ राज्यों में 70 से अधिक जगहों पर छापेमारी जारी है। ये कार्रवाई गैंगस्टर केस मामले को लेकर की गई है। जिन राज्यों में NIA ने कार्रवाई की है, उनमें पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, गुजरात और मध्य प्रदेश शामिल है।

उत्तराखंड : युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, PM मोदी ने दे शुभकामनाएं

0

देहरादून : मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित रोजगार मेले में पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से चयनित सहायक अध्यापकों (LT) को नियुक्ति पत्र वितरित किये। नवनियुक्त शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुये सीएम ने कहा कि उनके पास एक नये समाज के निर्माण की जिम्मेदारी आ गई है। जिसका उनको पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करना है। शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने कहा कि गुणवत्तापरक शिक्षा के लिये राज्य सरकार प्रतिबद्ध है, इसके लिये शिक्षा विभाग द्वारा कई नई योजनाएं संचालित की जा रही है।

कलस्टर विद्यालय

नवनियुक्त सहायक अध्यापकों को शुभकामनाएं देते हुये शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार ने वर्ष 2024 पूर्ण साक्षर राज्य एवं वर्ष 2025 तक नशा मुक्त उत्तराखंड का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिये उन्होंने नवनियुक्त सहायक अध्यापकों का आह्वान करते हुये इन अभियानों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। विभागीय मंत्री ने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिये एक हजार विद्यालयों को कलस्टर मॉडल स्कूल बनाया जा रहा है जिनमें तीन किलोमीटर सीमा के तहत आने वाले प्राथमिक, जूनियर, हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट विद्यालयों को एक साथ जोड़कर कलस्टर विद्यालय के रूप में स्थापित किये जायेंगे। इससे जहां एक ओर शिक्षकों की कमी दूर होगी वहीं विद्यालयों के उच्चीकरण एवं साधन सम्पन्न बनाने में भी आसानी होगी।

प्रतिदिन 100 रूपये दिये जायेंगे

कलस्टर विद्यालयों में आने वाले छात्र-छात्राओं को किराये के रूप में प्रतिदिन 100 रूपये दिये जायेंगे। इसी प्रकार प्रदेशभर के 270 विद्यालयों को पीएमश्री योजना के अंतर्गत चयनित किया गया है। जिनमें अवस्थापना कार्यों से लेकर पुस्तकालय, फर्नीचर, स्मार्ट क्लास सहित तमान सुविधाओं एवं पठन-पाठन के लिये 1.5 करोड़ से 2 करोड तक की धनराशि केन्द्र सरकार द्वारा दी जायेगी। डॉ0 रावत ने कहा कि कक्षा-6 से 12 तक के ऐसे छात्र-छात्राओं को जो 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें 600 से लेकर 3000 रूपये तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी। इसके लिये शीघ्र ही मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना शुरू की जायेगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत 17 लाख छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तक, नोट बुक, स्कूली ड्रेस, स्कूल बैग व जूते उपलब्ध करा रही है। निकट भविष्य में सहायता प्राप्त अशासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को भी सरकार इस योजना का लाभ देगी।

799 आंगनबाड़ी केन्द्रों को 6 करोड़ जारी

राजकीय विद्यालयों के परिसरों में संचालित 799 आंगनबाडी केन्द्रों हेतु केन्द्र सरकार ने समग्र शिक्षा के अंतर्गत चाइल्ड फ्रेंडली फर्नीचर एवं आउट डोर प्ले मटीरियल उपलब्ध कराने के लिये 6 करोड़ 23 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। जिसमें से राज्य समग्र शिक्षा परियोजना कार्यालय की ओर से प्रत्येक आंगनबाडी केन्द्रों को 78 हजार रूपये की धनराशि जारी कर दी गई है। इसी के साथ विद्यालयों में बालवाटिकाओं को आकर्षक बनाने के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश भी अधिकारियों को दे दिये गये हैं। इस प्रकार इस योजना को लागू करने वाला उत्तराखंड देश के पहला राज्य बन गया है।

डायटों को प्रशिक्षण के लिये मिलेंगे 5-5 करोड़

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं नवाचार को बढ़ावा देने के लिये प्रदेश के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डायट) को आधुनिक एवं संसाधन सम्पन्न बनाया जायेगा। इसके लिये केन्द्र सरकार द्वारा प्रत्येक डायट को 5-5 करोड़ की धनराशि दी जा रही है। डायटों के माध्यम से सभी शिक्षकों के लिये विशेष प्रशिक्षण की व्यवस्था की जायेगी। इसके साथ ही अभिभावकों को भी छात्रों के हित में प्रशिक्षण दिया जायेगा।

27 मार्च को होगा विद्या समीक्षा केन्द्र का लोर्कापण

विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत राज्य में विद्या समीक्षा केन्द्र की स्थापना की जा रही है, जिसके लिये केन्द्र सरकार ने 5 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। विद्या समीक्षा केन्द्र की स्थापना का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। आगामी 27 मार्च को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा इसका लोर्कापण शिक्षा महानिदेशालय देहरादून में किया जायेगा। विद्या समीक्षा केन्द्र शुरू होने से प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था शत-प्रतिशत ऑनलाइन हो जायेगी। जिसके तहत प्रत्येक विद्यालय का सम्पूर्ण विवरण के साथ ही छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों का डाटा ऑनलाइन रहेगा। समीक्षा केन्द्र के कंट्रोल रूम में बैठकर शिक्षकों द्वारा विद्यालयों में अध्यापन के कार्यों के साथ ही छात्रों एवं शिक्षकों की उपस्थिति का आंकलन भी ऑनलाइन किया जा सकेगा। इस प्रकार विद्या समीक्षा केन्द्र प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था की मॉनिटिरिंग के लिये मील का पत्थर साबित होगा।

उत्तराखंड : ‘बनाली’ के पहले कविता संग्रह “दुई आखर” का लोकार्पण

0

बड़कोट : रवांल्टी भाषा में कविता लेखन का सिलसिला निरंतर जारी है। इसी कढ़ी में अनोज सिंह ‘बनाली’ का हालिया प्रकाशित रवांल्टी कविता संग्रह ‘दुई आखर’ का लोकार्पण लब्ध प्रतिष्ठित साहित्यकार एवं उत्तराखण्ड भाषा संस्थान के सदस्य महावीर रवांल्टा के मुख्य आतिथ्य तथा सेवानिवृत्त अध्यापक एवं गहन अध्येता रूकम सिंह रावत व जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन जयेन्द्र सिंह रावत के विशिष्ट आतिथ्य में नगर पालिका परिषद् बड़कोट की अध्यक्ष अनुपमा रावत की अध्यक्षता में हिमांतर प्रकाशन के मुखिया शशिमोहन रावत ‘रवांल्टा’, शैलेश मटियानी पुस्कार से सम्मानित शिक्षक व ‘पछ्याण’ और  ‘रवांल्टी अखाण कोश’ के लेखक ध्यान सिंह रावत ‘ध्यानी’, सामाजिक सक्रियता के लिए चर्चित असिता डोभाल व नरेश नौटियाल सहित सामाजिक एवं सा​हित्यिक—सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रियता निभाने वाले बलवंत सिंह पंवार (पूर्व प्रधान), डॉ. कपिलदेव रावत, लायवर सिंह कलूड़ा, विपिन सिंह, फकीर सिंह, परशुराम जगूड़ी, सरदार सिंह चौहान, यमुनावैली पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या सीमा रावत, उत्तरखण्ड पुलिस में सेवारत ललिता रावत सहित युवा कवि धीरेन्द्र चौहान आदि दर्जनों लोगों की गरिमामयी उपस्थिति में नगर पालिका परिषद् बड़कोट के सभागार में सम्पन्न हुआ।

सरस्वती प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवल के साथ शुरू हुए समारोह में शशिमोहन रावत द्वारा सभी का स्वागत तो ध्यान सिंह रावत ‘ध्यानी’ द्वारा लेखक परिचय व पुस्तक पर चर्चा करते हुए कविताओं के महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला गया। कवि अनोज सिंह ‘बनाली’ ने अपने विचार व्यक्त करते हुए हिंदी कविताओं के साथ अपने कविता लेखन की बात कही तो रवांल्टी के लेखन के लिए प्रेरित—प्रोत्साहित करते हुए निरंतर मार्गदर्शन करने के लिए विशेष रूप से महावीर रवांल्टा जी व कार्यक्रम का संचालन कर रहे दिनेश रावत का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए अपनी अनुजा दीपिका को भी याद किया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित जयेन्द्र सिंह रावत ने अनोज के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की तो रूकम सिंह रावत ने मातृभाषा संरक्षण की दिशा में इस प्रकार के प्रयासों को मिल का पत्थर शाबित होने की बात कहते हुए इस बात पर हर्ष जाहिर किया कि आज हमें दूरदर्शन, आकाशवाणी सहित विभिन्न मंचों पर रवांल्टी कविताएँ सुनने को मिल रही हैं, जिसके लिए उन्होंने अनोज सहित सभी रवांल्टी के सभी रचानाकारों को विशेष रूप से बधाई और शुभकामनाएँ दी।

duee akhar 2

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महावीर रवांल्टा ने अनोज की कविताओं में विद्यमान विविधताओं को रेखांकित करते हुए कवि व कविता के अर्थ एवं महत्व से भी अवगत करवाया। रवांल्टी में कविता लेखन की शुरुआत और नबे के दशक में देख गए सपने को सच होता देख उन्होंने जहाँ एक ओर अपने हर्ष की अभिव्यक्ति की वहीं दूसरी ओर समारोह में उ​पस्थित सभी लोगों का ध्यानाकर्षित करते हुए आह्वान किया कि रवांल्टी हमारी पहचान है और अपनी पहचान या मातृभाषा संरक्षण के लिए हम सभी को यथासंभव प्रयास करने चाहिए। गत नवंबर में बड़कोट में सम्पन्न हुए रवांई महोत्सव में बेहतरीन रवांल्टी कवि सम्मेलन व कविओं के सम्मान के लिए उन्होंने एक बार पुन: नगर पालिका परिषद बड़कोट की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया।

समारोह की अध्यक्षता कर रही अनुपमा रावत ने रवांल्टी में कविता लेखन व पुस्तक प्रकाशन के लिए अनोज का बधाई देते हुए सभी से आग्रह किया कि आज हम अपने बच्चों को​ हिंदी—अंग्रेजी सीखा रहे हैं लेकिन अपनी मातृभाषा नहीं ​सीखा रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप हमारी बच्चे अपनी दूधबोली से दूर होते जा रहे हैं। इसलिए बहुत अधिक की नहीं तो हम लोग कोशिश करें कि घर में अपने बच्चों से अपनी भाषा में बात करें ताकि मातृभाषा की मिठास से हमारे बच्चे भी लाभांवित हो सकें।

इस कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए दिनेश रावत इस बात का विशेष रूप से उल्लेख किया कि यह बेहद प्रसन्नता का विषय है कि आज हम ‘दुई आखर’ के रूप में रवांल्टी का पाँचवा कविता संग्रह लोकार्पित कर रहे हैं। इससे पूर्व ‘गैणी जण आमार सुईन’ और ‘छपराल’ (महावीर रवांल्टा), ‘पछ्याण’ (ध्यान सिंह रावत ‘ध्यानी’, ‘का न हंदू’ (दिनेश रावत) के चार रवांल्टी कविता संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं।
कार्यक्रम में अनोज की माता शांता देवी, पत्नी व भाई डॉ. संदीप रावत सहित अन्य परिजन भी उपस्थित रहे।

महाराष्ट्र की सियासत : उद्धव ठाकरे के शिवसेना भवन पहुंचने पर नारेबाजी

0

मुंबई : शिवसेना का नाम और चिह्न मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट को देने के बाद से महाराष्ट्र की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। अब सेना भवन को लेकर शिंदे और उद्धव ठाकरे गुट में तकरार शुरू हो गयी है। दोनों गुट शिवसेना भवन पर अपना दावा कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अपने समर्थकों द्वारा नारेबाजी और जयकारों के बीच मुंबई में शिवसेना भवन पहुंचे। यहां वे अपने गुट के विधायकों और नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

ठाकरे गुट को आज दोहरा झटका मिला। एक तरफ जहां सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना का नाम और उसका चुनाव चिह्न धनुष बाण शिंदे गुट को दिए जाने के फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार कर दिया, वहीं विधानसभा में स्थिति शिवसेना के दफ्तर को भी शिंदे गुट के हवाले कर दिया गया। शिंदे गुट के समर्थक विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से मिलकर इसकी मांग की थी।
चुनाव आयोग ने 17 फरवरी को शिंदे गुट को शिवसेना का नाम और उसका चुनाव चिह्न धनुष-बाण देने का फैसला किया था। इस फैसले के बाद से ही ठाकरे गुट के नेता भड़के हुए हैं वे शिंदे गुट पर जमकर निशाना साध रहे हैं। ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने आरोप लगाया है कि चुनाव आयोग ने 2000 करोड़ में शिंदे गुट को शिवसेना का नाम और चुनाव चिह्न देने का सौदा किया है।
संजय राउत ने कहा कि हमने चुनाव आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। मैं अपने बयान पर कायम हूं कि 2000 करोड़ रुपये का सौदा हुआ है, जिससे शिंदे गुट को पार्टी का नाम और सिंबल मिला है। उचित समय पर हम इस संबंध में सबूत लेकर आएंगे। उन्होंने कहा कि मैंने सुना है कि इस बयान पर शिकायत दर्ज की गई है। ऐसी एक लाख शिकायतें भी दर्ज हों तो भी संजय राउत नहीं डरेंगे।

कमाल नहीं दिखा सकी ‘शहजादा’, जानें अब तक की कमाई

0

भूल भुलैया 2 के बाद कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के दमदार एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हो गए थे और उन्हें हिट मशीन कहा जाने लगा था. लेकिन कार्तिक की लेटेस्ट रिलीज फिल्म ‘शहजादा’ को ऑडियंस का उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिला है.  यहां तक कि वीकेंड पर भी फिल्म के लिए सिनेमाघरों में फुलफॉल कम रहा. चलिए जानते हैं कि ‘शहजादा’ ने संडे यानी रिलीज के तीसरे दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है.

कार्तिक आर्यन और कृति सेनन  स्टारर फिल्म ‘शहजादा’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. हालांकि रिलीज के बाद फिल्म को ऑडियंस का ठंडा रिस्पॉन्स मिला. ‘शहजादा’ ने ओपनिंग डे पर 6 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया था. उम्मीद थी कि फिल्म वीकेंड पर अच्छा कारोबार करेगी लेकिन शनिवार को भी फिल्म ने भारत में सिर्फ 6.65 करोड़ रुपये कमाए हैं.

अब संडे यानी फिल्म की रिलीज के तीसरे दिन के आंकड़े भी आ गए हैं. फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने इंस्टा पर पोस्ट में लिखा, शहजादा उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी… वीकेंड कारोबार मार्क से नीचे है… शनिवार और रविवार को बड़ा उछाल/बदलाव अपनी संभावनाओं को बेहतर बनाने के लिए क्लियरली मिसिंग है.फिल्म ने शुक्रवार को 6 करोड़, शनि 6.65 करोड़, रविवार को 7.55 करोड़ का कलेक्शन किया है. जिसके बाद कुल कलेक्शन अब  20.20 करोड़ रुपये हो गया है.

कार्तिक आर्यन की ‘शहजादा’ फिलहाल उनकी फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ से कमाई के मामले में काफी पीछे चल रही है. ‘भूल भुलैया 2’ बॉक्स ऑफिस पर 55. 96 करोड़ रुपयो का कारोबार किया था. वहीं ‘शहजादा’ इस आंकड़े से काफी दूर है. अब देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म आने वाले दिनों में कितने करोड़ कमा पाती है.

नक्सली हमले में दो जवान शहीद, यहां का है मामला

0

छत्तीसगढ़ : राजनांदगांव में एक बार फिर बड़ी नक्सली घटना सामने आई है। नक्सली हमले में दो जवान शहीद हो गए हैं. बोरतलाव थाने से लगे गोंदिया महाराष्ट्र बॉर्डर पर स्थित चेक पोस्ट पर ड्यूटी के दौरान अचानक जंगल से पहुंचे नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी।

हमले में दो जवान शहीद हो गए है, जिसमें जवानों की पहचान राजेश हवलदार और ललित आरक्षक के रूप में हुई है। DSP नक्सल ऑपरेशन अजीत ओंगरे ने बताया कि सुबह लगभग आठ से 8.30 बजे के करीब जवानों को बोरतलाव थाना इलाके के बोरतलाव गोंदिया बॉर्डर पर मोबाइल चेक पोस्ट लगाया गया था।

वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान अचानक नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में दो जवान शहीद हो गए, नक्सलियों द्वारा मोटरसाइकिल को भी आग के हवाले किया गया है। इसकी सूचना मिलते ही अतिरिक्त बल को मौके के लिए रवाना किया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल नक्सली कितनी की संख्या में थे और घटनाक्रम को किस तरीके से अंजाम दिया गया, इसकी जानकारी पुलिस द्वारा जुटाई जा रही है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सली हिंसा में दो जवानों की शहादत पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने नक्सली हमले की घटना की कड़ी निंदा की है। बघेल ने शहीदों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा है कि पुलिस जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी।

शिवसेना का ‘धनुष और बाण’ चिन्ह चोरी, चोर को सबक सिखाने की जरूरत

0

मुंबई : शिवसेना की कमान अब शिंदे गुट के हाथों में चली गई है। चुनाव आयोग ने शिंदे गुट को असली शिवसेना के रुप में मान्यता दी है। इसके साथ ही शिंदे गुट को पार्टी का चुनाव चिन्ह ‘धनुष-तीर कमान’ भी मिल गया है। वहीं, आज उद्धव ठाकरे गुट के वकील ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट को पार्टी का नाम शिवसेना और चुनाव चिन्ह देने के चुनाव आयोग के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट के समक्ष याचिका दायर की।

शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंद पर निशाना साधते हुए शनिवार को अपने समर्थकों से कहा कि पार्टी का ‘धनुष और तीर’ चिन्ह चोरी हो गया है और चोर को सबक सिखाने की जरूरत है। ठाकरे यहां बांद्रा स्थित अपने आवास ‘मातोश्री’ के बाहर पार्टी नेताओं की बैठक की अध्यक्षता करने से पहले अपने समर्थकों को संबोधित कर रहे थे।

ठाकरे को एक बड़ा झटका देते हुए चुनाव आयोग (ईसी) ने शुक्रवार को सीएम शिंदे के नेतृत्व वाले समूह को ‘शिवसेना’ नाम और उसका चुनाव चिन्ह ‘धनुष और तीर’ आवंटित किया। यह पहली बार है कि ठाकरे परिवार ने उस पार्टी का नियंत्रण खो दिया है जिसकी स्थापना 1966 में बाल ठाकरे ने मिट्टी के बेटों के लिए न्याय के सिद्धांतों पर की थी।

ठाकरे ने कहा, “धनुष और तीर चोरी हो गए हैं। चोर को सबक सिखाने की जरूरत है। वह पकड़ा गया है। मैं चोर को धनुष और तीर के साथ मैदान में आने की चुनौती देता हूं और हम एक ज्वलनशील मशाल के साथ इसका मुकाबला करेंगे।

शक्ति प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ठाकरे के समर्थक ‘मातोश्री’ के बाहर जमा हुए और एकनाथ शिंदे के खिलाफ और ठाकरे के समर्थन में नारे लगाए। पार्टी के एक नेता ने कहा कि ठाकरे ने अपनी पार्टी के नेताओं से राज्य का दौरा करने और कैडर को जुटाने के लिए कहा।

उत्तराखंड : भूकंप के झटकों से फिर डोली धरती, इतनी थी तीव्रता

0

बागेश्वर : उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के अनुसार बगेसवार जिले में तड़के भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.5 बताई जा रही है।

सोमवार सुबह 4.49 बजे बागेश्वर में आए भूकंप के झटके से लोग भयभीत हैं। हालांकि कोई नुकसान नहीं हुआ है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल के अनुसार भूकंप से कहीं भी किसी प्रकार के नुकसान की जानकारी नहीं है।

उत्तराखंड : मेडिकल कॉलेजों में जल्द दूर होगा संकट, मिलेंगे 171 असिस्टेंट प्रोफेसर

0

देहरादून : राजकीय मेडिकल कॉलेजों में शीघ्र ही 171 असिस्टेंट प्रोफेसरों की तैनाती की जायेगी। इससे जहां एक ओर मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी की कमी दूर होगी वहीं दूसरी ओर यहां आने वाले मरीजों को भी बेहतर उपचार मिल सकेगा। चिकित्सा शिक्षा विभाग को उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने द्वारा 24 संकायों के लिये चयनित चिकित्सकों की अंतिम सूची प्राप्त हो चुकी है। शीघ्र ही मुख्यमंत्री के हाथों चयनित फैकल्टी सदस्यों को नियुक्ति पत्र बांटे जायेंगे।

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि सूबे के राजकीय मेडिकल कॉलेजों को शीघ्र ही फैकल्टी सदस्य के रूप में 171 चिकित्सक मिल जायेंगे। उन्होंने बताया कि चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा राज्य के विभिन्न राजकीय मेडिकल कॉलेजों में विभिन्न संकायों में रिक्त असिस्टेंट प्रोफेसर के 339 पदों का अधियाचन उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को भेजा था, जिनके सापेक्ष चयन बोर्ड द्वारा 171 चिकित्सकों का असिस्टेंट प्रोफसेर के लिये चयन कर अंतिम सूची जारी कर दी है।

जिसमें एनाटॉमी एवं फार्माकोलॉजी संकाय में 8 एसिस्टेंट प्रोफेसर, एनेस्थीसिया 19, बायोकेमेस्ट्री और ऑप्थेलमोलॅजी 7-7, कम्युनिटी मेडिसिन 13, बल्ड बैंक एवं डर्मेटोलॉजी 3-3, फॉरेन्सिक मेडिसिन एवं रेस्पीरेट्री मेडिसिन (टीबी एंड चेस्ट) 4-4, जनरल मेडिसिन एवं ओटो-राइनो-लेरिंगोलॉली 8-8, जनरल सर्जरी, ऑब्स्टेट्रीक एंड गायनी 10-10, माइक्रोबायलॉजी 9, पैथोलॉजी 10, पीडियाट्रिक्स एवं आर्थोपीडिक्स 11-11, फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन 2, फिजियोलॉजी 7, साईकाइट्री 3, रेडियोडायग्नोसिस 1 तथा रेडियोथेरेपी में 5 एसिस्टेट प्रोफेसर चयनित हुये हैं।

इन सभी चयनित चिकित्सकों की तैनाती सूबे के विभिन्न राजकीय मेडिकल कॉलेजों श्रीनगर, देहरादून, अल्मोड़ा हल्द्वानी और रूद्रपुर में की जायेगी। विभागीय मंत्री ने बताया कि रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों चयनित फैकल्टी सदस्यों को शीघ्र ही नियुक्ति पत्र दिये जायेंगे।

ट्रेन से टकराया सांड, इंजन के नीचे फंसा, इस तरह निकाल बाहर

0

हरिद्वार से ऋषिकेश की ओर जा रही उदयपुर सिटी एक्सप्रेस से एक सांड फंस गया। ट्रेन से टकराने के बाद सांड इंजन के नीचे फंस गया।

श्यामपुर फाटक से 300 मीटर आगे रविवार को यह हादसा हुआ। कई घंटों की मशक्कत के बाद श्यामपुर चीता पुलिस के जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से ट्रेन के नीचे फंसे सांड को बाहर निकाला।