Home Blog Page 591

उत्तराखंड : अगले तीन-चार दिन ऐसा रहेगा मौसम, बदलेगा मिजाज

0

देहरादून : राज्य में मौसम अगले कुछ दिन में बदल सकता है। इस साल अब तक बहुत कम बारिश हुई है। मौसम विज्ञान केंद के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक अगले तीन-चार दिनों तक उत्तर-पश्चिमी हवाओं की सक्रियता के चलते गर्मी से थोड़ी राहत रहेगी। मैदान से लेकर पहाड़ तक तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी।

25 और 26 फरवरी को एक बार फिर मैदान से लेकर पहाड़ तक तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि, 28 फरवरी के बाद दक्षिणी-पूर्वी हवाओं के दबाव के चलते एक बार फिर गर्मी का दौर देखने को मिलेगा।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक फरवरी माह में इस साल बेहद कम बारिश हुई है। आंकड़ों पर नजर डाले तो फरवरी माह में जहां 44.7 मिलीमीटर सामान्य बारिश होनी चाहिए थी, वहीं पूरे राज्य में 2.5 मिलीमीटर औसत बारिश हुई है।

MCD पर AAP का कब्जा, शैली ओबरॉय जीतीं मेयर चुनाव

0
आप पार्षद शैली ओबरॉय ने मेयर पद का चुनाव जीता। शैली ओबरॉय को 150 और भाजपा की रेखा गुप्ता 116 वोट मिले हैं। सदन में मतों की गणना जारी है और आप पार्षद शैली ओबरॉय ने इस बीच एक बार विक्टरी साइन दिखाया जिसके बाद पार्टी के सभी पार्षद सदन में खुशी से शोर मचाने लगे। पीठासीन अधिकारी ने निगम सचिव भगवान सिंह और निगम के अन्य अधिकारियों को काउंटिंग के लिए बुलाया, खोले जा रहे बॉक्स।
मेयर चुनाव की वोटिंग पूरी। इसमें वार्ड 47, 188, 189, 213, 227, 234, 245, 186 के पार्षदों ने वोट नहीं किया। यह सभी कांग्रेस के पार्षद हैं। वार्ड 246 से 250 के पार्षदों को वोट देने के लिए बुलाया गया। इसके बाद वोटों की गिनती शुरू होगी। कुछ देर विचार के बाद पीठासीन अधिकारी ने डिप्टी मेयर का भी चुनाव शुरू कराया। गौरतलब है कि मुकेश गोयल सदन में सबसे वरिष्ठ पार्षद हैं ऐसे में पीठासीन अधिकारी ने उनकी बात मान ली।
आम आदमी पार्टी के पार्षद दल के नेता मुकेश गोयल ने पीठासीन अधिकारी से अपील की है कि दूसरे बैलट बॉक्स में एक साथ ही डिप्टी मेयर का भी चुनाव करा लिया जाए, इससे समय की बचत होगी, फिलहाल इस पर पीठासीन अधिकारी की अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। सांसद मनोज तिवारी वोट देने के लिए पहुंचे और दोपहर लगभग 12.45 बजे वोट देकर बाहर निकले।
मेयर चुनाव के बाद डिप्टी मेयर और स्थाई समिति के 6 सदस्यों का चुनाव होगा। यह चुनाव मेयर की अध्यक्षता में होगा। एमसीडी की स्टैंडिंग कमेटी में कुल 18 सदस्य होते हैं। इनमें से छह सदस्यों का चुनाव आज सदन में होगा, बाकी 12 सदस्य 12 जोनों से चुनकर आएंगे, यह चुनाव बाद में होगा।

उत्तराखंड : DJ पर डांस कर रहे चाचा की बंदूक से चली गोली, भतीजे की मौत

0

रुड़की : कई बार खुशी के पल दुख में बदल जाते हैं। ऐसा ही एक मामला रुड़की के बुग्गावाला क्षेत्र के एक गांव में सामने आया है। यहां शादी में बज रहे डीजे पर डांस के दौरान हर्ष फायरिंग करने से एक किशोर की मौत हो गई। किशोर की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। जिस व्यक्ति ने गोली चलाई थी, मृतक उसी का भतीजा था।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना मंगलवार देर रात बुग्गावाला क्षेत्र के डांडियों की है। एक परिवार में शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था।

शादी में में डीजे पर बच्चे और अन्य लोग डांस कर रहे थे। इस बीच एक व्यक्ति ने पिस्टल से फायरिंग कर दी। फायरिंग में परमजीत सिंह पुत्र नीटू सिंह (14) को गोली लग गई। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि मामले में गोली चलाने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

पठान की छप्पर फाड़ कमाई जारी, अब भी नहीं थम रही रफ्तार

0

शाह रुख खान, पादुकोण और जान इब्राहिम  की फिल्म ‘पठान’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार छप्पर-फाड़ बिजनेस कर रही है। शाह रुख ने चार साल बाद बिग स्क्रीन पर वापसी की, लेकिन उनका एक लंबे इंतजार के बाद आना सफल रहा। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी स्पाई थ्रिलर फिल्म हर दिन के साथ एक नया रिकॉर्ड बना रही है। हाल ही में फिल्म ने 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर बाहुबली को पछाड़ दिया है। इस फिल्म की रिलीज को 1 महिना होने वाला है, लेकिन इसकी रफ्तार कम होने का नाम ही नहीं ले रही है।

वर्ल्डवाइड तो पठान के लिए उनके फैंस में दीवानगी साफ तौर पर देखने को मिल रही है, लेकिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म काफी अच्छी कमाई कर रही है। इस फिल्म ने जहां चौथे सोमवार को 1.2 करोड़ की कमाई की, तो वहीं दूसरी तरफ 28वें दिन फिल्म की कमाई में थोड़ी सी बढ़ोतरी देखने को मिली।

शाह रुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ने मंगलवार को हिंदी बॉक्स ऑफिस पर टोटल 1.13 करोड़ की हिंदी बॉक्स ऑफिस पर कमाई की है। 500 करोड़ का आंकड़ा पहले ही पार कर चुकी शाह रुख खान की इस फिल्म ने अब तक इंडिया में नेट 518.05 करोड़ की कमाई कर ली है।

jagran

शाह रुख खान भले ही बॉलीवुड के सुपरस्टार हो, लेकिन दुनियाभर में अलग-अलग देशो में उनके फैंस हैं। उनकी इस फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु भाषा में भी रिलीज किया गया। इस फिल्म ने सिर्फ हिंदी भाषा में ही 500.8 करोड़ की लगभग कमाई की है। अन्य भाषाओ जैसे तमिल में इस फिल्म ने 5.78 करोड़ और तेलुगु ने 12.19 करोड़ की टोटल कमाई की है।

यशराज बैनर तले बनी इस स्पाई थ्रिलर फिल्म ने इंडिया में ग्रॉस अब तक 620 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। तीन वीकेंड लगातार पठान के लिए लकी साबित हुए। पठान में शाह रुख खान और दीपिका पादुकोण के अलावा जॉन अब्राहम ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी। आपको बता दें की ये सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर-3’ का क्रॉसओवर है।

शादी की सालगिरह भूल गया पति, पत्नी ने घरवालों के साथ मिलकर पीटा

0

 शादी होने या किसी रिश्ते में आने के बाद आपके लिए जन्मदिन से लेकर शादी की सालगिरह जैसी तमाम तारीखें याद रखना बेहद जरूरी हो जाता है। कई बार अगर आप कोई खास दिन भूल जाते हैं तो उसका बहुत बड़ा असर होता है। आपका पार्टनर नाराज भी हो सकता है।

ऐसे में उसे मनाने के लिए कई तरह की मिन्नतें करनी पड़ती हैं। लेकिन, मुंबई के घाटकोपर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसे जानने के बाद बहुत से पतियों में डर की भावना पैदा हो सकती है! दरअसल, यहां रहने वाली एक 27 वर्षीय महिला ने पति के शादी की सालगिरह भूल जाने पर उसे ऐसी सजा दी कि मामला वायरल हो गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना 18 फरवरी को हुई, जिसमें घाटकोपर पुलिस ने चार आरोपियों को नामजद किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब महिला का पति शादी की सालगिरह के बारे में भूल गया तो नाराज पत्नी ने अपने माता-पिता और भाई को ससुराल बुलाया.

जिसके बाद उन्होंने उसके पति-सास के साथ मारपीट शुरू कर दी और उनके वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं, घाटकोपर पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक संजय दहाके ने कहा कि चारों पर मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उन्हें नोटिस दिया है और मामले की जांच करने के बाद उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दोनों की शादी साल 2018 में हुई थी। महिला का 32 वर्षीय पति विशाल नांगरे, एक कूरियर कंपनी में ड्राइवर है। जबकि पत्नी, कल्पना एक फूड आउटलेट में काम करती है और दोनों बैगनवाड़ी, गोवंडी में रहते हैं। बताया गया कि महिला, उसके पैरेंट्स और भाई इस मामले पर बात करने के लिए सास के घर आए थे। जहां रात लगभग 9.30 बजे बहस के दौरान कल्पना ने अपनी सास को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद बात इतनी बढ़ गई कि दोनों की पिटाई कर दी गई।

इस मारपीट के बाद शख्स अपनी मां के साथ अस्पताल गया और मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद घाटकोपर पुलिस से संपर्क किया। उसने अपनी शिकायत में दावा किया कि उसकी पत्नी के भाई और पैरेंट्स ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने नांगरे की पत्नी, भाई और उसके माता-पिता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 324, 327, 504 और 506 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है।

मनीष सिसोदिया पर जासूसी मामले में केस चलाने की CBI को मंजूरी

0

नई दिल्‍लीः दिल्‍ली के उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ पहले ही कथित शराब घोटाले मामले में सीबीआई जांच चल रही है. वहीं, अब एक और मामले में उनके खिलाफ सीबीआई जांच की अनुमति दी है. ऐसे में मनीष सिसोदिया की की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मनीष सिसोदिया के खिलाफ सीबीआई जांच की मंजूरी दे दी है. मामला फीडबैक यूनिट बनाने से जुड़ा है. सीबीआई ने मनीष सिसोदिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की अनुमति मांगी थी.
यह भी पढ़ें

मनीष सिसोदिया पर आरोप है कि 2015-16 में केजरीवाल सरकार ने नियम और कायदों को ताक पर रखकर फीडबैक यूनिक बनाई. आरोप है कि फीडबैक यूनिट ने राजनीतिक लोगों की जासूसी की और मनीष सिसोदिया विजिलेंस विभाग के मंत्री थे. मनीष सिसोदिया के खिलाफ इससे पहले दिल्‍ली की शराब नीति को लेकर भी सीबीआई ने छापेमारी की थी. इस मामले में सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को समन भी किया है और 26 फरवरी को कुछ सवालों के जवाब जानने के लिए बुलाया है. अब सीबीआई उनके खिलाफ नया मुकदमा दायर करने जा रही है. ऐसे में दिल्‍ली के उपमुख्‍यमंत्री की मुश्किलें बढ़ना लाजिमी है.

मनीष सिसोदिया के खिलाफ सीबीआई जांच की मंजूरी मिलने पर भाजपा के प्रवक्‍ता हरीश खुराना ने कहा, “भाजपा इस कदम का स्‍वागत करती है. हम पिछले काफी समय से सवाल उठा रहे थे कि केरीवाल सरकार के खिलाफ जांच होनी चाहिए. इन्‍होंने फीडबैक यूनिट बनाया था. हमें पूरा यकीन है कि इस मामले की जांच होने पर मनीष सिसोदिया सलाखों के पीछे होंगे.

बड़ी खबर : मौसम दे रहा डरावने संकेत, वैज्ञानिकों ने भी चेताया, पढ़ें पूरी खबर

0

मौसम के तेवर इस बार बदले-बदले नजर आ रहे हैं। पारा डरा रहा है। आसमान से इस बार आग बरस सकती है। वैज्ञानिक लगातार इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं। चेतवानी दे रहे हैं। फरवरी माह में ही मार्च जैसे हालात नजर आ रहे हैं। गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले दिनों में भी मौसम के मिजाज में गर्मी रहने के पूरे संकेत दिए हैं. IMD वैज्ञानिक नरेश कुमार के मुताबिक इस वक्त उत्तर पश्चिम भारत, मध्य भारत और यहां तक कि पश्चिम भारत में तापमान सामान्य से ऊपर है.

IMD वैज्ञानिक नरेश कुमार का कहना है कि देखा जाए तो अभी अधिकतम तापमान उत्तर पश्चिम भारत, मध्य भारत और यहां तक कि पश्चिम भारत में सामान्य से ऊपर जा रहा है. उनका कहना है कि अगर हम उत्तर पश्चिम भारत की बात करें तो आमतौर पर पश्चिमी विक्षोभ तापमान के मामले में भी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

उनका कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ ने अभी हमारे क्षेत्र को प्रभावित किया है और ये ऊंचे इलाकों में वर्षा होने की वजह बना है. पिछले कई दिनों से उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में मौसम खास तौर से शुष्क था.इसलिए आसमान साफ है जो इस क्षेत्र में बढ़ते तापमान की प्रवृत्ति के लिए अनुकूल है. मौसम के शुष्क होने से आगे भी तापमान बढ़ने के आसार हैं.

राजधानी दिल्ली में तापमान के बढ़ने ने 55 साल में 3 बार रिकॉर्ड कायम किया है. सोमवार (20 फरवरी) को राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया. राजधानी का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. ये साल 1969 के बाद से फरवरी का तीसरा सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने आने वाले 5 दिनों में उत्तर पश्चिम भारत, मध्य भारत और पश्चिमी भारत में अधिकतम तापमान के सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की भविष्यवाणी की है.

किसको मिलेगा संसद रत्न अवार्ड, 13 सांसदों को किया गया नॉमिनेट

0

नई दिल्ली : संसद रत्न अवार्ड 2023 के लिए 13 सांसदों को नॉमिनेट किया गया है। इन 13 सांसदों में आठ लोकसभा और पांच राज्यसभा के सदस्य हैं। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की अध्यक्षता और पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एस कृष्णमूर्ति की सह-अध्यक्षता में प्रतिष्ठित सांसदों और नागरिक समाज की जूरी ने सांसदों को नामित किया है। जूरी ने विशेष पुरस्कार श्रेणी के तहत विभागीय रूप से संबंधित दो स्थायी समितियों और एक प्रतिष्ठित नेता को भी नामांकित किया गया। समिति में प्रतिष्ठित सांसद और नागरिक समाज के सदस्य शामिल हैं।

संसद रत्न अवार्ड के लिए कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी, भाजपा के बिद्युत बरन महतो, डॉक्टर सुकांत मजूमदार, कांग्रेस के कुलदीप राय शर्मा, भाजपा के विजयकुमार गवित, गोपाल शेट्टी, सुधीर गुप्ता और एनसीपी के डॉ. अमोल रामसिंह कोल्हे को 17 वीं लोकसभा में विभिन्न श्रेणियों के तहत उनके प्रदर्शन के लिए शामिल किया गया है।
अवार्ड के लिए नामांकन 17 वीं लोकसभा की शुरुआत से लेकर शीतकालीन सत्र 2022 के अंत तक प्रश्नों, निजी सदस्यों के बिलों और सदस्यों की बहस के दौरान उनके प्रदर्शन पर आधारित हैं। संसद के सदस्यों के प्रदर्शन डेटा को पीआरएस द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों से प्राप्त किया गया है।
राज्यसभा में 2022 में बेहतर प्रदर्शन के लिए सीपीएम के सदस्य जॉन ब्रिट्स, राजद के मनोज झा और एनसीपी की फौजिया तहसीन अहमद खान को ‘वर्तमान सदस्य’ श्रेणी के तहत नामित किया गया है। वहीं, विशंभर प्रसाद निषाद (SP) और छाया वर्मा (कांग्रेस) को अपने कार्यकाल के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सेवानिवृत्त सदस्य श्रेणी के तहत नामित किया गया है।
वित्त समिति (लोकसभा समिति के अध्यक्ष जयंत सिन्हा) और परिवहन, पर्यटन और संस्कृति समिति (राज्सभा समिति के अध्यक्ष वी विजयसाई रेड्डी, वाईएसआर कांग्रेस) को 17वीं लोकसभा की शुरुआत से ही उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नामांकित किया गया है।
संसद रत्न पुरस्कारों की स्थापना पूर्व राष्ट्रपति दिवंगत डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के सुझाव पर शीर्ष प्रदर्शन करने वाले सांसदों को सम्मानित करने के लिए की गई थी। उन्होंने खुद 2010 में चेन्नई में पुरस्कार समारोह के पहले संस्करण का शुभारंभ किया। अब तक 90 सांसदों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

खूंखार कुत्तों नें पांच साल के बच्चे को नोच-नोच कर मार डाला

0

हैदराबाद : हैदराबाद में आवारा कुत्तों के एक झुंड ने पांच साल के एक बच्चे को घेर लिया और उसे नोच-नोच कर मार डाला। उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया। अंबरपेट में उस परिसर के एक सीसीटीवी कैमरे में घटना के दिल दहलाने वाले दृश्य कैद हो गए, जहां लड़के के पिता सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करते थे।

बच्चा प्रदीप अपने पिता के साथ काम पर गया था जब उस पर हमला किया गया। वीडियो में बच्चा अकेला चलता नजर आ रहा है। तभी तीन कुत्ते बच्चे की ओर बढ़ते हुए आते हैं और उसे घेर लेते हैं। घबराया हुआ लड़का भागने की कोशिश करता है, लेकिन कुत्ते उसके पास आ जाते हैं और उसे जमीन पर धकेल देते हैं। फिर वे उसके कपड़े खींचने लगते हैं क्योंकि बच्चा मुक्त होने के लिए संघर्ष करता है।

जब भी वह उठने की कोशिश करता, कुत्ते उस पर हमला कर उसे नीचे गिरा देते। जल्द ही, वे पूरी तरह से उस पर हावी हो गए और उसे काट लिया। तीन छोटे कुत्ते दिखाई देते हैं और बड़े कुत्ते बच्चे को काटते रहते हैं और उसे एक कोने में खींच कर ले जाते हैं। तस्वीरों से लग रहा है कि बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि परिवार की ओर से कोई शिकायत नहीं की गयी है।

इस दिल दहला देने वाली घटना ने फिर से आवारा कुत्तों के खतरे को सामने ला दिया है, कई लोग सोशल मीडिया पर बच्चे पर हमले के दृश्य साझा कर रहे हैं और अधिकारियों से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। यह घटना गुजरात के सूरत में आवारा कुत्तों के हमले के बाद चार साल के बच्चे की मौत के करीब दो हफ्ते बाद हुई है। इससे पहले, जनवरी में, बिहार के आरा में एक आवारा कुत्ते के काटने के बाद 80 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उत्तराखंड : आज से चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ये हैं चार विकल्प

0

देहरादून। विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा की तैयारी कर रहे श्रद्धालुओं  के लिए खुशखबरी है। इस साल 22 अप्रैल से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा के लिए आज 21 फरवरी से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं।

चारधाम आने वाले श्रद्धालुओं को अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा और सिर्फ रजिस्ट्रेशन के माध्यम से ही आप आसानी से और बिना किसी रोक-टोक अपनी यात्रा कर पाएंगे। सरकार ने इसके लिए टोल फ्री नंबर, ईमेल आईडी, ऐप और व्हाट्सएप नंबर भी जारी किए हैं।

रजिस्ट्रेशन के चार विकल्प

1- वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in.
2- व्हाट्सएप नम्बर 8394833833.
3- टोल फ्री नम्बर 01351364.
4- मोबाइल एप touristcare uttrakhand.