Home Blog Page 590

भीषण सड़क हादसा, 11 लोगों की दर्दनाक मौत

0

भाटापारा के ग्राम खमरिया के पास ट्रक और पिकअप मालवाहक की टक्कर में 11 लोगों की मौत की खबर है। सड़के हादसे में लगभग 20 लोग घायल हुए हैं। घायलों को भाटापारा व बलौदा बाजार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना देर रात की बताई जा रही है।

भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र का मामला है। एसआई संजीव सिंह राजपूत ने बताया कि घटना में दबे हुए घायलों व मृतकों को बाहर निकालने का कार्य चल रहा है। मृतकों की संख्या की सही जानकारी में समय लगेगा लेकिन बलौदा बाजार एस पी दीपक झा ने 11 मृतकों की पुष्टि की है।

पांच IAS व 15 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के CDO बदले

0

UP में पांच IAS व 15 IPS अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं।  IAS यशु रुस्तगी को विशेष सचिव, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग पर तैनाती दी गई है। इसके अलावा, IAS गौरव सिंह सोगरवाल को गोरखपुर नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है। वह अभी तक महाराजगंज के मुख्य विकास अधिकारी के पद पर तैनात थे। आईएएस आकांक्षा राना को मुख्य विकास अधिकारी, अलीगढ़ नियुक्त किया गया है। वह अभी तक मुख्य विकास अधिकारी हरदोई के पद पर जिम्मेदारियां संभाल रही थीं।

इसी तरह IAS सौम्य गुरूरानी को मुख्य विकास अधिकारी, हरदोई के पद पर नियुक्ति दी गई है। वह ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रयागराज के पद पर तैनात थीं। अभी तक मुख्य विकास अधिकारी प्रयागराज के पद पर तैनात रहीं शिपू गिरी को वाराणसी नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है।

इसके पहले, शासन ने देर रात 15 IPS अफसरों का तबादला कर दिया। मुरादाबाद की भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी में हाल ही में आईजी के पद पर प्रोन्नत पूनम श्रीवास्तव को पीटीएस मेरठ भेजा गया है। सीबीसीआईडी में डीआईजी बाबूराम को उनके स्थान पर मुरादाबाद भेजा गया है। एसपी अभिसूचना नित्यानंद राय को डीजीपी मुख्यालय की विधिक शाखा भेजा गया है।

SP रूल्स एंड मैनुअल निजाम हसन को पीटीएस मेरठ और लखनऊ कमिश्नरेट में सहायक पुलिस उपायुक्त शशांक सिंह को भी यहीं तैनात रखा जाएगा। इसके अलावा बरेली में सहायक पुलिस अधीक्षक चंद्र मीना को वाराणसी कमिश्नरेट, सहारनपुर में एएसपी ग्रामीण सूरज कुमार राय को आगरा कमिश्नरेट, गाजीपुर के एएसपी ग्रामीण अभिषेक भारती को प्रयागराज कमिश्नरेट, आजमगढ़ में सहायक पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी को नोएडा कमिश्नरेट भेजा गया है। वहीं मुरादाबाद के सहायक पुलिस अधीक्षक सादर जैन को सहारनपुर का एएसपी ग्रामीण बनाया गया है।

आगरा कमिश्नरेट में तैनात सत्यनारायण को मुजफ्फरनगर में एएसपी, मेरठ के सहायक पुलिस अधीक्षक विवेक चंद्र यादव को गाजियाबाद कमिश्नरेट, अभिसूचना मुख्यालय में सहायक पुलिस अधीक्षक प्रीति यादव को नोएडा कमिश्नरेट और प्रयागराज में सहायक पुलिस उपायुक्त सरावानन टी. को वाराणसी कमिश्नरेट भेजा गया है। इसके अलावा कानपुर कमिश्नरेट में तैनात मृगांक शेखर सिंह को वहीं तैनात रखने का निर्णय लिया गया है।

यहां के BJP अध्यक्ष बोले- मैं भी बीफ खाता हूं, यहां कोई नहीं रोक सकता

0

मेघालय : BJP अध्यक्ष अर्नेस्ट मावरी अपने एक बयान को लेकर चर्चाओं में हैं। मावरी ने कहा कि मेघालय में बीफ खाने पर कोई प्रतिबंध नहीं है और वह भी गोमांस खाते हैं। न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए अर्नेस्ट मावरी ने कहा, मैं अन्य राज्यों द्वारा अपनाए गए प्रस्ताव पर बयान नहीं दे सकता। हम मेघालय में हैं, हर कोई बीफ खाता है और यहां कोई प्रतिबंध नहीं है।

मावरी ने कहा कि मैं भी बीफ खाता हूं और इसको लेकर मेघालय में कोई प्रतिबंध नहीं है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यह लोगों की जीवन शैली है, इसे कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि भारत में भी ऐसा कोई नियम नहीं है। कुछ राज्यों ने कुछ अधिनियम पारित किए हैं।

मेघालय में हमारे पास बूचड़खाने हैं, हर कोई एक गाय या सुअर ले जाता है और इसे खाता है। ऐसे समय में जब असम जैसे BJP शासित राज्यों ने मवेशी वध, परिवहन और बीफ की बिक्री को विनियमित करने के लिए एक विधेयक पारित किया है, मावरी का यह बयान चर्चा का विषय बन गया है।

मेघालय BJP प्रमुख ने कहा कि यह सिर्फ राजनीतिक प्रचार है कि BJP एक ईसाई विरोधी पार्टी है। उन्होंने कहा कि अब देश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार नौ साल से काम कर रही है और देश में किसी भी चर्च पर हमला या निशाना नहीं बनाया गया है। BJP नेता ने कहा कि गोवा में भी BJP का शासन है और एक भी चर्च को निशाना नहीं बनाया गया है। नागालैंड के साथ भी ऐसा ही है। यह आर्टिकल जागरण से सीधे लिया गया है।

PM मोदी पर विवादित टिप्पणी, पवन खेड़ा को असम पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

नई दिल्ली : कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को दिल्ली के एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है। PM मोदी पर विवादित टिप्पणी को लेकर असम पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है। पवन खेड़ा दिल्ली से रायपुर कांग्रेस अधिवेशन में शामिल होने जा रहे थे। वह रायपुर जाने के लिए इंडिगो के विमान में सवार हो गए थे, लेकिन उन्हें विमान से नीचे उतार दिया गया।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि असम पुलिस का अनुरोध मिलने पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को दिल्ली हवाईअड्डे पर विमान से उतार दिया गया। असम पुलिस के अधिकारी प्रशांत कुमार भुइयां ने बताया कि दीमा हसाओ जिले के हाफलोंग थाने में पवन खेड़ा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पवन खेड़ा ने 17 फरवरी को एक प्रेस वार्ता में पीएम मोदी के पिता पर अपमानजनक टिप्पणी की थी। खेड़ा ने कहा था कि हिंडनबर्ग-अदाणी मसले पर जेपीसी का गठन करने में “नरेन्द्र गौतमदास मोदी” को समस्या क्या है। बाद में उन्होंने कहा कि क्षमा करें …”नरेन्द्र दामोदरदास मोदी।

खेड़ा ने बाद में ट्वीट कर कहा कि वह भ्रमित हो गए थे, लेकिन साथ ही कहा कि “नाम दामोदरदास है, लेकिन कर्म गौतमदास के हैं।” इस टिप्पणी को लेकर पवन खेड़ा के खिलाफ वाराणसी और लखनऊ में केस दर्ज हो चुका है।

पवन खेड़ा को दिल्ली में फ्लाइट से उतारा गया, ये है पूरा मामला

0

नई दिल्ली : कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को दिल्ली में फ्लाइट से उतार दिया गया है। पवन खेड़ा रायपुर में कांग्रेस अधिवेशन में शामिल होने जा रहे थे। तभी उन्हें फ्लाइट से नीचे उतार दिया गया। पवन खेड़ा के साथ कांग्रेस के अन्य कई नेता भी अधिवेशन में शामिल होने रायपुर जा रहे थे। इस घटना के बाद कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसको लेकर एक ट्वीट किया गया है। कांग्रेस ने कहा कि आज इंडिगो की फ्लाइट से वरिष्ठ नेता दिल्ली से रायपुर जा रहे थे। सभी फ्लाइट में बैठ चुके थे, उसी वक्त हमारे नेता पवन खेड़ा जी को फ्लाइट से उतरने को कहा गया। ये तानाशाही रवैया है।

बता दें कि जिस वक्त पवन खेड़ा को फ्लाइट से उतारा गया, तब उनके साथ रणदीप सुरजेवाला, केसी वेणुगोपाल के अलावा कई नेता मौजूद थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान उन्हें हिरासत में लेने की कोशिश भी की गई।

RPF को मिली ट्रेन को बम से उड़ाने की धमकी, एक को गिरफ्तार किया

0

तेलंगाना में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब आरपीएफ को धमकी मिली। धमकी देने वाले बताया कि वो ट्रेन को बम से उड़ाने वाला है। इतना सुरते ही आरपीएफ एक्शन में आ गई और ट्रेनों में बम खोजने का अभियान शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार इस मामले में लिफहाल एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

एक व्यक्ति ने सिकंदराबाद रेलवे पुलिस फोर्स को बेल्लारी एक्सप्रेस में बम रखने की धमकी दी। बताया गया है कि आरपीएफ को बुधवार को इससे जुड़ा फोन कॉल आया। हालांकि, ट्रेन की जांच के बाद यह महज अफवाह निकली। इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

AAP-BJP के बीच टकराव जारी, पार्षदों में हुई हाथापाई, फेंके गए बक्से

0

MCD के मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव तो शांतिपूर्ण हो गया लेकिन शाम के वक्त जब स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों का चुनाव शुरू हुआ तो बीच में ही हंगामा मच गया। दरअसल स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव के दौरान सदस्यों को फोन लेकर जाने की अनुमति मिल गई थी। लेकिन भाजपा ने इसका विरोध किया। BJP का कहना था कि वोटिंग के दौरान सदस्यों को फोन न ले जाने दिया जाए। इसी मुद्दे ने इतना तूल पकड़ा जिसके चलते सदन में रातभर हंगामा हुआ और आज सुबह सदन को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, अब फिर से वोट कराएं, तब 50 वोट कराकर फिर से वोटिंग शुरू कराने की मांग करेंगे। ये क्या हो रहा है? जिनके वोट डल गए हैं, उन्हें कैंसल करवा रहे हैं। अब 200 वोट पड़ जाएंगे, तब फिर बीजेपी खड़ी होगी और फिर से वोट करवाएंगे। BJP ने 15 साल MCD में शासन किया। अब जनता ने बीजेपी को हरा दिया है, निगम में AAP को बहुमत से जिताया है। 5 साल काम करने दीजिए, यदि काम नहीं कर पाते हैं, तो जनता हटा देगी।
संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, तानाशाही और गुंडागर्दी का आचरण हुआ है। जिन लोगों ने वोट डाल दिया, उसमें BJP और आम आदमी पार्टी के भी लोग हैं। एक्ट में मोबाइल फोन नहीं ले जाने का कोई जिक्र नहीं है। हर जगह हार गए हैं। दिल्ली के दो करोड़ लोगों ने हरा दिया, मेयर, डिप्टी मेयर चुनाव में हार गए। अब स्टैंडिंग कमिटी चुनाव में हार रहे हैं। ये हार नहीं पचा पा रहे हैं। संविधान, उच्च न्यायलय को चुनौती दे रहे हैं।

संजय सिंह आगे बोले, MCD के चुनाव में लिखा था कि पोल बूथ पर वोटर मोबाइल ले जा सकता है। अगर गोपनीयता का वायलेशन होता, तो चुनाव आयोग ऐसा क्यों कहता? यहां चुने हुए पार्षद पर रोक लग रही है। क्या चोर छिपा है मन में? एक आदमी वोट देने गया, वोट देकर आ गया, अपना वोट किसी को दिखाया नहीं। तो क्या परेशानी है? मोबाइल लेकर नहीं जाओगे, शर्ट पहनकर नहीं जाओगे, मुस्कुराकर नहीं जाओ, घुटने के बल जाओगे… आखिर ये क्या है…? हमें क्रॉस वोटिंग का डर क्यों होगा?

क्या 2024 में राहुल गांधी होंगे विपक्ष के PM उम्मीदवार?

0

2024 में लोकसभा चुनाव होना है। भाजपा काफी पहले ही अपनी तैयारी शुरू कर चुकी है। राष्ट्रीय स्तर से लेकर जिला और मंडल स्तर पर रणनीति का असर दिखने लगा है। वहीं, दूसरी ओर विपक्ष भी चुनाव की तैयारियों में जुटा है। कांग्रेस का एजेंडा साफ है कि वो चुनाव में लीड करेगी। लेकिन, अन्य विपक्षी दल फिलहाल इस बाद पर एकमत नजर नहीं आ रहे हैं। लेकिन, राहुल गांधी को लेकर विपक्ष के कुछ दलों के लीडर इशारों में यह कहते हुए जरूर नजर आ रहे हैं कि राहुल पीएम बनने सकते हैं।

कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दलों के गठबंधन की आवाज अब मुखर हो रही है। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के बाद एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष की वकालत की है। साथ ही दोनों नेताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जमकर तारीफ भी की है। शिवसेना और एनसीपी द्वारा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की प्रशंसा के बाद उनकी पीएम के तौर पर उम्मीदवारी और मजबूत दिख रही है।

शरद पवार ने आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व को स्वीकार किया है। शरद पवार ने बुधवार को पुणे में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि एनसीपी आगामी लोकसभा चुनाव में किसी भी कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष का साथ देगी। उन्होंने कहा, “कांग्रेस बड़ी पार्टी है, उन्हें नेतृत्व करने दीजिए। हम कांग्रेस के नेतृत्व को स्वीकार करते हैं।“

शरद पवार ने राहुल गांधी की खुलकर तारीफ भी की है। शरद ने राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा निकालने और चीन सीमा विवाद पर अपनी बात रखने को लेकर उनकी प्रशंसा की है। शरद पवार ने कहा, “कुछ दिन पहले एक युवक कन्याकुमारी से पैदल चलकर कश्मीर आया। देश की सत्ता पर काबिज लोगों ने उनकी तारीफ नहीं की। वह आदमी सिर्फ ये देखना चाहता था कि देश में कोई कमी तो नहीं, लेकिन मजाक उड़ाया गया। फिर भी वो चलते रहे और लोगों से मिलते रहे।

इससे पहले, उद्धव ठाकरे ने सामना में एक लेख के जरिए राहुल गांधी की तारीफ की। उद्धव ने कहा था कि राहुल गांधी का नेतृत्व ‘भारत जोड़ो’ यात्रा से मजबूत और परिपक्व हुआ है। उन्होंने पूरे देश में पैदल चलकर और उसके बाद संसद सत्र में हिंडनबर्ग व मोदी-अदाणी दोस्ती मामले पर जोरदार हमला बोलकर मोदी का वस्त्र हरण किया। राहुल के सवालों का मोदी जवाब नहीं दे पाए।

उन्होंने बिहार के सीएम नीतीश कुमार के एक बयान का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस के बिना विपक्षी एकता संभव नहीं है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि आगामी चुनाव को लेकर चर्चा होनी जरूरी है। इसके लिए कांग्रेस के पहल करने में कोई दिक्कत नहीं है।

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नगालैंड में एक रैली के दौरान बड़ा दावा किया। खरगे ने कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में गठबंधन सरकार केंद्र में आएगी और कांग्रेस इसका नेतृत्व करेगी। हालांकि, नितीश कुमार अलग ही राग अलाप रहे हैं। वो विपक्षी गठबंधन में खुद को सबसे आगे देखते हैं। वहीं, समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी दक्षिण के साथ गठबंधन करने की ओर आगे बढ़ रहे हैं। अब देखना होगा कि चुनाव नजदीक आते-आते क्या नजारे नजर आते हैं।

उत्तराखंड : 15 मार्च को पेश होगा धामी सरकार का बजट, गैरसैंण में इस दिन से होगा सत्र

0

देहरादून : धामी सरकार बजट की तैयारियों में जुट गई है। बजट सत्र 16 मार्च से गैरसैंण में शुरू होगा। धामी सरकार 15 मार्च को अपना बजट पेश करेगा। पिछले दिनों प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में भराड़ीसैंण विधानसभा में बजट सत्र करने का निर्णय लिया था। अपर सचिव विधायी एवं संसदीय कार्य शमशेर अली ने विधानसभा सत्र का अनंतिम प्रस्ताव जारी कर दिया है।

इसके तहत 13 मार्च को राज्यपाल का अभिभाषण के बाद अगले दिन धन्यवाद प्रस्ताव व उस पर चर्चा शुरू होगी। 15 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित होगा। उसी दिन वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल बजट प्रस्ताव पेश करेंगे। 16 मार्च को बजट पर चर्चा होगी और विभागवार अनुदान मांगों का प्रस्तुतिकरण, उन पर विचार और मतदान होगा।

17 मार्च को असरकारी कार्य भी होगा। 18 मार्च को विनियोग विधेयक पास होगा। सत्र के दौरान विधायी एवं संसदीय कार्यों के लिए सभी विभागों में नोडल अधिकारी बनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में विधायी एवं संसदीय विभाग के ओर से पत्र जारी किया गया है।

बूढ़े और जुर्माने के अभाव में जेलों में बंद कैदियों की हो तुरंत रिहाई : डॉ. योगेश दुबे 

0

मुंबई। देश भर की जेलो मे हजारों बंदी ऐसे निरूद्ध जो उम्र के अंतिम पड़ाव हैं। उनका शरीर बहुत कमजोर है। काया जर्जर हो चुकी है। जिस उम्र में उनको परिवार के साथ होना चाहिए उस उम्र में वह सलाखों के पीछे जीवन काटने को मजबूर हैं। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के स्पेशल मॉनिटर डॉ. योगेश दुबे की ओर से मानवाधिकार आयोग में पहल की गई है, जिसमें उन्होंने वृद्ध/अशक्त तथा जुर्माने के अभाव में बंद कैदियों की रिहाई में देरी से संबंधित मुद्दे पर प्रकाश डाला है, जो देश भर की विभिन्न जेलों में बंद हैं।

आयोग सचिव, गृह मंत्रालय, भारत सरकार महानिदेशक (कारागार), सरकार। उत्तर प्रदेश सरकार ने चार सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी है। आगरा निवासी मानवाधिकार कार्यकर्ता नरेश पारस ऐसे बंदियो की रिहाई को लेकर लंबे समय से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने डॉक्टर दुबे जी को बताया कि देशभर की जेलों की व्यवस्था अत्यंत ही खराब है।

क्षमता से अधिक लोग वहां पर रह रहे हैं। जो बंदी अत्यंत ही बुजुर्ग हो चुके हैं तथा मरने के करीब हैं। ऐसे अनेक लोगों को देशभर की जेलों में मानसिक विकार हो चुका है और अनेक लोग इनमें दिव्याग भी हो चुके है। मानसिक अवसाद में हैं। आगरा की केन्द्रीय कारागार में तमाम ऐसे बंदी हैं जिनकी उम्र बहुत अधिक है चल फिर पाने में असमर्थ हैं। शौच तथा अन्य जरूरी नित्यकर्मों के लिए उनको बंदी रक्षकों अथवा अन्य बंदियों की मदद से उठाना और बैठाना पड़ता है। ये बंदी जेलो के ऊपर अनावश्यक बोझ बने हुए हैं।

इनकी सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाता है। अलग से इनके ईलाज के लिए उच्च संस्थानों को रेफर किया जाता है. तो अटेण्डेंट की व्यवस्था की जाती है तथा इनकी बीमारी पर अत्यधिक खर्च किया जाता है। ये बंदी भी समाज की संवेदना के पात्र है। अगर ऐसे बंदियों को रिहा कर दिया जाय तो सरकार का अनावश्यक खर्च रूक सकता है। वृद्ध बंदियों की अंतिम इच्छा यही रहती है कि वह अपने परिजनों के बीच में अपना अंतिम समय बितायें और उन्हीं के सामने अपने प्राण त्यागे कोई भी बंदी यह नहीं चाहता है कि उसकी मौत जेल की चहारदीवारी में हो और उसके शरीर की चीड़-फाड़ (पोस्टमार्टम) हो अपने अंतिम समय को बंदी अपने परिजनों के साथ गुजारना चाहते है।

परिवार भी इनकी सुध नहीं ले रहे हैं। अभी हाल ही में 07.01.2023 को आयोध्या जिला कारागार से 98 वर्षीय वयोवृद्ध बंदी रामसूरत को रिहा किया गया है। उन्होंने अपनी मूल सजा पूरी कर ली थी लेकिन जुर्माना जमा न कर पाने के कारण सजा काटने को मजबूर थे। उनसे घर वाले भी मिलने नहीं आते थे। समाज के उदार लोगो ने उनका जुर्माना जमा करके रिहा कराया। रिहाई होने पर भी उनको कोई लेने नहीं आया था। जेल अधीक्षक ने जेल की गाड़ी से उनको घर भिजवाया था।

आगरा की सेंट्रल जेल में निरूद्ध रहे बुलंदशहर के बंदी महावीर को नरेश पारस ने वर्ष 2015 मे अपनी जेब से पांच हजार रूपये का जुर्माना जमा करके रिहा कराया था। बुजुर्ग होने के कारण उनको कम सुनाई एवं कम दिखाई देता था। देशभर की जेलों में ऐसे अत्यंत वृद्ध बंदियों की संख्या बहुत अधिक हो सकती है। इन बंदियों के संवैधानिक अधिकारों का हनन हो रहा है।डॉ.दुबे ने नरेश पारस द्वारा बताए गए तथ्यों के आधार पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से अनुरोध किया कि देशभर की विभिन्न जिला कारागार तथा केन्द्रीय कारागार में निरूद्ध सभी कैदियों का स्वास्थ्य सर्वे कराया जाए।

नए सर्वे के आधार पर एसओपी बनाकर अत्यंत वृद्ध कैदियों को रिहा कराया जा सकता है। ताकि कारागारों में बंदियों के मानवाधिकार भी सुरक्षित रह सके। ऐसा करने से वह पुनः समाज में शामिल हो पाएंगे और अपनी बची जिंदगी शांति से बिता पाएंगे। अभी हाल ही में भारत सरकार के वित मंत्री ने यह घोषणा करके प्रावधान भी किया है कि जिन जिन लोगों की जमानत अवधि पूरी हो चुकी है उनको भी रिहा किया जाए। सर्वे में ऐसे बंदियों को भी चिन्हित किया जाए जिन्होंने अपनी मूल सजा पूरी कर ली है लेकिन जुर्माने के अभाव में सजा काटने को मजबूर हैं।

उनको भी रिहा कराया जाए। इससे पूर्व भी डॉक्टर योगेश दुबे बच्चों के लिए अनेक नीतियां और कानून बनाए हैं। अनेक बच्चों को जेल से छुड़ाया है। वह दिव्यांग कैदियों के भी विषय पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने देशभर की अनेक जेलों का निरीक्षण किया है तथा महिलाओं कैदियों और बच्चों के जीवन में सुधार लाने के लिए पर एक विस्तृत रिपोर्ट सरकार को सौंपी है।

इस पहल से कैदियों में उम्मीद की किरण जगी है। डॉक्टर योगेश दुबे को राष्ट्रीय युवा पुरस्कार तथा दिव्यांगों के लिए विशेष कार्य करने पर भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय दिव्यांगन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।