Home Blog Page 594

ट्रैक्टर ट्राली की बोलेरो से टक्‍कर, दूल्हे और उसके पिता समेत 5 की मौत

0

हरदोई : उत्तरप्रदेश के हरदोई पचदेवरा के ग्राम दरियाबाद के निकट गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली और दूल्हे की बोलेरो में टक्कर हो गई। हादसे में दूल्हा, उसके पिता और बहनोई समेत पांच लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया।

हरपालपुर के ग्राम कुड़हा के देवेश की शाहजहांपुर के ग्राम अभायन से शादी तय हुई थी। बताते हैं कि शुक्रवार की रात वाहनों में सवार होकर बराती शाहजहांपुर के कांट थाना के अभायन गांव जा रहे थे। एक बोलरो में दूल्हा देवेश, उसके पिता ओमवीर, बहनोई विपनेश सहित आठ लोग सवार थे।

पचदेवरा के ग्राम दरियाबाद के पास गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली की बोलेरो से टक्कर हो गई, जिसके बाद अनियंत्रित होकर बोलेरो बरवन रजवाहा में जा गिरी।हादसे में दूल्हे के बहनोई विपनेश और एक बच्चे अतुल की मौके पर ही मौत हो गई और दूल्हा सहित छह लोग घायल हो गए।

पुलिस ने घायलों की अस्पताल भिजवाया, जहां पर उपचार के दौरान दूल्हा देवेश, उसके पिता ओमवीर और सुमित को हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया, लेकिन उनकी रास्ते में ही मौत हो गई। इनके अलावा राजेश, जगतपाल और अंकित का उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सीओ शाहाबाद हेमंत उपाध्याय व पचदेवरा थाना प्रभारी गंगाप्रसाद यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

उत्तराखंड: सुब्रमण्यम स्वामी की धामी को चिट्ठी, बेरोजगारों में आक्रोष, याचिकाकर्ता ने कही बड़ी बात

0

देहरादून: विधानसभा बैकडोर भर्ती में भ्रष्टाचार व अनियमितता का घोटाला सन 2000 में राज्य बनने से लेकर आज तक चल रहा था। जिस पर सरकारें लगातार अनदेखी कर रही थीं। अब तक सत्ता पर बैठे रसूकदारों ने अपने करीबीयों को भ्रष्टाचार से नौकरी लगाने में सभी विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्रियों पर भी सरकारों ने चुप्पी साधी हुई है।

अतः विधानसभा भर्ती में राज्य निर्माण के वर्ष 2000 से वर्ष 2022 तक समस्त नियुक्तियों की जाँच हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में किया जाय और भ्रष्टाचार से नौकरी देने वाले मंत्री/अफसरों से “सरकारी धन की रिकवरी” की माँग पर जनहित याचिका विचाराधीन हैं।

देहरादून निवासी सामाजिक कार्यकर्ता अभिनव थापर की इस जनहित याचिका पर माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल ने गंभीर संज्ञान लेते हुए सरकार को 8 हफ्ते में जवाबतलब कर बड़ी कार्यवाही की है, पर दुर्भाग्यपूर्ण है कि 10 हफ्ते बीत जाने के बाद भी सरकार ने अभी तक न्यायालय को कोई जवाब नहीं दिया है।

किन्तु कल भाजपा के पूर्व सांसद, पूर्व कानून मंत्री व सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर व अपने सोशल एकाऊंट से ट्वीट कर विधानसभा से निलंबित 228 कर्मचारियों के पुनः बहाली हेतु आग्रह किया। इससे उत्तराखंड के युवाओं के हितों एवं हक-हकूक पर कुठाराघात होगा । कई सामाजिक संगठनों ने इसका विरोध किया है।

उल्लेखनीय है कि जिस मुख्यमंत्री को डॉ. स्वामी ने पत्र लिखा है उनके अपने रिश्तेदार इन बर्खास्त 228 कर्मचारियों में से हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की रिश्तेदार एकांकी धामी सहित 72 लोगों को मुख्यमंत्री धामी द्वारा अपने सर्वोच्च विशेषाधिकार “विचलन” का उपयोग कर 2022 में नियुक्ति प्रदान की गई थी, जिसमें तत्कालीन स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल, भाजपा संगठन मंत्री अजय कुमार आदि के रिश्तेदारों को भी नियुक्ति प्रदान की गयी है।

उल्लेखनीय है कि वर्तमान धामी सरकार में इस विधानसभा भर्ती घोटाले के साथ UKSSSC व UKPCS में कई पेपर-लीक के मामले आये जिससे प्रदेश के लाखों युवाओं का भविष्य अंधकार में चला गया, इसीलिए निरंतर रूप से उत्तराखंड के लाखों युवा सड़कों पर भर्ती घोटालों की CBI जाँच की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे है, किन्तु सरकार सबकी अनदेखी कर बल पूर्वक आंदोलन को दबाने का काम कर रही है।

याचिका में हाईकोर्ट के समक्ष मुख्य बिंदु में सरकार के सन 2003 के शासनादेश जिसमें तदर्थ नियुक्ति पर रोक, संविधान के आर्टिकल 14, 16 व 187 का उल्लंघन माना गया है, जिसमें हर नागरिक को नौकरियों के समान अधिकार व नियमानुसार भर्ती का प्रावधान है, उत्तर प्रदेश विधानसभा की सन 1974 व उत्तराखंड विधानसभा की सन 2011की नियमावलीयों का उल्लंघन भी किया गया है।

याचिकाकर्ता अभिनव थापर ने बताया कि डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी से आग्रह है कि विधानसभा भर्ती घोटाले पर जनहित याचिका के निर्णय आने तक अपना माँग-पत्र वापिस लें। उत्तराखंड का युवा सिर्फ ” पारदर्शी परिक्षा व्यवस्था ” और पेपर लीक में संलिप्त सभी दोषियों को सजा दिलाने हेतु CBI जाँच की माँग कर रहे हैं। उत्तराखंड की धामी सरकार ने पक्षपातपूर्ण कार्य कर अपने करीबियों को समस्त नियमों को दरकिनार करते हुए विधानसभा जैसे प्रतिष्ठित विधी निर्माण के सबसे विश्वसनीय संस्थानों में नौकरियां दी हैं जिससे प्रदेश के लाखों बेरोजगार व शिक्षित युवाओं को सरकार और व्यवस्था पर भरोसा नहीं रहा।

यह राज्य के युवाओं और जनता के साथ धोखा है, इसलिये यह सरकारों द्वारा किया गया बड़ा भ्रष्टाचार है । किन्तु धामी सरकार युवाओं पर लाठीचार्ज और दोषियों पर कोई कार्यवाही करती दिख नही रही है। प्रेस वार्ता में याचिकाकर्ता अभिनव थापर के साथ सामाजिक कार्यकर्ता विजयपाल रावत भी मौजूद रहे।

IPL का शेड्यूल जारी, 31 मार्च को होगा पहला मैच, हार्दिक से भिड़ेंगे धोनी

0

IPL के 16वें सीजन का शेड्यूल जारी हो गया है। इस बार भी टूर्नामेंट में कुल 74 मैच हो होंगे। पिछली बार गुजरात टाइटंस ने फाइनल में राजस्थान रॉयल्स को हराकर खिताब जीता था।

वह पहली बार आईपीएल में खेला था। उसने पहले ही प्रयास में कामयाबी हासिल कर ली थी। आईपीएल 2019 के बाद पहली बार सभी टीमों के होमग्राउंड पर खेला जाएगा। 2020 में कोरोना वायरस महामारी के कारण यूएई में टूर्नामेंट का आयोजन हुआ था। वहीं, 2021 में भारत के कुछ मैदानों पर मैच खेले गए थे।

लेकिन बीच में कोरोना महामारी के कारण उसे बीच में रोका गया था और वह यूएई में पूरा हो गया था। 2022 में टूर्नामेंट पूरी तरह भारत में खेला गया था, लेकिन मुंबई-पुणे में लीग और अहमदाबाद-कोलाकात में प्लेऑफ मैच हुए थे।

हिंडनबर्ग पर सुप्रीम कोर्ट बनाएगा अपनी कमिटी, इसको नहीं करेगा स्वीकार

0

नई दिल्ली : अदाणी-हिंडनबर्ग विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना आदेश सुरक्षित रखा। CJI डी वाई चंद्रचूड़ ने कहा कि वे केंद्र द्वारा सीलबंद कवर सुझाव को स्वीकार नहीं करेंगे, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट पूरी तरह पारदर्शिता बनाए रखना चाहता है।

हालांकि,SC ने कहा कि अदाणी-हिंडनबर्ग मामले की जांच और शेयर बाजार के कामकाज में बेहतरी पर सुझाव देने के लिए एक कमिटी बनाएगा। सीजेआई ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट सरकार या किसी याचिकाकर्ता की तरफ से सुझाए गए नामों पर विचार नहीं करेगा। वह अपनी तरफ से कमिटी बनाएगा।

जली बोलेरो में 2 नर कंकाल मिलने से हड़कंप, यहां से हुआ था अपहरण

0

हरियाणा : भिवानी में एक जली हुई बोलेरो में दो नर कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद शवों की शिनाख्त हो पायी. दोनों मृतक राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं. एफआईआर दर्ज की गई है. साथ ही भिवानी और भरतपुर पुलिस जांच में जुट गई है.

मामला भिवानी के बरवास गांव का है, जहां एक जले हुए बोलेरो में दो जले हुए कंकाल मिले. बोलेरो का रजिस्ट्रेशन राजस्थान के भरतपुर का है. और जिन दो लोगों के शव मिले हैं, उनकी पहचान नासिर और जुनैद के रूप में हुई हैं. फिलहाल स्थानीय पुलिस और भरतपुर पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम में भी मामले की जांच कर रही है.

गुरुग्राम के बजरंग दल के दो सदस्यों पर गो तस्करी के आरोप में इन युवकों को जिंदा जलाने का आरोप है. बताया जाता है कि इन दोनों का भरतपुर से अपहरण कर भिवानी लाया गया और बारवास की ढाणी में जिंदा जला दिया गया. मामले में राजस्थान पुलिस ने गौ रक्षकों के खिलाफ अपहरण के बाद हत्या का मामला दर्ज किया है.

भरतपुर आईजी गौरव श्रीवास्तव ने घटना को लेकर कहा कि दो अज्ञात लोगों के शव मिले हैं, जो जले हुए हालत में हैं. गाड़ी वही है और ये वही व्यक्ति हैं, जिनका अपहरण हुआ था. उन्हें जलाया गया है. इसको लेकर हमारी टीम परिजनों के साथ मौके पर है. उन्होंने कहा कि जो संदिग्ध हैं, वो सभी हरियाणा के हैं. उनको पूछताछ के लिए लेकर आएंगे. उससे घटना की और जानकारी लग पाएगी. जिन दो लड़कों का अपहण हुआ, उसमें एक का नाम जुनैद और दूसरे का नाम नासिर है. नासिर का कोई रिकॉर्ड नहीं है, जबकि जुनैद के खिलाफ 5 प्रकरण गो तस्करी के पूर्व में दर्ज हैं.

अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ़्तारी नहीं हुई है. राजस्थान पुलिस का कहना है कि उन्होंने भी शवों की पुख़्ता शिनाख्त के लिए डीएनए (DNA) सैंपल जांच के लिए भेजा है. आज दोनों शवों का भरतपुर में अंतिम संस्कार संभव है. मृतकों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि दोनो को ज़िंदा जला दिया गया है. शव जुनैद और नासिर के हैं, इसकी शिनाख़्त जली हुई बोलेरो के चेचिस नंबर से हुई. परिवार का कहना है कि जुनैद और नासिर इसी बोलेरो से बुधवार को निकले थे. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं मोनू मानेसर, रिंकू सैनी, अनिल, श्रीकांत और लोकेश सिंगला ने नासिर और जुनैद को किडनैप कर उन्हें भिवानी लाए और ज़िंदा जला दिया.

पुलिस ने अनिल, श्रीकांत, रिंकू सैनी, लोकेश सिंगला और बजरंग दल गुरुग्राम के जिला संयोजक मोनू मानेसर के ख़िलाफ धारा 365, 366, 367 और 302 के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. मृतक जुनैद और नासिर घाटमिका थाना पहाड़ी भरतपुर के रहने वाले थे. वारदात को बुधवार सुबह 5 बजे के करीब अंजाम दिया गया.

रवांल्टी कवि सम्मेलन में व्यवस्थाओं पर चोट, भाषा को बचाने की अपील

0

बड़कोट : बसंतोत्सव गंगानी (कुंड की जातर) में रवांल्टी कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। रवांई के प्रसिद्ध कवियों ने अपनी रचनाओं का पाठ किया, जिस पर श्रोताओं ने जमकर ठहाके तो लगाए ही साथ ही गंभीर विषयों पर हुए कविता पाठ पर को भी पूजा तन्मयता से सुना। कुंड की जातर में पहली बार कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।

रवांल्टी कवि सम्मेलन का आयोजन प्रसिद्ध साहित्यकार महावीरा रवांल्टा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सम्मेलन में पहली बार किसी बड़े मंच पर कविता पाठ करने पहुंचे तरवीन राणा ने गांव के बदलते परिवेश पर अपनी रचना प्रस्तुत की। धीरेंद्र चौहान ने पर्यावरण र आधारित रचना सुनाई।

राजुली बत्रा ने बेटियों और पर्यावरण पर कविता पाठ किया। कुलवंती रावत ने बेटियों के मायके नहीं जिसने और दोफारी (कलेव) की परंपरा के समाप्त होने की दिशा में बढ़ते कदमों पर तंज कसा। भारती आनंद ने भ्रष्टाचार और बदले सामाजिक ताने-बाने में आती कड़वाहट को दूर करने का संदेश दिया

अनुरूपा ‘अनुश्री’ ने पारिवारिक व्यवस्था पर तंज कहते हुए बताया कि किस तरह से भाइयों के बीच खाई पैदा हो रही है। साथ ही उजड़ती खेतीपर चिंता जाहिर करती चना सुनाई। नीरज उत्तराखंडी ने पति-पत्नी के रिश्तों और नशाखोरी पर कविता पाठ किया।

पहली बार कविता पाठ कर रहे जगमोहन रावत ने खूब तालियां बटोरी। युवा कवि अनोज रावत ‘बनाली’ ने नेताओं के जीत और हार के बाद के व्यवहार और युवाओं के प्रेम पर आधारित हास्य कविता ने लोगों को खूब गुदगुदाया। वरिष्ठ कवि सेमवाल ने चुनाव मैदान में पति-पत्नी के बीच के झगड़े को हास्य व्यंग में पेश किया।

प्रसिद्ध साहित्यकार महावीर रवांल्टा ने कवि सम्मेलन का संचालन किया। इस दौरान उन्होंने अपने चिरपरिचित अंदाज में सामाजिक ताने-बाने में आ रहे बदलाव पर जहां तंज कसा। वहीं, लोगों को संदेश भी दिया कि कंस तरह से समाज को बिखरने से बचाया जा सकता है। साथ ही उन्होंने लोगों से अपनी भाषा को बचाने की अपील भी की।

वरिष्ठ पत्रकार और कवि प्रदीप रावत (रवांल्टा) खाली होते घरों के दर्द को अपनी रचना के जरिए सामने रखा। शादियों के पैटर्न और इसमें होती खानापूर्ति पर आधारित कविता का पाठ किया।

साथ ही उन्होंने ‘ज ना सरकार चोर, कोई फांडी ना आंच, त काली ना करांदी सरकार सीबीआई जांच, जिस पर लोगों ने उनको भरपूर समर्थन दिया और सरकार के रवैए के प्रति अपना आक्रोश भी दिखाया। कार्यक्रम के बाद कवियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया।

ऑटो और स्कूल बस में भिड़ंत, शादी से लौट रहे पांच लोगों की मौत

0

हरियाणा : पलवल में शुक्रवार सुबह एक स्कूल और ऑटो के बीच भिड़ंत की जानकारी सामने आने रही है। इस सड़क दुर्घटना में ऑटो चालक समेत पांच लोगों की मौत हो गई हैं और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में शादी समारोह में से लौट रहे एक ही परिवार को 5 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में एक 5 साल का मासूस और महिला भी शामिल है। बताया जा रहा है कि ऑटो गांव असावटा से सुल्तापुर की ओर जा रहा है, तभी वह एक स्कूल बस से टकरा गया। ऑटो में एक ही परिवार को लोग एक शादी समारोह में लौट रहे हैं।

ये है देश की पहली इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी, भरेगी उड़ान, इतना महंगा है सफर

0

बेंगलुरु: अब वो दिन दूर नहीं जब आप उड़ने वाली टैक्सी से एक जगह से दूसरे जगह आसानी से पहुंच जाएंगे. बेंगलुरु के बाहर येलहंका वायु सेना स्टेशन परिसर में चल रहे ‘एयरो इंडिया’ शो में देश की पहली इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी (Electric Air Taxi) का प्रदर्शन किया गया है. ये इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी बेहद ही खास है.

फिलहाल इसका ट्रायल पर काम चल रहा है. उम्मीद है कि साल 2024 के अंत तक या फिर 2025 के शुरुआत में इसे लॉन्च कर दिया जाएगा. आइए अब जानते हैं इस टैक्सी की खासियतों के बारे में.

ये हैं खास बातें

  • 160 किलोमीटर की रफ्तार से यह एयर टैक्सी 200 किलोमीटर तक जा सकता है.
  • ये इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी वर्टिकल टेक ऑफ और लैडिंग करती है.
  • इसमें 200 किलोग्राम तक एक पायलट के अलावा दो लोग जा सकते है.
  • इसके की मदद से शहर के अंदर लोगों को लाने ले जाने और समान पहुंचाने के लिए सड़क के मुकाबले दस गुना तेजी से काम किया जा सकेगा.
  • इसका किराया मौजूदा टैक्सी के किराए से दो से तीन गुना ज्यादा होगा.

उत्तराखंड: कैबिनेट में इन बड़े फैसलों पर लगी मुहर, पढ़ें पूरी खबर

0

मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 52 निर्णय लिए गए

 

-आपदा प्रबन्धन एवं पुनर्वास विभाग के अंतर्गत जोशीमठ क्षेत्र के आपदा प्रभावित परिवारों / व्यक्तियों की भूमि तथा भवनों के मुआवजे तथा विस्थापन के सम्बन्ध में प्रस्तावित नीति को कैबिनेट ने किया अनुमोदित।

 

-रेरा के ढांचे में कुल 31 पद सृजित किए गए हैं।

 

-नकल रोधी कानून को कैबिनेट ने प्रदान किया अनुमोदन।

 

13 से 18 मार्च 2023 तक गैरसैंण भराड़ीसैंण में होगा विधानसभा सत्र।

 

-दिव्यांगजन बच्चों की शिक्षा के लिए स्कूल खोले जाने को लेकर देहरादून जनपद के पुरकुल क्षेत्र में कुल 3000 वर्ग मीटर सरकारी भूमि दिए जाने को मंजूरी।

 

-मसूरी में लोनिवि गेस्ट हाउस में मल्टी स्टोरी पार्किंग को 15 मीटर ऊंचाई तक कि शिथिलता प्रदान की गयी, 400 वाहनों की पार्किंग का होगा निर्माण।

 

-ऋषिकेश एम्स की एक ब्रांच किच्छा में खोली जानी है। इसके दृष्टिगत एम्स की एक किमी की परिधि में मास्टर प्लान बनेगा। अगले 3 महीने में मास्टर प्लान होगा तैयार। तब तक इस क्षेत्र में नए निर्माण पर रोक।

 

-राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सहसपुर को स्किल हब बनाया जाएगा।

 

-राज्य की खेल नीति में विद्यमान सीएम खेल विकास निधि से खिलाड़ियों को धन आवंटित करने हेतु मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 6 सदस्य समिति गठित की गई।

 

-वर्ष 2023 हेतु राज्य की स्टार्ट अप नीति तय की गई है।

 

-Msme के तहत निजी क्षेत्र में औद्योगिक संस्थानों की स्थापना की जाएगी। प्राइवेट इन्वेस्टमेंट को प्रमोट करने के लिए नीति लाने को मंजूरी।

 

-सिविल कोर्ट परिसर खटीमा में अधिवक्ताओं को 90 साल के लिए लीज बेस्ड चैम्बर के लिए स्थान दिया जाएगा।

 

-सिंगल यूज प्लास्टिक बैन के मद्देनजर भारत सरकार की नीति को अपनाने को मंजूरी।

 

-आयुर्वेदिक महाविद्यालयों के प्राचार्य की सेवानिवृत्त आयु 60 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष की गई।

 

-समेकित सहकारी विकास परियोजना और गंगा डेरी योजना में अब 2 दुधारू पशु भी लिए जा सकेंगे। पहले कम से कम 5 पशु क्रय करने का था प्रावधान।

 

-स्कूल एजुकेशन के तहत दिव्यांग बच्चों को घरों में पढ़ाने के लिए 285 स्पेशल टीचर रखे जाएंगे।

 

-अर्थ एवं संख्या विभाग में अपर निदेशक के पद के सृजन को मंजूरी।

 

-देहरादून में मेट्रो नियो के लिए सरकारी विभाग की जमीन की आवश्यकता पड़ने पर विभाग 1 रुपये में 99 साल की लीज प्रदान करेगा।

 

-उत्तराखंड परिवहन निगम कुल 30 करोड़ की लागत से 100 बस खरीदेगा। इस ऋण पर ब्याज का वहन राज्य सरकार करेगी।

 

-रवाई-जौनपुर संस्कृति जनकल्याण समिति को राज्य सरकार भवन निर्माण के लिए निःशुल्क देगी जमीन।

 

-कृषि एवं कृषि कल्याण विभाग के स्टेट मिलेट मिशन को मंजूरी। पीडीएस के माध्यम से अंत्योदय परिवारों को दिया जाएगा एक किलो मंडुआ एवं मध्यान्ह भोजन योजना में अब झंगोरा और मंडुआ भी दिया जाएगा।

 

-उत्तराखंड परिवहन विभाग के अंतर्गत अगर 20 दिन में किसी वाहन का पंजीकरण नहीं होता है तो इसे स्वतः पंजीयन माना जाएगा।

 

-राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वन क्षेत्र में भी ईको टूरिज्म को बढ़ाया जाएगा। इसके लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई।

 

-ग्राम विकास विभाग के अंतर्गत सेल्फ हेल्प ग्रुप के माध्यम से बन रहे उत्पादों की मार्केटिंग को बढ़ाने के लिए एक राज्य स्तरीय संस्थान बनाने का निर्णय।

 

-हरिद्वार में पीआरटी सिस्टम को कैबिनेट ने दी मंजूरी। डीपीआर बनकर हो चुकी है तैयार।

 

-राजस्व विभाग का कंप्यूटरीकृरण होने के बाद अब नियमावली को भी उसी हिसाब से संशोधित किया जाएगा।

 

-उद्योगों को आकर्षित करने के लिए लघु एवं सुक्ष्म उद्योग विभाग ने तैयार की कस्टमाइज पैकेज की नीति। 200 करोड़ से ज्यादा के निवेश और 500 लोगों को रोजगार देने पर मिलेगा लाभ।

 

-सितारगंज चीनी मिल को अगले 30 साल के लिए लीज पर दिया जाएगा।

 

-उद्योग विभाग के अंतर्गत जिला खनिज न्यास राशि अब भारत सरकार के नियमों के अनुसार 25 प्रतिशत के स्थान पर 15 प्रतिशत की गई। कैबिनेट ने अनुमोदन दिया।

 

-पीएम पोषण योजना में कक्षा एक से आठ तक के छात्रों को पहले केवल एक दिन फोर्टीफाईड दूध दिया जाता था। अब यह 2 दिन दिया जाएगा।

 

-सिंगल यूज़ प्लास्टिक की जो यूनिटें हाल में बंद हुई अगर वैकल्पिक उत्पाद बनाते हैं तो उन्हें बेनिफिट दिया जाएगा।

 

-वित्त विभाग के अंतर्गत तीन वर्ष बाद सर्किल रेट का किया गया रिविजन। कुछ क्षेत्रों में सर्किल रेट कम किये गए हैं तो कई जगह वृद्धि की गई है। जल्द नए सर्किल रेट लागू किये जायेंगे।

 

-परिवहन विभाग के अंतर्गत मंत्रियों-अधिकारियों के नए वाहन क्रय करने को लेकर मार्केट रेट देखते हुए दरों में वृद्धि की गई ।

 

-राजस्व विभाग के अंतर्गत तहसील सितारगंज में 41 एकड़ में इंटीग्रेटेड acqua पार्क बनाया जाएगा। यह भूमि राजस्व विभाग , मत्स्य को देगा।

 

-कौशल विकास विभाग, आधुनिक लेटेस्ट ट्रेड के हिसाब से नए एक्सपर्ट हायर करेगा

 

-Ujvnl का वार्षिक प्रतिवेदन को विधान सभा में रखा जाएगा

 

-युवा कल्याण विभाग की नीति में संशोधन को मंजूरी।

 

-राज्य में एसडीएम के 26 नए पद सृजित किए जाने को मंजूरी।

 

-नागरिक उड्डयन विभाग के अंतर्गत नैनी सेनी एयरपोर्ट का संचालन वायु सेना करेगी।

 

-भारत सरकार के उपक्रम बेसिल को इमपैनल करने को मंजूरी।

 

-हाई अल्टीट्यूट खेलों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित होंगे

 

-पर्वतारोहण के लिए इनर लाइन परमिट को ऑनलाइन किया जाएगा ।

 

-पर्यटन विभाग के माध्यम से Gmvn और kmvn का होगा विलय।

 

-कम्युनिटी रेडियो को हर जगह विकसित किया जाएगा।

 

-नैनीताल की मॉल रोड की तर्ज पर अल्मोड़ा के पटाल बाजार को विकसित किया जाएगा।

 

-शहरी क्षेत्र में पार्क, सड़क, दुकान को स्थानीय या पहाड़ी शैली में विकसित किया जाएगा

 

-देहरादून की तर्ज पर दूसरे शहरों में गो-डाउन आदि शहर से बाहर किए जाएंगे शिफ्ट।

 

-जिला योजना में अब 3 लाख से कम के काम नहीं लिए जाएंगे

 

-एक्सीडेंटल डेथ को रोकने के लिए सड़कों पर क्रैश बैरियर लगाए जाएंगे।

 

-वन विभाग रोजगार सृजन की योजना बनाएगा।

 

-4 व्हीलर के साथ 2 व्हीलर एम्बुलेंस भी प्रोत्साहित की जाएगी।

 

-नेपाल से लगे सीमांत क्षेत्र गूंजी में उपतहसील बनेगी।

 

दिनांक 16-17 दिसम्बर, 2022 को आयोजित एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर्स कॉन्फ्रेंस (AOC) के महत्वपूर्ण बिन्दु मा0 मंत्रीपरिषद् के विचारार्थ / अनुमोदनार्थ प्रस्तुत किए गए।

एंटी-वैलेंटाइन वीक आज से शुरू, स्लैप डे से शुरू, ब्रेकअप पर खत्म

0

वैलेंटाइन डे का जश्न पूरा हो चुका है। क्या आपको पता है कि सिंगल रहने वाले लोग भी वैलेंटाइन डे की तरह एंटी वैलेंटाइन डे मनाते हैं, लेकिन इसमें प्यार की कोई जगह होती है। एंटी-वैलेंटाइन डे, जो सिंगल लोगों के लिए बेस्ट है। 14 फरवरी के बाद 15 फरवरी से लेकर 21 फरवरी तक, लोग एंटी-वैलेंटाइन डे मनाएंगे। इस दौरान स्लैप डे, किक डे, पर्फ्यूम डे, फलर्ट डे कंफेशन डे, मिसिंग डे और ब्रेक-अप डे मनाया जाता है।

ऐसे मनाते हैं एंटी वैलेंटाइन वीक

स्लैप डे एंटी-वैलेंटाइन वीक का पहला दिन होता है, जो वैलेंटाइन्स डे के अगले दिन यानी 15 फरवरी को मनाया जाता है। यह दिन उन लोगों के लिए है, जो अपने एक्स को उन्हें धोखा देने, उनसे बदतमीज़ी करने और उनका दिल दुखाने के लिए थप्पड़ लगाना चाहते हैं। हालांकि, हम यह नहीं चाहते कि आप असल में जाकर थप्पड़ लगा दें, बल्कि आपको अपने एक्स के लिए बची फीलींग्ज़ को अपने दिल बाहर निकाल देना चाहिए और ज़िंदगी में आगे बढ़ना चाहिए।

किक डे 16 फरवरी को मनाया जाता है और यह एंटी-वैलेंटाइन वीक का दूसरा दिन होता है। इस दिन आप तैयार रहें अपनी ज़िंदगी से हर तरह की नेगटिवटी को लात मारने के लिए। आप दुनिया की हर खुशी के हकदार हैं और अपनी हसरतों को हासिल करने से आपको कोई नहीं रोक सकता।

परफ्यूम डे एंटी-वैलेंटाइन वीक का तीसरा दिन होता है, जो 17 फरवरी को आता है। इस आपको अपने आपको खास तोहफ देना चाहिए। घर से बाहर निकलें और अपने लिए वह परफ्यूम लें, जिसपर आपकी लंबे समय से नज़रे थीं। यह दिन खुद के लिए कुछ करने के लिए है, ताकि आप खुशी महसूस करें।

एंटी-वैलेंटाइन वीक का चौथा दिन फ्लर्ट डे का होता है और इसे 18 फरवरी को मनाया जाता है। अगर आप अपने क्रश को प्रपोज़ करना चाहते हैं, तो पहले उनसे फ्लर्ट कर देखें कि उनका क्या रिएक्शन होता है।

कंफेशन डे हर साल 19 फरवरी को मनाया जाताहै। यह एंटी-वैलेंटाइन वीक के 5वें दिन मनाया जाता है। इस दिन आप अपने क्रश को बता सकते हैं कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं। यह एक अच्छा मौका देता है यह बताने का कि आप क्या महसूस करते हैं। अगर आप पहले से रिलेशनशिप में हैं, तो अपने पार्टनर से पुरानी गलतियों के लिए माफी भी मांग सकते हैं।

मिसिंग डे वैलेंटाइन वीक का छठा दिन होता है, जिसे 20 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन आप किसी खास को बता सकते हैं कि आप उन्हें कितना मिस करते हैं। लेकिन इस दिन अपने एक्स को मैसेज न करें, जिसका आपको बाद में पछतावा हो।

एंटी-वैलेंटाइन वीक का अंत होता है ब्रेक डे से, जो 21 फरवरी को मनाया जाता है। अगर आप एक ऐसे रिश्ते में जो सिर्फ आपकी ज़िंदगी में नेगटिविटी घोल रहा है, तो आपको इस दिन का फायदा उठाना चाहिए और आज़ादी को चुनना चाहिए।