Home Blog Page 595

गुड़-चना खाओ सेहत बनाओ, जानें क्या-क्या मिलते हैं फायदे

0

सेहत : सेहत सबसे जरूरी होती है। उसके लिए आवश्यक है कि हम सेहतमंद खाना खाएं। हम आपको बताते हैं कि आपकी सेहत के लिए क्या अच्छा। गुड़ और चना सभी खाते ही होंगे, लेकिन क्या आपको पता है कि ये आपकी सेहत के लिए कितने गुणकारी हैं।

गुड़-चनेका सेवन सेहत के लिए बहुत ही गुणकारी माना जाता है। चने प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर जैसे विटामिन का रिच सोर्स है, तो वही गुड़ फास्फोरस, आयरन, पोटैशियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अगर आप नियमित रूप से गुड़ और चने का सेवन करते हैं, तो शरीर की कई बीमारियों से बच सकते हैं। तो चलिए बिना देरी किए जानते हैं, गुड़ और चना खाने के फायदे।

हड्डियों की सेहत के लिए

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए गुड़ और चने का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें प्रोटीन और पोटैशियम प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हड्डियों के लिए लाभदायक हैं। गुड़ और चना हड्डियों के निर्माण में बढ़ावा देते हैं।

वजन कम करने में मददगार

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो वेट लॉस डाइट में गुड़ और चना शामिल कर सकते हैं। गुड़ और चना मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है। गुड़ में मौजूद पोटैशियम वजन घटाने में प्रभावी है।

पाचन को बेहतर बनाने के लिए

अगर आपको कब्ज की समस्या है, तो गुड़ और चने का सेवन कर सकते हैं। ये फाइबर से भरपूर होते हैं, जो पाचन को सुधारने में मदद करते हैं।

दिल को स्वस्थ रखने में सहायक

गुड़ और चने को एक साथ खाने से दिल से जुड़ी बीमारियों से बच सकते हैं। इसमें मौजूद पोटैशियम और अन्य पोषक तत्व हार्ट से जुड़ी बीमारियों से बचाते हैं।

खून की कमी हो सकती है दूर

अगर आप एनीमिया से पीड़ित हैं, तो चना और गुड़ आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इन दोनों में आयरन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर में खून की कमी को दूर करता है।

CBSE बोर्ड परीक्षा आज से, इन बातों का रखें ध्यान

0

CBSE की कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए बोर्ड परीक्षा बुधवार, 15 फरवरी से शुरू होने वाली है। CBSE द्वारा पूर्व में जारी डेट शीट 2023 के अनुसार, कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 21 मार्च तक आयोजित की जाएंगी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं पांच अप्रैल, 2023 तक आयोजित की जाएंगी।

CBSE कक्षा 10वीं, 12वीं के एडमिट कार्ड हाल ही में CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी किए गए थे। स्कूलों के प्रमुखों को स्कूल लॉग इन आईडी से सीबीएसई 10वीं, 12वीं के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने थे और उन पर स्कूल प्रिंसिपल को हस्ताक्षर करने और सील यानी मुहर भी लगानी है। सीबीएसई परीक्षा 2023 में हर साल लगभग 35-36 लाख छात्र उपस्थित होते हैं।

CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 एंटरप्रेन्योरशिप पेपर से शुरू होगी जबकि कक्षा 10वीं की परीक्षा पेंटिंग, गुरुंग, राय, तमांग, शेरपा, थाई लघु विषयों से शुरू होगी। आधिकारिक सूचना के अनुसार, सीबीएसई परीक्षा 2023 का समय सुबह 10.30 बजे है। कोविड-19 के कारण 2020 से बीते दो साल तक परीक्षा प्रभावित होने के बाद अब इस साल, छात्र वापस सामान्य बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे।

 

कोरोना की दूसरी लहर के दौरान, सीबीएसई को सैद्धांतिक बोर्ड परीक्षाएं रद्द करनी पड़ीं और एक वैकल्पिक मूल्यांकन मानदंड तैयार किया गया था। जबकि पिछले साल सीबीएसई ने कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा दो टर्म में आयोजित की थी। इसलिए, तीन साल बाद सामान्य हो रही बोर्ड परीक्षा के लिए जरूरी दिशा-निर्देश यहां उपलबध कराए जा रहे हैं।

बुलेटप्रूफ जैकेट पहने व्यक्ति से पुलिस ने जब्त किया विस्फोटक, खाली कराई गई संसद

0

स्विट्जरलैंड की राजधानी बर्न स्थित संसद के गेट के पास से पुलिस ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके पास से पुलिस ने विस्फोटक भी बरामद किया है। जिसके बाद पुलिस ने संसद और संबंधित कार्यालयों को खाली कर दिया। खबर के अनुसार, फेडरल सिक्योरिटी के स्टाफ ने नोटिस किया कि एक व्यक्ति संसद के दक्षिणी गेट से एंट्री कर रहा था। व्यक्ति ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहनी हुई थी।

सुरक्षाबल के जवानों को उस पर थोड़ा शक हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहने व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके पास से विस्फोटक बरामद हुआ।

इसके बाद एहतियातन संसद परिसर को खाली करा लिया गया। संसद भवन के आसपास की सड़कों पर आवाजाही बंद कर दी गई। इसके साथ ही अग्निशमन विभाग और बम निरोधक दस्ते, डॉग स्कवॉड और ड्रोन्स को तैनात कर दिया गया।

WPL का शेड्यूल जारी, जानें कब होगा, किसका मैच

0

BCCI ने WPL के पहले संस्करण के लिए शेड्यूल का एलान कर दिया है। यह टूर्नामेंट चार मार्च से शुरू होगा और 26 मार्च तक खेला जाएगा। कुल पांच टीमें 22 मैच खेलेंगी। सभी मैच मुंबई के दो स्टेडियम- डीवाई पाटिल और ब्रेबोर्न में खेले जाएंगे। दोनों स्टेडियम में 11-11 मैच खेले जाएंगे।

23 दिनों के अंदर लीग राउंड में 20 मैच खेले जाएंगे। इसके अलावा एक एलिमिनेटर और एक फाइनल मैच खेला जाएगा। पहला मैच चार मार्च को डीवाई पाटिल स्टेडियम में गुजरात जाएंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। वहीं, लीग राउंड के दौरान चार डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। यानी एक दिन में दो मैच खेले जाएंगे।

पहले मैच की शुरुआत दोपहर साढ़े तीन बजे होगी, जबकि दूसरे मैच की शुरुआत शाम साढ़े सात बजे होगी। लीग स्टेज का आखिरी मैच 21 मार्च को यूपी वॉरियर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। वहीं, एकमात्र एलिमिनेटर डीवाई पाटिल स्टेडियम में 24 मार्च और फाइनल 26 मार्च को ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।

पूरा शेड्यूल यहां देखें

तारीख मैच समय स्टेडियम

4 मार्च GT vs MI 7:30 PM डीवाई पाटिल

5 मार्च RCB vs DC 3:30 PM ब्रेबोर्न

5 मार्च UPW vs GG 7:30 PM डीवाई पाटिल

6 मार्च MI vs RCB 7:30 PM ब्रेबोर्न

7 मार्च DC vs UPW 7:30 PM डीवाई पाटिल

8 मार्च GG vs RCB 7:30 PM ब्रेबोर्न

9 मार्च DC vs MI 7:30 PM डीवाई पाटिल

10 मार्च RCB vs UPW 7:30 PM ब्रेबोर्न

11 मार्च GG vs DC 7:30 PM डीवाई पाटिल

12 मार्च UPW vs MI 7:30 PM ब्रेबोर्न

13 मार्च DC vs RCB 7:30 PM डीवाई पाटिल

14 मार्च MI vs GG 7:30 PM ब्रेबोर्न

15 मार्च UPW vs RCB 7:30 PM डीवाई पाटिल

16 मार्च DC vs GG 7:30 PM ब्रेबोर्न

18 मार्च MI vs UPW 3:30 PM डीवाई पाटिल

18 मार्च RCB vs GG 7:30 PM ब्रेबोर्न

20 मार्च GG vs UPW 3:30 PM ब्रेबोर्न

20 मार्च MI vs DC 7:30 PM डीवाई पाटिल

21 मार्च RCB vs MI 3:30 PM डीवाई पाटिल

21 मार्च UPW vs DC 7:30 PM ब्रेबोर्न

24 मार्च एलिमिनेटर 7:30 PM डीवाई पाटिल

26 मार्च फाइनल 7:30 PM ब्रेबोर्न

बंद LIC पॉलिसी को फिर से ऐसे करें शुरू, पढ़ें पूरी खबर

0

नई दिल्ली :  हर तरह की अनहोनी से सुरक्षित रहने के लिए हम में से ज्यादातर लोग LIC पॉलिसी लेना पसंद करते हैं। बहुत बार ऐसा होता है कि ये पॉलिसियां लैप्स हो जाती हैं और इन पर विलंब शुल्क लगने की वजह से पॉलिसीधारक इसे फिर से शुरू नहीं कर पाते हैं।

इसी कारण भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने मैच्योरिटी से पहले बंद हो चुकी पुरानी बीमा पॉलिसियों को फिर से शुरू करने के लिए एक अभियान शुरू किया है।

LIC ने एक ट्वीट में कहा है कि उनके इस अभियान के तहत एलआईसी पॉलिसीधारक अपनी पुरानी हो चुकी पॉलिसी को फिर से शुरू कर सकते हैं। यह अभियान 24 मार्च, 2023 तक चलेगा और इसमें लगने वाले विलंब शुल्क में रियायत दी जा रही है।

इस तरह अब स्पेशल ऑफर भी दिया जा रहा है, जिसमें विलंब शुल्क महज 5 रुपये का लग रहा है। यह राष्ट्रीय स्वचालित समाशोधन गृह (NACH) और BILL Pay रजिस्टर्ड पॉलिसी के लिए लिया जा रहा है।

पॉलिसी को फिर से शुरू करने पर एलआईसी द्वारा दी जाने वाली रियायतों को तीन सेगमेंट में बांटा गया है। इसमें एक लाख रुपये तक की प्रीमियम मिलने वाली पोलोसियों में 25 प्रतिशत तक की रियायत दी जा रही है, जो अधिकतम 2,500 रुपये तक होगा।

एक लाख से अधिक और तीन लाख से कम प्रीमियम वाली पॉलिसियों के लिए 25 प्रतिशत या अधिकतम 3,000 तक की रियायत है। तीन लाख से ऊपर की प्रीमियम पर 30 प्रतिशत की रियायत और 3,500 रुपये छूट मिल रही है।

 

BBC के दिल्ली-मुंबई दफ्तरों पर आयकर विभाग का छापा

0

BBC के दिल्ली दफ्तर पर आयकर विभाग के छापे की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीबीसी के दफ्तर को सील कर दिया गया है और सभी कर्मचारियों के फोन जब्त कर लिए गए हैं। कर्मचारियों को घर जाने के लिए कह दिया गया है। बीबीसी के लंदन हेडक्वार्टर को भी छापे की जानकारी दे दी गई है। बता दें कि दिल्ली के साथ ही बीबीसी के मुंबई स्थित दफ्तर पर भी आयकर विभाग ने छापेमारी की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 60-70 सदस्यों वाली आयकर विभाग की टीमें बीबीसी के दफ्तर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। दफ्तर में अंदर आने और बाहर जाने पर भी रोक लगा दी गई है। वहीं बीबीसी पर आईटी के छापे की खबर के बाद कांग्रेस पार्टी ने सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘पहले उन्होंने बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर प्रतिबंध लगाया और अब आयकर विभाग ने बीबीसी पर छापा मारा है। यह अघोषित तौर पर आपातकाल है’।

 

प्रोटीन चाहिए तो जरूरी नहीं चिकन-अंडा, इनसे मिलती है भरपूर ताकत

0

शरीर के टिश्यू, मसल्स और अंगों के विकास के लिए प्रोटीन जरूरी है। प्रोटीन में सैकड़ों या हजारों छोटे बिल्डिंग ब्लॉक्स होते हैं जिन्हें अमीनो एसिड कहा जाता है। प्रोटीन की कमी से मांस, हड्डियां और यहां तक कि त्वचा भी कमजोर और बूढ़ी हो सकती है। लेकिन आपको बता दें कि प्रोटीन का काम सिर्फ शरीर को मजबूती देना नहीं बल्कि यह शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से भी बचाने में सहायक है।

प्रोटीन के फायदे क्या हैं? शरीर को ताकत देने और मांसपेशियों को मजबूत बनाने के अलावा प्रोटीन का काम इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाना, शरीर के चंगा होने की दर बढ़ाना, फालतू खाने की लालसा कम करना और मेटाबोलिज्म को तेज करना आदि भी है। प्रोटीन की कमी से आपको थकान, कमजोरी, खून की कमी, कमजोर हड्डियां, लो ब्लड प्रेशर, दस्त आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

अक्सर लोग सोचते हैं कि चिकन, मांस, अंडे या मछली जैसी चीजों में सबसे ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है। आपको बता दें कि अगर आप मांस-मछली नहीं खाते हैं, तो कुछ तरह के अनाज हैं, जो प्रोटीन का भंडार हैं और अप इन्हें खाकर प्रोटीन की कमी पूरी कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कौन से हैं वो अनाज।

रोजाना कितने प्रोटीन की जरूरत

​मेयोक्लिनिक की रिपोर्ट के मुताबिक, रोजाना प्रोटीन की जरूरत शरीर के वजन के प्रति किलोग्राम 0.8 ग्राम है। उदाहरण के लिए एक 165 पाउंड (75 किलो) व्यक्ति को रोजाना 60 ग्राम प्रोटीन का सेवन करना चाहिए। व्यायाम करने वाले लोगों के लिए यह संख्या प्रति किलोग्राम पर 1.1-1.5 ग्राम के बीच हो सकती है।

कुट्टू

कुट्टू एक हाई प्रोटीन वाला अनाज है। यह शाकाहारियों के लिए प्रोटीन का सबसे बेस्ट स्रोत है। इसमें सभी जरूरी आठ अमीनो एसिड शामिल हैं। यह एक बहुमुखी अनाज है जिसका उपयोग नाश्ते, सूप, सलाद और बर्गर में किया जा सकता है। यूएसडीए के अनुसार, प्रति 100 ग्राम कुट्टू में 3.38g प्रोटीन होता है।​

कुसकूस

कुसकूस एक तरह का अनाज है, जो सूजी के मिश्रण से बनाया जाता है। यह प्रोटीन से भरा अनाज आपको भरा हुआ महसूस कराता है। कूसकूस को क्विनोआ और ब्राउन राइस की तरह कई चीजों में डालकर खाया जाता है। प्रति 100 ग्राम कूसकूस में 12.8g प्रोटीन पाया जाता है।

 

गूगल ने डूडल्स बनाकर कहा हैप्पी वैलेंटाइन्स डे…

0

आज 14 फरवरी है। इस दिन को हर साल वैलेंटाइन डे के रूप में मनाया जाता है। यह प्रेमी जोड़ों के लिए सबसे खास दिन होता है। इस दिन वे एक-दूसरे के लिए अपने प्रेम का इजहार करते हैं। इस खास मौके पर गूगल ने भी डूडल बनाकर लोगों को वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं दी हैं।

गूगल ने अपने संदेश में कहा, ”बारिश हो या धूप, क्या तुम मेरे होगे? आज का वैलेंटाइन डे डूडल साल का सबसे रोमांटिक दिन मनाता है, जब दुनिया भर के लोग अपने प्रेमियों, दोस्तों और भागीदारों के लिए उपहार., बधाई और बहुत कुछ के माध्यम से स्नेह व्यक्त करते हैं।’

download

प्रेमी जोड़े हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन्स डे धूमधाम से मनाता हैं। कहा जाता है कि इसका नाम सेंट वैलेंटाइन के नाम पर पड़ा है, जो एक रोमन प्रीस्ट थे और लोगों की छिपकर शादी कराने में मदद की। 14 फरवरी के दिन ही रोम के सम्राट ने उन्हें मार दिया था।

 

कौन करना चाहता है केंद्रीय मंत्री की हत्या? पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

0

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की हत्या की बड़ी साजिश को हाजीपुर पुलिस ने नाकाम कर दिया है। पुलिस ने हमले की साजिश रचते एक वीडियो वायरल होने के बाद एक युवक को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, महाशिवरात्रि के मौके पर हाजीपुर में स्थित बाबा पातालेश्वर नाथ मंदिर से निकलने वाले जुलूस में केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय पर हमले की तैयारी थी।

हाजीपुर के बाबा पातालेश्वर नाथ मंदिर से निकलने वाली शिव बारात में प्रत्येक वर्ष केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय खुद शामिल होते हैं। बाबा भोलेनाथ को बैलगाड़ी पर सवार कर नित्यानंद गाड़ीवान बनते हैं। एक जुलूस में लाखों की भीड़ उमड़ती है। श्रद्धालुओं के बीच करीब पांच किलोमीटर की दूरी तय की जाती है। इस बार शिव बारात में नित्यानंद राय के शामिल होने का कार्यक्रम तय था। इसमें बदमाशों ने उन पर हमले की तैयारी थी।

वायरल वीडियो में गिरफ्तार युवक जुलूस के दौरान केंद्रीय मंत्री नित्यानंद को गोली मार हत्या कर देने की बात कहता दिख रहा था। इस वायरल वीडियो में कुछ युवक आपस में बैठ कर बात करते दिख रहे हैं। तभी एक युवक नित्यानंद की सुपारी लेने की बात कहता है। वह कहता है कि तीन साल से शिवरात्रि से पहले हमको सपना आता है कि हम नित्यानंद राय को मार दिए हैं। वह बैल पर जा रहा है और हम गोली दाग दिए।

वैशाली पुलिस ने इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पुलिस को व्हाट्सएप पर एक वीडियो प्राप्त हुआ था। इसमें एक युवक केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को संबोधित करते हुए अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहा था और उनपर हमले की बात कर रहा था। आरोपित का नाम माधव कुमार झा, पिता-अविनाश कुमार झा, थाना गोरैल, वैशाली है। सूचना मिलते ही वैशाली पुलिस अधीक्षक के द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया। त्वरित कार्रवाई करते आरोपित युवक को हिरासत में लिया गया है।

शिवसेना बंटवारे पर आज हो सकता है फैसला!

0

नई दिल्ली: शिवसेना के विभाजन से महाराष्ट्र में पैदा हुए राजनीतिक संकट से जुड़ी याचिकाओं पर आज से सुप्रीम कोर्ट सुनवाई शुरू करेगा। इसमें दो गुट शामिल हैं। एक खेमा उद्धव ठाकरे का है। दूसरा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का। दोनों की ओर से दायर याचिकाओं के बैच की सुनवाई को 14 फरवरी के लिए स्‍थगित कर दिया गया था। पांच जजों की पीठ इसकी सुनवाई करेगी।

इनमें चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ सहित जस्टिस एमआर शाह, कृष्ण मुरारी, हिमा कोहली और पीएस नरसिम्हा शामिल हैं। देश की सबसे बड़ी अदालत सबसे पहले दलीलें सुनकर यह तय करेगी कि सुनवाई सात जजों की पीठ को भेजें या फिर इसकी सुनवाई पांच जजों की पीठ करे।

सुप्रीम कोर्ट में उद्धव गुट की तरफ से सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल पेश हुए थे। उन्‍होंने कहा था कि वह नबाम रेबिया जजमेंट केस में दलील पेश करेंगे। उन्‍होंने गुहार लगाई थी कि मामले को सात जजों की बेंच को रेफर किया जाना चाहिए। इसके पहले भी सुनवाई के दौरान सिब्बल ने कहा था कि मामले को सात जजों को रेफर किया जाना चाहिए।

महाराष्ट्र सियासी संकट से उपजे सवालों पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट के तीन जजों की बेंच ने मामले को संवैधानिक बेंच को रेफर किया था। सुप्रीम कोर्ट के तत्कालीन चीफ जस्टिस एनवी रमण की अगुवाई वाली तीन जजों की बेंच ने 23 अगस्त 2022 को इस संबंध में अपना फैसला सुनाया था। बेंच ने तब कहा था कि संवैधानिक बेंच जरूरी मुद्दे को तय करेगा कि स्पीकर और डिप्टी स्पीकर का अधिकार क्या है। खासकर तब जब उनके खिलाफ कार्रवाई लंबित हो।

पिछले साल शिवसेना विधायक शिंदे और 39 अन्य विधायकों ने पार्टी के नेतृत्व के खिलाफ बगावत की थी। इसके बाद राज्य में ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार गिर गई थी। इसमें शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस शामिल थीं। इसके बाद ठाकरे के नेतृत्व में एक गुट और शिंदे की अगुआई में दूसरा खेमा बन गया।