Home Blog Page 851

दीवाली से पहले ही दिल्ली सरकार का बड़ा दावा, कहा ’10 दिनों के अंदर थम जाएगा कोरोना..’

0

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसको देख दिल्ली सरकार काफी परेशान है। लेकिन इस मुश्किल भरे माहौल में भी केजरीवाल सरकार ने दावा लिया है कि जल्दी है फिर से दिल्ली में कोरोना संकट पर काबू पा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बढ़ते मरीजों का सबसे बड़ा कारण प्रदूषण हैं। उन्होंने दिवाली से एक दिन पहले एक प्रेस कांफ्रेंस कर के कहा कि राज्य में बढ़ते कोरोना संकट की वजह प्रदूषण है। साथ ही उन्होंने कहा कि “पड़ोसी राज्यों में पराली जलने की वजह से पूरे उत्तर भारत में प्रदूषण फैल रहा है। पराली जलाने की वजह से पूरे 1 महीने तक पूरा उत्तर भारत पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में धुआं ही धुआं होता है।”

देश में रोजगार पैदा करने के लिए वित्त मंत्री ने उठाया बड़ा कदम, ‘आत्मनिर्भर भारत 3.0…’

0

कोरोनावायरस के कारण बिगड़ी हुई अर्थव्यवस्था संभालने के लिए सरकार कई कदम उठा रही है। अर्थव्यवस्था में सुधार लाने के लिए सरकार ने बुधवार को नए आर्थिक पैकेज ‘आत्मनिर्भर भारत 3.0’ की घोषणा की है। जिसके चलते बताया जा रहा है कि ये पैकेज देश में रोजगार बढ़ने के लिए जारी किया जा रहा है। इस पैकेज के जरिए कोरोना काल में भी नौकरियां पैदा हो सकेंगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि “पहले चरण में घोषित Emergency Credit Line Guarantee Scheme (ECLGS 1.0) को 31 मार्च, 2021 तक बढ़ाया जा रहा है। यह स्कीम पूरी तरह से सुरक्षित गारंटी देती है और कॉलेटरल फ्री है।”

प्रदूषण के मुद्दे को लेकर भिड़े दिल्ली और गोवा के सीएम, ट्वीट कर दिए एक दूसरे को जवाब..

0

प्रदूषण (Pollution) हमेशा से ही देश में चिंता का विषय रहा है और इसको कम करने की कोशिशों में सरकार हमेशा से जुटी रही है। फिलहाल ये मुद्दा दिल्ली (Delhi) और गोवा (Goa) के मुख्यमंत्रियों के बीच छिड़ा हुआ है। सोशल मीडिया पर प्रदूषण को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और गोवा के सीएम प्रमोद सावंत (Pramod Sawant) आपस में ही भिड़े पड़े हैं। हाल ही अरविंद केजरीवाल ने पर्यावरण के मुद्दे को लेकर हो रहे विरोध के समर्थन में बोला था। जिसके बाद अब प्रमोद सावंत ने अपना जवाब दिया।

बढ़ते कोरोना को देख अदालत ने उठाया दिल्ली सरकार पर सवाल, कहा ‘कोई घर नहीं बचा जहां..’

0

राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली में फिर एक बार कोरोना संक्रमण अपने पैर पसारता हुआ दिख रहा है। दिल्ली में फिर लगातार संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। जिसको लेकर सभी लोग बहुत परेशान हैं। दिल्ली में बढ़ते संकट को देख केजरीवाल सरकार पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। बढ़ते संकट के बावजूद भी राज्य में नियमों में दी गई ढील को लेकर दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court) ने दिल्ली सरकार की खूब खिंचाई की।

केरल में मनाया गया अनोखा जन्मदिन, 15 हाथियों के साथ…

0

सोशल मीडिया पर अक्सर अनोखी वीडियो वायरल होती हैं। जिसको देख लोग बहुत ज़्यादा खुश होते हैं और फिर उसको खूब शेयर करते हैं। जिसके बाद देखते ही देखते वो वायरल हो जाती है। फिर एक बार ऐसी ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसको देख आप भी बिना उसको शेयर किए नहीं रह पाएंगे। बता दें कि ये वीडियो इस हाथी के बच्चे की है जो पिछले साल केरल के एक जंगल में गंभीर रूप में पाया गया था। उसके जीवित रहने की संभावना बहुत कम थी और तब वह सिर्फ दो दिन की थी।

कोरोना ने फिर एक बार अमेरिका पर बोला हमला, बीते 24 घंटों में दर्ज हुए रिकॉर्ड तोड़ मामले

0

दुनिया भर में कोरोना वायरस ने कोहराम मचा रखा है। इस वायरस का सबसे ज़्यादा शिकार अमेरिका हुआ है। अमेरिका में अब तक सभी देशों से ज़्यादा एक्टिव मामले मौजूद हैं। साथ ही अब फिर एक बार ये संकट बढ़ता दिख रहा है। जारी ताज़ा आंकड़ों के अनुसार देश में बीते 24 घंटों में रिकॉर्ड तोड़ मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों में अमेरिका में 2 लाख से भी ज़्यादा मामले सामने आए हैं। जो के अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। शुरुआती दौर से ही अमेरिका के लोगों पर कोरोना हावी रहा है और अब भी इसके प्रभाव से कोई नहीं बच पा रहा।

नीतीश कुमार को सीएम बनाने पर सुशील कुमार मोदी का बयान, बोले ‘कोई कन्फ्यूजन नहीं…’

0

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly election 2020) अब समाप्त हो चुका है और साथ ही नतीजा भी सबके सामने आचुका है। चुनाव में दर्जन भर से भी ज़्यादा सीटों से जीत हासिल कर बीजेपी और जेडीयू के गठबंधन ने फिर एक बार बिहार में अपनी सरकार बना ली। इस दौरान बीजेपी चुनाव में 74 सीट जीतकर राज्य की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। बीजेपी द्वारा सबसे ज़्यादा सीटों पर जीत हासिल करने के बाद लोगों के मन में सिर्फ एक ही सवाल था। क्या गठबंधन में बड़े भाई का दर्जा छिनने के बाद भी नीतीश कुमार गठबंधन के सीएम होंगे या नहीं?

बिहार चुनाव में वोटिंग को लेकर चुनाव आयोग का बयान, कहा ‘देर रात तक हो सकती है काउंटिंग..’

0

बिहार विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती लगातार जारी है। इस बार वोटों की गिनती करने में काफी देर लग रही है क्यूंकि इस बार कोरोनावायरस के कारण पोलिंग बूथों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। मंगलवार के दिन एक प्रेस कांफ्रेंस कर चुनाव आयोग (Election Commission) ने बताया कि इस बार पोलिंग बूथों की संख्या 63 फीसदी ज़्यादा थी। जिसके कारण वोटों की गिनती में इस बार ज़्यादा टाइम लगेगा। चुनाव आयोग के मुताबिक इस बार 58 जगहों पर पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। वहीं 2015 में केवल 38 जगहों पर पोलिंग बूथ बनाए गए थे।

बिहार चुनाव में लगातार वोटों की गिनती जारी, कभी भी पलट सकती है बाज़ी

0

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly election) में वोटिंग के तीनों चरणों की समाप्ति के बाद अब लोग बेसब्री से नतीजे का इंतज़ार कर रहे हैं। फिलहाल चुनावों में वोटों की गिनती लगातार जारी है। अभी तक के रुझान के मुताबिक एनडीए 130 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत में है। लेकिन खबर है कि अभी भारी मात्रा में वोटों की गिनती होना बाकी है। जिसके चलते अभी तक के रुझान बदलने की संभावना है। दोपहर 2 बजे तक केवल 20 प्रतिशत तक ही वोटों की गिनती हुई है।

दिल्ली की दिवाली बिन पटाखों वाली, प्रदूषण और कोरोना का हमला..

0

दिल्ली में प्रदूषण की बढ़ती समस्या को देखते हुए इस साल पटाखों पर बैन लगाने की घोषणा हुई है। जानकारों के अनुसार दिल्ली मे वायु गुणवत्ता की स्थिति ख़राब है। त्योहार के चलते सार्वजनिक स्थानों विशेषकर भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों जैसे बाजारों और दुकानों पर लोगों की आवाजाही बढ़ रही है और सुरक्षा मानदंडों का पालन करने में लापरवाही के कारण मामले बढ़ते जा रहे हैं। कोरोना वायरस के केस भी दिल्ली में ऊँचाई छू रहे हैं। वहीं वायु प्रदूषण ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।