बिहार चुनाव में हार मिलने के बाद महागठबंधन (Mahagathbandhan) के बीच नोक झोंक होती नज़र आ रही है। ऐसा इस लिए कहा जा रहा है क्यूंकि बिहार में महागठबंधन की दोनों पार्टियों के नेता एक दूसरे के खिलाफ बयानबाज़ी करते हुए दिख रहे हैं। जिसके चलते महागठबंधन में गांठ पड़ने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि चुनाव में हार मिलने के बाद राजद के नेता शिवानंद तिवारी (Shivanand Tiwari) ने कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी के ऊपर सीधा निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान राहुल गांधी पिकनिक मना रहे थे।
BJP ने किए नीतीश सरकार में शामिल होने वाले मंत्रियों के नाम फाइनल, शपथ ग्रहण की तैयारियां जारी
बिहार विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद एनडीए ने फिर एक बार नीतीश कुमार को अपना मुख्यमंत्री चुन लिया है। नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद उनकी सरकार के मंत्रियों के नाम भी सामने आचुके हैं। खबर है कि आज शाम 4:30 बजे मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्री शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान बीजेपी कोटे से 7 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। जिसमें दो डिप्टी सीएम के रूप में तार किशोर प्रसाद (Tar Kishor Prasad) और रेणु देवी (Renu Devi) के नाम शामिल हैं।
इंडियन सिनेमा के मशहूर एक्टर सौमित्र चटर्जी का हुआ निधन, इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया…
दुनिया भर में फैले इस कोरोना काल में हमने फिल्म इंडस्ट्री के बहुत से दिग्गज कलाकारों को खोया है। कई बॉलीवुड, कई मराठी और अब मशहूर बांग्ला अभिनेता सौमित्र चटर्जी (Soumitra Chatterjee). बताया जा रहा है कि वह काफी लंबे समय से बीमार थे और काफी लंबे समय से उनके कोलकाता के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था। लेकिन रविवार को हालत ज़्यादा खराब होने के कारण उनका निधन हो गया। दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित सौमित्र चटर्जी 85 साल के थे।
दिल्ली में बढ़ते संकट को देख चिंतित हुए गृह मंत्री, बुलाई आपात बैठक..
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोनावायरस फिर एक बार बढ़ता हुआ दिख रहा है। इससे पहले भी दिल्ली में कोरोना का कहर बरसा था। लेकिन हाल ही में बढ़ते मामलों पर रोक लगाने में दिल्ली सरकार सफल रही थी। जिसके बाद अब एक बार फिर कोरोना दिल्ली में बेकाबू हो रहा है। जिसको देख गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने आपात बैठक (Urgent Meeting) बुलाई है। इस बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल भी शामिल होंगे और कोरोना के रोकथाम पर चर्चा की जाएगी।
बिहार चुनाव के बाद NDA की बड़ी बैठक, फिर एक बार नीतीश को चुना राज्य का मुख्यमंत्री..
बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद फिर एक बार राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन एनडीए (NDA) की सरकार बन गई। रविवार को हुई एक बैठक में एनडीए ने अपने मुख्यमंत्री के नाम की भी घोषणा करदी। खबरों के मुताबिक एनडीए की इस महत्वपर्ण बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हुए और उनका स्वागत करने अपने आवास के बाहर खुद जेडीयू के नेता नीतीश कुमार आए। रविवार को हुई इस बैठक में एनडीए के सभी विधायकों ने नीतीश कुमार को फिर एक बार अपना नेता चुना।
चिराग पासवान की वजह से सीएम नीतीश को हुआ भारी नुक़सान, LJP की भी डूबी लुटिया
बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly election 2020) के नतीजे सामने आने के बाद जितनी जीत की खुशी बीजेपी और जेडीयू को हुई। उतना ही अफसोस दूसरी पार्टियों को अपनी हार का हुआ। खासतौर पर लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) को हुए। एनडीए को गिराने की कोशिश में उन्होंने खुद की पार्टी को ही गिरा लिया। गौरतलब है कि इस साल के चुनावों में लोजपा का सबसे खराब प्रदर्शन रहा है। इस चुनाव में पार्टी वह कमाल नहीं कर पाई, जिसका दावा चिराग कर रहे थे।
कोरोना को लेकर AIIMS के डॉक्टर गुलेरिया ने कह दी बड़ी बात, ‘वैक्सीन आने से पहले ही खुद…’
दुनिया भर में फैले कोरोनावायरस की वैक्सीन का निर्माण अब तक नहीं हो पाया है। लेकिन जल्दी ही इसकी वैक्सीन आने का अंदाज़ा लगाया जा रहा है। बहुत से देशों में इसकी वैक्सीन का ट्रायल पूरा होने वाला है। जिसके चलते इसकी वैक्सीन जल्दी ही आने की बात कही जा रही है। इस बीच एम्स (AIIMS) के निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया (Randeep Guleria) ने एक राहत भरी बात कहीं है। उन्होंने कहा कि भारत के मौजूदा हालात को देखते हुए अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि देश में कोरोना वैक्सीन (Corona vaccine) आने से पहले ही भारतीयों में रोग प्रतिरोधक क्षमता हासिल हो सकती है।
जवानों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी का सख्त संदेश, कहा ‘चीन और पाकिस्तान हमें..’
दीवाली के शुभ अवसर पर देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान में लोंगेवाला (Longewala) पोस्ट पर मौजूद देश के जवानों को दीवाली की शुभकानाएं दी। साथ उन्होंने जवानों को संबोधित करते हुए चीन और पाकिस्तान को सख्त संदेश दिया। चीन और पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि “भारत को आजमाने का अंजाम बहुत बुरा होगा।” पीएम मोदी ने बिना चीन का नाम लिए ही संदेश दिया। उन्होंने कहा कि “आज पूरा विश्व विस्तारवादी ताकतों से परेशान हैं। विस्तारवाद, एक तरह से मानसिक विकृति है और अठ्ठारहवीं शताब्दी की सोच को दर्शाती है। इस सोच के खिलाफ भी भारत प्रखर आवाज बन रहा है।”
शरीर की कई बीमारियों के लिए लाभकारी है अजवाइन, पानी में…
जब किसी की तबियत बिगड़ती है तो सब डॉक्टर के पास जाने की सलाह देते है लेकिन कुछ बीमारियां ऐसी होती हैं जिनका इलाज हम घरेलू उपाय से करना बेहतर समझते हैं। इन बीमारियों में ज़्यादातर परेशानी हाई ब्लड प्रेशर (High blood pressure) की रहती है। इस के साथ साथ बहुत सी पेट की समस्याएं भी हम घरेलू तरीकों से ठीक करने की कोशिश करते हैं। ऐसी परेशानियों को दूर करने के लिए हम अक्सर अजवाइन के पानी का इस्तेमाल करते हैं। अजवाइन का पानी बहुत सी परेशानियों को दूर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
लगातार आलोचना करने पर नीतीश ने जोड़े हाथ, बोले ‘मुझे अभिमानी न कहें..’
बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly election) में बीजेपी और जेडीयू गठबंधन के 243 सीटों में से 125 सीटों पर जीत हासिल करने के बाद नीतीश कुमार को फिर एक बार राज्य का मुख्यमंत्री चुना जा चुका है। गौरतलब है कि 74 सीटों पर जीत हासिल करने के बाद बीजेपी बिहार की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। वहीं इस चुनाव में 43 सीट जीतने के बावजूद भी जेडीयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार को सातवीं बार राज्य का मुख्यमंत्री बनाया जा रहा है। इसी बीच खबर है कि उन्होंने खुद को अंहकारी या अभिमानी कहे जाने पर लोगों से अपील की और कहा कि मुझे ऐसा ना कहें।

















