Home Blog Page 780

बहु के भाजपा में शामिल होने पर शिवपाल यादव का बयान, बोले “राजनीतिक मतभेद…”

0

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव शुरू हो चुके हैं। गोरतलब हैं कि विधानसभा चुनाव का पहला चरण में मतदान हो चुके हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गुरुवार 10 फरवरी को पहले चरण में मतदान हुए। जिसके बाद अब दूसरे चरण की तैयारी शुरू करदी गई है। बता दें कि 13 फरवरी को दूसरे चरण में मतदान होने हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी के साथी और अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव का बयान सामने आया है। इस बयान में उन्होंने बहु अपर्णा यादव को लेकर कुछ बातें कही हैं।

Airtel यूजर्स के सामने पेश आई ये बड़ी समस्या, ब्रॉडबैंड से लेकर मोबाइल नेट तक…

0

कोरोना के कारण देश भर में लगभग सभी काम ऑनलाइन हो रहे हैं। लेकिन इस बीच अब ऑनलाइन काम में भी रुकावट दिखने लगी है। बता दें कि शुक्रवार को देश के सभी एयरटेल यूजर्स को आउटेज का सामना करना पड़ा। इस दौरान बहुत से लोगों का काम रुक गया। वहीं, बहुत से लोग समय पर अपना काम ही नहीं कर पाए। हालांकि अब परेशानी का हल निकाला जा चुका है। लेकिन इस कुछ समय में मीमर्स ने एयरटेल का खूब मजाक बनाया है। जानकारी के मुताबिक कुछ तकनीकी गड़बड़ी के कारण एयरटेल यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा।

UP चुनाव में जनता को संबोधित कर पीएम मोदी ने किया कांग्रेस पर वार, बोले “एक परिवारवादी पार्टी…”

0

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव शुरू हो चुके हैं। आज 10 फरवरी से पश्चिमी यूपी में पहला चरण शुरू हो चुका है। इस बीच अब राजनीतिक दलों ने जनता का दिल जीतने की तैयारी और तेज कर दी है। इस दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सहारनपुर में जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बाकी और दलों को निशाना बनाया। पीएम मोदी ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को लेकर भी कई बातें कहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा के आने के बाद विकास हुआ।

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में बड़ी खबर, ‘मंत्री पुत्र’ आशीष मिश्रा को…

0

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा को आरोपी मानते हुए कोर्ट ने उन्हें सजा सुनाई थी। जिसके बाद अब खबर सामने आ रही है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। बता दें कि लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में आशीष मिश्रा को मुख आरोपी करार दिया गया था। हालांकि पहले आशीष मिश्रा को पुलिस ने हिरासत में नहीं लिया था। जिसके बाद कोर्ट ने यूपी सरकार को फटकार लगाई।

केरल में पहाड़ पर फंसे लड़के को बचाने में सफल हुई भारतीय सेना, पिछले 2 दिनों से…

0

सोमवार को केरल (Kerala) के पलक्कड़ (Palakkad) इलाके में मलमपुझा (Malampuzha) की पहाड़ियों में एक 23 वर्षीय युवक फंस गया था। जिसको बाहर निकलने के लिए भारतीय सेना के जवान अपनी पूरी कोशिश कर रहे थे। बता दें कि ये युवक पिछले दो दिनों से पहाड़ी पर चट्टानों के बीच में फंसा हुआ था, लेकिन आज इसको बाहर निकल लिया गया। बता दें कि बाबू नाम के इस योवक को चट्टानों से बाहर निकलने के लिए सेना के जवानों ने अपनी सारी कोशिशें कीं। काफी मेहनत करने के बाद इसको बाहर निकाला गया।

यूपी चुनाव से एक दिन पहले सामना आया कांग्रेस का घोषणा पत्र, महिलाओं और युवाओं के लिए…

0

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब केवल एक ही दिन बाकी रह गया है। इस बीच आज कांग्रेस ने यूपी चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी किया है। बता दें कि बाकी और पार्टियां पहले ही घोषणा पत्र जारी कर चुकी हैं। पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में महिलाओं और युवाओं का खास खयाल रखा है। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि किसानों के लिए कई बातों का ध्यान रखा है। घोषणा पत्र को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का कहना है कि अगर हमारी सरकार आती है तो महिलाओं, किसानों और युवाओं को उनका अधिकार दिया जाएगा।

अटारी बॉर्डर पर फूट-फूट कर रोने लगीं थीं लता मंगेशकर, जानें क्या हुआ था ऐसा जो…

0

स्वर कोकिला के नाम से पहचान रखने वाली सिंगर लता मंगेशकर का निधन हो गया है। वह बीते काफी समय से बीमार चल रही थीं। रविवार को मुंबई के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया। ऐसे में अब उनके निधन के बाद हर कोई उनको याद कर रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स उनके साथ बिताए गए पलों को याद कर रहे हैं और उनको सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। उनके बहुत से किस्से हैं जो आज कल सुर्खियों में हैं। आज हम भी आपको ऐसा किस्सा सुनने जा रहे हैं जिससे आपके दिल में लता दीदी के लिए प्यार और भी ज्यादा बढ़ जाएगा।

अंबानी को पिछाड़ एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने गौतम अडानी, एक ही साल में की…

0

अभी तक आप लोग एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति के नाम पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को जानते थे। लेकिन आपको बता दें कि अब वह अपने स्थान से नीचे आ चुके हैं। मौजूदा समय में एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) बन चुके हैं। उन्होंने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया दिया है। ताजा खबरों के अनुसार अडानी की निजी संपत्ति में $12 बिलियन का इज़ाफा हुआ है। जिससे वह एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए।

अफगानिस्तान के बाद अब भारत में भी महसूस हुए भूकंप के झटके, दिल्ली-NCR समेत…

0

शविवार सुबह भारत के कई इलाकों में भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए हैं। दिल्ली-एनसीआर के अलावा जम्मू-कश्मीर में भी भूकंप के कारण अफरा तफरी का माहोल पैदा हो गया। जानकारी के अनुसार ये झटके शनिवार सुबह 9 बजकर 45 मिनट के करीब महसूस किए गए। भूकंप को लेकर देश के कई लोगों ने ट्वीट किया। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि इस दौरान नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ( National Centre for Seismology) ने भी ट्विटर पर भूकंप की जानकारी दी।

पंजाब में कांग्रेस के मुख्यमंत्री उम्मीदवार को लेकर बड़ा फैसला, पांच साल तक…

0

पंजाब में बीते कुछ समय से को कांग्रेस के मुख्यमंत्री उम्मीदवार को लेकर चर्चा है। कुछ लोगों का मानना है कि मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू को होना चाहिए। वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी हों। इस बीच खबर थी कि पार्टी दोनों के नामों की घोषणा कर सकती है। यानी रोटेशन सिस्टम से दो मुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं। हालांकि अब खबर है कि पार्टी ने इस खबर को सिर्फ एक अफवाह करार दिया है।