Home Blog Page 781

एक बार फिर अमित शाह के निशाने पर अखिलेश यादव, बोले “जो अपने पिता-चाचा की…”

0

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले फिर एक बार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सपा और राष्ट्रीय लोकदल को निशाना बनाया। अमित शाह ने अनूपशहर (Anupshahar) में एक जनसभा संबोधित करते हुए अखिलेश यादव और उनके साथी जयंत चौधरी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि “बीते दिनों अखिलेश जी ने जयंत चौधरी जी को अपने साथ बैठाया था। जयंत जी को लगता है कि उनकी सरकार बनी, तो उनकी सुनी जाएगी। जयंत जी, गलतफहमी में मत रहना। जो अपने पिताजी और चाचाजी की नहीं सुनता, वो आपकी क्या सुनेगा।”

कन्नौज में निर्वाचन ऑफिस के बाहर बेहोश हुईं कांग्रेस उम्मीदवार, समर्थकों ने किया..

0

देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने है। जिसको लेकर लगभग सभी तैयारी पूरी हो चुकी है। इस बीच चुनाव से जुड़ी कई खबरें सामने आ रही हैं। कभी कोई नेता दल बदली कर रहा है तो कोई पार्टी को चमकाने के लिए जनता का दिल जीत रहा है। इस बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है। खबर के मुताबिक कांग्रेस की उम्मीदवार नीलम शाक्य कन्नौज के निर्वाचन कार्यालय के बाहर बेहोश हो गई। बेहोश होने की वजह हर कोई जानना चाहता है तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर हुआ क्या था जिसकी वजह से वह बेहोश हो गई थीं।

वित्त मंत्री सीतारमण ने पेश किया बजट, जानिए अब किन चीजों पर बढ़ेंगे दाम और किस की गिरेगी कीमत…

0

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण(Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने 2022-23 का आम बजट(Union Budget) संसद में पेश कर दिया है। बजट में कई घोषणाएं की गई। लेकिन इन सबमें आम आदमी को सबसे ज्यादा दिलचस्पी इस बात में रहती है कि किन चीजों के दाम बढ़े और किन चीजों के दाम घटे। आम आदमी को सिर्फ रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीजों से मतलब है। बता दें कि यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह चौथा बजट है।

संसद में बजट पेश कर बोलीं निर्मला सीतारमण, “अगले 3 साल में नई पीढ़ी की…”

0

इस महीने की शुरुआत होते ही देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala sitaraman) ने संसद में आम बजट (Union budget) पेश किया। बता दें कि ये निर्मला सीतारमण का चौथा बजट था। इस दौरान उन्होंने कई बड़ी बातें बोलीं। उन्होंने कहा कि इस बजट से भारत अगले 25 सालों की नींव रखेगा। बजट भाषण पढ़ते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि “अगले तीन साल में देशभर में नई पीढ़ी की 400 नई पीढ़ी की वंदे भारत ट्रेनें चलाई चलाई जाएंगी।” उन्होंने कहा कि “आजादी के 75 साल पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। ऐसे में देश की अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए हम 100 वर्षों का ब्लूप्रिंट तैयार करेंगे।”

कोरोना संक्रमण के बीच EC का बड़ा फैसला, चुनावी रैलियों और रोड शो पर बैन रहेगा बरकरार…

0

देश में कोरोना का खतरा लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में भारत सरकार और राज्य सरकार की चिंता और भी ज्यादा बढ़ती जा रही है। बता दें कि बीते 24 घंटों में देशभर में कोरोना के 2 लाख के करीब मामले सामने आए हैं। जिसको देखते हुए चुनाव आयोग ने एक और बड़ा फैसला लिया है। बताते चलें कि अगले महीने से देश में 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसको लेकर चुनाव आयोग की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। ऐसे में अब चुनाव आयोग ने बढ़ते कोरोना के संकट को देखते हुए रैलियों और रोडशो पर लगे प्रतिबंध को बढ़ा दिया है।

बंगाल के राज्‍यपाल धनखड़ को ट्विटर पर ब्लॉक कर बोलीं ममता बनर्जी, “उनके ट्वीट से व्यथित हूं..”

0

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ (Governor Jagdeep Dhankhar) और सीएम ममता बनर्जी (CM Mamta Banerjee) के बीच तनातनी अब भी जारी है। राज्यपाल जगदीप धनखड़ लगातार ट्विटर पर ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साध रहे हैं, जिससे ममता बनर्जी तंग आ चुकी हैं। ऐसे में उन्होंने बताया है कि उन्होंने ट्विटर पर राज्यपाल जगदीप धनखड़ को ब्लॉक कर दिया है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बातचीत के दौरान ममता बनर्जी ने खुद इस बात का जिक्र किया।

देश में बढ़ते भ्रष्टाचार पर बोले पीएम मोदी, ‘मन की बात कार्यक्रम’ में कहीं ये बड़ी बातें…

0

आज रविवार के दिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2022 का पहला ‘मन की बात कार्यक्रम’ संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार को लेकर कई बड़ी बात कहीं। उन्होंने इस दौरान भ्रष्टाचार को खत्म करने की बात भी सामने रखी। उन्होंने कहा कि “देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। भ्रष्टाचार दीमक की तरह देश को खोखला करता है। लेकिन उससे मुक्ति के लिए इंतजार क्यों करें। यह काम हम सभी देशवासियों को आज की युवा पीढ़ी को मिलकर करना है जल्द से जल्द करना है।” उन्होंने कहा कि ये हम सबका कर्तव्य है कि हम सब मिलकर भ्रष्टाचार खत्म करें।

बीजेपी सांसद ने किया स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ प्रचार करने से इंकार, जानिए क्या रही वजह…

0

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए तारीख जारी कर दी गई हैं। जानकारी के मुताबिक 10 फरवरी से उत्तर प्रदेश में मतदान होना हैं। गौरतलब हैं कि चुनाव से पहले राजनेताओं का दल बदली का सिलसिला शुरू हो गया था। इस बीच बीजेपी के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने पार्टी छोड़ सपा का दामन थाम लिया था। लेकिन उनकी बेटी संघमित्रा मौर्य अब भी भाजपा के साथ हैं। बता दें कि संघमित्रा मौर्य बदायूं से भाजपा सांसद हैं। गौरतलब हैं कि उन्होंने अपने पिता के खिलाफ प्रचार करने से साफ मना कर दिया है।

सपा-आरएलडी गठबंधन को लेकर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले “सरकार बनी तो जयंत भाई हो जाएंगे आउट..”

0

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी जारी है। सभी दलों ने अपने प्रताशियों की लिस्ट जारी कर दी है। बता दें कि ये चुनाव 7 चरणों में होगा जिसकी शुरुआत 10 फरवरी से होगी। उत्तर प्रदेश में इस बार समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल साथ-साथ चुनाव लड़ रहे हैं। जिसको लेकर भाजपा लगातार हमला कर रही है। हाल ही में भाजपा ने लोकदल के चीफ जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) को भाजपा में शामिल होने का प्रस्ताव दिया था। लेकिन उन्होंने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था।

अपनी नई गाइडलाइन को लेकर महिला आयोग का निशाना बनी SBI, 3 महीने की प्रेग्नेंट महिला को…

0

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भारत की सबसे बड़ी बैंकों में से एक है। हाल ही में स्टेट बैंक द्वारा एक नई गाइडलाइन जारी की गई थी। जिसके कारण आज वह चर्चा में हैं। बता दें कि इस गाइडलाइन में तीन महीने की प्रेग्नेंट महिला स्टाफ को काम पर आने से मना कर दिया गया है। बैंक का मानना है कि तीन महीने की प्रेग्नेंट महिला काम करने के लिए फिट नहीं है। नई गाइडलाइन के सामने आने के बाद दिल्ली महिला आयोग ने इसका विरोध किया है और एसबीआई को नोटिस भेज इस फैसले को वापस लेने की बात कही है।