नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) को लेकर एक बार फिर खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार सीएए के विरोध प्रदर्शन के दौरान सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुकसान के लिए सरकार द्वारा जारी किए गए वसूली नोटिस को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई है। जिसमें कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए यूपी सरकार को जमा की गई राशि को वापस लौटाने का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि जब कानून ही रद्द कर दिए गए यूपी सरकार को वालुसी करने का कोई अधिकार नहीं है।
पीएम मोदी ने साधा प्रियंका गांधी और चन्नी पर निशाना, बोले “पूरे देश ने देखा है…”
देश में चल रहे विधानसभा चुनाव के दौरान सभी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में वियस्त हैं। चुनाव प्रचार के बीच कई राजनेता एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। हाल ही में पंजाबी के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भी चुनाव प्रचार के दौरान दिल्ली की आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा था। जिसमें उन्होंने कहा था कि यूपी, बिहार, दिल्ली के भैया पंजाब ने नहीं आएंगे। इस बीच उनके साथ कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं। उनके दिए गए बयान के बाद अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनको निशाना बनाया है। पंजाब में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने उनके बयान की निंदा की है।
बॉलीवुड पर फिर एक बार टूटा दुखों का पहाड़, लता मंगेशकर के बाद अब हुआ बप्पी लाहिरी का निधन..
बॉलीवुड के जाने माने सिंगर और कंपोज़र बप्पी लहरी (Bappi Lahiri) बीते कुछ समय से काफी बीमार चल रहे थे। जिसके चलते उनको अस्पताल में भर्ती किया गया था। सोमवार के दिन उनकी हालत में सुधार देख उनको डिस्चार्ज कर दिया गया था लेकिन मंगलवार को उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई और उनको फिर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जानकारी के अनुसार इस दौरान उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके चलते उनका निधन हो गया। इस बीच उनका इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि बप्पी दा एक नहीं बल्कि कई बीमारियों से जूझ रहे थे।
अखिलेश यादव ने कही समाजवादी पार्टी को वोट ना देने की बात, बोले “अगर आप…”
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव जारी हैं। बता दें कि 7 चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव के 2 चरण हो चुके हैं और सभी राजनीतिक दल अब तीसरे चरण की तैयारी में जुट गए हैं। पहले चरण से पहले से ही भाजपा और सपा दोनों ही दल एक दूसरे को निशाना बना रहे हैं। भाजपा के सभी नेता सपा सरकार आने पर गुंडागर्दी बढ़ने का दावा कर रहे हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा को करारा जवाब दिया है। बुधवार के दिन अखिलेश यादव ने औरैया में एक जनसभा को संबोधित किया और भाजपा पर निशाना साधा।
मतदान के दौरान CM धामी और उनकी पत्नी पर लगा आरोप, पोलिंग बूथ पर…
उत्तर प्रदेश के साथ साथ आज उत्तराखंड और गोवा में भी विधानसभा चुनाव का मतदान शुरू हो चुका है। जहां यूपी में दूसरे चरण में वोटिंग जारी है तो वहीं उत्तराखंड और गोवा में पहले और फाइनल चरण में वोटिंग जारी है। उत्तराखंड की सभी 70 सीटों पर आज ही वोटिंग होनी है और इसका नतीजा 10 मार्च को सामने आएगा। बता दें कि उत्तराखंड में मतदान के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी पत्नी को आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए देखा गया है। हालांकि इसके बारे में पूछे जाने पर पुष्कर सिंह धामी की पत्नी ने इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि हम इसको आचार संहिता का उल्लंघन नहीं मानते।
पंजाब चुनाव के दौरान केजरीवाल ने उठाया राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा, बोले “केंद्र के साथ…”
देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में सभी राजनीतिक दल जुटे हुए हैं। चुनाव के दौरान जनता का दिल जीतने के लिए सभी नेता बड़े बड़े वादे कर रहे हैं। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में पीएम सुरक्षा में सेंध के मामले को फिर एक बार उठा दिया हैं और इस दौरान उन्होंने वादा किया है कि अगर पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो फिर कभी ऐसा मामला पेश नहीं आएगा।
पंजाब के पूर्व CM पर प्रियंका का वार, जनसभा को संबोधित कर कहीं ये बड़ी बातें…
देश में इस समय सभी राजनीतिक दल विधानसभा चुनाव की तैयारियों में बिजी हैं। कोई पार्टी कहीं प्रचार कर रही है तो कोई कहीं। इस बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी पार्टी को उभारने के लिए पंजाब पहुंची। उन्होंने इस दौरान कोटकपूरा में एक जनसभा को संबोधित किया। संबोधन के दौरान उन्होंने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने अमरिंदर सिंह के कार्यकाल के दौरान भाजपा से गठजोड़ का आरोप लगाया। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने आम आदमी पार्टी पर भी हमला बोला।
EC के फैसले से राजनीतिक दलों को राहत, गाइडलाइन जारी कर दी…
देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जारी हैं। ऐसे में कोरोना वायरस के मामलों में गिरावट को देखते हुए चुनाव आयोग ने एक बड़ा फैसला किया है। बता दें कि पहले कोरोना के कहर को देखते हुए चुनाव आयोग ने चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध लगा दिया था। लेकिन अब जब कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे हैं तो चुनाव आयोग ने अपना फैसला वापस ले लिया है। यानी अब राजनीतिक दलों को चुनाव प्रचार करने की अनुमति मिल गई है। हालांकि इसके लिए चुनाव आयोग ने गाइडलाइन भी जारी की है।
शुरू हुआ IPL मेगा ऑक्शन, जानिए इन टॉप 10 मार्की खिलाड़ियों के नाम…
बीते कुछ समय पहले ही इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) यूएई में करवाया गया था। कोरोना वायरस के कारण ये सीजन काफी देर से हुआ था। लेकिन अब अगले सीजन समय से शुरू किया जाएगा। जिसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार आज से आईपीएल का मेगा ऑक्शन (IPL 2022 mega auction) शुरू हो चुका है और टीम के मालिक बेहतरीन खिलाड़ियों की बोली लगाने में लग चुके हैं। बता दें कि इस बार आईपीएल में काफी बदलाव होने वाले हैं।
सामने आया यूपी चुनाव के दूसरे चरण में सबसे धनी उम्मीदवार का नाम, 296 करोड़…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly elections) इस समय सुर्खियों में हैं। बता दें कि पहला चरण पूरा हो चुका है। जिसके बाद अब दूसरे चरण की तैयारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार 14 फरवरी को दूसरे चरण में मतदान होने हैं। दूसरे चरण से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। इस बीच दूसरे चरण में मैदान में उतरे उम्मीदवारों की कुल संपत्ति की लिस्ट सामने आई है। जिसके चलते इस चरण में सबसे धनी उम्मीदवार के पास 296 करोड़ रुपये की संपत्ति है। सबसे ज्यादा संपत्ति के मालिक का नाम नवाब काजिम अली खान हैं।

















