रूस और यूक्रेन के बीच हो रही जंग में हजारों भारतीय नागरिक फंसे हुए हैं। इन नागरिकों में सबसे बड़ी संख्या छात्रों की है। छात्रों समेत सभी नागरिकों को वापस लाने के लिए भारत सरकार ने ऑपरेशन गंगा शुरू किया है। जिसके चलते अब तक कई नागरिकों को वापस भारत लाया जा चुका है। जानकारी के अनुसार अभी भी हजारों की संख्या में भारतीय नागरिक यूक्रेन में फंसे हुए हैं। जिनको स्वदेश लाने की पूरी कोशिश की जा रही है। इस बीच बड़ी खबर सामने आई है कि यूक्रेन की राजधानी कीव में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों को तत्काल कीव छोड़ कर जाने का आदेश जारी किया गया है।
IIT कानपुर के शोधकर्ताओं ने दी कोरोना की चौथी लहर की चेतावनी, बताया कब तक…
कोरोना वायरस ने देश में अब तक काफी तबाही मचाई है और बताया जा रहा है कि ये तबाही आगे भी जारी रहने वाली है। बता दें कि अब तक देश में कोरोना की तीन लहर आ चुकी हैं जिसमें लोगों का काफी नुकसान हुआ है। इस बीच खबर है कि जल्दी ही कोरोना फिर एक बार देश में अपना कहर बरसाएगा। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर के शोधकर्ताओं के एक अध्ययन के अनुसार जून के महीने में कोरोना की चौथी लहर आएगी। जिसमें और भी ज्यादा तबाही होने की संभावना है।
यूपी चुनाव के बीच सामने आई बड़ी खबर, एक नहीं 4 सीटों पर चुनाव लड़ रहें हैं अखिलेश यादव…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मतदान जारी है। इस बार उत्तर प्रदेश चुनाव सात चरणों में हो रहा है, जिसमें से अब तक पांच चरण में मतदान हो चुके हैं। विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि इस बार चुनाव में अखिलेश यादव एक सीट से नहीं बल्कि 4 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। ये बात जानकार आपको हैरानी हो रही होगी, लेकिन ये बात सच है। इस बार 4 विधानसभा सीटों पर अखिलेश यादव अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस बार उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव नाम के चार उम्मीदवार सामने आए हैं।
युद्ध के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति का बड़ा बयान, बोले “बातचीत को तैयार हैं लेकिन…”
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध अब भी जारी है। लेकिन अब एक अच्छी खबर सुनने को मिल रही है। जानकारी के अनुसार रूस और यूक्रेन बातचीत के लिए तैयार हैं। रूस ने बातचीत के लिए बेलारूस को चुना है। बताया जा रहा है कि रूस का एक प्रतिनिधिमंडल यूक्रेन के अधिकारियों से बातचीत करने के लिए बेलारूस भी चुका है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) ने बातचीत के लिए कुछ शर्ते रखी हैं। उनका कहना है कि वह बातचीत के लिए पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन बातचीत के लिए कोई और जगह चुनी जाए।
तबियत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती हुए बिहार के पूर्व CM मांझी, पार्टी प्रवक्ता ने बताई ये वजह…
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी की अचानक से तबियत बिगड़ने की खबर सामने आई है। जिसके कारण उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बता दें कि जीतन राम मांझी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। शनिवार शाम को उनकी अचानक से तबियत बिगड़ गई जिसके बाद उनको पटना के मेदांता अस्पताल में लाया गया। अस्पताल में उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उनको भर्ती होने की सलाह दी। डॉक्टर की सलाह पर वह अस्पताल में भर्ती हो गए। इस बीच खबर सामने आई है कि मांझी के चेहरे पर लकवा का हल्का असर हुआ था, जिसके बाद ही उनको अस्पताल लाया गया था।
यूक्रेन में फंसे नागरिकों को वापस लाने के लिए रवाना हुआ भारतीय विमान, देर रात तक होगा…
यूक्रेन और रूस की इस जंग के बीच कई भारतीय नागरिक यूक्रेन में फंस चुके हैं। जिनको वापस देश लाने की पूरी तैयारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार जंग के घोषणा होने के बाद भारत यूक्रेन से कुछ नागरिकों को वापस ला चुका था। लेकिन उसके बाद भी कई नागरिक वहां रह गए थे। अब खबर है कि बचे नागरिकों को वापस लाने के लिए भारत सरकार ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है और उनको वापस लाने के लिए एक विमान रवाना कर दिया गया है। खबरों के अनुसार यूक्रेन में फंसे नागरिकों को डायरेक्ट यूक्रेन से भारत लाना लगभग नामुमकिन है। जिसके चलते इन सबको पहले यूक्रेन के पड़ोसी ने में लाया जाएगा और फिर वहां से भारतीय विमान से भारत लाया जाएगा।
रूस-यूक्रेन के युद्ध में भारत का भी होगा भारी नुकसान, लगभग एक लाख करोड़ की…
जैसा कि सबको पता है रूस और यूक्रेन के बीच जंग छिड़ चुकी है। इस बीच बताया जा रहा है कि युद्ध के बीच हुए हमले से दोनों देशों का काफी नुकसान हुआ है। लेकिन आपको बता दें कि यूक्रेन और रूस की इस लड़ाई में भारत का काफी भारी नुकसान होने वाला है। ये बात सुनकर आपके होश उड़ गए होंगे, ये बात हैरान करने वाली है। लेकिन बिलकुल सही है। जानकारी के अनुसार इस युद्ध के दौरान भारत को एक लाख करोड़ का नुकसान हो सकता है। इस बीच आपके मन में सवाल होगा कि युद्ध तो यूक्रेन और रूस के बीच हो रहा है तो फिर भारत का नुकसान कैसे हो सकता है.? तो चलिए जानते हैं कि इस युद्ध का असर भारत पर क्यों और कैसे पढ़ेगा.?
कोरोना के मामलों में गिरावट के बाद दिल्ली में हटी पाबंदियां, नाइट कर्फ्यू सहित…
देश में कोरोना की तीसरी लहर के बाद राहत भरा माहौल बन चुका है। धीरे धीरे करना के मामले कम होते जा रहे हैं। एक समय वो था जब एक ही दिन में लोगो की संख्या में कोरोना के मामले दर्ज हो रहे थे। लेकिन अब ये संख्या घट कर हजार में आ चुकी हैं। बता दें कि बीते 24 घंटो में देश भर में कोरोना के 13 हजार के करीब मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान कोरोना से 302 लोगों की मौत हुई। मामलों में गिरावट आने के बाद अब देश की कई राज्यों में पाबंदियां हटाई जा रही हैं। इस बीच खबर है कि देश की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना के कारण लगी गईं पाबंदियों को हटाने का फैसला किया गया है।
राजधानी कीव तक पहुंचा रूस, अब तक हुई 137 लोगों की मौत…
रूस और यूक्रेन के बीच आज जंग का दूसरा दिन है। रूस एक ताकतवर देश है जिसका सामना यूक्रेन अकेले कर रहा है। आज इस जंग से जुड़ी कई खबरे सामने आई हैं। जिससे वहां के हालात का पता चल रहा है। बताया जा रहा हैं कि अब तक यूक्रेन ने रूस के करीब 800 लोगों को मार गिराया है इस बात का दावा खुद यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने किया है। इस दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलेदिमीर ज़ेलेन्स्की का एक वीडियो भी सामने आया है। जिस में उन्होंने यूक्रेन के ऊपर हुए हमले की बात कही है और बताया है कि यूक्रेन में रूसी हमले से 137 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही करीब 300 लोग ऐसे हैं जो इस हमले में घायल हुए।

















