राजधानी कीव तक पहुंचा रूस, अब तक हुई 137 लोगों की मौत…

0
99

रूस और यूक्रेन के बीच आज जंग का दूसरा दिन है। रूस एक ताकतवर देश है जिसका सामना यूक्रेन अकेले कर रहा है। आज इस जंग से जुड़ी कई खबरे सामने आई हैं। जिससे वहां के हालात का पता चल रहा है। बताया जा रहा हैं कि अब तक यूक्रेन ने रूस के करीब 800 लोगों को मार गिराया है इस बात का दावा खुद यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने किया है। इस दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलेदिमीर ज़ेलेन्स्की का एक वीडियो भी सामने आया है। जिस में उन्होंने यूक्रेन के ऊपर हुए हमले की बात कही है और बताया है कि यूक्रेन में रूसी हमले से 137 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही करीब 300 लोग ऐसे हैं जो इस हमले में घायल हुए।

इस वीडियो में उन्होंने कहा कि “आज हमने अपने 137 हीरो, अपने नागरिकों को खो दिया है। जबकि 316 लोग घायल हुए हैं। हमारे साथ लड़ने के लिए कौन खड़ा है? मुझे कोई नहीं दिख रहा है। यूक्रेन को नाटो सदस्यता की गारंटी देने के लिए कौन तैयार है? हर कोई डरता है।” यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि यूक्रेन ने रूस के साथ एयरक्राफ्ट, हेलीसिप्टर्स 30 से ज्यादा टैंक तबाह किए हैं। जानकारी के अनुसार रूसी सेना यूक्रेन की राजधानी कीव के करीब पहुंच चुकी है और आज सुबह कीव में 2 धमके भी सुनाई दिए गए हैं।

वहीं, दूसरी ओर रूस का कहना है कि यूक्रेन से पहले दिन की जंग उनके लिए सफल रही। रूस ने बताया कि पहले दिन में उन्होंने 203 हमले किए और यूक्रेन के 83 टारगेट को तबाह कर दिया। बता दें कि इस और यूक्रेन की इस जंग में कुछ भारतीय नागरिक भी फंसे हुए हैं जिनकी मदद के लिए जल्दी ही भारतीय विमान भेजे जाएंगे। गौरतलब हैं कि मंगलवार को भी भारतीय विमान एयर इंडिया यूक्रेन में फंसे कुछ नागरिकों को वापस भारत लाया था और बुधवार को भी बाकी बचे नागरिकों को वापस लाने के लिए रवाना हो चुका था। लेकिन जंग का आगाज़ होने के बाद उसको बीच रास्ते से ही वापस आना पढ़ा।