रूस-यूक्रेन के युद्ध में भारत का भी होगा भारी नुकसान, लगभग एक लाख करोड़ की…

0
89

जैसा कि सबको पता है रूस और यूक्रेन के बीच जंग छिड़ चुकी है। इस बीच बताया जा रहा है कि युद्ध के बीच हुए हमले से दोनों देशों का काफी नुकसान हुआ है। लेकिन आपको बता दें कि यूक्रेन और रूस की इस लड़ाई में भारत का काफी भारी नुकसान होने वाला है। ये बात सुनकर आपके होश उड़ गए होंगे, ये बात हैरान करने वाली है। लेकिन बिलकुल सही है। जानकारी के अनुसार इस युद्ध के दौरान भारत को एक लाख करोड़ का नुकसान हो सकता है। इस बीच आपके मन में सवाल होगा कि युद्ध तो यूक्रेन और रूस के बीच हो रहा है तो फिर भारत का नुकसान कैसे हो सकता है.? तो चलिए जानते हैं कि इस युद्ध का असर भारत पर क्यों और कैसे पढ़ेगा.?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस युद्ध के कारण क्रूड ऑयल यानी कच्चे तेल के दाम तेज़ी के साथ बढ़ रहे हैं। जिसके चलते भारत के साथ साथ आस पास के देशों पर भी इसका असर पड़ रहा है। इस समय क्रूड ऑयल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। बीते कुछ समय पहले एक बैरल कच्चे तेल की कीमत 84.67 डॉलर थी। बताया जा रहा है कि इस युद्ध के कारण देश में घरेलू महंगाई भी बढ़ सकती है। इस बात का दावा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एक रिपोर्ट में किया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि “युद्ध खिंचा तो अगले वित्त वर्ष में सरकार के राजस्व में 95 हजार करोड़ से एक लाख करोड़ रुपये तक कमी आ सकती है। साथ ही घरेलू महंगाई भी बढ़ेगी। क्योंकि सभी वस्तुओं व उत्पादों की कीमतों पर असर हो सकता है।” इसके अलावा सोने, प्लेटिनम और पैलेडियम जैसी मूल्यवान धातुओं की कीमतों में भी इजाफा हो सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि इस युद्ध के दौरान गेहूं-मकई जैसे अनाज के दाम भी आसमान छू सकते हैं, क्योंकि यूक्रेन कृषि उत्पादों का बड़ा निर्यातक है।