Home Blog Page 764

मुंडका अग्निकांड में झुलसे 100 परिवारों के लोग, कंपनी और प्रॉपर्टी के मालिकों के खिलाफ केस दर्ज…

0

दिल्ली के मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास एक चार मंजिला इमारत आग की चपेट में आ गई। पहले तो ये आग पहले फ्लोर पर माजूद एक कंपनी के कार्यालय में लगी। लेकिन कुछ ही पलों में पूरी बिल्डिंग आग की लपटों से घिर गई। दुखद बात तो ये रही कि इस आग में बिल्डिंग के साथ साथ कई लोग भी झुलस गए। शुक्रवार शाम को आग लगी और तब से अब तक जांच जारी है। जानकारी के अनुसार आग इतनी भड़की हुई थी कि उसकी शांत करने के लिए 30 से ज्यादा दमकल गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया।

इस मामले को लेकर चीफ फायर ऑफिसर अतुल गर्ग का बयान सामने आया है। उनका कहना है कि “इमारत में आने-जाने का एक ही एंट्री प्वाइंट था। बिल्डिंग के पास फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट (Safety Norms ) नहीं था और न ही उसके अंदर आग बुझाने (fire extinguisher) का कोई उपकरण मौजूद था। बिल्डिंग का कोई उचित ब्लूप्रिंट भी नहीं था। सीसीटीवी कैमरा और राउटर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के मालिक हरीश और वरुण गोयल को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि बिल्डिंग का मालिक मनीष लकड़ा अभी भी फरार है। 29 लोग अभी भी लापता बताए जाते हैं।”

images 6 3

इस हादसे में 29 लोगों के लापता होने की बात कहीं जा रही है। वहीं, दूसरी ओर बताया जा रहा है कि अब तक 27 लोगों की मौत भी हो चुकी है। बता दें कि हादसे के समय बिल्डिंग के दूसरे फ्लोर पर मोटिवेशनल स्पीच चल रही थी। जिसके कारण वहां बहुत से लोग मौजूद थे और बताया जा रहा है कि इस फ्लोर से ही सबसे ज्यादा लाशें बरामद हुई हैं। कंपनी के मालिकों को गिरफ्तार कर लिया गया है और बिल्डिंग के मालिक की तलाश जारी है। प्रापर्टी के मालिक और उनकी कंपनी के डायरेक्टर हरीश गोयल व वरुण गोयल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत तमाम धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

जान बचाने के लिए आग की लपटों से घिरी बिल्डिंग से नीचे कूदे लोग, 27 की मौत…

0

देश की राजधानी दिल्ली में भड़कते कोरोना के बीच एक दर्दनाक हादसा पेश आया। इस हादसे में कई लोगों की मौत हो चुकी हैं और घायलों की संख्या में काफी ज्यादा बताई जा रही है। राष्ट्रीय राजधानी के पश्चिमी इलाके में मुंडका में एक इमारत भीषण आग की चपेट में आ गई। इमारत के आग की चपेट में आने के बाद कई लोग अपनी जान बचाने के लिए बिल्डिंग के ऊपर से ही नीचे कूद गए। ये चार मंजिला इमारत थी। जानकारी के अनुसार लोगों की मदद के लिए और आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियां समय से घटनास्थल पर पहुंच गई थीं।

आग इतनी भीषण थी कि हालात काबू में लाने के लिए 30 से अधिक दमकल गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया। दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उनको इमारत में आग लगने की जानकारी शुक्रवार शाम 4.45 बजे मिली थी, जिसके तुरंत बाद ही गाड़ियों को मौके पर भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि इस घटना में अब तक 27 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 46 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें कुछ ही हालत काफी गंभीर है।

34b4dbcea0a34d95967a6bbc02284431 original

ये आग मुंडका मेट्रो स्टेशन के पिलर नंबर 544 के निकट एक बिल्डिंग में लगी थी। पुलिस की जांच के अनुसार इस इमारत के पहले फ्लोर पर सीसीटीवी कैमरे और राउटर बनाने वाली कंपनी का कार्यालय मौजूद था। आग लगना वही से शुरू हुई और फिर देखते ही देखते पूरी इमारत आग की चपेट में आ गई। पुलिस ने कार्यवाई शुरू कर दी है और अब तक कंपनी के दोनों मालिकों को हिरासत में ले लिया है और साथ ही बिल्डिंग के मालिक की भी तलाश जारी है।

मुंडका अग्निकांड से जुड़ी कुछ जरूरी बातें, 27 की मौत और 50 के करीब लोग घायल…

0

दिल्ली के पश्चिमी इलाके में मुंडका में पेश आए दर्दनाक हमसे से हर कोई हैरान हैं और मरने वालों की आत्मा की शांति की प्रार्थना कर रहा है। बता दें कि दिल्ली के मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास मौजूद एक चार मंजिला इमारत में आग लग गई, आग इतनी भीषण थी कि लोग अपनी जान बचाने के लिए बिल्डिंग से नीचे ही कूद गए। बताते चले कि इमारत में एक कंपनी का कार्यालय मौजूद था। पहली मंजिल पर मैन्युफैक्चरिंग युनिट थी, जबकि दूसरी मंजिल पर वेयर हाउस और तीसरी पर लैब थी। आग कार्यालय से शुरू होकर पूरी बिल्डिंग में फेल गई।

जानकारी के अनुसार इस दौरान दूसरी मंज़िल पर मोटिवेशनल स्पीच चल रही थी और इस प्रोग्राम में कई लोग शामिल थे। बताते चलें कि इस कार्यकर्म में सीसीटीवी कैमरा और राउटर निर्माता कंपनी के मालिकों के पिता पिता अमरनाथ गोयल भी मौजूद थे। बाकी लोगों के साथ वह भी इस हादसे का शिकार हो गए और अपनी जान गवां बैठे। कंपनी के दोनों मालिकों वरुण और हरीश गोयल को गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन फिलहाल बिल्डिंग का मालिक पुलिस के हाथ नहीं लगा है।

images 5 2

हादसे में अब तक 27 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। वहीं, खबर है कि अब तक 50 से अधिक कर्मचारियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जिनमें कई घायल हैं। बचाव कार्य अभी भी जारी है, क्योंकि पुलिस का मानना है कि अभी भी कुछ लोग बिल्डिंग में मौजूद हैं। बता दें कि मामले में IPC की धारा 304/308/120/34 के तहत केस दर्ज किया है। आग पर अब पूरी तरह काबू पा लिया गया है।

इस हादसे के पेश आने के बाद कई राजनेताओं ने आग लगने से हुई लोगों की मौत पर शोक जताया है। इनमें देश के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और दिल्ली के मुख्यमंत्री भी मौजूद हैं। प्रधानमंत्री ने इस मामले पर दुख जाहिर किया है। साथ ही हादसे में मरने वाले लोगों को 2-2 लाख रुपए देने की बात कही है। इसके अलावा घायलों को 50-50 हजार रुपए की मदद देने का वादा किया है।

ट्विटर के CEO का बड़ा फैसला, दो बड़े अफसरों को किया कंपनी से बाहर, नई भर्तियों पर…

0

एलन मस्क द्वारा ट्विटर को खरीदे जाने वाली घोषणा के बाद अब ट्विटर में बदलाव शुरू कर दिए गया हैं। इस बीच खबर है कि ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल ने कंपनी के दो टॉप अधिकारियों को पद से हटा दिया है। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि एक और बड़ी घोषणा की है। उन्होंने बताया है कि फिलहाल इन पदों पर कोई भी भर्ती नहीं होगी। निकाले गए अधिकारियों में जनरल मैनेजर कायवन बेकपोर और प्रोडक्ट हेड ब्रूस फाल्क का नाम शामिल है।

पद से हटाए जाने की पुष्टि करते हुए बेकपोर ने एक ट्वीट किया। जिसमें वह लिखते हैं कि “सच्चाई यह है कि ट्विटर छोड़ने की कल्पना कब और कैसे हुआ, पता नहीं, लेकिन यह मेरा निर्णय नहीं है। मुझे यह बताने के बाद पद छोड़ने को कहा कि वह टीम को एक अलग दिशा में ले जाना चाहते हैं।” आपको बता दें कि बेकपोर पिछले 7 सालों से ट्विटर से जुड़े हुए थे। वहीं, ब्रूस फाल्क भी पिछले 5 सालों से ट्विटर के लिए काम कर रहे थे।

images 4 2

पद छोड़कर जाने से पहले उन्होंने भी एक ट्वीट किया। वह लिखते हैं कि “मैं उन सभी टीमों और पार्टनरों को थैंक्स कहता चाहता हूं, जिनके साथ मैंने पिछले 5 सालों तक काम किया।” जानकारी के अनुसार एलन मस्क के ट्विटर संभालने के बाद कंपनी के CEO को भी अपना पद छोड़ना पड़ सकता है। क्योंकि एलन मस्क खुद CEO का पद संभालने वाले हैं। जब इस बात का खुलासा हुआ था तो पराग अग्रवाल ने कहा था कि “मुझे अपनी नौकरी खोने की चिंता नहीं है। बल्कि मुझे कंपनी के भविष्य की ज्यादा चिंता है।

चिंतन शिविर में होगी इन बड़े मुद्दों पर चर्चा, फिर एक बार हो सकती है राहुल की ताजपोशी.?

0

शुक्रवार यानि आज से कांग्रेस की तीन दिवसीय चिंतन शिविर का आगाज होने जा रहा है। इस बार चिंतन शिविर कार्यकर्म राजस्थान के उदयपुर में आयोजित किया गया है। इस कार्यकर्म में कई बड़े नेताओं के शामिल होने की बात कही जा रही है। जानकारी के अनुसार अब तक कई बड़े नेता उदयपुर पहुंच चुके हैं, इनमें राहुल गांधी भी शामिल हैं। आज से अगले 3 दिनों तक ये कार्यकर्म जारी रहने वाला है और इस दौरान कई बड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। जिसमें सबसे बड़ा मुद्दा 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव का होगा।

साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में किस तरह भाजपा को घेरा जाए इस मुद्दे पर चर्चा होगी, साथ ही इस दौरान बढ़ती महंगाई, अल्पसंख्यक मुद्दों और महिलाओं के मुद्दों, युवा नई शिक्षा नीति और बढ़ती बेरोजगारी और किसान के मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक आज कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पार्टी नेताओं को कार्यक्रम के आगाज के अवसर पर संबोधित करेंगी। इस बीच कयास लगाया जा रहा है कि फिर एक बार इस कार्यकर्म के दौरान राहुल गांधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बना दिया जाएगा।

images 2 5

पार्टी के बड़े नेताओं का कहना है कि पार्टी के ज्यादातर नेता चाहते हैं कि राहुल गांधी पार्टी की कमान संभाले। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस मुद्दे पर कहा कि “राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने की लंबे समय से मांग हो रही है। हर वर्ग का नेता, कार्यकर्ता, कांग्रेस की हर कमेटी के लोग भी यही कह रहे हैं। मैं समझता हूं कि राहुल गांधी को अध्यक्ष बन जाना चाहिए।” अशोक गहलोत के साथ साथ छत्तीसगढ़ के एआईसीसी प्रभारी पीएल पुनिया, कांग्रेस नेता रागिनी नायक और कांग्रेस नेता और कवि इमरान प्रतापगढ़ी ने भी राहुल गांधी के अध्यक्ष बनाए जाने की बात कही।

ताजमहल के 22 बंद कमरों को खुलवाने वाली याचिका खारिज, कोर्ट ने जताई नाराजगी..

0

इन दिनों इलाहाबाद हाईकोर्ट में दायर की गई एक याचिका पर काफी सवाल खड़े किए जा रहे हैं। ये याचिका भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अयोध्या इकाई के मीडिया प्रभारी रजनीश सिंह ने दायर की है। इस याचिका में कोर्ट से ताज महल के 22 बंद कमरों का सर्वे करने की मांग की गई है। याचिकाकर्ता का कहना है कि इन्हीं बंद दरवाजों के भीतर भगवान शिव का मंदिर मौजूद है। कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई करते हुए याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट का कहना है कि याचिकाकर्ता को पहले इतिहास पढ़ने की जरूरत है।

हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में जस्टिस डीके उपाध्याय और सुभाष विद्यार्थी की बेंच ने याचिका पर कहा कि “हमने पाया कि याचिका में नियम 226 के तहत ताजमहल के इतिहास के संबंध में अध्य्यन की मांग की गई है। इसके अलावा ताजमहल के अंदर बंद दरवाजों को खोलने की मांग की गई है। हमारी राय है कि याचिकाकर्ता ने पूरी तरह से गैर-न्यायसंगत मुद्दे पर फैसला देने की मांग की है। इस अदालत द्वारा इन याचिकाओं पर फैसला नहीं किया जा सकता है।”

images 7 1

अदालत ने आगे कहा कि “जहां तक ताजमहल के कमरे खोलने की मांग है, हमारा मानना है कि इसमें एक नियमित प्रक्रिया के तहत ऐतिहासिक शोध हो सकता है। हम इस रिट पिटिशन को स्वीकार नहीं कर सकते हैं।” कोर्ट ने आगे कहा कि आज आप ताजमहल के दरवाजों को खोलने की मांग कर रहे हैं। कल आप जज कहेंगे कि मुझे जज के चेंबर तक जाना है। याचिका पर नाराजगी जाहिर करते हुए कोर्ट ने कहा कि “इतिहास क्या आपके मुताबिक पढ़ा जाएगा? आप पहले ये सब पढ़िए कि ताजमहल कब बना,किसने बनवाया, कैसे बनवाया. इससे आपका कोई अधिकार प्रभावित नहीं होता है।”

इस बच्ची से बात करते में भावुक हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अपने पिता की बीमारी के कारण…

0

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार के दिन गुजरात में सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से बात करते हुए नजर आए। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कई लोगों से बातचीत की, लेकिन इस बीच एक ऐसा मंजर सामने आया जब वहां मौजूद जनता और खुद पीएम मोदी भावुक नजर आ आए। जनता से बातचीत के दौरान पीएम मोदी की बात हुई अयूब पटेल नाम के एक शख्स से, जब पीएम ने इस शख्स से बात की और उसकी कहानी सुनी तो पीएम की आंखों में आंसू आ गए। इस शख्स ने बताया कि उसकी आंखों की रोशनी बिल्कुल कम हो गई है।

पीएम से बात करते हुए वह बताता है कि उसको ग्लूकोमा हो गया है और डॉक्टर ने उससे कहा है कि अब इसके ठीक होने की उम्मीद कम है। जिसके बाद पीएम मोदी उस शख्स से उसकी बेटियों के बारे में पूछते हैं। बता दें कि इस शख्स से पीएम की बातचीत का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह पीएम उस शख्स की बेटी से बात करते में भावुक हो जाते हैं।

images 8 1

बेटियों की पढ़ाई के बारे में जब पीएम इस शख्स से पूछते हैं तो वह बताता है कि उसकी तीन बेटियां हैं और तीनों पढ़ाई कर रही हैं। उन्हें सरकार की ओर से स्कॉलरशीप मिल रही है। फिर मोदी सवाल करते हैं कि “बड़ी होकर आपकी बेटी क्या बनना चाहती है.?” इसके जवाब में वह डॉक्टर बोलता है। तभी पीएम पूछते हैं आपकी बेटी मौजूद है तो वह कहता है हां और अपनी बेटी से बात करवाता है।

पहले तो पीएम उस बच्ची से उसका नाम पूछते हैं और फिर सवाल करते हैं कि तुमने डॉक्टर बनने की क्यों सोचा.? पीएम के इस सवाल पर वह भावुक हो जाती है और कहती है कि “पापा के प्रॉब्लम को देखकर…” सिर्फ इतना ही बोले वह रोने लगते है। जिसके बाद कुछ देर तक सब खामोश हो जाते हैं और पीएम भी भावुक नजर आते हैं। लेकिन फिर वहां मौजूद लोग तालियां बजाने लगते हैं।

महिंदा राजपक्षे के इस्तीफे के बाद श्रीलंका में हालात बेकाबू, हिंसा के दौरान एक सांसद समेत 5 लोगों की मौत…

0

श्रीलंका में पैदा हुए आर्थिक हालात के बाद अब हिंसा और भी ज्यादा बढ़ती जा रही है। अभी तक सिर्फ प्रदर्शन किया जा रहा था, लेकिन जब विपक्ष के दबाव में प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने इस्तीफा दिया तो हालात और गंभीर हो गए हैं। लोग एक दूसरे के विरोध में आ चुके हैं और एक दूसरे पर हमला कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार इस हिंसा में अब तक 5 लोगों की जान जा चुकी है, इनमें एक सांसद भी मौजूद है। पूरे देश में ऐसे हालात पहली बार पैदा हुए हैं। इससे पहले आज तक कभी ऐसा नहीं हुआ है।

स्तिथि काबू से बाहर हो गई है, जिसके चलते पुलिस को सेना की मदद लेनी पड़ रही है। आम जनता हर कई राजनेताओं और कार्यकर्ताओं के ऊपर हमला करना शुरू कर दिया है। ऐसे में एक सांसद के ऊपर जब जनता चढ़ी तो उसने अपनी बंदूक से 2 लोगों पर गोली चलाई। गोली लगने वालों में से एक की मौत हो गई, जिससे पब्लिक और भी ज्यादा भड़क उठी। सांसद ने खुद को बचाने की बहुत कोशिश की, वह एक बिल्डिंग में छुप गया।

images 3 4

लेकिन गुस्से से भरी जनता रुकी नहीं और उसको मारने के लिए बिल्डिंग तक आ पहुंची, जिससे घबरा कर उस सांसद ने खुद को गोली मार के अपनी ही जान दे दी। पुलिस के मुताबिक ये हादसा कोलंबो के बाहरी इलाके में हुआ। सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि हिंसा इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि अब तक कई लोग घायल हो चुके हैं। कोलंबो में छिड़ी इस हिंसा के दौरान करीब 138 लोग घायल हो गए हैं, सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

फिर एक बार कमजोर हुई कोरोना की ग्रस्त, कल से 28.6% कम केस हुए दर्ज…

0

पिछले कुछ दिनों से कोरोना के नए मामलों में लगातार इजाफा हो रहा था। लेकिन आज सामने आए मामलों को देखने के बाद लोगों के साथ साथ सरकार को भी थोड़ी राहत मिली है। सोमवार को सामने आए मामलों के मुकाबले पिछले 24 घंटों में 28.6 फीसदी मामले दर्ज हुए हैं। जिसको देख सरकार चैन भरी सांस ले पा रही है। बता दें कि पिछले 9 दिनों से देश भर में कोरोना के मामले 3 हजार के पार पहुंच रहे थे। लेकिन आज ये संख्या फिर 2 हजार में आ चुकी है। ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में देशभर में 2,288 नए मामले सामने आए।

2,288 नए मामलों के साथ साथ देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना से 10 मौतें भी हुईं हैं। बताते चलें कि एक दिन पहले 24 घंटों में कोरोना के 3,207 मामलों दर्ज किए गए थे और आज 919 मामलों की कमी से साथ 2,288 मामलें दर्ज किए गए हैं। जिसके चलते अब देश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 19,637 हो गई है और डेली पॉजिटिविटी रेट में घटकर 0.47 फीसदी पहुंच गया है।

images 12

जानकारी के अनुसार देश में दिल्ली ऐसा राज्य है जहां कोरोना के रोजाना सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए जा रहे हैं। साथ ही इन दिनों दिल्ली में ही रोजाना सबसे ज्यादा लोग कोरोना को मात दे रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 3,044 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। जिसमें से 1366 मरीज दिल्ली से हैं। अगर बात करें कोरोना को मात देने वाले कुल मरीजों की तो ये संख्या 4,25,63,949 हो चुकी है। बताते चलें कि देशभर में अब तक 1,90,50,86,706 कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं।

एलन मस्क ने एक ट्वीट से मचाई दुनिया भर में हलचल, “अगर मैं संदिग्ध हालातों में मर जाऊं तो..”

0

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में पहला स्थान रखने वाले बिजनेसमैन एलन मस्क हर दम अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। पिछले कुछ समय से तो लोग ट्विटर को लेकर ही बातचीत कर रहे हैं। एलन मस्क ने ट्विटर खरीद कर दुनिया भर के लोगों को हैरान कर दिया है। लोगों ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि एलन मस्क कुछ ऐसा करेंगे। इसके बाद आज फिर एक बार उन्होंने लोगों को हैरान कर दिया, सिर्फ हैरान ही नहीं बल्कि सबको परेशानी में भी डाल दिया है।

दरअसल, एलन मस्क ने ट्विटर पर एक ट्वीट किया है जो सामने आते ही वायरल हो गया है और लोग लगातार उनकी चर्चा कर रहे हैं। इस ट्वीट में उन्होंने अपनी संदिग्ध मौत की बात की है। जिसको पढ़ने के बाद लोगों के होश उड़ गए हैं और लोग उनकी फिक्र कर रहे हैं। उन्होंने अपने इस ट्वीट में लिखा कि “अगर संदिग्ध हालातों में मेरी मौत हो जाती है तो यह काफी हद तक nice knowin ya होगा।” इस ट्वीट के सामने आने के बाद लोग लगातार मस्क से सवाल कर रहे हैं।

images 2 3

बहुत से लोग तो इस ट्वीट से इतने परेशान हो हुए कि उनको कॉमेंट्स सेक्शन में भावुक देखा गया। एक यूजर लिखता है कि “दुनिया को अभी मस्क की बहुत जरूरत है, इसलिए वह इतनी जल्दी नहीं जा सकते।” वहीं, एक अन्य ने लिखा कि “हमें मस्क को हर कीमत पर बचाना होगा।” अपने ट्वीट में एलन मस्क ने ‘nice knowin ya’ का इस्तेमाल किया है। आपको बता दें कि ये एक गाना है। जो साल 2018 में रिलीज हुआ था। गोरतलब हैं कि 44 बिलियन डॉलर में ट्विटर की डील कर मस्क ने लोगों को हैरान कर दिया था और अब जल्दी ही ट्विटर को एलन मस्क खुद संभालने वाले हैं।