Home Blog Page 860

संसद सत्र में शामिल ना होने के सवालों पर बोले राहुल, कहा ‘किसानों पर हमला…’

0

हाल ही में समाप्त हुई संसद के मानसून सत्र में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के सत्र में शामिल ना होने पर सवाल उठाए जा रहे है। अकाली दल और दूसरी पार्टियों द्वारा उठे सवालों पर अब कांग्रेस ने चुप्पी तोड़ी है। इस दौरान वायनाड सांसद ने जवाब देते हुए कहा, “मेरी मां मेडिकल चेक-अप के लिए गई थीं और मेरी बहन उनके साथ नहीं जा सकी क्योंकि उनके स्टाफ के कुछ सदस्य कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। मैं अपनी मां के साथ था, मैं उनका बेटा भी हूं और उनकी देखभाल भी करनी हैं।”

हाथरस गैंगरेप में सुप्रीम कोर्ट ने मांगा यूपी सरकार से जवाब, ‘किस तरह…’

0

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक दलित युवती के साथ गैंगरेप किया गया। जिसको लेकर लोगों में बहुत हलचल मची हुई है। लोगों की मांग है कि इस मामले में पकड़े गए दोषियों को मौत की सजा सुनाई जाए। ऐसे में बहुत से राजनेताओं ने भी लोगों को सपोर्ट किया और युवती को इंसाफ दिलाने के लिए खड़े हो गए। ऐसे में ये मामला अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है। इस मामले की सुनवाई कर रही सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से गवाहों की सुरक्षा के बारे में जानकारी मांगी है।

Paytm ने लॉन्च किया खुद का Mini App Store, गूगल प्ले स्टोर को दी…

0

जैसे कि सभी जानते हैं apps के लिए गूगल प्ले स्टोर को कितना ज़्यादा यूज किया जाता है। इसके टक्कर में अभी तक कोई भी नहीं था। लेकिन paytm ने मिनी स्टोर लॉन्च कर के इसका दबदबा कम कर दिया है। खबर है कि paytm ने खुदका मिनी ऐप स्टोर लॉन्च कर दिया है। पहले लोगों के पास एक ही ऑप्शन हुआ करता था लेकिन पेटीम मिनी ऐप स्टोर के चलते अब दूसरा ऑप्शन भी मौजूद हो गया है। खबर मिली थी कि कुछ समय पहले प्ले स्टोर में paytm ऐप को गूगल प्ले स्टोर से कुछ वक़्त के लिए हटा दिया था।

सुशांत सिंह राजपूत केस पर मुंबई पुलिस कमिश्नर का बयान, कहा ‘सच हमेशा…’

0

बॉलीवुड के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत का केस अब अंतिम पड़ाव पर पहुँच चुका है. काफी मुश्किलों के बाद आखिरकार सच सामने आ ही गया। AIIMS की टीम की रिपोर्ट के मुताबिक बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की थी। इस रिपोर्ट के चलते मुंबई पुलिस कमिश्नर (mumbai police commissioner) परमबीर सिंह ने मुंबई पुलिस के रुख को सही बताते हुए एक वीडियो इंटरव्यू दिया है। जिसमें को कहते है,”मुंबई पुलिस का रुख सही साबित हुआ। सच तो सामने आता ही है।”

31 अक्टूबर तक सभी स्कूल रहेंगे बंद, दिल्ली सरकार ने किया आदेश जारी

0

कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों से पूरा देश परेशान है और लोगों को काफी नुक़सान भी हुआ है। ऐसे में सबसे ज़्यादा नुक़सान बच्चों की पढ़ाई का हुआ है। इस संकट के कारण मार्च से ही सभी स्कूल और कॉलेज बंद है और ऑनलाइन शिक्षा में मध्यम से बच्चे थोड़ा बहुत पढ़ रहे हैं। लेकिन इस दौरान बहुत से बच्चे ऐसे हैं जिसके पास ऑनलाइन पढ़ाई का कोई सोर्स नहीं हैं। जिससे उन बच्चों की पढ़ाई का बहुत लॉस हो रहा है। इस दौरान खबर मिली है कि दिल्ली में बढ़ते कोरोना संकट को देख स्कूलों को खोलने की डेट को और आगे बढ़ा दिया गया है। दिल्ली सरकार के आदेश अनुसार 31 अक्टूबर तक सभी स्कूल बंद रहेंगे।

बिहार चुनाव को लेकर बड़ी खबर, जेपी नड्डा के घर BJP कोर ग्रुप की बैठक, उम्मीदवारों के…

0

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly elections) को लेकर अब सभी दलों की तैयारियों में इजाफा हो गया है और चुनाव के ख़तम होने तक ये इजाफा बढ़ता ही जाएगा। खबर के मुताबिक इस दौरान BJP इन चुनावों में कुछ ज़्यादा ही तेज़ चल रही है। बताया जा रहा है कि आज बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा के घर पार्टी के बिहार कोर ग्रुप की बैठक हो रही है। खबर के मुताबिक इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे और बिहार में होने वाले चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नाम फिक्स करेंगे।

राहुल गांधी के हाथरस दौरे पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का बयान, कहा ‘न्याय नहीं बल्कि…’

0

उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए गैंग रेप के बाद बहुत से लोग पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए सड़कों पर उतर आए हैं। ऐसे में बहुत सी पार्टियों के नेता भी इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं। खबर मिली थी कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी पीड़िता के परिवार से मिलने की कोशिश की थी लेकिन रास्ते में ही उन्हें यूपी पुलिस द्वारा रोक लिया गया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का मुक्की हुई जिसके कारण राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को पुलिस ने अपने हिरासत ने ले लिया।

हाथरस केस: घरवालों ने लगाया प्रशासन पर आरोप, कहा ‘जिसको जलाया वो हमारी बेटी नहीं’

0

उत्तर प्रदेश में स्तिथ हाथरस में हुए कथित गैंग रेप और हत्या के बाद बहुत से सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रशासन से जुड़े कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। इस दौरान पीड़ित के अंतिम संस्कार के बाद घरवालों द्वारा बहुत से बड़े दावे किए गए। उसकी मां ने विशेष जांच दल (एसआईटी) पर आरोपियों के साथ ‘मिले’ होने का आरोप लगाया और साथ ही सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में इस मामले को करवाने की मांग भी की। मां ने अपने बयान में कहा,”इन लोगों ने मुझे भीख मांगने के बाद भी अपनी लड़की का शरीर नहीं देखने दिया। हम सीबीआई जांच भी नहीं चाहते हैं। हम चाहते हैं कि मामले की जांच सर्वोच्च न्यायालय के जज के अधीन हो। हम नार्को टेस्ट क्यों कराएं, हमने अपना बयान कभी नहीं बदला।”

‘अटल टनल’ को लेकर PM मोदी का बयान, कहा ‘टनल बन जाने से लाहौल के लोगों की…’

0

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने लाहौल-स्पीति के सिस्सू में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा है,”अटल टनल के बन जाने से लाहौल के लोगों के लिए तो नई सुबह ही हुई है और पांगी के लोगों का जीवन भी बदलने वाला है।” देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा,”मुझे इस एतिहासिक कार्यक्रम का हिस्सा बनाने के लिए आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं। अब देश में नई सोच के साथ काम हो रहा है। सबके साथ से, सबके विश्वास से, सबका विकास हो रहा है। अब योजनाएं इस आधार पर नहीं बनतीं कि कहां कितने वोट हैं। अब प्रयास इस बात का है कि कोई भारतीय छूट ना जाए, पीछे न रह जाए। इस बदलाव का एक बहुत बड़ा उदाहरण लाहौल-स्पीति है।”

UP सरकार का बड़ा फैसला, अनलॉक 5.0 के तहत 15 अक्टूबर के बाद खोले जा सकेंगे स्कूल

0

कोरोनावायरस का कहर पूरे देश में जारी है। लेकिन इस दौरान यूपी सरकार द्वारा अनलॉक 5.0 की गाइडलाइन जारी कर दी गई है। प्रदेश में सभी स्कूलों को खोलने के अनुमति मिलने जा रही है। बताया जा रहा है कि योगी सरकार द्वारा बृहस्पतिवार को अनलॉक 5.0 के दिशानिर्देश जारी कर दिए गए है। जिसके चलते प्रदेश में 15 अक्टूबर के बाद चरणबद्ध तरीके से खोले जा सकेंगे। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि सभी कंटेनमैंट ज़ोन को छोड़ कर सभी स्कूल एवं कोचिंग संस्थान 15 अक्टूबर के बाद खोलने की अनुमति मिल जाएगी।