Home Blog Page 840

कृषि क़ानून पर राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, “धरने पर जो लोग बैठे हैं…”

0
Rajnath Singh

कृषि क़ानून लागू होने के बाद से इसके विरोध में किसान आंदोलन चलते हुए अब क़रीब एक महीना होने वाला है। दिल्ली बोर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों की एक ही माँग है कि इस क़ानून को सरकार वापस ले जबकि सरकार का कहना है कि ये क़ानून किसानों की हाई भलाई के लिए है और इसमें संशोधन किया जा सकता है लेकिन वापस नहीं लिया जाएगा। इसी बाबत केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस मामले में बयान दिया और कहा कि एक बार इस क़ानून को लागू होने दिया जाए।

राजनाथ सिंह ने कहा कि “मैं प्रदर्शन कर रहे सभी किसानों से कृषि कानूनों पर चर्चा के लिए आगे आने की अपील करता हूँ। मैं प्रदर्शन कर रहे सभी किसानों से कृषि कानूनों पर चर्चा के लिए आगे आने की अपील करता हूँ। बातचीत के जरिए हर मसला हल हो सकता है। प्रधानमंत्री चाहते हैं कि किसानों के साथ वार्ता जारी रहे। कृषि कानूनों को एक साल के लिए लागू होने दें। अगर ये किसानों के लिए फायदेमंद साबित नहीं हुए तो हम इसमें आवश्यक संशोधन करने के लिए तैयार हैं”
remote.axd
Rajnath Singh
राजनाथ सिंह ने ये बातें एक रैली को सम्बोधित करते समय कहा, उन्होंने आगे कहा कि “हमारी सरकार कभी ऐसा कुछ नहीं करेगी, जो किसानों के हित में ना हो। धरने पर जो लोग बैठे हैं वे किसान परिवारों में जन्मे किसान हैं हम उनका बहुत सम्मान करते हैं। मैं खुद किसान का बेटा हूं. मोदी सरकार कभी ऐसा कुछ नहीं करेगी जो किसानों के हितों के खिलाफ हो। अभी एक या दो साल के लिए कृषि कानूनों को लागू करने दिया जाए। इसे प्रयोग के तौर पर देखते हैं और अगर ये किसानों के लिए लाभकारी साबित नहीं होते तो सरकार हर संभव संशोधन को तैयार रहेगी”

बीते 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 24,712 नए मामले, रिकवरी रेट भी बढ़कर हुआ…

0

भारत में कोरोनावायरस का संकट लगातार जारी है। चीन से पैदा होकर इस वायरस ने पूरी दुनिया में अपना कहर जारी कर दिया। जिसके बाद से अब तक ये वायरस बढ़ता जा रहा है। हालांकि अब इसकी रफ्तार में काफी गिरावट आ चुकी है। लेकिन अभी तक पूरी तरह से यह ठहरा नहीं है। बीते 24 घंटों में देशभर में कोरोनावायरस के 24,712 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही इस दौरान 312 लोगों की मौत भी हो गई।

हाई कोर्ट के पूर्व जज के खिलाफ खड़े हुए पुणे पुलिस कमिश्नर, 31 दिसंबर को करना चाहते थे…

0

बॉम्बे हाईकोर्ट के एक रिटायर्ड जज द्वारा 31 दिसंबर को एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था। लेकिन पुणे पुलिस ने इसकी इजाज़त देनें से साफ इंकार कर दिया। हालांकि ये रिटायर्ड जज 2017 में हुए एल्गार परिषद (Elgar Parishad) के कार्यक्रम के आयोजकों में से एक हैं और इनका नाम बी जी कोलसे पाटिल है। पाटिल ने शहर में गणेश कला क्रीडा मंच पर एक भव्य कार्यक्रम करने की योजना बनाई थी। लेकिन पुणे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी द्वारा इस कार्यक्रम को करने की अनुमति नहीं दी गई।

रेलवे NTPC परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस तरह करें डाउनलोड

0

भारतीय रेलवे (Indian railways) में गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (NTPC) के पदों को भरने के लिए परीक्षा (Exam) आयोजित की जाती है। यह परीक्षाएं रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Board) के अंडर में होती हैं। इस साल (2020-21) की परीक्षा के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा एडमिट कार्ड (Hall ticket) भी जारी कर दिए गए हैं। जिन लोगों ने इस पोस्ट के लिए आवेदन किया है वह अपना एडमिट कार्ड (Hall ticket) सीधा आरआरबी (RRB) की क्षेत्रीय वेबसाइटों से डाउनलोड (Download) कर सकते हैं और परीक्षा में बैठ सकते हैं।

किसानों के समर्थन में मार्च निकालने पर पुलिस की हिरासत में प्रियंका, राष्ट्रपति भवन पहुंचे राहुल

0

केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ काफी समय से आंदोलन चल रहा है। जिसके चलते लाखों किसान इस आंदोलन में दिल्ली की सीमाओं को घैर के बैठे हैं। आंदोलन कर रहे किसानों का साथ देते हुए कांग्रेस के नेताओं ने भी एक मार्च निकाली। सोमवार को किसानों के मुद्दे पर राहुल गांधी के नेतृत्व में राष्ट्रपति भवन तक निकाले जा रहे इस मार्च को पहले ही रोक दिया गया। इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ साथ कांग्रेस के बहुत से बड़े नेता भी राहुल के साथ शामिल थे।

J&K डीडीसी चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी भाजपा, 74 सीटों पर की जीत हासिल

0

जम्मू कश्मीर में हुए डीडीसी चुनाव के बाद अब धीरे धीरे नतीजे सामने आ रहे हैं। इस बीच बड़ी खबर है कि बीजेपी 74 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। पहली बार ऐसा हुआ है कि भाजपा ने कश्मीर घाटी में तीन सीटों पर जीत हासिल की। बुधवार को मिली जानकारी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में भाजपा के पूर्व मंत्री श्याम लाल चौधरी को जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव में बहुत ही कम वोटों से मात मिली। इस दौरान उन्हें केवल 11 मतों से हार का सामना करना पड़ा।

कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर तैयारियां जारी, महाराष्ट्र के बाद अब कर्नाटक में भी लगा नाइट कर्फ्यू..

0

कोरोनावायरस का कहर देश में बढ़ता जा रहा है। इस दौरान यूके में कोरोनावायरस के नए स्ट्रेन को देखते हुए राज्य सरकारों में पहले से ही तैयारियां शुरू हो गई हैं। बुधवार को इस स्ट्रेन को देखते हुए कर्नाटक में नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया गया है। कर्नाटक सरकार द्वारा जारी किए गए आदेश के मुताबिक राज्य में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक सब कुछ बंद रहेगा। बताया जा रहा है कि कोरोनावायरस का यह नया स्ट्रेन पहले वाले से 70 प्रतिशत से भी ज़्यादा संक्रामक है।

28 साल बाद मिला सिस्टर अभया को इंसाफ, अपराधियों को मिली उम्रकैद की सजा..

0

केरल की स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने 28 साल पुराना एक केस को सॉल्व करते हुए आरोपियों को सजा दिलवाई। इस केस में कोर्ट ने आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई साथ ही 5 लाख का जुर्माना भी लगाया। बता दें कि ये मामला साल 1992 का है। साल 1992 में केरल के कोट्टायम में सिस्टर अभाया (Sister Abhaya) की हत्या का केस दर्ज हुआ था। जिसके बाद अब मंगलवार को इस मामले की सुनाई में कोर्ट ने अपराधियों को उम्रकैद की सजा सुनाई।

मुंबई में नाइट कर्फ़्यू में पार्टी करने पर पकड़े गए सुरेश रैना समेत इतने सेलिब्रिटी

0

देश में बढ़ रहे कोरोना संकट को देख सरकार बहुत से बड़े फैसले ले रही है। बता दें कि पूरे 6 महीने बाद मंगलवार को देश में कोरोनावायरस के सबसे कम मामले दर्ज किए गए हैं। बढ़ते संकट के बीच ये एक राहत भरी बात है। लेकिन अभी भी बहुत से राज्य ऐसे हैं जहां संक्रमण को लेकर अब भी सख्ती बरती जा रही है। बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने ब्रिटेन में कोरोना वायरस के एक नए प्रकार (स्ट्रेन) के फैलने की बढ़ती आशंकाओं के कारण राज्य में कई नए नियम लागू किए हैं।

चिड़ियाघर के सामने दिखा आज़ाद चीता, पुलिस आयी तो…

0

अमेरिका के ओरेगन के मुल्नोमा काउंटी (Multnomah County of Oregon) में एक शख्स ने खुलेआम घूम रहे एक चीते को देखा। चीते को देख वह डर गया और फौरन पुलिस को इस बात की सूचना दी। जब इस शख्स से पुलिस को कॉल कर इस बड़ी बिल्ली की जानकारी दी तो पुलिस भी हैरान रह गई और काउंटी शेरिफ के कार्यालय से कॉन्टैक्ट किया। इसकी खबर काउंटी शेरिफ के कार्यालय को हुई तो उन्होंने बताया कि काफी लंबे समय से यहां युग्मकों को बंद कर दिया गया है।