देश में तेज़ी से बढ़ रहे कोरोना मरीज लोगों की परेशानियों का सबब बने हुए हैं। मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जिससे देश की सरकार भी परेशान है। इस दौरान ऐसे कई मरीज सामने आ रहे हैं। जिसमें कोई भी लक्षण नहीं देखा गया लेकिन वह फिर भी संक्रमित पाए गए हैं। ठीक इस ही तरह कई मरीज ऐसे भी सामने आए जिनमें लक्षण होने के बाद भी वायरस की पकड़ नहीं हुई। इसको लेकर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने अपना बयान जारी किया है। उनका कहना है कि रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद भी अगर लक्षण नजर आते हैं तो फिर भी आप सावधानी बरतें।
बिना यात्रियों के ही सिडनी से वापस आई एअर इंडिया फ्लाइट, ऑस्ट्रेलिया के अधिकारियों ने…
भारत में कोरोना वायरस का संकट लगातार बढ़ रहा है। देश में तेज़ी से कोरोना संक्रमित मरीजों में इजाफा हो रहा है। जिसको देखते हुए अब हर किसी ने एहतियाती बरतना शुरू कर दी है। बढ़ते मामलों के बीच खबर है कि सिडनी से उड़ान भरने वाले एअर इंडिया विमान (Air India Flight) के सभी यात्रियों को विमान ने सवार होने से रोक दिया गया है और विमान को ऐसे ही भारत वापस भेज दिया गया है। जब इस बात की पुष्टि हुई तो पता चला कि एअर इंडिया विमान (Air India Flight) के चालक दल का एक सदस्य कोरोना से संक्रमित पाया गया था। जिसकी वजह से लोगों की सेफ्टी के लिए ये कदम उठाया गया।
कोरोना संकट पर सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट ने अपनाया कड़ा रुख, केंद्र से पूछा…
देश में तेज़ी से बढ़ रहा कोरोना वायरस लोगों के लिए बड़ी समस्या का कारण बनता जा रहा है। सिर्फ लोग ही नहीं बल्कि सरकार भी इससे तंग आ चुकी है। हालांकि अभी तक इससे थोड़ा बहुत भी काबू नहीं पाया गया है। देश में लगातार कोरोना के मरीजों में इजाफा देखने को मिल रहा है। देश के बिगड़ते हालात के कई कारण हैं। इस दौरान मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए सभी मुद्दों पर बातचीत की। कोर्ट में वैक्सीन के दाम, टीकों की उपलब्धता, ऑक्सीजन समेत कुछ मुद्दों पर बहस छिड़ी और सरकार से जवाब मांगे गए।
कोरोना संकट के बीच बिहार सरकार का बड़ा फैसला, अब अंगूठा लगाने से भी नहीं मिलेगा राशन, करना होगा…
देश में कोरोना का खतरा तेज़ी से बढ़ रहा है। ऐसे में कई राज्य सरकार अपनी अपनी तरह से राज्य की भलाई के लिए फैसले ले रही हैं। हाल ही में बिहार सरकार ने भी एक बड़ा फैसला लिया है। जिसके चलते अब राज्य में लाभुक जन वितरण प्रणाली से अनाज लेने में पॉश मशीन पर अंगूठा नहीं लगाना पड़ेगा। सिर्फ आंखों को स्कैन कर के ही ये काम हो जाएगा। नीतीश सरकार ने कोरोना को मद्देनजर रखते हुए ये फैसला लिया है। बिहार सरकार का मानना है कि अगर कोई व्यक्ति कोरोना संक्रमित है और वो यहां अनाज लेने आता है और पॉश मशीन पर अंगूठा लगा कर अनाज लेता है तो दूसरे लोग भी संक्रमित हो जाएंगे।
फैक्टशीट जारी कर कंपनी ने किया लोगों को अलर्ट, इन लोगों को नहीं लगवानी है कोरोना की वैक्सीन..
देश में कोरोना का संकट तेज़ी से बढ़ रहा है। ऐसे में अब केंद्र सरकार ने भी टीकाकरण अभियान में तेज़ी लाने की बात कही है। इस दौरान केंद्र ने टीकाकरण के तीसरे चरण का ऐलान कर दिया है। इस चरण में अब 18 साल से अधिक उम्र के लोगों कोरोना की वैक्सीन लगवा सकते हैं। हालांकि टीकाकरण अभियान में सरकार तेज़ी ला रही है। लेकिन अब भी कई लोग ऐसे हैं जो वैक्सीन लगवाने से कतरा रहे हैं। बहुत से लोग ऐसे हैं जो वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स से डर रहे हैं। जिसकी वजह से वह भी वैक्सीन नहीं लगवा रहे। इस डर को खत्म करने के लिए वैक्सीन निर्माता कंपनियों ने फैक्टशीट जारी की है। जिसमें बताया गया है कि किन लोगों को वैक्सीन नहीं लगवानी चाहिए।
ऑक्सीजन के मुद्दे पर सुनवाई, कोर्ट ने कहा “केजरीवाल सरकार फेल रही…”
दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी से हालात और भी ज़्यादा गंभीर होते जा रहे हैं। ऑक्सीजन की कमी से अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है और कई लोगों की जान अब भी जोखिम में है। राज्य में हुई ऑक्सीजन की कमी के मामले पर आज हाई कोर्ट में फिर सुनवाई हुई। इस दौरान केंद्र ने अपना पल्ला झाड़ते हुए इसका जिम्मेदार दिल्ली सरकार को ठहरा दिया। सुनवाई के दौरान केंद्र का जवान पढ़ते हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता (Solicitor General Tushar Mehta) ने कहा कि दिल्ली सरकार को ऑक्सीजन दी गई है।
मज़ेदार जोक्स: “मेरे एक पड़ोसी हैं जिनका नाम है ‘भगवान’ और उनकी लड़की का नाम है भक्ति..”
कभी भी अकेलेपन का अहसास सताए तो…
घर की सभी लाइट्स बंद करके भू’त वाली मूवी देखो…
कसम से कभी अकेलापन महसूस नहीं होगा,
हर वक्त लगेगा कि कोई पीछे खड़ा है…!!!
पप्पू लाइब्रेरी जाकर पूछता है –
आत्महत्या करने के तरीकों की किताब है क्या…?
लाइब्रेरियन ने उसे घूर कर देखा और पूछा –
वापस करने कौन आएगा भाई…!!!
एक अक्षर गलत होने की वजह से एक किताब की 10 लाख कॉपियां
दो दिन में ही बिक गईं…
दरअसल, ये गलती उस किताब के टाइटल में हो गई थी…!!!
किताब का नाम था – ‘एक आइडिया जो आपकी लाइफ बदल दे’
और गलती से हो गया – ‘एक आइडिया जो आपकी वाइफ बदल दे’…!!!
बॉस ने जोक सुनाया। पूरी टीम हंसने लगी, सिवाए पप्पू के…
बॉस ने पूछा – तुम्हें मेरा जोक समझ में नहीं आया क्या…?
पप्पू बोला – सर, मेरा दूसरी कंपनी में सेलेक्शन हो गया है…!!!
महिला – बाबा, मेरे और मेरे पति के बीच प्रेम कम हो गया है…
कोई उपाय बताओ..!!!
बाबा – बेटा, शनिवार को फेसबुक और रविवार को व्हाटसएप का उपवास रखो,
पहले जैसा प्रेम आ जाएगा…!!!
एक सिपाही ने मौका-ए-वारदात से थानेदार को फोन किया…
जनाब, यहां एक औरत ने अपने पति को गोली मार दी।.
थानेदार – क्यों…?.
सिपाही – क्योंकि आदमी पोंछा मारे हुए फर्श पर चढ़ गया था….
थानेदार – गिरफ्तार कर लिया औरत को…?.
सिपाही – नहीं साहब, अभी पोंछा सूखा नहीं है…!!!
दोस्त – तेरी बीवी ने तुझे घर से क्यों निकाला…?
पठान – तेरे ही कहने पर उसे चेन गिफ्ट किया था, इसलिए निकाला…
दोस्त – चेन चांदी की थी क्या…?
पठान – नहीं साइकिल की।
लोग बस कुछ दिन सिगरेट-शराब पीते हैं, और उन्हें इसकी लत लग जाती है..
एक हमको देखो…
हम बचपन से पढ़ रहे हैं, लेकिन आज तक इसकी आदत नहीं लगी.
इसे कहते है आत्म संयम..!
एक बेवकूफ पति ने अपनी पत्नी से पूछा- बताओ, शादी में दूल्हा घोड़ी की
जगह गधे पर चढ़कर क्यों नहीं आता?
पत्नी ने जवाब दिया- ताकि दुल्हन एक साथ दो गधो को देखकर बेहोश न
हो जाए..
बढ़ते मामलों के साथ राज्य में बढ़ा लॉकडाउन, सीएम अरविंद केजरीवाल ने दी जानकारी, कहा…
दिल्ली में कोरोना का कहर लगातार जारी है। हालांकि देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है। लेकिन फिलहाल दिल्ली में भी इस वायरस ने अपनी पकड़ बना ली है। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि इस दौरान ऑक्सीजन की कमी की वजह से भी राज्य सरकार को मुसीबात का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि दिल्ली सरकार द्वारा लगाया गया लॉकडाउन कल समाप्त हो रहा था। लेकिन जनता का सपोर्ट मिलने पर सरकार ने लॉक डाउन को अगले एक हफ्ते तक और बढ़ा दिया है। यानी अब लॉक डाउन 3 मई की सुबह को खुलेगा।
इस सूची के जरिए दिल्ली सरकार ने दी लोगों को राहत, राज्य के इन 30 जगहों पर उपलब्ध है…
देश में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच एक के बाद एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हाल ही में देश के कई राज्यों में वैक्सीन की कमी को लेकर हंगामा हो रहा था। उसके बाद अब ऑक्सीजन और रेमडेसिविर (Remdesivir) की कमी को लेकर पूरा देश परेशान हैं। बता दें कि रेमडेसिविर एक दावा है जो कोरोना के इलाज में इस्तेमाल की जाती है। बढ़ते मामलों के साथ ऑक्सीजन की कमी तो हुई ही साथ में रेमडेसिविर की भी कमी होने लगी। इस समय इन सब परेशानियों से सबसे ज्यादा दिल्ली जूझ रहा है। ऑक्सीजन की कमी की वजह से दिल्ली कई लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोगो की अब भी गंभीर हालत है।
मोदी सरकार का बड़ा बयान, राज्य सरकारों का पूर्ण सहयोग करेंगे हम, सब साथ मिलकर…
देश में कोरोना का संकट तेज़ी से बढ़ रहा है। इस बीच अब हर दिन तीन लाख के करीब कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। जो केंद्र और राज्य सरकारों के लिए चिंता का बहुत बड़ा विषय बना हुआ है। खबर है कि इस बीच आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने राज्य सरकारों को पूरा सहयोग देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि “कोरोना संकट हमारी कठिन परीक्षा ले रहा है। कोरोना की पहली लहर के बाद देश आत्मविश्वास से भरा था, लेकिन इस नए तूफान ने देश को झकझोर दिया है। संकट को लेकर मेरी फार्मा इंडस्ट्री, मेडिकल फील्ड से बात हुई है। इस संकट से निपटने के लिए हमें एक्सपर्ट की राय को प्राथमिकता देनी है।”
















