कोरोनावायरस के बढ़ते संकट के बीच अब भारत वैक्सीन को लेकर तैयारियों में लगा है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कहना है कि देश के हर घर में इस वैक्सीन को उपलब्ध करवाने की योजना जारी है। इस बीच पीएम मोदी ने उम्मीद जताई है कि जिस तरह अब तक कोरोनावायरस को हराने ने देश के लोगों ने एकजुटता दिखाई है। अब इसी तरह टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए भी पूरा भारत एकजुटता से आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि “मुझे विश्वास है बीते साल संक्रमण को रोकने के लिए हम ने जिस एकजुटता से प्रयास किए, उसी तरह टीकाकरण को सफल बनाने के लिए भी पूरा भारत एकजुटता से आगे बढ़ेगा।”
AIIMS निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया का बयान, नवंबर में ही भारत में आ गया होगा UK कोरोना स्ट्रेन
कोरोनावायरस के नए स्ट्रेन को लेकर दुनिया भर के लोग परेशान हैं। यूके में कोरोना के इस नए स्ट्रेन ने आफत मचा रखी है। हाल ही में भारत में भी इस नए स्ट्रेन का पहला मामला सामने आया था। जिसके बाद अब तक देश इसके 20 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। इस दौरान अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया (Dr Randeep Guleria) का कहना है कि देश में ब्रिटिश कोरोना स्ट्रेन के मामले नवंबर में ही आ गए होंगे।
नए साल से करवाया जाएगा कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन, देश के सभी राज्यों में…
कोरोना वायरस का खतरा देशभर में बढ़ता जा रहा है। बढ़ते मामलों के साथ अब देश में कुल संक्रमितों की संख्या 10,267,283 हो चुकी है। इस बीच कोरोनावायरस की वैक्सीन को लेकर भी बड़ी खबर सामने आई थी। बता दें कि ब्रिटेन में ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका कोरोना वैक्सीन (Oxford-AstraZeneca Vaccine) को मंजूरी मिलने के बाद भारत ने भी जल्दी ही देश में वैक्सीन को मंजूरी देने का फैसला लिया है। जिसके चलते देश में जल्दी ही वैक्सीन उपलब्ध होने की संभावना है।
कर्नाटक विधान परिषद के उपाध्यक्ष की मौत, रेल की पटरी पर मिला शव..
मंगलवार को कर्नाटक के विधान परिषद के उपाध्यक्ष एसएल धर्मे गौड़ा (SL Dharme Gowda) का निधन हो गया। मंगलवार सुबह चिकमंगलूर जिले में एक रेल की पटरी पर उनका शव बरामद हुआ। उनके निधन पर राज्य के लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Om Birla) ने शोक जताया और उनको श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट कर एसएल धर्मे गौड़ा को श्रद्धांजलि दी। साथ ही इस मामले की पूरी जांच करने की अपील भी की।
अप्रैल 2021 से घट जाएगी आपकी सैलरी, नए कंपेनसेशन नियम होंगे लागू..
कोरोना काल में लोगों को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ा और अब तक करना पड़ रहा है। एक परेशानी ख़तम हुई नहीं कि अब सरकार की ओर से फिर एक परेशानी मिल सकती है। बता दें कि नया साल आने पर सरकार कुछ बड़े बदलाव कर सकती है। जिससे लोगों की परेशानियों में और इजाफा हो सकता है। नए साल के आते ही केंद्र सरकार आपकी सैलरी को लेकर भी बड़ा फैसला ले सकती है।
ब्रिटिश सरकार ने दी ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका कोरोना वैक्सीन को मंजूरी, अब भारत में भी…
कोरोनावायरस का कहर दुनिया भर में बढ़ता जा रहा है। ऐसे में सबसे ज़्यादा ज़ोर इसकी वैक्सीन बनाने पर दिया जा रहा है। बता दें कि कुछ देशों में इसकी वैक्सीन के ट्रायल चल रहे हैं। इस बीच ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका द्वारा वैक्सीन का निर्माण भी हो चुका है। खबर है कि ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका द्वारा विकसित कोरोनावायरस वैक्सीन को लेकर भारत में बड़ा फैसला लिया जा सकता है। उम्मीद है कि भारत में भी इस वैक्सीन को मंजूरी दी जा सकती है।
SBI की तरफ से बड़ा ऑफर, 30 दिसंबर से देशभर में…
आज कल सबसे ज़्यादा ज़रूरी होता है खुद का घर होना। इंसान उम्र भर कमाता है और पलभर में अपना घर बनाने में सारा पैसा खर्च कर देता है। ऐसे में हर कोई सोचता है कि किसी तरह कम रकम में अच्छा घर मिल जाए। ऐसे लोगों के लिए भारत के सबसे बड़े बैंक SBI (State Bank Of India) ने बहुत बेहतरीन मौका दिया है। बता दें कि SBI 30 दिसंबर से सस्ते में प्रापर्टी की नीलामी करने जा रहा है। इसमें रेजीडेंशियल, कॉमर्शियल और इंडस्ट्रियल दोनों ही तरह की प्रापर्टी शामिल हैं।
CM नीतीश को RJD का बड़ा प्रस्ताव, आप तेजस्वी को सीएम बनाएं, हम आपको PM…
बिहार में फिर एक बार राजनीतिक गर्मा गर्मी शुरू हो चुकी है। जिसके कारण पार्टियों में हलचल पैदा हो गई है। इस बीच राजद (RJD) ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बहुत बड़ा प्रस्ताव दिया है। जिसको लेकर सभी पार्टियों में खलबली मच गई है। बता दें कि राजद के वरिष्ठ नेता और बिहार विधानसभा के पूर्व स्पीकर उदय नारायण चौधरी (Uday Narayn Choudhary) ने सीएम नीतीश कुमार को यह बड़ा ऑफर पेश किया है।
भारत में भी पाया गया ब्रिटेन कोरोना का पहला मरीज़, ब्रिटेन फ्लाइट्स हुई सस्पेंड..
दुनिया भर में जहां कोरोना का संकट थोड़ा बहुत कम हुआ था। वहीं ब्रिटेन में इसका और भी ज़्यादा ख़तरनाक स्ट्रेन तैयार हो गया। कोरोनावायरस का ये नया रूप पहले वाले से भी ज़्यादा ख़तरनाक साबित हो रहा है। इस वायरस ने ब्रिटेन में कहर मचा रखा है। वैज्ञानिकों के मुताबिक ये वायरस पहले वाले से 70 प्रतिशत तक ज़्यादा संक्रामक है। खबर है कि यह वायरस अब भारत तक भी पहुंच चुका है। हाल ही ने ब्रिटेन से लौटे 6 नागरिकों में ये वायरस पाया गया है।
पाकिस्तान के पहाड़ों में बसता है एक रहस्यमयी समुदाय, जहां महिलाओं को मिलती है पूरी आज़ादी..
कोरोनावायरस के कारण पूरी दुनिया ने सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में सीखा है। लेकिन पाकिस्तान में हिंदू कुश पहाड़ों से घिरे एक रहस्यमयी जनजाति बरसों से इसका पालन कर रही है। कलाश नामक यह समुदाय इन दिनों अपना सबसे बड़ा त्योहार चेमॉस (Chawmos) मना रहा है। बता दें कि इस समुदाय में केवल 4,000 लोग हैं। पाकिस्तान के अफगानिस्तान से सटे बॉर्डर पर सटी कलाश जनजाति पाकिस्तान के सबसे कम संख्या वाले अल्पसंख्यकों में है। इस समुदाय की परंपराओं को हिन्दू जाति की प्राचीन मान्यता से जोड़ा जाता है।

















