Home Blog Page 835

ठाकरे सरकार के फैसले पर पूर्व CM देवेंद्र फडणवीस की सुरक्षा हुई कम, साथ ही बुलेटप्रूफ…

0

कोरोना काल के बीच महाराष्ट्र सरकार द्वारा बहुत से बड़े फैसले लिए जा रहे हैं। हाल ही में एक बैठक में लिए गए फैसले के चलते उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) सरकार ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) की सुरक्षा को कम कर दिया है। फडणवीस के साथ ही राज्य में कई और बड़े नेताओं की सुरक्षा भी कम करदी गई है। महाराष्ट्र सरकार के इस फैसले पर भारतीय जनता पार्टी ने आपत्ति जताई है। साथ ही उनके इस फैसले की आलोचना भी की है।

हैकर्स के निशाने पर आया ईशा देओल का सोशल मीडिया अकाउंट, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

0

दुनिया में साइबर क्राइम बढ़ता ही जा रहा है। आम लोगों के साथ साथ दुनिया भर के बड़े लोगों के भी सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो रहे हैं। हाल ही में बॉलीवुड के कई सितारों के सोशल मीडिया अकाउंट हैक हुए थे। उनमें पार्श्व गायिका आशा भोंसले, अभिनय से राजनीति में आईं उर्मिला मातोंडकर, इंटीरियर डिजाइनर और ऋतिक रोशन की एक्स-वाइफ सुजैन खान, अभिनेता विक्रांत मैसी और कोरियोग्राफर-निर्देशक फराह खान का भी नाम शामिल है। खबर है कि अब बॉलीवुड एक्ट्रेस और हेमा मालिनी (Hema Malini)-धर्मेंद्र देओल (Dharmendra) की बेटी ईशा देओल (Esha Deol) का भी सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया है।

नोरा की ये ख़ूबसूरत फ़ोटोज़ आपका दिल जीत लेंगीं

0
Nora Fatehi

नोरा फ़तेही बॉलीवुड की उभरती हुई अदाकारा हैं वो कई फ़िल्मों में अपने डान्स मूव्ज़ दिखाकर लोगों का दिल जीत चुकी हैं। देखिए नोरा की ख़ूबसूरत तस्वीरें

सर्दियों में इम्यूनिटी मजबूत करने का तरीका, खाने में शामिल करें ये चीज तो मिलेगा फायदा

0

सर्दियों का मौसम हर किसी को पसंद होता है। जबकि सभी जानते हैं कि ये मौसम अपने साथ कई बीमारियां लेकर आता है। ऐसे में सबसे ज़्यादा मुश्किल होता है अपनी सेहत का ध्यान रखना। सर्दियों के मौसम में सबसे एहम होता है सही खाने का सेवन करना। खाने की बहुत सी ऐसी चीजें होती हैं, जो हमें काफी नुक़सान पहुंचती हैं। लेकिन हुए इसके बारे में पता ही नहीं होता। जिसके कारण हम बीमार हो जाते हैं। सर्दियों में हमारी इम्यूनिटी काफी कमजोर होती है जिसके चलते हम जल्दी-जल्दी बीमार पड़ने लगते हैं। इस लिए इस मौसम में एहम है कि हम सही खाने का सेवन करें जिससे हमारी इम्यूनिटी मजबूत रहें।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माधव सिंह सोलंकी का निधन, पीएम ने ट्वीट कर जताया दुख..

0

गुजरात के चार बार मुख्यमंत्री रहे माधव सिंह सोलंकी का 94 साल की उम्र में आज निधन हो गया। माधव सिंह सोलंकी का जन्म 30 जुलाई 1927 को हुआ था। सोलंकी कांग्रेस के कद्दावर नेता थे। वह भारत के पूर्व विदेश मंत्री रह चुके हैं। साल 1973-1975-1982-1985 वह गुजरात के सीएम रहे हैं। वह 1980 में पहली बार गुजरात की सत्ता में आए थे। जिसके बाद उन्होंने अपनी एक नई पहचान बनाई। बता दें कि सत्ता में आने से पहले वो एक पत्रकार थे।

अस्पताल में आग लगने के कारण 10 बच्चों की मौत, डॉक्टर और मैनेजमेंट को देना पड़ेगा जवाब..

0

कोरोना संकट से बुरी तरह प्रभावित महाराष्ट्र में एक हादसे के चलते 10 नवजात बच्चों की मौत हो गई है। साथ ही कई बच्चे मुश्किल दौर से गुज़र रहे हैं। बता दें कि शुक्रवार को महाराष्ट्र के भंडारा के जिला अस्पताल में आग लग लगने के कारण कई माताओं की गोद सूनी हो गई। अस्पताल के एक स्टाफ ने बताया कि रात के पौने दो बजे कॉल आया कि ऊपर बच्चों के वार्ड SNCU ( Sick Newborn Care Unit) में आग लग गई है और अंदर कई बच्चे मौजूद हैं। कमरे में काला धुंआ भर गया है, जिसके कारण कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा।

बुलंदशहर में ज़हरीली शराब पीने से हुई 5 लोगों की मौत, इतने लोगों की हालत नाज़ुक

0

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में ज़हरीली शराब पीने के कारण 5 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही 15 लोगों को अलग अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। इस मामले में जिलाधिकारी ने थाना पुलिस की लापरवाही मानते हुए थाना प्रभारी दिक्षित कुमार त्यागी, हलका इंचार्ज और चौकी प्रभारी अनोखे पूरी को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही मामले में तीन लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। इस मामले में गांव के लोगों का कहना है कि शराब और आबकारी विभाग की सांठगांठ से जहरीली शराब बेची जा रही है।

बदायूं गैंगरेप को लेकर डीएम का आदेश, फास्‍ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा केस

0

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार करने के बाद उसको जान से मार दिया। बदायूं में हुए इस सामूहिक बलात्कार से लोगों को दिल्‍ली का निर्भया कांड याद आ गया। इस मामले के अपराधियों की दरिंदगी का पता इस बात से लगाया जा सकता है कि बलात्कार के बाद पीड़ि‍ता की पसलियां तक टूट गई थीं। उनके दोनों पैर भी तोड़ डाले गए थे। पीड़ि‍ता घटना वाले दिन मंदिर गई थी। वहां मौजूद पुजारी और उसके साथियों ने मिल कर उसका बलात्कार किया और उसकी हत्या कर दी।

कोरोना वैक्सीन की दो डोज क्यों हैं ज़रूरी.? आखिर क्यों है दोनों के बीच में कुछ दिनों का अंतर.?

0

दुनिया भर में बढ़ते कोरोना वायरस (Corona virus) के संकट के बीच इसकी वैक्सीन (Corona vaccine) का निर्माण हो चुका है। जिससे अब लोगों की परेशानियां कम हो चुकी है। जल्दी ही अब देशभर में कोरोना वैक्सीन लगाने का काम शुरू होने वाला है। ऐसे में जरूरी है कि हम इसकी डोज के बारे में जाने। वैज्ञानिकों का कहना है कि कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ को वैक्सीन की दो डोज देना ज़रूरी है और दोनों डोज के बीच में कुछ दिनों का अंतर भी रखा ज़रूरी है।

US parliament में हुई हिंसा को लेकर परेशान हुए UN प्रमुख, बोले “हिंसा करने से रोकें…”

0

हाल ही में अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव (presidential election) में डोनाल्ड ट्रम्प (Donald trump) को हरा कर रिपब्लिकन जो बाइडेन (Joe biden) ने जीत दर्ज की थी। जिसके बाद अब बुधवार को उनकी जीत पर मोहर लगने के लिए अमेरिकी संसद के दोनों सदनों के सदस्य एकजुट हुए थे। इस बीच पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के समर्थकों ने संसद परिसर में घुकर हंगामा मचा दिया। ट्रम्प समर्थकों ने मिलकर गोलीबारी भी की, जिसमें एक महिला की मौत भी हो गई। अमेरिकी पुलिस और ट्रम्प समर्थकों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद परिसर को लॉक डाउन कर दिया गया।