चीन के वुहान से पैदा हुआ ये कोरोनावायरस अब पूरी दुनिया में तबाही मचा रहा है। इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए दुनिया भर के देशों की सरकारें जुटी हुई हैं। बहुत से देशों में इस वायरस ने अपने कहर से तबाही मचा रखी है तो कहीं इसके बहुत कम मामले देखे गए हैं। ऐसे में सबसे सबसे ज़्यादा प्रभावित देश अमेरिका है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शुरू से ही कोरोना को ‘चीनी वायरस’ करार दे रहे थे। हालांकि एक समय ऐसा भी आया जब चीन में इसका कहर खत्म हो गया था। लेकिन अब फिर एक बार वुहान में इसके मामले बढ़ने लगे हैं।
वैक्सीन को लेकर सीएम केजरीवाल का बड़ा बयान, सरकार मुफ्त में उपलब्ध कराए, नहीं तो हम..
कोरोनावायरस (corona virus) का कहर दुनिया भर में जारी है। हालांकि अब इसकी गति में काफी गिरावट आई है। वहीं दूसरी ओर इसकी वैक्सीन (Vaccine) आने से दुनिया भर के लोगों को राहत मिली है। इस बीच भारत में वैक्सीनेशन (Vaccination) को लेकर बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। बढ़ते संकट के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind kejriwal) ने दिल्ली निवासियों से दावा किया है कि अगर केंद्र सरकार की ओर से कोरोना वैक्सीन मुफ्त नहीं मिली तो उनकी सरकार, दिल्ली के लोगों के लिये मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध कराएगी।
किसान विरोध प्रदर्शन के बीच पीएम से मिलने पहुंचे दुष्यंत चौटाला, कृषि कानूनों को…
केंद्र सरकार के कृषि कानूनों (Farm Bill 2020) के खिलाफ लाखों किसानों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। किसान करीब दो महीने से दिल्ली के बाहर राजमार्गों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और उनका कहना है कि जब तक कानून वापस नहीं लिया जाता, वे नहीं हटेंगे। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट (Supreme court) की ओर से उन्हें काफी राहत मिली है। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने कृषि कानून के अमल पर रोक लगाने का फैसला लिया साथ ही प्रदर्शनकारी किसानों से बातचीत करने के लिए विशेषज्ञों की एक समिति गठित की।
लोहड़ी पर क्यों जलाई जाती है आग? आखिर कहां से आया लोहड़ी शब्द?
उत्तर भारत में लोहड़ी (Lohri) को सबसे पसंदीदा त्योहार माना जाता है। लेकिन यह पंजाब का सबसे बड़ा त्योहार है और वहां ये बहुत ही धूम धाम से मनाया जाता है। इस त्योहार में सब अपने घरों और चौराहों के बाहर लोहड़ी जलाते हैं और खुशी खुशी सब मिलझुल कर रहते हैं। इस बीच सभी लोग आग का घेरा बनाकर दुल्ला भट्टी की कहानी सुनाते हुए रेवड़ी, मूंगफली और लावा खाते हैं। बता दें कि इस दिन पंजाबी फसल की अच्छी पैदावार के लिए भगवान को धन्यवाद देते हैं और इसके साथ ही अगली बार भी इससे अच्छी पैदावार हो इसकी कामना करते हैं।
विटामिन डी का ज़्यादा मात्रा में सेवन करना है नुकसानदायक, हो सकतीं हैं ये परेशानियां
सर्दियों का मौसम हर किसी को पसंद है। यह मौसम बहुत मज़ेदार होता है। लेकिन जितना ये मज़ेदार होता है उतना ही ख़तरनाक भी होता है। यह मौसम अपने साथ कई बीमारियां लेकर आता है। जिससे बचने के लिए सही मात्रा में सही खाने का सेवन करना बहुत ज़रूरी है। इस मौसम में हर कोई धूप में बैठना पसंद करता है। बता दें कि धूप से हमारे शरीर को भारी मात्रा में विटामिन डी (vitamin D) मिलता है। जो हमारे शरीर के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। वैसे तो इसके बहुत फायदे हैं लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है।
सात साल बाद फिर लोगों के दिलों में उतरे श्रीसंत, अपनी गेंदबाजी से किया सबको हैरान…
भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन खिलाड़ी श्रीसंत (Sreesanth) ने फिर एक बार क्रिकेट की दुनिया में वापसी की है। वह पूरे सात साल बाद सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali Trophy 2021) में केरल (Kerala) की ओर से खेलते हुए नज़र आए। सोमवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पुदुचेरी और केरल (Puducherry Vs Kerala) के बीच मुकाबला खेला गया। यह मैच मुंबई के वानखड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच के दौरान सबकी नज़रें केवल श्रीसंत पर थी।
ऑनलाइन लहंगा ऑर्डर करना पड़ा महंगा, डूबे 1 लाख रुपए…
दुनिया भर के साथ साथ अब भारत में भी फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हाल ही में साइबर ठगी (Cyber Fraud) का एक और बड़ा मामला सामने आया है। जिसमें एक छात्रा के अकाउंट से करीब 1 लाख रुपए निकाल लिए गए। बता दें कि यह मामला राजस्थान के जोधपुर (Jodhpur) जिले का है। यहां मंडोर थाना इलाके के नागौरी बेरा में रहने वाली एक छात्रा के साथ साइबर ठगी की गई है। इस छात्रा ने ऑनलाइन एक लहंगा ऑर्डर किया था। जिसकी कीमत 199 रुपए थी।
बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले से मिली सोनू सूद को राहत, BMC को दिया कार्रवाई न करने का आदेश…
कोरोना काल के दौरान गरीबों की मदद कर बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) गरीबों के मसीहा बन गए। उन्होंने लॉक डाउन के बीच बहुत से जरूरतमंदों की मदद की। दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाया। जिसके चलते वह गरीबों के रियल लाइफ हीरो बन गए। हाल ही में बृह्नमुंबई महानगरपालिका (BMC) ने सोनू सूद को एक नोटिस जारी किया था। जिसमें लिखा था कि सोनू सूद ने बिना अनुमति के आवासीय इमारत को होटल में तब्दील कर दिया है। बीएमसी ने कथित तौर पर उनके बिना इजाजत के अवैध रूप से बदलाव करने का आरोप लगाया था।
लगातार गलती कर टीम के दुश्मन बने कप्तान टिम पेन, जीतने नहीं दिया मैच!
भारत-ऑसट्रेलिया टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच के दौरान टीम इंडिया के बल्लेबाजों के आगे टीम ऑस्ट्रेलिया ढीली पड़ गई। टीम इंडिया के बल्लेबाजों की शानदार बल्लेबाजी से तीसरा मैच ड्रॉ हो गए। हालांकि एक समय पर ऑस्ट्रेलियाई टीम ये मैच बहुत ही आसानी से जीत सकती थी। लेकिन टीम के कप्तान की गलतियों को वजह से मैच उनके हाथ से निकल गया। जहां इस मैच को जीतने के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने मेहनत की, वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान टिम पेन (Tim Paine) ने भी अपनी टीम को जीत से रोकने के लिए पूरा दम लगा दिया।

















