Home Blog Page 805

भारत में लॉन्च हुई टाटा की नई पंच माइक्रो SUV, कम कीमत के साथ मिलेगा अच्छा माइलेज..

0

आज के दौर में कंपटीशन काफी मुश्किल होता जा रहा है। हर कोई एक दूसरे को पीछे छोड़ने की कोशिशों में जुटा हुआ है। चाहे पढ़ाई हो या कोई बिजनेस हर कोई अपना बेस्ट देना चाहता है और खुद को सबसे आगे रखना चाहता है। इस मुश्किल कंपटीशन के दौर में टाटा मोटर्स ने भारत में आज बिल्कुल नई माइक्रो SUV टाटा पंच लॉन्च कर दी है। ये गाड़ी कई बड़ी गाड़ियों को टक्कर दे रही। सिर्फ टक्कर ही नहीं बल्कि इस गाड़ी ने बहुत सी गाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है। बता दें इस इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत रु 5.49 लाख है जो टॉप मॉडल क्रिएटिव एएमटी के लिए रु 9.09 लाख तक जाती है।

चारों धामों में बारिश तथा दूर पहाड़ियों पर बर्फवारी, लेकिन हालात सामान्य

0

ऋषिकेश/श्री बदरीनाथ/ केदारनाथ: 18 अक्टूबर। उत्तराखंड चारधाम जानेवाले तीर्थयात्री कल 17 अक्टूबर प्रात: तक बड़ी संख्या में ऋषिकेश एवं हरिद्वार पहुंचे है प्रशासन द्वारा उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है इस क्रम में कई तीर्थयात्री हरिद्वार रेल्वे स्टेशन‌ एवं ऋषिकेश बस अड्डे पर रूके हुए हैं हालांकि प्रशासन की उद्घोषणा के बाद 17 अक्टूबर प्रात: से ऋषिकेश बस अड्डे‌ में चार धाम से संबंधित वाहनों का संचालन बंद कर दिया गया है। ऋषिकेश – लक्ष्मण झूला सड़क मार्ग को वन वे कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम आनेवाले तीर्थयात्रियों से अपील की है कि मौसम की स्थिति को देखते हुए दो दिन सामान्य स्थिति होनेक तक चारधाम यात्रा को टाल दें।

चंद्रभागा पुल, तपोवन, लक्ष्मण झूला,मुनिकीरेती भद्रकाली बेरियर से पुलिस ने यात्री वाहनों का प्रवेश बंद किया हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री केदारनाथ धाम में कल रात से बारिश है लेकिन मंदाकिनी का जल स्तर अभी सामान्य है।सुरक्षा दीवार के निकट नदी का प्रवाह सामान्य है। मंदिर में सुबह से कुछ तीर्थयात्रियों ने दर्शन किये है,श्री केदारनाथ के निकट ऊंची चोटियों पर बर्फवारी हो रही है।

श्री बदरीनाथ धाम में कल रात से लगातार हल्की बारिश है सभी निकटवर्ती पहाड़ियों पर बर्फवारी हो रही है.. श्री गंगोत्री यमुनोत्री धाम में हल्की बारिश है। यात्रा मार्ग सुचारू हैं। कल 17 अक्टूबर से ही जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा चारों धामों में मौसम की स्थिति एवं तीन दिन के एलर्ट को देखते हुए हरिद्वार,ऋषिकेष, सहित श्रीनगर, टिहरी, उत्तरकाशी रूद्रप्रयाग, गुप्तकाशी, उखीमठ कर्णप्रयाग, चमोली, जोशीमठ, पांडुकेश्वर आदि स्थानों में तीर्थयात्री फिलहाल जहां तक पहुंचे हैं कल तक उन्हीं स्थानों में सुरक्षित रूकने को कहा जा रहा है देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि चारों धाम श्री बदरीनाथ, श्री केदारनाथ, श्री गंगोत्री, श्री यमुनोत्री धाम में नित्य प्रतिदिन होनेवाली पूजाएं संपन्न हो रही है। हालांकि बारिश एवं बर्फवारी से धामों में मौसम सर्द हो गया है।जो तीर्थयात्री धामों में रूके हैं वह सुरक्षित है मंदिर में दर्शन हेतु भी पहुंच रहे है हालांकि मौसम सामान्य होने के बाद ही वह अपने गंतव्य को प्रस्थान करेंगे।

CSK की जीत के बाद वायरल हुआ धोनी की पत्नी साक्षी का वीडियो, स्टेडियम में ही किया…

0

जैसा की सभी को पता है कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) समाप्त हो चुका है। इसका आखिरी मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच हुआ। ये मुकाबला काफी शानदार रहा। मैच में टॉस जीतकर केकेआर ने चेन्नई सुपर किंग्स को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया। मैच की शानदार शुरुआत करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने केकेआर को 193 रनों का टारगेट दिया। जिसका पीछा करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने केवल 165 रन बनाए। जिसके चलते चेन्नई ने 27 रनों से जीत हासिल कर चौथी मर्तबा आईपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया।

राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें हुईं तेज, राहुल गांधी के आवास पर बैठक के लिए पहुंचे सीएम गहलोत…

0

राजस्थान सरकार में बीते काफी समय से मंत्रिमंडल विस्तार (Cabinet Expansion in Rajasthan) की खबरें सुनाई दे रही हैं। लेकिन अब इन खबरों के सही होने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि शनिवार के दिन कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM ashok gehlot) को अपने आवास पर बुलाया। जिसके बाद से मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें और परवान चढ़ गईं। माना जा रहा है कि इस बैठक में संभावित कैबिनेट विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर चर्चा हुई है। जानकारी के मुताबिक इस बैठक में अशोक गहलोत के साथ साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, महासचिव एवं राजस्थान प्रभारी अजय माकन भी मौजूद थे।

राहुल गांधी से मुलाकात के बाद सिद्धू ने रखी सोनिया गांधी से मिलने की मांग, एक पत्र लिखकर पेश किया…

0

नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब में कांग्रेस की लगातार मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। पहले अध्यक्ष पद से अचानक इस्तीफा देना, उसके बाद नाटकीय रूप से इस्तीफे को वापस लेने फिर राहुल गांधी से मुलाकात के बाद भी उन्हें संतुष्टि नहीं मिली है। जिसके बाद उन्होंने अब कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से मुलाकात करने की इच्छा जाहिर की है। बता दें कि इसके साथ ही उन्होंने सोनिया गांधी को एक चिट्ठी भी लिखी है। इस चिट्ठी में नवजोत सिंह सिद्धू ने सोनिया गांधी को  13 सूत्रीय एजेंडा पेश किया है।

विश्व क्रिकेट में मची खलबली, राहुल द्रविड़ होंगे भारतीय टीम के अगले कोच, इंग्लिश दिग्गज ने किया बाकी देशों को सावधान…

0

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के फाइनल मुकाबले के बाद एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) टीम इंडिया के नए कोच बनने वाले हैं। खबर के मुताबिक टी20 विश्व कप (T20 World Cup) के बाद राहुल अपनी जिम्मेदारी संभाल लेंगे। बता दें कि पहले उन्होंने इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए इंकार कर दिया था। लेकिन बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह के साथ हुई एक बैठक के बाद उन्होंने अपना फैसला बदल दिया है और वह अब इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए तैयार हैं।

उत्तराखंड में फिर तेज हुई सियासी हलचल, भाजपा को दूसरा झटका मिलने की संभावना, विधायक काऊ के साथ…

0

उत्तराखंड में एकबार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव करीब आते जा रहे हैं, वैसे ही राजनीतिक दलों में बदलाव भी होते जा रहे हैं। हाल ही के उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे यशपाल आर्य भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। यशपाल आर्य का कांग्रेस में शामिल होना भाजपा के लिए बड़ा झटका साबित हो रहा है। जानकारी के मुताबिक भाजपा को एक और बड़ा झटका मिलने वाला है। खबर है कि यशपाल आर्य के बाद अब राज्य की भाजपा सरकार में एक और मंत्री हरक सिंह रावत की कांग्रेस में वापसी होने वाली है।

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर CWC का बड़ा फैसला, सोनिया गांधी ही संभालेंगी पद…

0

भारत की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस बीते कुछ समय से अपने नए अध्यक्ष के चुनाव को लेकर काफी चर्चा में है। जानकारी के मुताबिक इस साल जून के महीने में नए अध्यक्ष के चुनाव होने थे। लेकिन कोरोना वायरस के संकट के कारण चुनाव को आगे बढ़ा दिया गया। लेकिन अब फिर एक बार नए अध्यक्ष के चुनाव को लेकर सवाल किया जाने लगे हैं। इस बीच कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) ने फैसला किया है कि अध्यक्ष के चुनाव अगली साल ही किया जाएगा। ऐसे में कांग्रेस (Congress) की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ही अगले साल तक अपने पद पर बनी रहेंगी।

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले ही बदले सियासी रंग, भाजपा विरोधी ओपी राजभर ने भी किया…

0

उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, सियासी रंग भी उसी तरह से बदल रहे हैं। चुनाव की तैयारी में सभी दल लग चुके हैं। ऐसे में सियासी बदलाव होना तो लाजमी हैं। अभी तक पूरी तरह से भाजपा का विरोध करने वाले सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) भी अब भाजपा में शामिल होने को तैयार हैं। खबर मिली है कि ओम प्रकाश राजभर ने कुछ शर्तों के साथ भाजपा में शामिल होने का एलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर वो भाजपा में शामिल होते हैं तो उनके साथ साथ पूरा भागीदारी मोर्चा जाएगा।

उत्तर प्रदेश के इस मंदिर में होती है रावण की पूजा, सिर्फ दशहरा के मौके पर ही खुलता है मंदिर…

0

जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं कि आज देश भर में विजयदशमी (Vijayadashmi) मनाई जा रही है और ये भी जानते हैं कि इस मौके पर रावण के प्रतीक रूप को वध कर उसका दहन किया जाता है। लेकिन आज जो हम आपको बताने जा रहे हैं शायद ही अपने कभी सुना हो या आपको मालूम हो। बता दें कि पूरे देश में आज के दिन रावण का दहन किया जाता है। लेकिन उत्तर प्रदेश के कानपुर में आज के दिन रावण को पूजा जाता है। ये जानकर आपको हैरानी हो रही होगी लेकिन ये सच है। उत्तर प्रदेश में कानपुर (Kanpur) के उद्योग नगरी में दशहरा (Dussehra) के दिन रावण की पूजा की जाती है।