Home Blog Page 806

छोटे से गांव से निकलकर इस लड़के ने बनाया खुद का ब्रांड, सिर्फ चाय बेचकर बना करोड़पति…

0

दुनिया भर में मौजूद हर एक युवक अपने फ्यूचर को लेकर परेशान है। अच्छी डिग्री हाथ में होने के बाद भी युवक इधर उधर नोकरी के लिए भटक रहा है। हर कोई चाहता है कि पैसा कमाया जाए और अपने परिवार का सहारा बन सके। लेकिन मौजूदा हालात ऐसे हैं कि हर किसी को नोकरी नहीं मिल पा रही है। जिसके चलते बहुत से युवक मजदूरी भी कर रहे हैं, तो वहीं कुछ युवक खुद का बिजनेस खोले बैठे हैं। आज हम आपको ऐसे ही शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने इन हालात में भी हार न मानकर आज पूरे भारत में अपना नाम कर लिया है। हम बात कर रहे हैं MBA चायवाले की, एक समय था जब इनको कोई नहीं जानता था। लेकिन आज पूरे देश में इनकी 22 से अधिक आउटलेट्स हैं।

सनी देओल ने दी फैंस को खुशखबरी, किया अपनी नई फिल्म का एलान, दशहरा के मौके पर होगा..

0

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में शामिल सनी देओल (Sunny Deol) एक बार फिर फिल्म में नजर आने वाले हैं। आखिरी बारे सनी को फिल्म ‘यमला पगला दीवाना’ में देखा गया था। ये फिल्म साल 2011 में आई थी। जिसके बाद अब तक लोगों को सनी की फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। लेकिन अब ये इंतजार खत्म होने वाला है। सनी देओल को एक बार फिर बड़े परदे पर देखने का इंतजार खत्म होने वाला है। बता दें कि सनी देओल जल्दी ही ‘गदर 2’ में दिखाई देंगे। इस बात की जानकारी खुद सनी देओल ने एक ट्वीट के जरिए दी।

नई ऊंचाई पर पहुंचा शेयर बाजार, पहली बार 61 हजार के पार खुला सेंसेक्स, निफ्टी ने भी तोड़ा अपना रिकॉर्ड…

0

शेयर बाजार में नफा नुकसान लगा रहता है। कभी शेयर के दामों में उछाल आता है तो कभी इसकी कीमत गिर जाती है। लेकिन बीते कुछ दिनों से इसमें भारतीय शेयर बाजार गुलजार दिख रहा है। शेयर्स में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। बता दें कि बीएसई सेंसेक्स आज अपने इतिहास में पहली बार 61 हजार के पार खुला है। सुबह सेंसेक्स 351 अंकों की तेजी के साथ 61,088.82 पर खुला। थोड़ी ही देर में सेंसेक्स 422 अंकों की उछाल के साथ 61,159.48 पर पहुंच गया, जो इसका नया रिकॉर्ड है। जानकारी के मुताबिक इससे पहले सेंसेक्स 452.74 अंकों की तेजी के साथ 60,737.05 पर बंद हुआ था। लेकिन आज बड़ी उछाल के साथ सेंसेक्स ने अपना नया रिकॉर्ड बना दिया।

BSF की ताकत बढ़ाने पर कांग्रेस ने साधा केंद्र पर निशाना, कहा “गुजरात ड्रग्स केस से…”

0

केंद्र सरकार द्वारा पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा से 50 किलोमीटर के दायरे में तलाशी लेने और गिरफ्तारी करने का अधिकार देने पर कांग्रेस ने सवाल उठाया है। केंद्र के इस फैसले के बाद एक बार फिर कांग्रेस और भाजपा आमने सामने आ गई हैं। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला (Randeep Surjewala) ने केंद्र के इस फैसले की आलोचना करते हुए एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने दावा किया कि केंद्र अपने इस फैसले के जरिए लोगों का ध्यान भटकना चाहती है। केंद्र का ये फैसला गुजरात में अडाणी द्वारा संचालित मुंद्रा पोर्ट (Mundra Port Drugs Case) के जरिये हेरोइन की आवाजाही से ध्यान हटाने की कोशिश है।

तस्वीरों के खेल में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने खुद को बताया ‘हसबैंड ऑफ द सेंचुरी’, दीपिका के साथ…

0

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को आज हर कोई जानता है। उन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों को खूब एंटरटेन किया है। रणवीर की कुछ फिल्में तो ऐसी हैं जिसमें उनकी एक्टिंग का कोई तोड़ नहीं। हम सभी ने रणवीर को फिल्मों में तो काम करते देखा है लेकिन अब पहली बार उनको टीवी की दुनिया में भी देखेंगे। बता दें कि टीवी पर बहुत जल्द ही क्विज शो ‘द बिग पिक्चर’ (The Big Picture) शुरू होने वाला है। इस शो से रणवीर सिंह टीवी की दुनिया में एंट्री मार रहे हैं। हाल ही में इस शो को लेकर मुंबई में एक प्रीमियर इवेंट भी हुआ था। इस इवेंट में रणवीर से कई तरह के मजेदार सवाल जवाब किए गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की गति शक्ति योजना की शुरुआत, बोले “अब से तय समय पर होंगे…”

0

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी बुधवार के दिन एक बड़ी योजना की शुरुआत करदी है। एक कार्यकर्म के दौरान पीएम मोदी ने ‘प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान’ (Gati Shakti Master Plan) की शुरुआत की है। बता दें कि उन्होंने इस प्लान का एलान स्वतंत्रता दिवस 2021 के मौके पर लाल किले में किया था। जिसके बाद आज इसका अंजाम दे दिया गया। जानकारी के मुताबिक 100 लाख करोड़ रुपये की इस योजना के तहत रेल और सड़क समेत 16 मंत्रालयों को जोड़ा गया है। कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि सरकारी विभागों में तालमेल की कमी है, जिसे दूर करने की दिशा में काम होगा।

बच्चों की वैक्सीन को लेकर बड़ी खबर, अगले महीने ही शुरू हो सकता टीकाकरण, भारत बायोटेक की…

0

कोरोना की दूसरी लहर ने देश में काफी तबाही मचाई, जिसको देखते हुए सरकार ने तीसरी लहर के लिए पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी हैं। बता दें कि कोरोना से लड़ाई के लिए केवल एक ही हतियार है और वो है वैक्सीन। सरकार देशवासियों को इस संकट से बचाने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। लेकिन परेशानी की बात ये है कि अभी तक 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को ही वैक्सीन दी जा रही है। लेकिन एक्सपर्ट का मानना है कि कोरोना की तीसरी लहर बच्चों को प्रभावित करेगी। जिसके चलते सबकी चिंताएं बढ़ गई थी। लेकिन भारत बायोटेक (Bharat Biotech) ने बच्चों की वैक्सीन बनाकर सबको राहत दी है।

लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों की अंतिम अरदास का आयोजन, किसानों समेत प्रियंका गांधी भी…

0

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के बाद आज किसानों ने हादसे में मारे गए किसानों की अंतिम अरदास का आयोजन किया है। इस आयोजन में किसानों ने आसपास के जिलों के लोगों को शामिल होने के लिए बुलाया है। जानकारी के मुताबिक ये आयोजन लखीमपुर खीरी के तिकोनिया गांव में रखा गया है। प्रोग्राम के एक दिन पहले ही भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) वहां पहुंच गए हैं। खबर मिली है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) भी इस कार्यकर्म में शामिल होंगी। हालांकि किसानों का कहना है कि किसी भी नेता को संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं के साथ मंच साझा नहीं करने दिया जाएगा।

13 भाषाओं में जारी हुआ ‘मिले सुर मेरा तुम्हारा’ का नया वर्जन, भारतीय रेलवे ने किया वीडियो शेयर..

0

भारत की आजादी के 75 वें वर्ष का जश्न मनाने के लिए रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने प्रतिष्ठित गीत ‘मिले सुर मेरा तुम्हारा’ (Mile Sur Mera Tumhara) को फिर से बनाया है। जिसका वीडियो ट्विटर पर शेयर किया गया है। इस गीत के नए वर्जन को देशवासी खूब पसंद कर रहे हैं। ट्विटर पर शेयर किए गए वीडियो को अब तक 41 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। बता दें कि यह “आजादी का अमृत महोत्सव” पहल का एक हिस्सा है। जानकारी के मुताबिक इसका उद्घाटन खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मार्च को किया था। इस गाने को विशेष रूप से रेलवे कर्मचारियों ने गाया है।

कोरोना की तीसरी लहर को लेकर तैयारियां तेज, SEC से मिली भारत बायोटेक की…

0

देश में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या पहले से काफी कम हो गई है। लेकिन फिर भी देश में इसका संकट छाया हुआ है। दूसरी लहर से भले ही देश वासियों को निजात मिल गई हो। लेकिन अभी तीसरी लहर का खतरा सिर पर मंडरा रहा है। एक्सपर्ट का मानना है कि कोरोना की तीसरी लहर अक्टूबर के अंत में आएगी और ये सबसे ज्यादा बच्चों को अपना शिकार बनाएगी। जिसको देखते हुए लोगों की चिंता बढ़ गई है। काफी सारी कंपनियां बच्चों को कोरोना से बचाने के लिए वैक्सीन बनाने में लगी हुई हैं। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। पता चला है कि वैक्सीनेशन से जुड़ी सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी (SEC) ने 2 से 18 साल के बच्चों के लिए कोवैक्सीन (Covaxin Children) की सिफारिश की है।