Home Blog Page 807

देश में चल रही कोयले की किल्लत पर बोले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, “देश की स्थिति नाजुक है…”

0

देश के कई बड़े राज्यों में कोयले की किल्लत के मामले सामने आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि कोयले की कमी के कारण अब देश के कई राज्यों में बिजली संकट पैदा हो सकता है। इन राज्यों में सबसे ऊपर नाम देश की राजधानी दिल्ली का है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली में केवल 3 से 4 दिन स्टॉक रह गया है। लेकिन केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह का कहना है कि ये सिर्फ एक अफवाह है। लोगों को डराने के लिए ऐसा बोला जा रहा है। लेकिन अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस संकट को लेकर एक बयान जारी किया है। इस बयान में उन्होंने कहा है कि हम जल्दी ही इस संकट का हल निकाल लेंगे।

एक्टिंग के दौरान ही चली गई कलाकार की जान, स्टेज पर सीन बदलते समय हुआ…

0

फिल्मी दुनिया में कलाकारों को काम करता हुआ जब कोई देखता है तो सोचता है कि कितना आसान काम है। लेकिन असल में देखा जाए तो ये भी एक जोखिम भरा काम है। शूटिंग के दौरान कलाकारों के साथ कई तरह के हादसे पेश आते हैं। इन हादसों में उन्हें काफी चोट भी लगती है। हाल ही में एक ऐसा ही मामला रूस की राजधानी मॉस्को (Moscow) में पेश आया है। लेकिन ये हादसा ऐसा था कि इसमें कलाकार की जान ही चली गई। बता दें कि एक स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान एक मशहूर कलाकार की मौत हो गई। हैरानी की बात तो ये है कि परफॉर्मेंस देख रही ऑडियंस को लगा की यह भी शो का ही हिस्सा है।

त्योहारों के मौके पर गिरे सोने के दाम, चांदी की बढ़ी कीमत, जानिए क्या हैं रेट…

0

जैसा कि सभी को पता है देश में इस समय त्योहारों का सीजन चल रहा है। पहले दशहरा और फिर दिवाली दोनों ही त्योहार करीब हैं। दोनों त्योहार ऐसे हैं जिसमें लोग दिल खोल के खरीदारी करते हैं। जिसको देखते हुए काफी सारी कंपनियां अच्छे अच्छे ऑफर्स निकलती हैं। लेकिन इस दौरान सोने और चांदी के दाम अक्सर बढ़ जाते हैं। लेकिन इस बार कुछ अलग ही हुआ है। बता दें कि इस बार चांदी के दामों में तो बढ़ोतरी हुई है लेकिन सोने के दामों में गिरावट आई है। सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने के दाम में मामूली सी गिरावट आई है। जानकारी के मुताबिक ये गिरावट सोमवार को देखी गई है।

देवस्थानम बोर्ड के लिए सरकार द्वारा गठित उच्च समिति उत्तराखंड चार धाम से जुड़े सभी के हित अधिक सुरक्षित करने हेतु प्रतिबद्ध: मनोहर कांत ध्यानी

0

ऋषिकेश: देवस्थानम बोर्ड पर गठित उच्च समिति समिति ( हाई पावर कमेटी) चार धाम से संबंधित सभी के हक हकूक एवं हित सुरक्षित रखेगी। सबका पक्ष सुनने के बाद लोकहित में रिपोर्ट सरकार के समक्ष रखी जायेगी। शुक्रवार को चंद्रभागा पुल ऋषिकेश के निकट देवस्थानम बोर्ड उच्च समिति के कार्यालय शुभारंभ के उपरांत हाई पावर कमेटी के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री पूर्व अध्यक्ष बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति और पूर्व राज्य सभा सांसद मनोहर कांत ध्यानी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उच्चस्तरीय कमेटी का कार्य सभी के विचारों को सुनने के बाद समस्याओं का समाधान करना है।

उन्होंने कहा कि देवस्थानम बोर्ड समस्याओं के समाधान के साथ चारों धामों की धार्मिकता आस्था विश्वास को बनाए रखने के अतिरिक्त इन धामों में आने वाले यात्रियों को सुविधाएं उपलब्ध करवाएं जाने के साथ सेवा करने के लिए गठित किया है। जिस पर सभी को विश्वास करना चाहिए।
पांच दशक पहले में बद्रीनाथ के लिए मास्टर प्लान लागू नहीं हो पाया अब मास्टर प्लान की पहल विकास की पहल है।

सरकार द्वारा बद्रीनाथ जाने वाले यात्रियों की आस्था को बनाए रखने के साथ विकास किया जाना है । उन्होंने कहा कि कुछ लोग वहां रहकर रोजी-रोटी कमा रहे हैं उन लोगों का कार्य मात्र यात्रा पर आने वाले यात्रियों की सेवा करना है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, उच्च स्तरीय समिति अध्यक्ष के निजी सचिव वीरेंद्र उनियाल, पीआरओ नरेंद्र शर्मा, देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ सहित गणमान्य लोग मौजूद थे।

राजस्थान उपचुनाव को लेकर बड़ी खबर, निर्वाचन आयोग ने दिया उम्मीदवारों को बड़ा झटका, अब चुनाव प्रचार…

0

पश्चिम बंगाल के बाद अब राजस्थान में भी उपचुनाव की अनुमति दी जा चुकी है। जानकारी के मुताबिक 30 अक्टूबर को राजस्थान में वल्लभनगर और धरियावाड़ इन दोनों विधानसभाओं में वोटिंग की जाएगी और 2 नवंबर को इसका रिजल्ट घोषित किया जाएगा। चुनाव से पहले ही भारत निर्वाचन आयोग ने प्रत्याशियों को बड़ा झटका दे दिया है। बता दें कि कोरोना वायरस के संकट को देखते हुए आयोग ने चुनाव के प्रचार पर समय की पाबंदी लगा दी है। आयोग के मुताबिक अब सुबह 10 से शाम 7 बजे तक ही प्रत्याशी चुनाव प्रचार कर सकते हैं। गौरतलब हैं कि पहले चुनाव प्रचार के लिए समय की कोई पाबंदी नहीं थी।

भारतीय रेलवे की एक अनोखी शुरुआत, एसी कोच की मदद से किया चाकलेट और नूडल्स का…

0

भारतीय रेल के एसी कोच में अभी तक अपने यात्रियों को सफर करता हुआ देखा होगा। लेकिन अब भारतीय रेलवे ने कुछ खास बदलाव किया है। बता दें कि इस बदलाव के चलते अब भारतीय रेलवे ने एसी कोच का इस्तेमाल चॉकलेट और नूडल्‍स को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए किया है। ये बात सुनकर आप हैरान हो रहे होंगे और सोच रहे होंगे की ऐसा कैसे हो सकता है.? लेकिन आपको बता दें कि ये खबर पूरी तरह से सही है। दक्षिण पश्चिम रेलवे की हुबली डिवीजन ने चाकलेट और खाने-पीने के दूसरे सामान को गोवा के वास्‍को डी गामा से दिल्‍ली पहुंचाने के लिए एसी कोच का इस्तेमाल किया है।

कोयले की किल्लत पर ऊर्जा मंत्री आरके सिंह का बयान, बोले “जबरदस्ती लोगों में दहशत…”

0

देश में बीते कुछ दिनों से कोयले की कमी को लेकर परेशानी का माहोल बना हुआ है। कई राज्य ऐसे हैं जहां कोयले की कमी के चलते बिजली संकट (Electricity Problem) गहरा गया है। बता दें कि इस बीच कोयले की पूर्ति न होने से कई राज्य परेशान हैं। जिसको लेकर आज केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह (Minister RK Singh) ने अपने आवास पर एक बैठक रखी थी। इस बैठक में कोयले के संकट से निपटने के लिए चर्चा की गई। इस बैठक के बाद केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने बिजली कंपनियों और राज्य सरकारों पर नाराज़गी जताई। उन्होंने कहा कि बिजली कंपनियां और राज्य सरकारें जबरदस्ती लोगों में दहशत फैला रही है। दिल्ली में बिजली का कोई संकट नहीं है। हमारे पास कोयले का भरपूर स्टॉक है।

एक बार फिर टाटा के कुनबे में पहुंचा एयर इंडिया, जानें डील से जुड़ी कुछ जरूरी बातें..

0

काफी लंबे समय के बाद एक बार फिर एयर इंडिया (Air India) की कमान टाटा (Tata) के हाथों में आ गई है। जिसको लेकर टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा (Ratan Tata) ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से एक पुरानी तस्वीर साझा की और लिखा कि “वेलकम बैक।” बता दें कि उन्होंने एक पुरानी तस्वीर भी शेयर की है। जिसमें कंपनी के पूर्व चेयरमैन जेआरडी टाटा नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक रतन टाटा ने एयर इंडिया के लिए 18000 करोड़ रुपये की बोली स्वीकार की है। जिसके बाद वह फिर एक बार एयर इंडिया के मालिक बन गए हैं। इस बारे में तो आपको पता ही होगा। लेकिन अभी हम आपको बताने वाले है एयर इंडिया से जुड़ी कुछ जरूरी बातें।

गर्लफ्रेंड के चक्कर में लॉ के छात्र ने मारी मेडिकल छात्र को गोली, गुरुग्राम की प्राइवेट यूनिवर्सिटी में…

0

देश में क्राइम बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन कोई न कोई मामला सामने आ रहा है। हाल ही में एक और मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी के छात्र ने मेडिकल के फाइनल ईयर के एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि गोली मारने वाला युवक लॉ (LAW) का छात्र है। बता दें कि ये मामला देश की राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में पेश आया है। गोली मारने वाले छात्र का नाम लक्की है। वह लॉ का छात्र है। वहीं जिसके गोली लगी है वह गुरुग्राम के फर्रुखनगर स्थित एसजीटी यूनिवर्सिटी में मेडिकल के फाइनल ईयर का छात्र है।

लखीमपुर खीरी हिंसा के बाद अब पुलिस के सामने पेश हुआ आशीष मिश्रा, यूपी पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा…

0

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के बाद अब मामला बिगड़ता जा रहा है। किसानों की एफआईआर के बाद भी अभी तक केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा (Ashish Mishra) को गिरफ्तार नहीं किया गया है और न ही अभी तक उससे किसी तरह की कोई पूछताछ की गई है। जानकारी के मुताबिक इस मामले में आशीष मिश्रा समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया था। जिसमे से 2 लोगों की मौत हिंसा के दौरान ही हो गई और 2 लोगों को यूपी पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि इस दौरान पुलिस ने पूछताछ के लिए आशीष मिश्रा को भी नोटिस जारी किया था। लेकिन आशीष मिश्रा यूपी पुलिस क्राइम ब्रांच के समक्ष पेश नहीं हुए।