Home Blog Page 808

कोरोना मरीजों के बिल प्रतिपूर्ति पर सुप्रीम कोर्ट में दायर जनहित याचिका..

0

पिछले दिनों पूरे भारत मे कोरोना महामारी ने अपने पैर पसार रखे थे जिससे कोई भी अछूता नहीं रहा है। भले ही कोरोना का कहर अब कम हो गया हो किन्तु पूरे देश में इसने अपने चरम पर दोनों-लहरों में त्राहिमाम मचाया और लाखों लोगों जा जीवन बर्बाद कर दिया। अब तक भारत मे 3.38 करोड़ लोगों को कोरोनो हुआ जोकि पूरे विश्व मे चिंताजनक पहले स्थान पर है। कोरोना से लोगो को जान-माल हानि के साथ-साथ आर्थिक मार भी झेलनी पड़ी है।भारत के मध्यम- वर्ग और निचले वर्ग के 90 % प्रतिशत आबादी के कई लोगों की नौकरियां-व्यापार पर खतरा मंडराया, तब भी उन्होंने अपने परिवार वालो को बचाने के लिये प्राइवेट हस्पतालों में अपना सबकुछ दांव पर लगा दिया । कोरोनकाल में केंद्र सरकार द्वारा जून 2020 में “प्राइवेट हस्पतालों के कोरोना मरीजों हेतु चार्ज सुनिश्चित किया गया था” किन्तु फिर भी कई राज्यो के मरीजों से लाखों रुपये के बिल वसूले गये, अतः इन सबके दृष्टिगत देश में कोरोना मरीजों को प्राइवेट हस्पतालों द्वारा” अत्यधिक ख़र्च की प्रतिपूर्ति – आमजन को प्राइवेट हस्पतालों से पैसे वापसी” के लिये देहरादून, उत्तराखंड निवासी सामाजिक कार्यकर्ता अभिनव थापर ने सुप्रीम कोर्ट, नई दिल्ली में जनहित याचिका लगाई।

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में यूपी सरकार से असंतुष्ट SC, अब 20 अक्टूबर को होगी…

0

रविवार 3 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हुई थी। जिसको लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई। इस सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार पर गुस्सा जाहिर किया। कोर्ट ने कहा कि हम यूपी सरकार की जांच से संतुष्‍ट नहीं हैं। कोर्ट में सुनवाई के दौरान जस्टिस ने कहा कि जो भी इस मामले में आरोपी है उसको सजा होनी चाहिए। जिसके बाद उन्होंने मामले की सुनवाई को 20 अक्टूबर तक टाल दिया। बता दें कि रविवार को हजारों की संख्या में किसान यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा और राज्य के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का विरोध करने के लिए जमा हुए थे।

नोटिस मिलने के बाद भी पुलिस के सामने पेश नहीं हुए मंत्री पुत्र, किसानों की हत्या पर…

0

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों की जान लेने वाले आशीष मिश्रा (Ashish Mishra) के खिलाफ अभी तक कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है और न ही अभी तक उनको गिरफ्तार किया गया है। बता दें वह केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी (Union minister Ajay Mishra) के बेटे हैं। किसानों का मानना है कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के बेटे होने की वजह से आशीष मिश्रा को बचाया जा रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि उन्होंने कल आशीष को नोटिस जारी किया था और आज सुबह 10 बजे पेश होने को कहा था। लेकिन वह पेश नहीं हुए।

RBI ने बदले ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के नियम, अब एक बार में इतनी राशि कर सकते हैं ट्रांसफर…

0

देश में कोरोना वायरस के आने के बाद काफी कुछ बदल गया है। पहले कोरोना के संकट को देखते हुए भारत सरकार ने देश में लॉकडाउन का एलान किया। जिसके बाद सारे काम ठप पड़ गए। लेकिन फिर धीरे धीरे लॉकडाउन को हटा कर मोदी सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की कोशिश की। जिसके लिए उन्होंने ज्यादा से ज्यादा काम डिजिटल तरह करवाने का फैसला किया। देश की सरकार ने लोगों को अपना काम घर बैठे ही करने की सलाह दी। इस बीच भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने भी लोगों से डिजिटल लेन-देन करने की अपील की। ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की बढ़ती संख्या को देख अब भारतीय रिजर्व बैंक ने एक और बड़ा फैसला लिया है।

राजद में नहीं हैं तेज प्रताप यादव, पार्टी नेता ने दिया बड़ा बयान..

0

पटना. बिहार की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी राजद में इन दिनों कुछ गड़बड़ चल रहा है.ख़बर है कि तेज प्रताप यादव पार्टी से नाराज़ चल रहे हैं. तेजस्वी यादव और तेज प्रताप में विवाद होने की ख़बरें मीडिया में पिछले दिनों रही हैं. इस बीच ऐसी भी ख़बरें आ रही हैं कि तेज प्रताप यादव को राजद से निकाल दिया गया है.

लखीमपुर खीरी: मंत्री अजय मिश्रा ने माना गाड़ी उनकी, घटना के समय वह या उनका बेटा नहीं था..

0

नई दिल्‍ली: केन्द्रीय मंत्री अजय मिश्रा ने माना है कि लखीमपुर खीरी में जिस कार ने किसानों को कुचला वो उन्हीं की है लेकिन कह रहे हैं कि वे या उनका बेटा घटना के वक़्त मौजूद नहीं हे. आशीष मिश्रा लेकिन यहीं नहीं रुके. बजाय कोई समझदारी की बात करने के मिश्रा ने कहा कि ये लोग किसान के बीच छुपे हुए चरमपंथी हैं.

लखीमपुर खीरी घटना का वीडियो वायरल, पैदल चल रहे किसानों पर…

0

लखनऊ: लखीमपुर खीरी में किसानों के ऊपर गाड़ी चढ़ाकर हत्या करने का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है. अब इस घटना का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसके बाद किसानों में ग़ुस्सा बढ़ गया है. अभी तक आरोपी आशीष मिश्रा टेनी को गिरफ़्तार नहीं किया गया है और इस वजह से किसान बेहद नाराज़ हैं.

शाहरुख़ के बेटे को NCB ने किया गिरफ़्तार

0

मुम्बई: शाहरुख़ ख़ान के बेटे आर्यन ख़ान को NCB ने गिर’फ्तार कर लिया. रेव पार्टी के चलते जिन आठ लोगों को NCB ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था, उनमें से तीन को गि’रफ़्तार कर लिया गया है. आर्यन ख़ान के अलावा मुनमुन धामेचा और अरबाज़ मर्चेंट को भी गिर’फ्तार किया गया है. NCB के दफ़्तर में हुई पूछताछ के बाद इन सभी को मेडिकल एग्जामिनेशन के लिए ले जाया गया है.

सुरजेवाला के बयान पर अमरिंदर सिंह का तीख़ा पलटवार,”ये झूठ का ठीक से..”

0

नई दिल्ली: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने वरिष्ट कांग्रेसी नेता और पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के बयान पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सुरजेवाला के बयान पर तीख़ी प्रतिक्रिया दी. पूर्व मुख्यमंत्री की टिप्पणी सुरजेवाला द्वारा दावा किए जाने के बाद आई है कि पंजाब कांग्रेस के 79 विधायकों में से 78 ने पार्टी नेतृत्व को पत्र लिखकर अमरिंदर सिंह को हटाने की मांग की थी.

सपा से गठबंधन करना चाहते हैं शिवपाल यादव, इस तारीख़ तक करेंगे इंतज़ार..

0

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहे हैं. ऐसे में राजनीतिक दलों में गठबंधन करने की कोशिशें जारी हैं. इसी बीच ख़बर है कि सपा कुछ छोटे दलों से गठबंधन करने की कोशिश में है. ख़बर है कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव भी सपा से गठबंधन करना चाहते हैं.