नई दिल्ली: पंजाब कांग्रेस के बड़े नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह अपनी पार्टी से नाराज़ चल रहे हैं. इस बीच ऐसी अटकले हैं कि वह भाजपा में जा सकते हैं. उन्होंने कल गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह से मुलाक़ात की है. कैप्टन ने आज कहा कि वह भाजपा में नहीं जाएँगे.
अब इस वजह से नाराज़ हुए हैं सिद्धू, CM ने उठाया बड़ा क़दम..
चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस में चल रहे उथल पुथल को शांत करने के लिए पहले कांग्रेस ने नवजोत सिंह सिद्धू को राज्य कांग्रेस अध्यक्ष बनाया लेकिन इस बात से अमरिंदर सिंह नाराज़ हो गए. कुछ और बातें हुईं और नाराज़गी बढ़ी और उन्होंने CM पद से इस्तीफ़ा दे दिया. चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री पद की ज़िम्मेदारी दी गई और लगा कि सब कुछ ठीक दिशा में जा रहा है.
क्या कोई रोक सकता है ध्वनि प्रदूषण को?- किशन शर्मा
अनेक प्रकार के प्रदूषण हैं जो मनुष्यों सहित पशु-पक्षियों को भी प्रभावित करते रहते हैं । बातें तो बहुत सारी की जाती रहती हैं कि प्रदूषण को समाप्त करना है या कम तो अवश्य ही करना है; परंतु वास्तव में किया कुछ भी नहीं जाता है । सबसे अधिक परेशान करने वाले हैं दूषित हवा और गैसों का प्रदूषण और ध्वनि प्रदूषण । कानून तो बहुत से हैं इन के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिये; लेकिन सम्बन्धित अधिकारी-कर्मचारी कार्रवाई करना ही नहीं चाहते । मैं स्वयं ध्वनि प्रदूषण से परेशान होता रहा हूं । वैसे तो डी0जे0 के उपयोग की अनुमति नहीं है । सर्वोच्च न्यायालय ने इस बारे में निर्देश भी दिये हुए हैं । परंतु कौन परवाह करता है ? किसी की शादी हो या किसी का जन्मदिन हो या कोई भी त्यौहार हो, रात में बारह बजे के आसपास ज़ोरदार आवाज़ करने वाले 50 से 100 पटाखे फ़ोडे ही जाते हैं । अनगिनत बूढे, बीमार लोगों की नींद खराब हो जाती है ।
पशु-पक्षी भी परेशान होते रहते हैं । परंतु पटाखे फ़ोडने वालों को कोई भी रोक नहीं पाता । पुलिस स्टेशन को फ़ोन करने पर आम तौर पर उत्तर मिलता है – “ एग्ज़ेक्ट लोकेशन बताइये तो हम आदमी भेजते हैं “ । अब पटाखे फ़ोडने की “ एग्ज़ेक्ट लोकेशन “ कौन बता सकता है । बात खत्म हो जाती है । साउंड सिस्टम के लिये अनुमति लेनी आवश्यक होती है, लेकिन अधिकतर लोग कोई अनुमति नहीं लेते और अगर किसी ने अनुमति ले भी ली, तो वह समय सीमा का कोई ध्यान नहीं रखते । रात दस बजे आवाज़ बंद हो जानी चाहिये, लेकिन लोग रात में 12 बजे या 1 बजे तक निर्भीक होकर ज़ोर ज़ोर से फ़ूहड और अश्लील गाने बजाते रहते हैं । ड्रम बजाने वाले या बैंड वाले भी निर्भीक होकर अपने अपने वाद्य बजाते रहते हैं ।
मेरे इलाके की ही बात करूं तो प्रशांत नगर में एक ही डी0जे0 वाला है, जो निर्भीक होकर सभी जगहों पर देर रात तक ज़ोरदार आवाज़ में वही वही गीत बजाता रहता है । “पल्लू के नीचे छुपा के रखा है”, “शीला की जवानी”, “लैला मैं लैला”, “चोली के पीछे क्या है” जैसे गीत हर बार बजते रहते हैं; जिससे यह समझ में आ जाता है कि एक ही डी0जे0 ऑपरेटर है । मैं हर बार रात 10 बजे के बाद धन्तोली पुलिस स्टेशन पर फ़ोन करता रहा हूं । अक्सर जवाब मिलता है कि “आदमी भेज रहे हैं” । फ़िर से फ़ोन करने पर कहा जाता रहा है कि “आदमी भेज दिया है” । कभी कभी पुलिस कर्मी आते भी हैं और आवाज़ बंद भी करवा जाते हैं, लेकिन पुलिस कर्मियों के जाते ही कुछ ही देर में फ़िर से आवाज़ शुरू कर दी जाती है । साउंड सिस्टम वाले का सामान ज़ब्त करने का अधिकार शायद पुलिस को नहीं है ।
कितनी बार पुलिस से शिकायत की जाये और पुलिस कर्मी भी कितनी बार एक ही शिकायत पर एक ही जगह पर जाते रहें; यह विचारणीय अवश्य है । बार बार पुलिसकर्मियों के आने, आवाज़ बंद करवाने के बाद भी कुछ बेशर्म लोग बार बार लाउड स्पीकर पर ज़ोरदार आवाज़ में संगीत बजाते रहते हैं और नृत्य करते हुए शोर मचाते रहते हैं । गाने बजाने की आवाज़ कितनी रखी जाये, इस बारे में शायद कोई निर्देश नहीं हैं । ध्वनि की भी अधिकतम सीमा तो जगह जगह लिखी रहती है, परंतु कानों को फ़ाड देने वाली आवाज़ आती ही रहती है । कुछ लोग धार्मिक आयोजन के नाम पर आधी रात में ड्रम बजाते हुए गली-मोहल्ले में घूमते रहते हैं ।
दूसरे लोगों की नींद खराब करने का अधिकार उनको किसने दिया होता है, यह वे ही जानें । लाउड स्पीकर पर नमाज़ की अज़ां सुबह सुबह सबको नींद से जगा देती है । अधिकांश धार्मिक स्थलों से मंत्रोच्चार, गाने, कीर्तन आदि की आवाज़ें आती ही रहती हैं । गणेश उत्सव और दुर्गा पूजा उत्सव में भी दस-ग्यारह-बारह दिन तक लाउड स्पीकर पर शोर किया ही जाता है । अनेक प्रकार की शोभा यात्राएं भी शोर मचाती हुई निकाली जाती हैं ।
मेरे इलाके में तो हर थोडे दिन में मुझे पुलिस स्टेशन को फ़ोन करना ही पडता है । किसी का जन्मदिन, किसी का विवाह, किसी के विवाह की वर्षगांठ, किसी की पुण्यतिथि पर अखंडपाठ चलता ही रहता है, और पुलिस कर्मी अक्सर कोई कठोर कार्र्वाई नहीं कर पाते हैं; कभी राजनीतिक दबाव में और कभी आर्थिक दबाव में । मैं यह सोचने पर विवश होने लगा हूं कि जिस तरह यातायात नियमों को तोडना देश भर में कोई भी रोक नहीं पा रहा है, उसी प्रकार क्या कोई भी कभी रोक सकता है ध्वनि प्रदूषण को ?
किशन शर्मा,
901, केदार, यशोधाम एन्क्लेव, प्रशांत नगर, नागपुर-440015; मोबाइल-8805001042
पंजाब कांग्रेस में बवाल जारी, सिद्धू ने छोड़ा राज्य अध्यक्ष का पद
नई दिल्ली: नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा देने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कप्तान अमरिंदर सिंह की प्रतिक्रिया सामने आयी है. उन्होंने कहा,”मैंने पहले ही कहा था कि वह इस सीमाई राज्य के लिए सही व्यक्ति नहीं हैं…”
आपको बता दें कि अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू में लम्बे समय से खटपट चल रही है. इसी विवाद की वजह से अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा दिया था. सिद्धू ने आज कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर अपना इस्तीफ़ा दिया. हालाँकि उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस में बने रहेंगे.
उनके इस फ़ैसले पर आम आदमी पार्टी ने भी प्रतिक्रिया दी है. आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा, ‘इससे यह पता चलता है कि सिद्धू दलित विरोधी हैं, एक गरीब मां के बेटे का मुख्यमंत्री बनना बर्दाश्त नहीं कर सके.’
ममता बनर्जी ने कांग्रेस को दिया एक और झटका, पूर्व CM ने छोड़ी पार्टी..
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों ने एक पक्ष में ये बात पहुँचा दी है कि भाजपा का उसी के अंदाज़ में कोई मुक़ाबला कर सकता है तो वह ममता बनर्जी हैं. ममता बनर्जी ने जिस तरह से भाजपा को पश्चिम बंगाल में बुरी तरह हराया, बहुत से विपक्षी नेता अब ममता में उम्मीद देख रहे हैं.
पश्चिम बंगाल की राजनीति का असर गोवा तक देखने को मिल रहा है. ख़बर है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री लुइजिन्हो फ्लेरियो (Luizinho Faleiro) ने 40 साल बाद सोमवार को कांग्रेस छोड़ दी है. वह जल्द ही ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ज्वाइन कर सकते हैं. इससे पहले, आज उन्होंने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तारीफ की और उन्हें “स्ट्रीटफाइटर” बताया, जो बीजेपी को कड़ी टक्कर दे सकती हैं.
PM नरेंद्र मोदी ने अमेरिका की टॉप कंपनियों के CEOs से की मुलाक़ात
वॉशिंगटन डीसी: प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी अमरीका की यात्रा पर गए हैं और आज वह अमरीका की राजधानी पहुँच गए हैं. उन्होंने यहाँ अमेरिकी CEOs के साथ मुलाकात की. उन्होंने टॉप 5 कंपनियों के CEO से मुलाक़ात की जिसमें 5 CEO में दो भारतीय अमेरिकी हैं.
IPL 2021 के बीच में ही जा सकती है RCB के विराट कोहली की कप्तानी
UAE. ऐसी ख़बर आ रही है कि आईपीएल 2021 के बीच में RCB के कप्तान विराट कोहली की कप्तानी जा सकती है. ऐसी ख़बर है कि उन्हें सीज़न के बीच में ही कप्तानी खोनी पड़ सकती है. एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने ये दावा किया है. सोमवार को अबू धाबी में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आरसीबी (KKR vs RCB) के कप्तान विराट कोहली की परफॉरमेंस के बाद ही ऐसी चर्चाएँ शुरू हुई हैं.
मांझी के बयान से गरमाई बिहार की सियासत, भाजपा ने पूछा सवाल-‘उनका नाम..’
पटना: बिहार की सियासत में आए दिन कुछ न कुछ होता रहता है. कुछ इसी तरह की बात एक बार फिर देखने को मिल रही है. ख़बर है कि बिहार NDA में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. ख़बर है कि जीतन राम मांझी ने एक ऐसा बयान दिया है जिसके बाद राज्य की सियासत गर्म हो गई है. मांझी के श्री राम और रामायण के अस्तितिव पर सवाल खड़ा करने के बाद बिहार भाजपा के विधायक हरी भूषन थाकुल बचौल ने बयान दिया है.
पंजाब में कांग्रेस ने चुना नया CM, सुबह तक लग रहा था..
नई दिल्ली: पंजाब में कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी को राज्य का मुख्यमंत्री बनाने का फ़ैसला किया है. मुख्यमंत्री पद के लिए चन्नी के नाम पर मोहर लग जाने के बाद वे कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हरीश रावत के साथ राज्यपाल से मिलने के लिए राजभवन रवाना हो गए हैं. कांग्रेस ने रविवार की शाम को कहा कि दलित चेहरा और निवर्तमान तकनीकी शिक्षा मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के नए मुख्यमंत्री होंगे.
पंजाब कांग्रेस में घमासान के बीच अमरिंदर सिंह ने दिया CM पद से इस्तीफ़ा
चंडीगढ़: पंजाब से ताज़ा ख़बर आ रही है कि राज्य के मुख्यमंत्री ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है. अमरिंदर सिंह ने राज्यपाल से मुलाक़ात कर अपना इस्तीफ़ा सौंपा है. वह जल्द ही मीडिया से बात करेंगे. ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने ये इस्तीफ़ा कांग्रेस में चल रही अंदरूनी कलह के बाद दिया है. उनके और पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के बीच लगातार राजनीतिक विवाद की स्थिति थी.

















