Home Blog Page 810

पश्चिम बंगाल भाजपा को एक और बड़ा झटका, बाबुल सुप्रियो TMC में शामिल

0

कोलकाता. पश्चिम बंगाल में भाजपा नेताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला अभी भी जारी है. तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा में सेंध लगाना अभी भी जारी रखा हुआ है. अब ख़बर है कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री और आसनसोल से सांसद बाबुल सुप्रियों ने भाजपा का दामन छोड़कर तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया है.

नवम्बर में होगा एकल श्रीहरि का स्नेह सम्मेलन, मुख्य अतिथि के रूप में माननीय राज्यपाल आमंत्रित

0

देश की ख्यात समाजसेवी संस्था एकल श्रीहरि ने दीपावली के शुभ अवसर पर आगामी 13 नवंबर को मुंबई में एक स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया है जिसमें संस्था के 25 वर्षीय सेवा यात्रा पूरे होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती समारोह के आयोजन और भावी कार्य योजना की रूपरेखा तय की जाएगी। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहने के लिए महाराष्ट्र के राज्यपाल माननीय भगत सिंह कोश्यारी को संस्था के पदाधिकारियों ने निमंत्रण पत्र दिया।

उद्धव ठाकरे के बयान से फिर शुरू हुआ अफ़वाहों का दौर, ‘..हम फिर से एक साथ आ सकते हैं’

0

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एक ऐसा बयान दिया है जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं के बाज़ार गर्म हो गए. उद्धव ठाकरे ने एक प्रोग्राम में केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा (BJP) नेता रावसाहेब दानवे का नाम लेकर की. उन्होंने उनको “मेरे पूर्व मित्र – और यदि हम फिर से एक साथ आते हैं, तो भविष्य के मित्र” के रूप में संदर्भित किया.

उत्तराखंड चारधाम यात्रा से उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा रोक हटाते ही देवस्थानम बोर्ड चारधाम यात्रा तैयारियों में जुटा

0

देहरादून/नैनीताल/ श्री बदरीनाथ धाम 16 सितंबर। उच्च न्यायालय नैनीताल ने चारधाम यात्रा को लेकर हुई सुनवाई कर बड़ा फैसला लेते हुए लंबे समय से चार धाम यात्रा पर लगी रोक को कुछ प्रतिबंधों के साथ हटा दिया है। इस तरह उत्तराखंड के चार धामों श्री बदरीनाथ, श्री केदारनाथ, श्री गंगोत्री एवं श्री यमुनोत्री धाम में शीघ्र श्रद्धालु दर्शन हेतु आ सकेंगे।

केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने UP चुनाव को लेकर किया बड़ा एलान,’सरकार बनी तो बिजली फ्री’

0
Arvind kejriwal

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने में अब 8 महीने से भी कम हैं. ऐसे में प्रदेश में हर पार्टी बड़े बड़े दावे कर रही हैं. यूँ तो चुनाव भाजपा और सपा के बीच टक्कर होने की संभावना है लेकिन कांग्रेस और बसपा को इस मुक़ाबले से बाहर नहीं माना जा सकता. हालाँकि इन चार पार्टियों के अलावा भी कई पार्टियाँ हैं जो कई बड़े बड़े दावे कर रही हैं.

राकेश टिकैत ने ओवैसी को कहा “भाजपा का चाचाजान”, ‘सभाएँ कर रहे हैं लेकिन अगर वह..

0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर लगभग सभी दल तैयारियों में जुट गए हैं. ऐसा लग रहा है कि इस बार विधानसभा चुनाव में सपा और भाजपा के बीच सीधी टक्कर होगी लेकिन बसपा और कांग्रेस जैसी पार्टियां भी संघर्ष कर रही हैं. इन बड़ी पार्टियों के अलावा कुछ छोटे दल भी हैं जो बड़े बड़े दावे कर रहे हैं.

चुनाव से एक साल पहले गुजरात में भूपेन्द्र पटेल बने मुख्यमंत्री

0

गांधीनगर: भाजपा नेता भूपेंद्र पटेल ने आज गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है. वह राज्य के 17वें मुख्यमंत्री बने हैं. इसके पहले पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने अचानक इस्तीफ़ा दे दिया था. उनके साथ पूरी कैबिनेट ने इस्तीफ़ा दिया था. ऐसा माना जा रहा है कि भाजपा ने मुख्यमंत्री बदलने का फ़ैसला आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए किया है.

सड़क यातायात के नियम मानता ही कौन है- किशन शर्मा

0

केन्द्रीय सडक यातायात मंत्री नितिन गडकरी जी ने सारे देश में सडकों और उड्डान पुलों के निर्माण कार्य को विशेष रूप से बहुत प्रगति पथ पर ला दिया है । वे जब महाराष्ट्र के सार्वजनिक कार्य मंत्री थे, तभी से उनका सारा ध्यान सडकों को सुधारने और नई सडकों को बनवाने में लगा रहा है । फ़िर उन्होंने उड्डान पुलों के निर्माण को पहले महाराष्ट्र में और फ़िर पूरे देश में प्राथमिकता पर शुरू कर दिया । देश भर में उनको उनके इस कार्य के लिये अलग अलग नाम से पुकारा जाने लगा । आम तौर पर सभी लोगों ने उनकी भरपूर प्रशंसा की है ।

UN में भारत ने कहा,”अफ़ग़ानिस्तान में नाज़ुक हालात हैं…हमारे लिए सीधी चिंता की बात..”

0

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) भारत ने अफ़ग़ानिस्तान के ताज़ा हालात को लेकर चिंता जताई है. अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान के क़ब्ज़े के बाद बनी अंतरिम सरकार में महिलाओं की हिस्सेदारी न होने को लेकर भारत ने चिंता व्यक्त की. ख़बर है कि अफ़ग़ानिस्तान में सिर्फ़ पुरुषों को ही सत्ता में जगह मिलने की वजह से विरोध तेज़ हो गया है.

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि टीएस त्रिमूर्ति ने कहा, ‘अफगानिस्तान में नाजुक हालात बने हुए हैं. उसके पड़ोसी और लोगों के दोस्त होने के चलते मौजूदा स्थिति हमारे लिए सीधी चिंता का विषय है.’ इस दौरान उन्होंने मुल्क में अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा की भी बात कही और इसे लेकर यूएन तक पहुंच की जरूरत का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा, ‘बीते दो दशकों में बनाए लाभों को बनाए रखने के साथ-साथ अफगानों के भविष्य को लेकर बहुत अनिश्चितताएं हैं.’

त्रिमूर्ति ने कहा, ‘इसके संबंध में हम अफगान महिलाओं की आवाज को सुने जाने की जरूरत, अफगान बच्चों की आकांक्षाओं को पूरा करने और अल्पसंख्यकों की हितों की रक्षा करने की बात को दोहराते हैं. हम तत्काल मानवीय सहायता उपलब्ध कराने का आह्वान करते हैं और इसके संबंध में यूएन और अन्य एजेंसियों तक निर्बाध पहुंच की जरूरत को सामने रखते हैं.’

उन्होंने कहा, ‘भारत अफगान समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व करने वाले अफगानिस्तान में समावेशी व्यवस्था का आह्वान करता है. समावेशी राजनीतिक समझौते से हासिल हुआ एक व्यापक, समावेशी और प्रतिनिधि गठन अंतरराष्ट्रीय स्वीकार्यता और वैधता प्राप्त करेगा.’

कृषि कानूनों को लेकर राकेश टिकैत का बयान, बोले “सरकार शर्त लगाएगी तो…”

0

भारत सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्श कर किसानों ने हर किसी को हैरान कर दिया। जहां सरकार कानूनों को वापस लेने से साफ इंकार कर रही है। वहीं किसान लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। बता दें कि किसानों के इस प्रदर्शन को करीब 1 साल होने वाला है और अब तक इस मसले का कोई हल नहीं निकल पाया है। इस बीच मुजफ्फरनगर में महापंचायत कर किसानों ने सरकार को हिला दिया है। इस दौरान किसानों के नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने एक बयान जारी किया है। जिसमें उन्होंने सरकार और किसानों के बीच चल रहे इस विवाद के बारे में बातचीत की है।