Home Blog Page 811

NEET की परीक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला, 12 सितंबर को…

0

छात्रों के एक बैच की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने नीट के परीक्षा को स्थगित नहीं करने का फैसला किया है। यानी 12 सितंबर को होने वाली नीट यूजी परीक्षा 12 सितंबर को ही होगी। याचिका में छात्रों का कहना था कि नीट प्रवेश परीक्षा अन्य परीक्षाओं के साथ टकरा रही है। याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि “नीट परीक्षा में 16 लाख से अधिक छात्र हिस्सा लेने वाले हैं। कुछ छात्रों की याचिका पर इसे टाला नहीं जा सकता।” बता दें कि नीट यूजी परीक्षा अप्रैल के महीने में होनी थी। लेकिन कोरोना वायरस के कारण इसको आगे बढ़ा कर 12 सितंबर कर दिया गया।

PM से कॉल पर बातचीत के दौरान DM सुहास ने याद किए पुराने पल, बोले आपकी इन बातों से जीता है मेडल..

0

कर्नाटक के 38 साल के सुहास यतिराज (Suhas Yathiraj) ने टोक्यो पैरालंपिक में सिल्वर मेडल कर इतिहास रच दिया है। बता दें कि ये मेडल उन्होंने बैडमिंटन में जीता। गौरतलब हैं कि सुहास यतिराज मौजूदा समय में गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी (डीएम) हैं। इसके साथ ही वह आईएएस अधिकारी भी हैं। उन्होंने एसएल4 क्लास के फाइनल में फ्रांस के लुकास माजूर का सामना करते हुए सिल्वर मेडल जीता और पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाले पहले आईएएस अधिकारी बन गए। भले ही वह गोल्ड जीतने में कामयाब न हो सके लेकिन फिर भी उन्होंने इतिहास के पन्नों पर अपना नाम लिख दिया।

शिवसेना सांसद संजय राउत ने किया केंद्र सरकार पर हमला, बोले “आप नेहरू से इतनी नफरत क्यों करते हैं.?”

0

केंद्र सरकार के पोस्टर से पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर गायब होने पर राजनीति में फिर हलचल पैदा हो गई है। इस मुद्दे को लेकर शिवसेना सांसद संजय राउत ने रविवार को केंद्र सरकार पर हमला बोला है। इस दौरान उन्होंने केंद्र से सवाल किया है कि वह पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से इतनी नफरत क्यों करते हैं.? उन्होंने कहा कि “भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की एक संस्था द्वारा जारी पोस्टर में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर शामिल न करना केंद्र की संकीर्ण मानसिकता को दिखाता है।”

पिता के खिलाफ केस दर्ज होने पर बोले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, “कोई भी कानून से ऊपर नहीं…”

0

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने पिता नंदकुमार बघेल को लेकर एक बयान जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि कानून से बढ़कर कोई चीज नहीं है। उनका कहना है कि अगर में एक बेटा हूं तो एक मुख्यमंत्री भी हूं। बतौर मुख्यमंत्री अपने पिता की गलती पर मैं पर्दा नहीं डाल सकता। उन्होंने गलती की है और उनके खिलाफ पुलिस कानून के मुताबिक कार्रवाई करेगी। बताते चलें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता ने एक वर्ग विशेष पर कथित टिप्पणी की थी। जिसको लेकर वह चर्चा में हैं और उनके इस विवादित बयान के बाद ही उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

ऋषि कपूर के जन्मदिन के मौके पर रिलीज हुआ ‘शर्माजी नमकीन’ का पोस्टर, मेकर्स ने किया फैंस को खुश…

0

बॉलीवुड के दिग्गज और अमशूर अभिनेताओं में शुमार ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) भले ही आज हमारे बीच नहीं है। लेकिन वो हमारे दिलों में हमेशा जिंदा हैं। उन्होंने अपनी हर फिल्म में किरदार इस तरह निभाया है कि लोग जिंदगी भर उनको भुला नहीं पाएंगे। बता दें कि आज उनका जन्मदिन है। इस खास मौके पर उनके फैंस के लिए एक बहुत ही प्यारा तोहफा सामने आया है। बता दें कि आज के दिन ऋषि कपूर की आखरी फिल्म शर्माजी नमकीन (Sharmaji Namkeen)’ का पहला लुक सामने आया है। जिसको देखकर हर कोई उनको याद कर रहा है।

कोरोना की तीसरी लहर से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 39 तरह की दवाओं के होंगे…

0

कोरोना काल के दौरान हर किसी का नुकसान हुआ। देश की जनता लगातार बीमारियों की चपेट में आ रही थी। जिसके कारण आम आदमी का खर्चा दवाइयों में ज्यादा हो रहा था। जिसको मद्देनजर रखते हुए सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के चलते सरकार ने करीब 39 तरह की दवाओं को आवश्यक दवाओं की राष्ट्रीय सूची (NLEM) में शामिल कर लिया है। इसके चलते इन दवाओं के दाम जल्दी ही गिर जाएंगे। जानकारी के मुताबिक अलग-अलग बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली 39 तरह की दवाओं की कीमत अब कम हो जाएगी।

चुनाव आयोग के फैसले से खुला ममता बनर्जी का रास्ता, बंगाल में 30 सितंबर को होगा…

0

पश्चिम बंगाल में चुनाव (Assembly elections 2021) के दौरान नंदीग्राम सीट पर मिली हार के बाद राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamta Banerjee) की मुश्किलें बढ़ गई थी। लेकिन अब चुनाव आयोग (Election commission) के फैसले के बाद उनके लिए रास्ता खुल गया है। बता दें कि चुनाव आयोग ने 30 सितंबर को पश्चिम बंगाल (West Bengal) की हाई प्रोफाइल भवानीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव करवाने का फैसला लिया है। गौरतलब हैं कि ममता बनर्जी फिलहाल विधानसभा की सदस्य नहीं है। जिसके कारण वह 6 महीनों से ज्यादा मुख्यमंत्री पद पर बरकरार नहीं रह सकती।

पत्नी के लगाए गए आरोपों के बाद कोर्ट में हाजिर हुए हनी सिंह, जज ने ओपन कोर्ट में नहीं बल्कि…

0

दुनिया भर में अपने गाने और रैप से पहचान बनाने वाले हृदेश सिंह उर्फ यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) इन दिनों काफी मुश्किलों से घिरे हुए हैं। जानकारी के अनुसार उनकी पत्नी शालिनी तलवार (Shalini Talwar) ने उनके खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करवाया है। जिसकी सुनवाई आज दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में हो रही है। कोर्ट ने यो यो हनी सिंह को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है और कोर्ट के आदेश के अनुसार हनी सिंह भी कोर्ट में पहुंच गए हैं। गौरतलब हैं कि इस मामले की सुनवाई जज ओपन कोर्ट में नहीं बल्कि अपने चैम्बर में करेंगे।

झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र का हुआ आगाज, 6 सितंबर को वित्तीय वर्ष के…

0

शुक्रवार यानी आज से झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो गया है, जो 9 सितंबर तक चलने वाला है। इस समय झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र काफी चर्चा में है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस सत्र में हंगामा हो सकता है। लेकिन विधानसभा अध्यक्ष का कहना है कि सदन की कार्यवाही शांतिपूर्ण तरीके से संचालित होगी। सिर्फ विधानसभा अध्यक्ष ही नहीं बल्कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भी यही कहना है। बता दें कि सत्र शुरू होने से पहले सदन के संचालन को लेकर स्पीकर रविंद्र नाथ महतो (Ravindra Nath Mahto) की अध्यक्षता में विधायक दल की एक बैठक बुलाई गई थी।

राष्ट्र राजधानी में मिली विधानसभा से लाल किले तक जाने वाली गुप्त सुरंग, राम निवास गोयल ने दी पूरी जानकारी…

0

देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार के दिन एक गुप्त सुरंग का पता चला है। बताया जा रहा है कि ये सुरंग अंग्रेजों के ज़माने की है और ये विधानसभा से लाल किले तक जाती है। जानकारी के मुताबिक सुरंग विधानसभा सत्र जहां चलता है उसके ही नीचे मिली है और बताया जा रहा है कि इस सुरंग का इस्तेमाल लाल किले से कैदियों को दिल्ली विधानसभा तक लाने के लिए इस्तेमाल किया जाता था। दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल (Ram Niwas Goyal) ने इस सुरंग को लेकर जानकारी जारी की है। उनका कहना है कि यह सुरंग विधानसभा को लाल किले से जोड़ती है और स्वतंत्रता सेनानियों को स्थानांतरित करते समय अंग्रेजों द्वारा विरोध से बचाव के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता था।