समाजवादी पार्टी से निकलकर अपनी पार्टी बनाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव ने अपने भतीजे को एक सलाह दी है। उन्होंने अखिलेश यादव से कहा कि वह माफियाओं को पार्टी में जगह नहीं दें, इससे पार्टी की इमेज खराब होती है। उन्होंने ये बयान तब जारी किया जब उनसे मुख्तार अंसारी के भाई सिबगतुल्लाह अंसारी के सपा में शामिल होने को लेकर सवाल किया गया। उन्होंने कहा कि जब में पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष था, तब मैंने किसी भी माफिया को पार्टी में नहीं आने दिया। उन्होंने अखिलेश यादव की नसीहत दी कि न ही किसी माफिया को और न ही माफियाओं के परिवार के सदस्य को पार्टी में शामिल करें।
तबलीगी जमात से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान बोला सुप्रीम कोर्ट, “इससे देश की छवि खराब हो रही है…”
फर्जी खबरों के प्रसारण पर रोक के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। जिसकी सुनवाई प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण, न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना की पीठ कर रही है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने केंद्र पर नाराजगी जाहिर की है। गुरुवार को जमीयत उलेमा-ए-हिंद की याचिका पर सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस एनवी रमण ने कहा कि सोशल मीडिया पर बहुत सी फर्जी खबरें जारी की जा रही हैं। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि जजों के लिए भी बुरा-भला लिखा जा रहा है।
बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला का हुआ निधन, बॉलीवुड में छाए दुखों के बादल…
बॉलीवुड में एक बार फिर दुखों का पहाड़ टूट गया है। खबर मिली है कि टीवी सीरियल और बॉलीवुड के एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया है। उनके चाहने वाले इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक आज सुबह एक्टर को हार्ट अटैक आया जिसके बाद उनको अस्पताल ले जाया गया। लेकिन वह बच ना सके। उन्होंने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। अब जैसे जैसे उनके चाहने वालों के पास उनकी मौत की खबर पहुंच रही है, वैसे ही उनके चाहने वाले अस्पताल के बाहर एकत्र हो रहे हैं।
जैकलिन फर्नांडीज से जुड़े मामलों का हुआ खुलासा, जानें किस तरह जालसाज के जाल में फंसी एक्ट्रेस…
बॉलीवुड की खूबसूरत और जानी मानी एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) का नाम सोमवार को मनी लांड्रिंग के एक केस में सामने आया। जिसके बाद उनसे प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों ने पूछताछ की थी। पूछताछ के बाद जानकारी मिली कि जैकलिन फर्नांडीज खुद एक साजिश का शिकार हो गई थीं। 200 करोड़ की रंगदारी वसूलने के मामले में तिहाड़ जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने उनको अपना शिकार बनाया। पता चला है कि वह जेल में से ही एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीज से फोन पर बातचीत करता था और इसके लिए वह स्पूफिंग का इस्तेमाल करता था।
पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी, बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए किया…
भारत में इस समय त्योहारों का सीजन चल रहा है। हर गुजरते दिन कोई न कोई त्योहार आ ही रहा है। जिसको देखते हुए पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने ग्राहकों के लिए एक बड़ा एलान किया है। बैंक की इस घोषणा सुनकर हर कोई खुश हो रहा है। अगर आप भी पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के ग्राहक हैं तो आपके लिए भी ये जानना जरूरी और फायदेमंद है। बता दें कि त्योहारों के सीजन को देखते हर पंजाब नेशनल बैंक ने रिटेल प्रोडक्ट्स पर सभी सर्विस फी और प्रोसेसिंग फी माफ कर देने का फैसला किया है। इससे पीएनबी ग्राहकों को काफी राहत मिली है।
अभिनेत्री पायल रोहतगी के खिलाफ केस दर्ज, गांधी-नेहरू परिवार पर की थी…
फिल्म अभिनेत्री पायल रोहतगी (Payal Rohatgi) सोशल मीडिया पर किए गए अपने पोस्ट को लेकर मुसीबत में पड़ी हुई हैं। बता दें कि उनके इस पोस्ट की वजह से उनके खिलाफ केस दर्ज किया जा चुका है। जानकारी के मुताबिक उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें उन्होंने महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। जिसके लिए अब उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 153 (a), 500, 505(2) और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले से सुपरटेक कंपनी को लगा बड़ा झटका, 40 मंजिल के 2 टॉवरों को…
सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ (Justice DY chandrachud) और जस्टिस एमआर शाह (Justice MR shah) ने मंगलवार के दिन एक मामले की सुनवाई करते हुए नोएडा में स्थित रियल स्टेट कंपनी सुपरटेक (Supertechs) को एक बड़ा झटका दिया है। जानकारी के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान सुपरटेक के नोएडा एक्सप्रेस वे स्थित एमराल्ड कोर्ट प्रोजेक्ट (Emarald court project) के दो टॉवरों 16 और 17 को अवैध ठहराते हुए गिराने का आदेश दिया है।
विदेश मंत्रालय-NSA को पीएम मोदी के सख्त निर्देश, अफगानिस्तान पर हर वक्त…
अफगानिस्तान पर तबिलान के कब्जे के बाद से ही भारत सरकार वहां फंसे अपने नागरिकों को वापस लाने पर जोर दे रही है। गौरतलब हैं कि अफगानिस्तान पर 15 अगस्त वाले दिन ही तालिबान काबिज हुआ था। जिसके अगले दिन से ही भारत सरकार ने भारतीयों को देश वापस लाना शुरू कर दिया था। जिसके बाद से मंगलवार तक 800 से अधिक लोगों को दिल्ली ले जाया चुका है। इस बीच देश की सुरक्षा को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेश मंत्रालय (MEA) और संबंधित अधिकारियों को अहम निर्देश दिए हैं। इस दौरान पीएम ने सभी को सावधान रहने को कहा।
देश में फिर एक बार तेजी से बढ़े कोरोना के मामले, एक ही दिन में सामने आए…
देश में कोरोना का खतरा फिर एक बार बढ़ने लगा है। बीते कुछ दिनों पहले ही इस वायरस से थोड़ी राहत मिली थी। लेकिन अब फिर एक बार मामलों में तेजी देखी जा रही है। बीते 24 घंटों में देश भर में कोरोना के कुल 46,759 नए मामले सामने आए हैं। हैरानी की बात तो ये है कि इन मामलों में से लगभग 70 प्रतिशत मामले केरल से सामने आए हैं। जानकारी के मुताबिक केरल में बीते दिन 32,801 मामले दर्ज किए गए हैं। केरल में तेजी से बढ़ते ये मामले पूरे देश में चिंता का कारण बना हुआ है। बीते 2 महीनों में पूरे देश में ये सबसे ज्यादा मामले हैं।
अगले हफ्ते ही हो सकता है योगी मंत्रीमंडल का विस्तार, इन बड़े चेहरों को मिल सकती है जगह…
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सबकी नजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्रीमंडल विस्तार पर है। हर कोई मंत्रीमंडल विस्तार के इंतजार में है। जानकारी के मुताबिक अब ये इंतजार खत्म होने वाला है। सूत्रों के मुताबिक जल्दी ही योगी आदित्यनाथ मंत्रीमंडल में बदलाव करने वालें हैं। बताया जा रहा है कि अगर योगी आदित्यनाथ ने अपने किसी भी मंत्री को नहीं हटाया तब भी उनके मंत्रीमंडल में 6 नए चेहरों को जगह मिलेगी। बताते चलें कि बीते दिनों यूपी बीजेपी ने सीएम योगी के साथ बैठक की है और मंत्री पद के लिए नामों पर चर्चा कर दिल्ली हाईकमान को नाम सौंप दिए गए हैं।

















